Colossians 1

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Paul, an apostle of Christ Jesus by the will of God, and Timothy our brother,

HINIRV

1 पौलुस की ओर से, जो परमेश्वर की इच्छा से मसीह यीशु का प्रेरित है, और भाई तीमुथियुस की ओर से,

BSB

2 To the saints and faithful brothers in Christ at Colossae: Grace and peace to you from God our Father.

HINIRV

2 मसीह में उन पवित्र और विश्वासी भाइयों के नाम जो कुलुस्से में रहते हैं। हमारे पिता परमेश्वर की ओर से तुम्हें अनुग्रह और शान्ति प्राप्त होती रहे।

BSB

3 We always thank God, the Father of our Lord Jesus Christ, when we pray for you,

HINIRV

3 हम तुम्हारे लिये नित प्रार्थना करके अपने प्रभु यीशु मसीह के पिता अर्थात् परमेश्वर का धन्यवाद करते हैं।

BSB

4 because we have heard about your faith in Christ Jesus and your love for all the saints—

HINIRV

4 क्योंकि हमने सुना है, कि मसीह यीशु पर तुम्हारा विश्वास है, और सब पवित्र लोगों से प्रेम रखते हो;

BSB

5 the faith and love proceeding from the hope stored up for you in heaven, of which you have already heard in the word of truth, the gospel

HINIRV

5 उस आशा की हुई वस्तु के कारण जो तुम्हारे लिये स्वर्ग में रखी हुई है, जिसका वर्णन तुम उस सुसमाचार के सत्य वचन में सुन चुके हो।

BSB

6 that has come to you. All over the world this gospel is bearing fruit and growing, just as it has been doing among you since the day you heard it and truly understood the grace of God.

HINIRV

6 जो तुम्हारे पास पहुँचा है और जैसा जगत में भी फल लाता, और बढ़ता जाता है; वैसे ही जिस दिन से तुम ने उसको सुना, और सच्चाई से परमेश्वर का अनुग्रह पहचाना है, तुम में भी ऐसा ही करता है।

BSB

7 You learned it from Epaphras, our beloved fellow servant, who is a faithful minister of Christ on our behalf,

HINIRV

7 उसी की शिक्षा तुम ने हमारे प्रिय सहकर्मी इपफ्रास से पाई, जो हमारे लिये मसीह का विश्वासयोग्य सेवक है।

BSB

8 and who also informed us of your love in the Spirit.

HINIRV

8 उसी ने तुम्हारे प्रेम को जो आत्मा में है हम पर प्रगट किया।

BSB

9 For this reason, since the day we heard about you, we have not stopped praying for you and asking God to fill you with the knowledge of His will in all spiritual wisdom and understanding,

HINIRV

9 इसलिए जिस दिन से यह सुना है, हम भी तुम्हारे लिये यह प्रार्थना करने और विनती करने से नहीं चूकते कि तुम सारे आत्मिक ज्ञान और समझ सहित परमेश्वर की इच्छा की पहचान में परिपूर्ण हो जाओ,

BSB

10 so that you may walk in a manner worthy of the Lord and may please Him in every way: bearing fruit in every good work, growing in the knowledge of God,

HINIRV

10 ताकि तुम्हारा चाल-चलन प्रभु के योग्य हो, और वह सब प्रकार से प्रसन्न हो, और तुम में हर प्रकार के भले कामों का फल लगे, और परमेश्वर की पहचान में बढ़ते जाओ,

BSB

11 being strengthened with all power according to His glorious might so that you may have full endurance and patience, and joyfully

HINIRV

11 और उसकी महिमा की शक्ति के अनुसार सब प्रकार की सामर्थ्य से बलवन्त होते जाओ, यहाँ तक कि आनन्द के साथ हर प्रकार से धीरज और सहनशीलता दिखा सको।

BSB

12 giving thanks to the Father, who has qualified you to share in the inheritance of the saints in the light.

HINIRV

12 और पिता का धन्यवाद करते रहो, जिसने हमें इस योग्य बनाया कि ज्योति में पवित्र लोगों के साथ विरासत में सहभागी हों।

BSB

13 He has rescued us from the dominion of darkness and brought us into the kingdom of His beloved Son,

HINIRV

13 उसी ने हमें अंधकार के वश से छुड़ाकर अपने प्रिय पुत्र के राज्य में प्रवेश कराया,

BSB

14 in whom we have redemption, the forgiveness of sins.

HINIRV

14 जिसमें हमें छुटकारा अर्थात् पापों की क्षमा प्राप्त होती है।

BSB

15 The Son is the image of the invisible God, the firstborn over all creation.

HINIRV

15 पुत्र तो अदृश्य परमेश्वर का प्रतिरूप और सारी सृष्टि में पहलौठा है।

BSB

16 For in Him all things were created, things in heaven and on earth, visible and invisible, whether thrones or dominions or rulers or authorities. All things were created through Him and for Him.

HINIRV

16 क्योंकि उसी में सारी वस्तुओं की सृष्टि हुई, स्वर्ग की हो अथवा पृथ्वी की, देखी या अनदेखी, क्या सिंहासन, क्या प्रभुताएँ, क्या प्रधानताएँ, क्या अधिकार, सारी वस्तुएँ उसी के द्वारा और उसी के लिये सृजी गई हैं।

BSB

17 He is before all things, and in Him all things hold together.

HINIRV

17 और वही सब वस्तुओं में प्रथम है, और सब वस्तुएँ उसी में स्थिर रहती हैं। (प्रका. 1:8)

BSB

18 And He is the head of the body, the church; He is the beginning and firstborn from among the dead, so that in all things He may have preeminence.

HINIRV

18 वही देह, अर्थात् कलीसिया का सिर है; वही आदि है और मरे हुओं में से जी उठनेवालों में पहलौठा कि सब बातों में वही प्रधान ठहरे।

BSB

19 For God was pleased to have all His fullness dwell in Him,

HINIRV

19 क्योंकि पिता की प्रसन्नता इसी में है कि उसमें सारी परिपूर्णता वास करे।

BSB

20 and through Him to reconcile to Himself all things, whether things on earth or things in heaven, by making peace through the blood of His cross.

HINIRV

20 और उसके क्रूस पर बहे हुए लहू के द्वारा मेल-मिलाप करके, सब वस्तुओं को उसी के द्वारा से अपने साथ मेल कर ले चाहे वे पृथ्वी पर की हों, चाहे स्वर्ग की।

BSB

21 Once you were alienated from God and were hostile in your minds, engaging in evil deeds.

HINIRV

21 तुम जो पहले पराए थे और बुरे कामों के कारण मन से बैरी थे।

BSB

22 But now He has reconciled you by Christ’s physical body through death to present you holy, unblemished, and blameless in His presence—

HINIRV

22 उसने अब उसकी शारीरिक देह में मृत्यु के द्वारा तुम्हारा भी मेल कर लिया ताकि तुम्हें अपने सम्मुख पवित्र और निष्कलंक, और निर्दोष बनाकर उपस्थित करे।

BSB

23 if indeed you continue in your faith, established and firm, not moved from the hope of the gospel you heard, which has been proclaimed to every creature under heaven, and of which I, Paul, have become a servant.

HINIRV

23 यदि तुम विश्वास की नींव पर दृढ़ बने रहो, और उस सुसमाचार की आशा को जिसे तुम ने सुना है न छोड़ो, जिसका प्रचार आकाश के नीचे की सारी सृष्टि में किया गया; और जिसका मैं पौलुस सेवक बना।

BSB

24 Now I rejoice in my sufferings for you, and I fill up in my flesh what is lacking in regard to Christ’s afflictions for the sake of His body, which is the church.

HINIRV

24 अब मैं उन दुःखों के कारण आनन्द करता हूँ, जो तुम्हारे लिये उठाता हूँ, और मसीह के क्लेशों की घटी उसकी देह के लिये, अर्थात् कलीसिया के लिये, अपने शरीर में पूरी किए देता हूँ,

BSB

25 I became its servant by the commission God gave me to fully proclaim to you the word of God,

HINIRV

25 जिसका मैं परमेश्वर के उस प्रबन्ध के अनुसार सेवक बना, जो तुम्हारे लिये मुझे सौंपा गया, ताकि मैं परमेश्वर के वचन को पूरा-पूरा प्रचार करूँ।

BSB

26 the mystery that was hidden for ages and generations but is now revealed to His saints.

HINIRV

26 अर्थात् उस भेद को जो समयों और पीढ़ियों से गुप्त रहा, परन्तु अब उसके उन पवित्र लोगों पर प्रगट हुआ है।

BSB

27 To them God has chosen to make known among the Gentiles the glorious riches of this mystery, which is Christ in you, the hope of glory.

HINIRV

27 जिन पर परमेश्वर ने प्रगट करना चाहा, कि उन्हें ज्ञात हो कि अन्यजातियों में उस भेद की महिमा का मूल्य क्या है, और वह यह है, कि मसीह जो महिमा की आशा है तुम में रहता है।

BSB

28 We proclaim Him, admonishing and teaching everyone with all wisdom, so that we may present everyone perfect in Christ.

HINIRV

28 जिसका प्रचार करके हम हर एक मनुष्य को जता देते हैं और सारे ज्ञान से हर एक मनुष्य को सिखाते हैं, कि हम हर एक व्यक्ति को मसीह में सिद्ध करके उपस्थित करें।

BSB

29 To this end I also labor, striving with all His energy working powerfully within me.

HINIRV

29 और इसी के लिये मैं उसकी उस शक्ति के अनुसार जो मुझ में सामर्थ्य के साथ प्रभाव डालती है तन मन लगाकर परिश्रम भी करता हूँ।

Questions about Colossians 1? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.