Colossians 2
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 For I want you to know how much I am struggling for you and for those at Laodicea, and for all who have not met me face to face, | HINIRV 1 मैं चाहता हूँ कि तुम जान लो, कि तुम्हारे और उनके जो लौदीकिया में हैं, और उन सब के लिये जिन्होंने मेरा शारीरिक मुँह नहीं देखा मैं कैसा परिश्रम करता हूँ। |
| BSB 2 that they may be encouraged in heart, knit together in love, and filled with the full riches of complete understanding, so that they may know the mystery of God, namely Christ, | HINIRV 2 ताकि उनके मनों को प्रोत्साहन मिले और वे प्रेम से आपस में गठे रहें, और वे पूरी समझ का सारा धन प्राप्त करें, और परमेश्वर पिता के भेद को अर्थात् मसीह को पहचान लें। |
| BSB 3 in whom are hidden all the treasures of wisdom and knowledge. | HINIRV 3 जिसमें बुद्धि और ज्ञान के सारे भण्डार छिपे हुए हैं। |
| BSB 4 I say this so that no one will deceive you by smooth rhetoric. | HINIRV 4 यह मैं इसलिए कहता हूँ, कि कोई मनुष्य तुम्हें लुभानेवाली बातों से धोखा न दे। |
| BSB 5 For although I am absent from you in body, I am present with you in spirit, and I delight to see your orderly condition and firm faith in Christ. | HINIRV 5 यद्यपि मैं यदि शरीर के भाव से तुम से दूर हूँ, तो भी आत्मिक भाव से तुम्हारे निकट हूँ, और तुम्हारे विधि-अनुसार चरित्र और तुम्हारे विश्वास की जो मसीह में है दृढ़ता देखकर प्रसन्न होता हूँ। |
| BSB 6 Therefore, just as you have received Christ Jesus as Lord, continue to walk in Him, | HINIRV 6 इसलिए, जैसे तुम ने मसीह यीशु को प्रभु करके ग्रहण कर लिया है, वैसे ही उसी में चलते रहो। |
| BSB 7 rooted and built up in Him, established in the faith as you were taught, and overflowing with thankfulness. | HINIRV 7 और उसी में जड़ पकड़ते और बढ़ते जाओ; और जैसे तुम सिखाए गए वैसे ही विश्वास में दृढ़ होते जाओ, और अत्यन्त धन्यवाद करते रहो। |
| BSB 8 See to it that no one takes you captive through philosophy and empty deception, which are based on human tradition and the spiritual forces of the world rather than on Christ. | HINIRV 8 चौकस रहो कि कोई तुम्हें उस तत्व-ज्ञान और व्यर्थ धोखे के द्वारा अहेर न कर ले, जो मनुष्यों की परम्पराओं और संसार की आदि शिक्षा के अनुसार है, पर मसीह के अनुसार नहीं। |
| BSB 9 For in Christ all the fullness of the Deity dwells in bodily form. | HINIRV 9 क्योंकि उसमें ईश्वरत्व की सारी परिपूर्णता सदेह वास करती है। |
| BSB 10 And you have been made complete in Christ, who is the head over every ruler and authority. | HINIRV 10 और तुम मसीह में भरपूर हो गए हो जो सारी प्रधानता और अधिकार का शिरोमणि है। |
| BSB 11 In Him you were also circumcised, in the putting off of your sinful nature, with the circumcision performed by Christ and not by human hands. | HINIRV 11 उसी में तुम्हारा ऐसा खतना हुआ है, जो हाथ से नहीं होता, परन्तु मसीह का खतना हुआ, जिससे पापमय शारीरिक देह उतार दी जाती है। |
| BSB 12 And having been buried with Him in baptism, you were raised with Him through your faith in the power of God, who raised Him from the dead. | HINIRV 12 और उसी के साथ बपतिस्मा में गाड़े गए, और उसी में परमेश्वर की शक्ति पर विश्वास करके, जिसने उसको मरे हुओं में से जिलाया, उसके साथ जी भी उठे। |
| BSB 13 When you were dead in your trespasses and in the uncircumcision of your sinful nature, God made you alive with Christ. He forgave us all our trespasses, | HINIRV 13 और उसने तुम्हें भी, जो अपने अपराधों, और अपने शरीर की खतनारहित दशा में मुर्दा थे, उसके साथ जिलाया, और हमारे सब अपराधों को क्षमा किया। |
| BSB 14 having canceled the debt ascribed to us in the decrees that stood against us. He took it away, nailing it to the cross! | HINIRV 14 और विधियों का वह लेख और सहायक नियम जो हमारे नाम पर और हमारे विरोध में था मिटा डाला; और उसे क्रूस पर कीलों से जड़कर सामने से हटा दिया है। |
| BSB 15 And having disarmed the powers and authorities, He made a public spectacle of them, triumphing over them by the cross. | HINIRV 15 और उसने प्रधानताओं और अधिकारों को अपने ऊपर से उतार कर उनका खुल्लमखुल्ला तमाशा बनाया और क्रूस के कारण उन पर जय जयकार की ध्वनि सुनाई। |
| BSB 16 Therefore let no one judge you by what you eat or drink, or with regard to a feast, a New Moon, or a Sabbath. | HINIRV 16 इसलिए खाने-पीने या पर्व या नये चाँद, या सब्त के विषय में तुम्हारा कोई फैसला न करे। |
| BSB 17 These are a shadow of the things to come, but the body that casts it belongs to Christ. | HINIRV 17 क्योंकि ये सब आनेवाली बातों की छाया हैं, पर मूल वस्तुएँ मसीह की हैं। |
| BSB 18 Do not let anyone who delights in false humility and the worship of angels disqualify you with speculation about what he has seen. Such a person is puffed up without basis by his unspiritual mind. | HINIRV 18 कोई मनुष्य दीनता और स्वर्गदूतों की पूजा करके तुम्हें दौड़ के प्रतिफल से वंचित न करे। ऐसा मनुष्य देखी हुई बातों में लगा रहता है और अपनी शारीरिक समझ पर व्यर्थ फूलता है। |
| BSB 19 He has lost connection to the head, from whom the whole body, supported and knit together by its joints and ligaments, grows as God causes it to grow. | HINIRV 19 और उस शिरोमणि को पकड़े नहीं रहता जिससे सारी देह जोड़ों और पट्ठों के द्वारा पालन-पोषण पाकर और एक साथ गठकर, परमेश्वर की ओर से बढ़ती जाती है। |
| BSB 20 If you have died with Christ to the spiritual forces of the world, why, as though you still belonged to the world, do you submit to its regulations: | HINIRV 20 जबकि तुम मसीह के साथ संसार की आदि शिक्षा की ओर से मर गए हो, तो फिर क्यों उनके समान जो संसार में जीवन बिताते हैं और ऐसी विधियों के वश में क्यों रहते हो? |
| BSB 21 “Do not handle, do not taste, do not touch!”? | HINIRV 21 कि ‘यह न छूना,’ ‘उसे न चखना,’ और ‘उसे हाथ न लगाना’?, |
| BSB 22 These will all perish with use, because they are based on human commands and teachings. | HINIRV 22 क्योंकि ये सब वस्तु काम में लाते-लाते नाश हो जाएँगी क्योंकि ये मनुष्यों की आज्ञाओं और शिक्षाओं के अनुसार है। |
| BSB 23 Such restrictions indeed have an appearance of wisdom, with their self-prescribed worship, their false humility, and their harsh treatment of the body; but they are of no value against the indulgence of the flesh. | HINIRV 23 इन विधियों में अपनी इच्छा के अनुसार गढ़ी हुई भक्ति की रीति, और दीनता, और शारीरिक अभ्यास के भाव से ज्ञान का नाम तो है, परन्तु शारीरिक लालसाओं को रोकने में इनसे कुछ भी लाभ नहीं होता। |
Questions about Colossians 2? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.