Acts 14

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 At Iconium, Paul and Barnabas went as usual into the Jewish synagogue, where they spoke so well that a great number of Jews and Greeks believed.

HINIRV

1 इकुनियुम में ऐसा हुआ कि पौलुस और बरनबास यहूदियों की आराधनालय में साथ-साथ गए, और ऐसी बातें की, कि यहूदियों और यूनानियों दोनों में से बहुतों ने विश्वास किया।

BSB

2 But the unbelieving Jews stirred up the Gentiles and poisoned their minds against the brothers.

HINIRV

2 परन्तु विश्वास न करनेवाले यहूदियों ने अन्यजातियों के मन भाइयों के विरोध में भड़काए, और कटुता उत्पन्न कर दी।

BSB

3 So Paul and Barnabas spent considerable time there, speaking boldly for the Lord, who affirmed the message of His grace by enabling them to perform signs and wonders.

HINIRV

3 और वे बहुत दिन तक वहाँ रहे, और प्रभु के भरोसे पर साहस के साथ बातें करते थे: और वह उनके हाथों से चिन्ह और अद्भुत काम करवाकर अपने अनुग्रह के वचन पर गवाही देता था।

BSB

4 The people of the city were divided. Some sided with the Jews, and others with the apostles.

HINIRV

4 परन्तु नगर के लोगों में फूट पड़ गई थी; इससे कितने तो यहूदियों की ओर, और कितने प्रेरितों की ओर हो गए।

BSB

5 But when the Gentiles and Jews, together with their rulers, set out to mistreat and stone them,

HINIRV

5 परन्तु जब अन्यजाति और यहूदी उनका अपमान और उन्हें पथराव करने के लिये अपने सरदारों समेत उन पर दौड़े।

BSB

6 they found out about it and fled to the Lycaonian cities of Lystra and Derbe and to the surrounding region,

HINIRV

6 तो वे इस बात को जान गए, और लुकाउनिया के लुस्त्रा और दिरबे नगरों में, और आस-पास के प्रदेशों में भाग गए।

BSB

7 where they continued to preach the gospel.

HINIRV

7 और वहाँ सुसमाचार सुनाने लगे।

BSB

8 In Lystra there sat a man crippled in his feet, who was lame from birth and had never walked.

HINIRV

8 लुस्त्रा में एक मनुष्य बैठा था, जो पाँवों का निर्बल था। वह जन्म ही से लँगड़ा था, और कभी न चला था।

BSB

9 This man was listening to the words of Paul, who looked intently at him and saw that he had faith to be healed.

HINIRV

9 वह पौलुस को बातें करते सुन रहा था और पौलुस ने उसकी ओर टकटकी लगाकर देखा कि इसको चंगा हो जाने का विश्वास है।

BSB

10 In a loud voice Paul called out, “Stand up on your feet!” And the man jumped up and began to walk.

HINIRV

10 और ऊँचे शब्द से कहा, “अपने पाँवों के बल सीधा खड़ा हो।” तब वह उछलकर चलने फिरने लगा।

BSB

11 When the crowds saw what Paul had done, they lifted up their voices in the Lycaonian language: “The gods have come down to us in human form!”

HINIRV

11 लोगों ने पौलुस का यह काम देखकर लुकाउनिया भाषा में ऊँचे शब्द से कहा, “देवता मनुष्यों के रूप में होकर हमारे पास उतर आए हैं।”

BSB

12 Barnabas they called Zeus, and Paul they called Hermes, because he was the chief speaker.

HINIRV

12 और उन्होंने बरनबास को ज्यूस, और पौलुस को हिर्मेस कहा क्योंकि वह बातें करने में मुख्य था।

BSB

13 The priest of Zeus, whose temple was just outside the city, brought bulls and wreaths to the city gates, hoping to offer a sacrifice along with the crowds.

HINIRV

13 और ज्यूस के उस मन्दिर का पुजारी जो उनके नगर के सामने था, बैल और फूलों के हार फाटकों पर लाकर लोगों के साथ बलिदान करना चाहता था।

BSB

14 But when the apostles Barnabas and Paul found out about this, they tore their clothes and rushed into the crowd, shouting,

HINIRV

14 परन्तु बरनबास और पौलुस प्रेरितों ने जब सुना, तो अपने कपड़े फाड़े, और भीड़ की ओर लपक गए, और पुकारकर कहने लगे,

BSB

15 “Men, why are you doing this? We too are only men, human like you. We are bringing you good news that you should turn from these worthless things to the living God, who made heaven and earth and sea and everything in them.

HINIRV

15 “हे लोगों, तुम क्या करते हो? हम भी तो तुम्हारे समान दुःख-सुख भोगी मनुष्य हैं, और तुम्हें सुसमाचार सुनाते हैं, कि तुम इन व्यर्थ वस्तुओं से अलग होकर जीविते परमेश्वर की ओर फिरो, जिसने स्वर्ग और पृथ्वी और समुद्र और जो कुछ उनमें है बनाया। (निर्ग. 20:11, भज. 146:6)

BSB

16 In past generations, He let all nations go their own way.

HINIRV

16 उसने बीते समयों में सब जातियों को अपने-अपने मार्गों में चलने दिया।

BSB

17 Yet He has not left Himself without testimony to His goodness: He gives you rain from heaven and fruitful seasons, filling your hearts with food and gladness.”

HINIRV

17 तो भी उसने अपने आपको बे-गवाह न छोड़ा; किन्तु वह भलाई करता रहा, और आकाश से वर्षा और फलवन्त ऋतु देकर तुम्हारे मन को भोजन और आनन्द से भरता रहा।” (भज. 147:8, यिर्म. 5:24)

BSB

18 Even with these words, Paul and Barnabas could hardly stop the crowds from sacrificing to them.

HINIRV

18 यह कहकर भी उन्होंने लोगों को बड़ी कठिनाई से रोका कि उनके लिये बलिदान न करें।

BSB

19 Then some Jews arrived from Antioch and Iconium and won over the crowds. They stoned Paul and dragged him outside the city, presuming he was dead.

HINIRV

19 परन्तु कितने यहूदियों ने अन्ताकिया और इकुनियुम से आकर लोगों को अपनी ओर कर लिया, और पौलुस पर पथराव किया, और मरा समझकर उसे नगर के बाहर घसीट ले गए।

BSB

20 But after the disciples had gathered around him, he got up and went back into the city. And the next day he left with Barnabas for Derbe.

HINIRV

20 पर जब चेले उसकी चारों ओर आ खड़े हुए, तो वह उठकर नगर में गया और दूसरे दिन बरनबास के साथ दिरबे को चला गया।

BSB

21 They preached the gospel to that city and made many disciples. Then they returned to Lystra, Iconium, and Antioch,

HINIRV

21 और वे उस नगर के लोगों को सुसमाचार सुनाकर, और बहुत से चेले बनाकर, लुस्त्रा और इकुनियुम और अन्ताकिया को लौट आए।

BSB

22 strengthening the souls of the disciples and encouraging them to continue in the faith. “We must endure many hardships to enter the kingdom of God,” they said.

HINIRV

22 और चेलों के मन को स्थिर करते रहे और यह उपदेश देते थे कि विश्वास में बने रहो; और यह कहते थे, “हमें बड़े क्लेश उठाकर परमेश्वर के राज्य में प्रवेश करना होगा।”

BSB

23 Paul and Barnabas appointed elders for them in each church, praying and fasting as they entrusted them to the Lord, in whom they had believed.

HINIRV

23 और उन्होंने हर एक कलीसिया में उनके लिये प्राचीन ठहराए, और उपवास सहित प्रार्थना करके उन्हें प्रभु के हाथ सौंपा जिस पर उन्होंने विश्वास किया था।

BSB

24 After passing through Pisidia, they came to Pamphylia.

HINIRV

24 और पिसिदिया से होते हुए वे पंफूलिया में पहुँचे;

BSB

25 And when they had spoken the word in Perga, they went down to Attalia.

HINIRV

25 और पिरगा में वचन सुनाकर अत्तलिया में आए।

BSB

26 From Attalia they sailed to Antioch, where they had been commended to the grace of God for the work they had just completed.

HINIRV

26 और वहाँ से जहाज द्वारा अन्ताकिया गये, जहाँ वे उस काम के लिये जो उन्होंने पूरा किया था परमेश्वर के अनुग्रह में सौंपे गए।

BSB

27 When they arrived, they gathered the church together and reported all that God had done through them, and how He had opened the door of faith to the Gentiles.

HINIRV

27 वहाँ पहुँचकर, उन्होंने कलीसिया इकट्ठी की और बताया, कि परमेश्वर ने हमारे साथ होकर कैसे बड़े-बड़े काम किए! और अन्यजातियों के लिये विश्वास का द्वार खोल दिया ।

BSB

28 And they spent a long time there with the disciples.

HINIRV

28 और वे चेलों के साथ बहुत दिन तक रहे।

Questions about Acts 14? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.