Acts 8

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 And Saul was there, giving approval to Stephen’s death. On that day a great persecution broke out against the church in Jerusalem, and all except the apostles were scattered throughout Judea and Samaria.

HINCV

1 स्तेफ़ानॉस की हत्या में पूरी तरह शाऊल सहमत था. उसी दिन से येरूशलेम नगर की कलीसियाओं पर घोर सताना शुरू हो गया, जिसके फलस्वरूप प्रेरितों के अलावा सभी शिष्य यहूदिया तथा शमरिया के क्षेत्रों में बिखर गए.

BSB

2 God-fearing men buried Stephen and mourned deeply over him.

HINCV

2 कुछ श्रद्धालु व्यक्तियों ने स्तेफ़ानॉस के शव की अंत्येष्टि की तथा उनके लिए गहरा शोक मनाया.

BSB

3 But Saul began to destroy the church. Going from house to house, he dragged off men and women and put them in prison.

HINCV

3 शाऊल कलीसिया को सता रहा था; वह घरों में घुस, स्त्री-पुरुषों को घसीटकर कारागार में डाल रहा था.

BSB

4 Those who had been scattered preached the word wherever they went.

HINCV

4 वे, जो यहां वहां बिखर गए थे, शुभ संदेश सुनाने लगे.

BSB

5 Philip went down to a city in Samaria and proclaimed the Christ to them.

HINCV

5 फ़िलिप्पॉस शमरिया के एक नगर में जाकर मसीह के विषय में शिक्षा देने लगे.

BSB

6 The crowds all paid close attention to Philip’s message and to the signs they saw him perform.

HINCV

6 फ़िलिप्पॉस के अद्भुत चिह्नों को देख भीड़ एक मन होकर उनके प्रवचन सुनने लगी.

BSB

7 With loud shrieks, unclean spirits came out of many who were possessed, and many of the paralyzed and lame were healed.

HINCV

7 अनेक दुष्टात्माओं के सताए हुओं में से दुष्टात्मा ऊंचे शब्द में चिल्लाते हुए बाहर आ रहे थे. अनेक अपंग और लकवे के पीड़ित भी स्वस्थ हो रहे थे.

BSB

8 So there was great joy in that city.

HINCV

8 नगर में आनंद की लहर दौड़ गई थी.

BSB

9 Prior to that time, a man named Simon had practiced sorcery in the city and astounded the people of Samaria. He claimed to be someone great,

HINCV

9 उसी नगर में शिमओन नामक एक व्यक्ति था, जिसने शमरिया राष्ट्र को जादू-टोने के द्वारा चकित कर रखा था. वह अपनी महानता का दावा करता था.

BSB

10 and all the people, from the least to the greatest, heeded his words and said, “This man is the divine power called the Great Power.”

HINCV

10 छोटे-बड़े सभी ने यह कहकर उसका लोहा मान रखा था: “यही है वह, जिसे परमेश्वर की महाशक्ति कहा जाता है.”

BSB

11 They paid close attention to him because he had astounded them for a long time with his sorcery.

HINCV

11 उसके इन चमत्कारों से सभी अत्यंत प्रभावित थे क्योंकि उसने उन्हें बहुत दिनों से अपनी जादूई विद्या से चकित किया हुआ था.

BSB

12 But when they believed Philip as he preached the gospel of the kingdom of God and the name of Jesus Christ, they were baptized, both men and women.

HINCV

12 किंतु जब लोगों ने परमेश्वर के राज्य और मसीह येशु के नाम के विषय में फ़िलिप्पॉस का संदेश सुनकर विश्वास किया, स्त्री और पुरुष दोनों ही ने बपतिस्मा लिया.

BSB

13 Even Simon himself believed and was baptized. He followed Philip closely and was astounded by the great signs and miracles he observed.

HINCV

13 स्वयं शिमओन ने भी विश्वास किया, बपतिस्मा लिया और फ़िलिप्पॉस का शिष्य बन गया. वह अद्भुत चिह्न और सामर्थ्य से भरे महान कामों को देखकर हैरान था.

BSB

14 When the apostles in Jerusalem heard that Samaria had received the word of God, they sent Peter and John to them.

HINCV

14 जब येरूशलेम नगर में प्रेरितों को यह मालूम हुआ कि शमरिया नगर ने परमेश्वर के वचन को स्वीकार कर लिया है, उन्होंने पेतरॉस तथा योहन को वहां भेज दिया.

BSB

15 On their arrival, they prayed for them to receive the Holy Spirit.

HINCV

15 वहां पहुंचकर उन्होंने उनके लिए प्रार्थना की कि वे पवित्र आत्मा प्राप्‍त करें

BSB

16 For the Holy Spirit had not yet fallen upon any of them; they had simply been baptized into the name of the Lord Jesus.

HINCV

16 क्योंकि वहां अब तक किसी पर भी पवित्र आत्मा नहीं उतरा था. उन्होंने प्रभु येशु के नाम में बपतिस्मा मात्र ही लिया था.

BSB

17 Then Peter and John laid their hands on them, and they received the Holy Spirit.

HINCV

17 तब प्रेरितों ने उन पर हाथ रखे और उन्होंने पवित्र आत्मा प्राप्‍त किया.

BSB

18 When Simon saw that the Spirit was given through the laying on of the apostles’ hands, he offered them money.

HINCV

18 जब शिमओन ने यह देखा कि प्रेरितों के मात्र हाथ रखने से पवित्र आत्मा प्राप्‍ति संभव है, उसने प्रेरितों को यह कहते हुए धन देना चाहा,

BSB

19 “Give me this power as well,” he said, “so that everyone on whom I lay my hands may receive the Holy Spirit.”

HINCV

19 “मुझे भी यह अधिकार प्रदान कर दीजिए कि मैं जिस किसी पर हाथ रखूं उसे पवित्र आत्मा प्राप्‍त हो जाए.”

BSB

20 But Peter replied, “May your silver perish with you, because you thought you could buy the gift of God with money!

HINCV

20 किंतु पेतरॉस ने उससे कहा, “सर्वनाश हो तेरा और तेरे धन का! क्योंकि तूने परमेश्वर का वरदान धन से प्राप्‍त करना चाहा.

BSB

21 You have no part or share in our ministry, because your heart is not right before God.

HINCV

21 इस सेवा में तेरा न कोई भाग है न कोई हिस्सेदारी, क्योंकि तेरा हृदय परमेश्वर के सामने सच्चा नहीं है.

BSB

22 Repent, therefore, of your wickedness, and pray to the Lord. Perhaps He will forgive you for the intent of your heart.

HINCV

22 इसलिये सही यह होगा कि तू अपनी दुर्वृत्ति से पश्चाताप करे और प्रार्थना करे कि यदि संभव हो तो प्रभु तेरे दिल की इस बुराई को क्षमा करें,

BSB

23 For I see that you are poisoned by bitterness and captive to iniquity.”

HINCV

23 क्योंकि मुझे यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि तू कड़वाहट से भरा हुआ और पूरी तरह पाप में जकड़ा हुआ है.”

BSB

24 Then Simon answered, “Pray to the Lord for me, so that nothing you have said may happen to me.”

HINCV

24 यह सुन टोनहे शिमओन ने उनसे विनती की “आप ही प्रभु से मेरे लिए प्रार्थना कीजिए कि आपने जो कुछ कहा है, उसमें से कुछ भी मुझ पर असर न करने पाए.”

BSB

25 And after Peter and John had testified and spoken the word of the Lord, they returned to Jerusalem, preaching the gospel in many of the Samaritan villages.

HINCV

25 पेतरॉस तथा योहन परमेश्वर के वचन की शिक्षा और गवाही देते हुए येरूशलेम लौट गए. वे शमरिया क्षेत्र के अनेक गांवों में ईश्वरीय सुसमाचार सुनाते गए.

BSB

26 Now an angel of the Lord said to Philip, “Get up and go south to the desert road that goes down from Jerusalem to Gaza.”

HINCV

26 प्रभु के एक दूत ने फ़िलिप्पॉस से कहा, “उठो, दक्षिण दिशा की ओर उस मार्ग पर जाओ, जो येरूशलेम से अज्जाह नगर को जाता है.” यह बंजर भूमि का मार्ग है.

BSB

27 So he started out, and on his way he met an Ethiopian eunuch, a court official in charge of the entire treasury of Candace, queen of the Ethiopians. He had gone to Jerusalem to worship,

HINCV

27 फ़िलिप्पॉस इस आज्ञा के अनुसार चल पड़े. मार्ग में उनकी भेंट एक खोजे से हुई, जो इथियोपिया की रानी कन्दाके की राज्यसभा में मंत्री था. वह आराधना के लिए येरूशलेम आया हुआ था.

BSB

28 and on his return was sitting in his chariot reading Isaiah the prophet.

HINCV

28 वह स्वदेश लौटते समय अपने रथ में बैठे हुए भविष्यवक्ता यशायाह का लेख पढ़ रहा था.

BSB

29 The Spirit said to Philip, “Go over to that chariot and stay by it.”

HINCV

29 पवित्र आत्मा ने फ़िलिप्पॉस को आज्ञा दी, “आगे बढ़ो और रथ के साथ साथ चलते जाओ.”

BSB

30 So Philip ran up and heard the man reading Isaiah the prophet. “Do you understand what you are reading?” Philip asked.

HINCV

30 फ़िलिप्पॉस दौड़कर रथ के पास पहुंचे. उन्होंने उस व्यक्ति को भविष्यवक्ता यशायाह के ग्रंथ से पढ़ते हुए सुना तो उससे प्रश्न किया, “आप जो पढ़ रहे हैं, क्या उसे समझ रहे हैं?”

BSB

31 “How can I,” he said, “unless someone guides me?” And he invited Philip to come up and sit with him.

HINCV

31 “भला मैं इसे कैसे समझ सकता हूं जब तक कोई मुझे ये सब न समझाए?” मंत्री ने उत्तर दिया. इसलिये उसने फ़िलिप्पॉस से रथ में बैठने की विनती की.

BSB

32 The eunuch was reading this passage of Scripture: “He was led like a sheep to the slaughter, and as a lamb before the shearer is silent, so He did not open His mouth.

HINCV

32 खोजे जो भाग पढ़ रहा था, वह यह था: “वध के लिए ले जाए जा रहे मेमने के समान उसको ले जाया गया, तथा जैसे ऊन कतरनेवाले के सामने मेमना शांत रहता है, वैसे ही उसने भी अपना मुख न खोला.

BSB

33 In His humiliation He was deprived of justice. Who can recount His descendants? For His life was removed from the earth.”

HINCV

33 अपने अपमान में वह न्याय से वंचित रह गए. कौन उनके वंशजों का वर्णन करेगा? क्योंकि पृथ्वी पर से उनका जीवन समाप्‍त कर दिया गया.”

BSB

34 “Tell me,” said the eunuch, “who is the prophet talking about, himself or someone else?”

HINCV

34 खोजे ने फ़िलिप्पॉस से विनती की, “कृपया मुझे बताएं, भविष्यवक्ता यह किसका वर्णन कर रहे हैं—अपना, या किसी और का?”

BSB

35 Then Philip began with this very Scripture and told him the good news about Jesus.

HINCV

35 तब फ़िलिप्पॉस ने पवित्र शास्त्र के उसी भाग से प्रारंभ कर मसीह येशु के विषय में ईश्वरीय सुसमाचार स्पष्ट किया.

BSB

36 As they traveled along the road and came to some water, the eunuch said, “Look, here is water! What is there to prevent me from being baptized?”

HINCV

36 जब वे मार्ग में ही थे, एक जलाशय को देख खोजे ने फ़िलिप्पॉस से पूछा, “यह देखिए, जल! मेरे बपतिस्मा लेने में क्या कोई बाधा है?” [

BSB

37

HINCV

37 फ़िलिप्पॉस ने उत्तर दिया, “यदि आप सारे हृदय से विश्वास करते हैं तो आप बपतिस्मा ले सकते हैं.” खोजे ने कहा, “मैं विश्वास करता हूं कि मसीह येशु ही परमेश्वर के पुत्र हैं.”]

BSB

38 And he gave orders to stop the chariot. Then both Philip and the eunuch went down into the water, and Philip baptized him.

HINCV

38 तब फ़िलिप्पॉस ने रथ रोकने की आज्ञा दी और स्वयं फ़िलिप्पॉस व खोजे दोनों जल में उतर गए और फ़िलिप्पॉस ने उसे बपतिस्मा दिया.

BSB

39 When they came up out of the water, the Spirit of the Lord carried Philip away, and the eunuch saw him no more, but went on his way rejoicing.

HINCV

39 जब वे दोनों जल से बाहर आए, सहसा फ़िलिप्पॉस प्रभु के आत्मा के द्वारा वहां से उठा लिए गए. वह खोजे को दोबारा दिखाई न दिए. आनंद से भरकर खोजा स्वदेश लौट गया,

BSB

40 But Philip appeared at Azotus and traveled through that region, preaching the gospel in all the towns until he came to Caesarea.

HINCV

40 जबकि फ़िलिप्पॉस अज़ोतॉस नगर में देखे गए. कयसरिया नगर पहुंचते हुए वह मार्ग पर सभी नगरों में ईश्वरीय सुसमाचार का प्रचार करते गए.

Questions about Acts 8? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.