2 Timothy 2

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 You therefore, my child, be strong in the grace that is in Christ Jesus.

HINCV

1 इसलिये, हे पुत्र, मसीह येशु में प्राप्‍त हुए अनुग्रह में बलवान हो जाओ.

BSB

2 And the things that you have heard me say among many witnesses, entrust these to faithful men who will be qualified to teach others as well.

HINCV

2 उन शिक्षाओं को, जो तुमने अनेकों गवाहों की उपस्थिति में मुझसे प्राप्‍त की हैं, ऐसे विश्वासयोग्य व्यक्तियों को सौंप दो, जिनमें बाकियों को भी शिक्षा देने की क्षमता है.

BSB

3 Join me in suffering, like a good soldier of Christ Jesus.

HINCV

3 मसीह येशु के अच्छे योद्धा की तरह मेरे साथ दुःखों का सामना करो.

BSB

4 A soldier refrains from entangling himself in civilian affairs, in order to please the one who enlisted him.

HINCV

4 कोई भी योद्धा रणभूमि में दैनिक जीवन के झंझटों में नहीं पड़ता कि वह योद्धा के रूप में अपने भर्ती करनेवाले को संतुष्ट कर सके.

BSB

5 Likewise, a competitor does not receive the crown unless he competes according to the rules.

HINCV

5 इसी प्रकार यदि कोई अखाड़े की प्रतियोगिता में भाग लेता है किंतु नियम के अनुसार प्रदर्शन नहीं करता, विजय पदक प्राप्‍त नहीं करता.

BSB

6 The hardworking farmer should be the first to partake of the crops.

HINCV

6 यह सही ही है कि परिश्रमी किसान उपज से अपना हिस्सा सबसे पहले प्राप्‍त करे.

BSB

7 Consider what I am saying, for the Lord will give you insight into all things.

HINCV

7 मेरी शिक्षाओं पर विचार करो. प्रभु तुम्हें सब विषयों में समझ प्रदान करेंगे.

BSB

8 Remember Jesus Christ, raised from the dead, descended from David, as proclaimed by my gospel,

HINCV

8 उस ईश्वरीय सुसमाचार के अनुसार, जिसका मैं प्रचारक हूं, मरे हुओं में से जीवित, दावीद के वंशज मसीह येशु को याद रखो.

BSB

9 for which I suffer to the extent of being chained like a criminal. But the word of God cannot be chained!

HINCV

9 उसी ईश्वरीय सुसमाचार के लिए मैं कष्ट सह रहा हूं, यहां तक कि मैं अपराधी जैसा बेड़ियों में जकड़ा गया हूं—परंतु परमेश्वर का वचन कैद नहीं किया जा सका.

BSB

10 For this reason I endure all things for the sake of the elect, so that they too may obtain the salvation that is in Christ Jesus, with eternal glory.

HINCV

10 यही कारण है कि मैं उनके लिए, जो चुने हुए हैं, सभी कष्ट सह रहा हूं कि उन्हें भी वह उद्धार प्राप्‍त हो, जो मसीह येशु में मिलता है तथा उसके साथ अनंत महिमा भी.

BSB

11 This is a trustworthy saying: If we died with Him, we will also live with Him;

HINCV

11 यह बात सत्य है: यदि उनके साथ हमारी मृत्यु हुई है तो हम उनके साथ जीवित भी होंगे;

BSB

12 if we endure, we will also reign with Him; if we deny Him, He will also deny us;

HINCV

12 यदि हम धीरज धारण किए रहें तो, हम उनके साथ शासन भी करेंगे, यदि हम उनका इनकार करेंगे तो, वह भी हमारा इनकार करेंगे.

BSB

13 if we are faithless, He remains faithful, for He cannot deny Himself.

HINCV

13 हम चाहे सच्चाई पर चलना त्याग दें, तो भी वह विश्वासयोग्य रहते हैं, क्योंकि वह अपने स्वभाव के विरुद्ध नहीं जा सकते.

BSB

14 Remind the believers of these things, charging them before God to avoid quarreling over words, which succeeds only in leading the listeners to ruin.

HINCV

14 उन्हें इन विषयों की याद दिलाते रहो. परमेश्वर की उपस्थिति में उन्हें चेतावनी दो कि वे शब्दों पर वाद-विवाद न किया करें. इससे किसी का कोई लाभ नहीं होता परंतु इससे सुननेवालों का विनाश ही होता है.

BSB

15 Make every effort to present yourself approved to God, an unashamed workman who accurately handles the word of truth.

HINCV

15 सत्य के वचन को ठीक रीति से काम में लाते हुए परमेश्वर के ऐसे ग्रहण योग्य सेवक बनने का पूरा प्रयास करो, जिसे लज्जित न होना पड़े.

BSB

16 But avoid irreverent, empty chatter, which will only lead to more ungodliness,

HINCV

16 सांसारिक और व्यर्थ की बातचीत से दूर रहो, नहीं तो सांसारिकता बढ़ती ही जाएगी.

BSB

17 and the talk of such men will spread like gangrene. Among them are Hymenaeus and Philetus,

HINCV

17 और इस प्रकार की शिक्षा सड़े घाव की तरह फैल जाएगी. ह्यूमैनेऑस तथा फ़िलेतॉस इसी के समर्थकों में से हैं,

BSB

18 who have deviated from the truth. They say that the resurrection has already occurred, and they undermine the faith of some.

HINCV

18 जो यह कहते हुए सच से भटक गए कि पुनरुत्थान तो पहले ही हो चुका. इस प्रकार उन्होंने कुछ को विश्वास से अलग कर दिया है.

BSB

19 Nevertheless, God’s firm foundation stands, bearing this seal: “The Lord knows those who are His,” and, “Everyone who calls on the name of the Lord must turn away from iniquity.”

HINCV

19 फिर भी परमेश्वर की पक्की नींव स्थिर है, जिस पर यह मोहर लगी है: “प्रभु उन्हें जानते हैं, जो उनके हैं.” तथा “हर एक, जिसने प्रभु को अपनाया है, अधर्म से दूर रहे.”

BSB

20 A large house contains not only vessels of gold and silver, but also of wood and clay. Some indeed are for honorable use, but others are for common use.

HINCV

20 एक सम्पन्‍न घर में केवल सोने-चांदी के ही नहीं परंतु लकड़ी तथा मिट्टी के भी बर्तन होते हैं—कुछ अच्छे उपयोग के लिए तथा कुछ अनादर के लिए.

BSB

21 So if anyone cleanses himself of what is unfit, he will be a vessel for honor: sanctified, useful to the Master, and prepared for every good work.

HINCV

21 इसलिये जो व्यक्ति स्वयं को इस प्रकार की गंदगी से साफ़ कर लेता है, उसे अच्छा, अलग किया हुआ, स्वामी के लिए उपयोगी तथा हर एक भले काम के लिए तैयार किया हुआ बर्तन माना जाएगा.

BSB

22 Flee from youthful passions and pursue righteousness, faith, love, and peace, together with those who call on the Lord out of a pure heart.

HINCV

22 जवानी की अभिलाषाओं से दूर भागो तथा उनकी संगति में धार्मिकता, विश्वास, प्रेम और शांति का स्वभाव करो, जो निर्मल हृदय से प्रभु को पुकारते हैं

BSB

23 But reject foolish and ignorant speculation, for you know that it breeds quarreling.

HINCV

23 मूर्खता तथा अज्ञानतापूर्ण विवादों से दूर रहो; यह जानते हुए कि इनसे झगड़ा उत्पन्‍न होता है.

BSB

24 And a servant of the Lord must not be quarrelsome, but must be kind to everyone, able to teach, and forbearing.

HINCV

24 प्रभु के दास का झगड़ालू होना सही नहीं है. वह सबके साथ कृपालु, निपुण शिक्षक, अन्याय की स्थिति में धीरजवंत हो,

BSB

25 He must gently reprove those who oppose him, in the hope that God may grant them repentance leading to a knowledge of the truth.

HINCV

25 जो विरोधियों को नम्रतापूर्वक इस संभावना की आशा में समझाए कि क्या जाने परमेश्वर उन्हें सत्य के ज्ञान की प्राप्‍ति के लिए पश्चाताप की ओर भेजें.

BSB

26 Then they will come to their senses and escape the snare of the devil, who has taken them captive to his will.

HINCV

26 वे सचेत हो जाएं तथा शैतान के उस फंदे से छूट जाएं जिसमें उसने उन्हें अपनी इच्छा पूरी करने के लिए जकड़ रखा है.

Questions about 2 Timothy 2? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.