Colossians 2

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 For I want you to know how much I am struggling for you and for those at Laodicea, and for all who have not met me face to face,

HINCV

1 मैं चाहता हूं कि तुमको यह मालूम हो कि मैं तुम्हारे लिए तथा उन सबके लिए, जो लाओदीकेइया में हैं तथा उन सबके लिए, जिन्होंने मुझे व्यक्तिगत रूप से नहीं देखा है, कितना कठिन परिश्रम कर रहा हूं.

BSB

2 that they may be encouraged in heart, knit together in love, and filled with the full riches of complete understanding, so that they may know the mystery of God, namely Christ,

HINCV

2 कि उनके हृदय प्रोत्साहित होकर प्रेम में जुड़कर उस पूरे धन को प्राप्‍त हो, जो समझ के पूरे निश्चय में और परमेश्वर के भेद का वास्तविक ज्ञान हो, जो स्वयं मसीह है,

BSB

3 in whom are hidden all the treasures of wisdom and knowledge.

HINCV

3 जिनमें बुद्धि और ज्ञान के सारे भंडार छिपे है.

BSB

4 I say this so that no one will deceive you by smooth rhetoric.

HINCV

4 मैं यह इसलिये कह रहा हूं कि कोई भी तुम्हें लुभानेवाली बातों के द्वारा भटकाने न पाए.

BSB

5 For although I am absent from you in body, I am present with you in spirit, and I delight to see your orderly condition and firm faith in Christ.

HINCV

5 हालांकि शारीरिक रूप से मैं वहां अनुपस्थित हूं तो भी, तुम्हारे उत्तम अनुशासन तथा मसीह में तुम्हारे विश्वास की दृढ़ता को देखकर प्रसन्‍न होते हुए, आत्मा में मैं तुम्हारे साथ हूं.

BSB

6 Therefore, just as you have received Christ Jesus as Lord, continue to walk in Him,

HINCV

6 इसलिये कि तुमने प्रभु येशु मसीह को स्वीकार कर लिया है, अपना जीवन उनमें जीयों,

BSB

7 rooted and built up in Him, established in the faith as you were taught, and overflowing with thankfulness.

HINCV

7 उनमें गहराई तक जड़े हुए, और मसीह में उन्‍नत होते हुए अपने विश्वास में दृढ़ हो जाओ—ठीक जैसी शिक्षा तुम्हें दी गई थी—तथा तुममें धन्यवाद भाव अधिक से अधिक होता रहे.

BSB

8 See to it that no one takes you captive through philosophy and empty deception, which are based on human tradition and the spiritual forces of the world rather than on Christ.

HINCV

8 यह ध्यान रहे कि कोई भी तुम्हें तत्वज्ञान तथा खोखले छल के माध्यम से अपने वश में न कर ले, जो मनुष्य की परंपरा तथा संसार की आदि शिक्षा पर आधारित है—न कि मसीह के अनुसार.

BSB

9 For in Christ all the fullness of the Deity dwells in bodily form.

HINCV

9 परमेश्वरत्व की सारी परिपूर्णता उनके शरीर में वास करती है.

BSB

10 And you have been made complete in Christ, who is the head over every ruler and authority.

HINCV

10 तुमने उन्हीं में, जो प्रधानता तथा अधिकार में सबसे ऊपर हैं, सारी परिपूर्णता प्राप्‍त की है.

BSB

11 In Him you were also circumcised, in the putting off of your sinful nature, with the circumcision performed by Christ and not by human hands.

HINCV

11 मसीह द्वारा किए गए ख़तना के द्वारा, जब तुम्हारा सारा पाप का स्वभाव उतार दिया गया, तुम्हारा ऐसा ख़तना किया गया, जिसे हाथ से नहीं बनाया गया;

BSB

12 And having been buried with Him in baptism, you were raised with Him through your faith in the power of God, who raised Him from the dead.

HINCV

12 जब तुम बपतिस्मा में उनके साथ गाड़े गए तथा उसी में उनके साथ उस विश्वास के द्वारा जिलाए भी गए, जो परमेश्वर के सामर्थ्य में है, जिन्होंने मसीह को मरे हुओं में से जीवित किया.

BSB

13 When you were dead in your trespasses and in the uncircumcision of your sinful nature, God made you alive with Christ. He forgave us all our trespasses,

HINCV

13 तुम जब अपने अपराधों और अपनी शारीरिक खतनाहीनता में मरे हुए थे, उन्होंने हमारे सभी अपराधों को क्षमा करते हुए तुम्हें उनके साथ जीवित कर दिया.

BSB

14 having canceled the debt ascribed to us in the decrees that stood against us. He took it away, nailing it to the cross!

HINCV

14 उन्होंने हमारे कर्ज़ के प्रमाण-पत्र को, जिसमें हमारे विरुद्ध लिखा गया अध्यादेश था, मिटाकर क्रूस पर कीलों से जड़ कर सामने से हटा दिया

BSB

15 And having disarmed the powers and authorities, He made a public spectacle of them, triumphing over them by the cross.

HINCV

15 और परमेश्वर ने प्रधानों तथा अधिकारियों को निहत्था कर उन्हें अपनी विजय यात्रा में खुल्लम-खुल्ला तमाशे का पात्र बना दिया.

BSB

16 Therefore let no one judge you by what you eat or drink, or with regard to a feast, a New Moon, or a Sabbath.

HINCV

16 इसलिये तुम्हारे खान-पान या उत्सव, नए चांद या शब्बाथ को लेकर कोई तुम्हारा फैसला न करने पाए.

BSB

17 These are a shadow of the things to come, but the body that casts it belongs to Christ.

HINCV

17 ये सब होनेवाली घटनाओं की छाया मात्र हैं. मूल वस्तुएं तो मसीह की हैं.

BSB

18 Do not let anyone who delights in false humility and the worship of angels disqualify you with speculation about what he has seen. Such a person is puffed up without basis by his unspiritual mind.

HINCV

18 कोई भी, जो विनम्रता के दिखावे और स्वर्गदूतों की उपासना में लीन है, तुम्हें तुम्हारे पुरस्कार से दूर न करने पाए. ऐसा व्यक्ति अपने देखे हुए ईश्वरीय दर्शनों का वर्णन विस्तार से करता है तथा खोखली सांसारिक समझ से फूला रहता है.

BSB

19 He has lost connection to the head, from whom the whole body, supported and knit together by its joints and ligaments, grows as God causes it to grow.

HINCV

19 यह व्यक्ति उस सिर को दृढतापूर्वक थामे नहीं रहता जिससे सारा शरीर जोड़ों और सांस लेनेवाले अंगों द्वारा पोषित तथा सम्बद्ध रहता और परमेश्वर द्वारा किए गए विकास से बढ़ता जाता है.

BSB

20 If you have died with Christ to the spiritual forces of the world, why, as though you still belonged to the world, do you submit to its regulations:

HINCV

20 जब तुम सांसारिक तत्वज्ञान के प्रति मसीह के साथ मर चुके हो तो अब तुम्हारी जीवनशैली ऐसी क्यों है, जो संसार के इन नियमों के अधीन है:

BSB

21 “Do not handle, do not taste, do not touch!”?

HINCV

21 “इसे मत छुओ! इसे मत चखो! इसे व्यवहार में मत लाओ!”?

BSB

22 These will all perish with use, because they are based on human commands and teachings.

HINCV

22 लगातार उपयोग के कारण इन वस्तुओं का नाश होना इनका स्वभाव है क्योंकि इनका आधार सिर्फ मनुष्य की आज्ञाएं तथा शिक्षाएं हैं.

BSB

23 Such restrictions indeed have an appearance of wisdom, with their self-prescribed worship, their false humility, and their harsh treatment of the body; but they are of no value against the indulgence of the flesh.

HINCV

23 अपनी ही सुविधा के अनुसार गढ़ी गई आराधना विधि, विनम्रता के दिखावे तथा शरीर को कष्ट देने के भाव से ज़रूर दिखाई दे सकती है, किंतु शारीरिक वासनाओं के दमन के लिए ये सब हमेशा विफल सिद्ध होते हैं.

Questions about Colossians 2? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.