Acts 13

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Now in the church at Antioch there were prophets and teachers: Barnabas, Simeon called Niger, Lucius of Cyrene, Manaen (who had been brought up with Herod the tetrarch), and Saul.

HINIRV

1 अन्ताकिया की कलीसिया में कई भविष्यद्वक्ता और उपदेशक थे; अर्थात् बरनबास और शमौन जो नीगर कहलाता है; और लूकियुस कुरेनी, और चौथाई देश के राजा हेरोदेस का दूधभाई मनाहेम और शाऊल।

BSB

2 While they were worshiping the Lord and fasting, the Holy Spirit said, “Set apart for Me Barnabas and Saul for the work to which I have called them.”

HINIRV

2 जब वे उपवास सहित प्रभु की उपासना कर रहे थे, तो पवित्र आत्मा ने कहा, “मेरे लिये बरनबास और शाऊल को उस काम के लिये अलग करो जिसके लिये मैंने उन्हें बुलाया है।”

BSB

3 And after they had fasted and prayed, they laid their hands on them and sent them off.

HINIRV

3 तब उन्होंने उपवास और प्रार्थना करके और उन पर हाथ रखकर उन्हें विदा किया।

BSB

4 So Barnabas and Saul, sent forth by the Holy Spirit, went down to Seleucia and sailed from there to Cyprus.

HINIRV

4 अतः वे पवित्र आत्मा के भेजे हुए सिलूकिया को गए; और वहाँ से जहाज पर चढ़कर साइप्रस को चले।

BSB

5 When they arrived at Salamis, they proclaimed the word of God in the Jewish synagogues. And John was with them as their helper.

HINIRV

5 और सलमीस में पहुँचकर, परमेश्वर का वचन यहूदियों के आराधनालयों में सुनाया; और यूहन्ना उनका सेवक था।

BSB

6 They traveled through the whole island as far as Paphos, where they found a Jewish sorcerer and false prophet named Bar-Jesus,

HINIRV

6 और उस सारे टापू में से होते हुए, पाफुस तक पहुँचे। वहाँ उन्हें बार-यीशु नामक एक जादूगर मिला, जो यहूदी और झूठा भविष्यद्वक्ता था।

BSB

7 an attendant of the proconsul, Sergius Paulus. The proconsul, a man of intelligence, summoned Barnabas and Saul because he wanted to hear the word of God.

HINIRV

7 वह हाकिम सिरगियुस पौलुस के साथ था, जो बुद्धिमान पुरुष था। उसने बरनबास और शाऊल को अपने पास बुलाकर परमेश्वर का वचन सुनना चाहा।

BSB

8 But Elymas the sorcerer (for that is what his name means) opposed them and tried to turn the proconsul from the faith.

HINIRV

8 परन्तु एलीमास जादूगर ने, (क्योंकि यही उसके नाम का अर्थ है) उनका सामना करके, हाकिम को विश्वास करने से रोकना चाहा।

BSB

9 Then Saul, who was also called Paul, filled with the Holy Spirit, looked directly at Elymas

HINIRV

9 तब शाऊल ने जिसका नाम पौलुस भी है, पवित्र आत्मा से परिपूर्ण होकर उसकी ओर टकटकी लगाकर कहा,

BSB

10 and said, “O child of the devil and enemy of all righteousness, you are full of all kinds of deceit and trickery! Will you never stop perverting the straight ways of the Lord?

HINIRV

10 “हे सारे कपट और सब चतुराई से भरे हुए शैतान की सन्तान, सकल धार्मिकता के बैरी, क्या तू प्रभु के सीधे मार्गों को टेढ़ा करना न छोड़ेगा? (नीति. 10:9, होशे 14:9)

BSB

11 Now look, the hand of the Lord is against you, and for a time you will be blind and unable to see the light of the sun.” Immediately mist and darkness came over him, and he groped about, seeking someone to lead him by the hand.

HINIRV

11 अब देख, प्रभु का हाथ तुझ पर पड़ा है; और तू कुछ समय तक अंधा रहेगा और सूर्य को न देखेगा।” तब तुरन्त धुंधलापन और अंधेरा उस पर छा गया, और वह इधर-उधर टटोलने लगा ताकि कोई उसका हाथ पकड़कर ले चले।

BSB

12 When the proconsul saw what had happened, he believed, for he was astonished at the teaching about the Lord.

HINIRV

12 तब हाकिम ने जो कुछ हुआ था, देखकर और प्रभु के उपदेश से चकित होकर विश्वास किया।

BSB

13 After setting sail from Paphos, Paul and his companions came to Perga in Pamphylia, where John left them to return to Jerusalem.

HINIRV

13 पौलुस और उसके साथी पाफुस से जहाज खोलकर पंफूलिया के पिरगा में आए; और यूहन्ना उन्हें छोड़कर यरूशलेम को लौट गया।

BSB

14 And from Perga, they traveled inland to Pisidian Antioch, where they entered the synagogue on the Sabbath and sat down.

HINIRV

14 और पिरगा से आगे बढ़कर पिसिदिया के अन्ताकिया में पहुँचे; और सब्त के दिन आराधनालय में जाकर बैठ गए।

BSB

15 After the reading from the Law and the Prophets, the synagogue leaders sent word to them: “Brothers, if you have a word of encouragement for the people, please speak.”

HINIRV

15 व्यवस्था और भविष्यद्वक्ताओं की पुस्तक से पढ़ने के बाद आराधनालय के सरदारों ने उनके पास कहला भेजा, “हे भाइयों, यदि लोगों के उपदेश के लिये तुम्हारे मन में कोई बात हो तो कहो।”

BSB

16 Paul stood up, motioned with his hand, and began to speak: “Men of Israel and you Gentiles who fear God, listen to me!

HINIRV

16 तब पौलुस ने खड़े होकर और हाथ से इशारा करके कहा, “हे इस्राएलियों, और परमेश्वर से डरनेवालों, सुनो

BSB

17 The God of the people of Israel chose our fathers. He made them into a great people during their stay in Egypt, and with an uplifted arm He led them out of that land.

HINIRV

17 इन इस्राएली लोगों के परमेश्वर ने हमारे पूर्वजों को चुन लिया, और जब ये मिस्र देश में परदेशी होकर रहते थे, तो उनकी उन्नति की; और बलवन्त भुजा से निकाल लाया। (निर्ग. 6:1, निर्ग. 12:51)

BSB

18 He endured their conduct for about forty years in the wilderness.

HINIRV

18 और वह कोई चालीस वर्ष तक जंगल में उनकी सहता रहा, (निर्ग. 16:35, गिन. 14:34, व्यव. 1:31)

BSB

19 And having vanquished seven nations in Canaan, He gave their land to His people as an inheritance.

HINIRV

19 और कनान देश में सात जातियों का नाश करके उनका देश लगभग साढ़े चार सौ वर्ष में इनकी विरासत में कर दिया। (व्यव. 7:1, यहो. 14:1)

BSB

20 All this took about 450 years. After this, God gave them judges until the time of Samuel the prophet.

HINIRV

20 इसके बाद उसने शमूएल भविष्यद्वक्ता तक उनमें न्यायी ठहराए। (न्या. 2:16, 1 शमू. 2:16)

BSB

21 Then the people asked for a king, and God gave them Saul son of Kish, from the tribe of Benjamin, who ruled forty years.

HINIRV

21 उसके बाद उन्होंने एक राजा माँगा; तब परमेश्वर ने चालीस वर्ष के लिये बिन्यामीन के गोत्र में से एक मनुष्य अर्थात् कीश के पुत्र शाऊल को उन पर राजा ठहराया। (1 शमू. 8:5,1 शमू. 8:19, 1 शमू. 10:24, 1 शमू. 11:15)

BSB

22 After removing Saul, He raised up David as their king and testified about him: ‘I have found David son of Jesse a man after My own heart; he will carry out My will in its entirety.’

HINIRV

22 फिर उसे अलग करके दाऊद को उनका राजा बनाया; जिसके विषय में उसने गवाही दी, ‘मुझे एक मनुष्य, यिशै का पुत्र दाऊद, मेरे मन के अनुसार मिल गया है। वही मेरी सारी इच्छा पूरी करेगा।’ (1 शमू. 13:14, 1 शमू. 16:12,13, भज. 89:20, यशा. 44:28)

BSB

23 From the descendants of this man, God has brought to Israel the Savior Jesus, as He promised.

HINIRV

23 उसी के वंश में से परमेश्वर ने अपनी प्रतिज्ञा के अनुसार इस्राएल के पास एक उद्धारकर्ता, अर्थात् यीशु को भेजा। (2 शमू. 7:12,13, यशा. 11:1)

BSB

24 Before the arrival of Jesus, John preached a baptism of repentance to all the people of Israel.

HINIRV

24 जिसके आने से पहले यूहन्ना ने सब इस्राएलियों को मन फिराव के बपतिस्मा का प्रचार किया।

BSB

25 As John was completing his course, he said, ‘Who do you suppose I am? I am not that One. But there is One coming after me whose sandals I am not worthy to untie.’

HINIRV

25 और जब यूहन्ना अपनी सेवा पूरी करने पर था, तो उसने कहा, ‘तुम मुझे क्या समझते हो? मैं वह नहीं! वरन् देखो, मेरे बाद एक आनेवाला है, जिसके पाँवों की जूती के बन्ध भी मैं खोलने के योग्य नहीं।’

BSB

26 Brothers, children of Abraham, and you Gentiles who fear God, it is to us that this message of salvation has been sent.

HINIRV

26 “हे भाइयों, तुम जो अब्राहम की सन्तान हो; और तुम जो परमेश्वर से डरते हो, तुम्हारे पास इस उद्धार का वचन भेजा गया है।

BSB

27 The people of Jerusalem and their rulers did not recognize Jesus, yet in condemning Him they fulfilled the words of the prophets that are read every Sabbath.

HINIRV

27 क्योंकि यरूशलेम के रहनेवालों और उनके सरदारों ने, न उसे पहचाना, और न भविष्यद्वक्ताओं की बातें समझी; जो हर सब्त के दिन पढ़ी जाती हैं, इसलिए उसे दोषी ठहराकर उनको पूरा किया।

BSB

28 And though they found no ground for a death sentence, they asked Pilate to have Him executed.

HINIRV

28 उन्होंने मार डालने के योग्य कोई दोष उसमें न पाया, फिर भी पिलातुस से विनती की, कि वह मार डाला जाए।

BSB

29 When they had carried out all that was written about Him, they took Him down from the tree and laid Him in a tomb.

HINIRV

29 और जब उन्होंने उसके विषय में लिखी हुई सब बातें पूरी की, तो उसे क्रूस पर से उतार कर कब्र में रखा।

BSB

30 But God raised Him from the dead,

HINIRV

30 परन्तु परमेश्वर ने उसे मरे हुओं में से जिलाया,

BSB

31 and for many days He was seen by those who had accompanied Him from Galilee to Jerusalem. They are now His witnesses to our people.

HINIRV

31 और वह उन्हें जो उसके साथ गलील से यरूशलेम आए थे, बहुत दिनों तक दिखाई देता रहा; लोगों के सामने अब वे ही उसके गवाह हैं।

BSB

32 And now we proclaim to you the good news: What God promised our fathers

HINIRV

32 और हम तुम्हें उस प्रतिज्ञा के विषय में जो पूर्वजों से की गई थी, यह सुसमाचार सुनाते हैं,

BSB

33 He has fulfilled for us, their children, by raising up Jesus. As it is written in the second Psalm: ‘You are My Son; today I have become Your Father.’

HINIRV

33 कि परमेश्वर ने यीशु को जिलाकर, वही प्रतिज्ञा हमारी सन्तान के लिये पूरी की; जैसा दूसरे भजन में भी लिखा है, ‘तू मेरा पुत्र है; आज मैं ही ने तुझे जन्माया है।’ (भज. 2:7)

BSB

34 In fact, God raised Him from the dead, never to see decay. As He has said: ‘I will give you the holy and sure blessings promised to David.’

HINIRV

34 और उसके इस रीति से मरे हुओं में से जिलाने के विषय में भी, कि वह कभी न सड़े, उसने यह कहा है, ‘मैं दाऊद पर की पवित्र और अटल कृपा तुम पर करूँगा।’ (यशा. 55:3)

BSB

35 So also, He says in another Psalm: ‘You will not let Your Holy One see decay.’

HINIRV

35 इसलिए उसने एक और भजन में भी कहा है, ‘तू अपने पवित्र जन को सड़ने न देगा।’ (भज. 16:10)

BSB

36 For when David had served God’s purpose in his own generation, he fell asleep. His body was buried with his fathers and saw decay.

HINIRV

36 “क्योंकि दाऊद तो परमेश्वर की इच्छा के अनुसार अपने समय में सेवा करके सो गया, और अपने पूर्वजों में जा मिला, और सड़ भी गया। (न्या. 2:10, 1 राजा. 2:10)

BSB

37 But the One whom God raised from the dead did not see decay.

HINIRV

37 परन्तु जिसको परमेश्वर ने जिलाया, वह सड़ने नहीं पाया।

BSB

38 Therefore let it be known to you, brothers, that through Jesus the forgiveness of sins is proclaimed to you.

HINIRV

38 इसलिए, हे भाइयों; तुम जान लो कि यीशु के द्वारा पापों की क्षमा का समाचार तुम्हें दिया जाता है।

BSB

39 Through Him everyone who believes is justified from everything from which you could not be justified by the law of Moses.

HINIRV

39 और जिन बातों से तुम मूसा की व्यवस्था के द्वारा निर्दोष नहीं ठहर सकते थे, उन्हीं सबसे हर एक विश्वास करनेवाला उसके द्वारा निर्दोष ठहरता है।

BSB

40 Watch out, then, that what was spoken by the prophets does not happen to you:

HINIRV

40 इसलिए चौकस रहो, ऐसा न हो, कि जो भविष्यद्वक्ताओं की पुस्तक में लिखित है, तुम पर भी आ पड़े:

BSB

41 ‘Look, you scoffers, wonder and perish! For I am doing a work in your days that you would never believe, even if someone told you.’”

HINIRV

41 ‘हे निन्दा करनेवालों, देखो, और चकित हो, और मिट जाओ; क्योंकि मैं तुम्हारे दिनों में एक काम करता हूँ; ऐसा काम, कि यदि कोई तुम से उसकी चर्चा करे, तो तुम कभी विश्वास न करोगे।’” (हब. 1:5)

BSB

42 As Paul and Barnabas were leaving the synagogue, the people urged them to continue this message on the next Sabbath.

HINIRV

42 उनके बाहर निकलते समय लोग उनसे विनती करने लगे, कि अगले सब्त के दिन हमें ये बातें फिर सुनाई जाएँ।

BSB

43 After the synagogue was dismissed, many of the Jews and devout converts to Judaism followed Paul and Barnabas, who spoke to them and urged them to continue in the grace of God.

HINIRV

43 और जब आराधनालय उठ गई तो यहूदियों और यहूदी मत में आए हुए भक्तों में से बहुत से पौलुस और बरनबास के पीछे हो लिए; और उन्होंने उनसे बातें करके समझाया, कि परमेश्वर के अनुग्रह में बने रहो।

BSB

44 On the following Sabbath, nearly the whole city gathered to hear the word of the Lord.

HINIRV

44 अगले सब्त के दिन नगर के प्रायः सब लोग परमेश्वर का वचन सुनने को इकट्ठे हो गए।

BSB

45 But when the Jews saw the crowds, they were filled with jealousy, and they blasphemously contradicted what Paul was saying.

HINIRV

45 परन्तु यहूदी भीड़ को देखकर ईर्ष्या से भर गए, और निन्दा करते हुए पौलुस की बातों के विरोध में बोलने लगे।

BSB

46 Then Paul and Barnabas answered them boldly: “It was necessary to speak the word of God to you first. But since you reject it and do not consider yourselves worthy of eternal life, we now turn to the Gentiles.

HINIRV

46 तब पौलुस और बरनबास ने निडर होकर कहा, “अवश्य था, कि परमेश्वर का वचन पहले तुम्हें सुनाया जाता; परन्तु जबकि तुम उसे दूर करते हो, और अपने को अनन्त जीवन के योग्य नहीं ठहराते, तो अब, हम अन्यजातियों की ओर फिरते हैं।

BSB

47 For this is what the Lord has commanded us: ‘I have made you a light for the Gentiles, to bring salvation to the ends of the earth.’”

HINIRV

47 क्योंकि प्रभु ने हमें यह आज्ञा दी है, ‘मैंने तुझे अन्यजातियों के लिये ज्योति ठहराया है, ताकि तू पृथ्वी की छोर तक उद्धार का द्वार हो।’” (यशा. 49:6)

BSB

48 When the Gentiles heard this, they rejoiced and glorified the word of the Lord, and all who were appointed for eternal life believed.

HINIRV

48 यह सुनकर अन्यजाति आनन्दित हुए, और परमेश्वर के वचन की बड़ाई करने लगे, और जितने अनन्त जीवन के लिये ठहराए गए थे, उन्होंने विश्वास किया।

BSB

49 And the word of the Lord spread throughout that region.

HINIRV

49 तब प्रभु का वचन उस सारे देश में फैलने लगा।

BSB

50 The Jews, however, incited the religious women of prominence and the leading men of the city. They stirred up persecution against Paul and Barnabas and drove them out of their district.

HINIRV

50 परन्तु यहूदियों ने भक्त और कुलीन स्त्रियों को और नगर के प्रमुख लोगों को भड़काया, और पौलुस और बरनबास पर उपद्रव करवाकर उन्हें अपनी सीमा से बाहर निकाल दिया।

BSB

51 So they shook the dust off their feet in protest against them and went to Iconium.

HINIRV

51 तब वे उनके सामने अपने पाँवों की धूल झाड़कर इकुनियुम को चले गए।

BSB

52 And the disciples were filled with joy and with the Holy Spirit.

HINIRV

52 और चेले आनन्द से और पवित्र आत्मा से परिपूर्ण होते रहे।

Questions about Acts 13? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.