Colossians 3

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Therefore, since you have been raised with Christ, strive for the things above, where Christ is seated at the right hand of God.

HINCV

1 इसलिये जब तुम मसीह के साथ नवजीवन में जिलाए गए हो तो उन वस्तुओं की खोज में रहो, जो ऊंचे पर विराजमान हैं, जहां मसीह परमेश्वर की दायीं ओर बैठे हैं.

BSB

2 Set your minds on things above, not on earthly things.

HINCV

2 अपना चित्त ऊपर की वस्तुओं में लीन रखो—उन वस्तुओं में नहीं, जो शारीरिक हैं.

BSB

3 For you died, and your life is now hidden with Christ in God.

HINCV

3 क्योंकि तुम्हारी मृत्यु हो चुकी है तथा तुम्हारा जीवन मसीह के साथ परमेश्वर में छिपा हुआ है.

BSB

4 When Christ, who is your life, appears, then you also will appear with Him in glory.

HINCV

4 जब मसीह, जो हमारा जीवन हैं, प्रकट होंगे, तब तुम भी उनके साथ महिमा में प्रकट होगे.

BSB

5 Put to death, therefore, the components of your earthly nature: sexual immorality, impurity, lust, evil desires, and greed, which is idolatry.

HINCV

5 इसलिये अपनी पृथ्वी की देह के अंगों को—वेश्यागामी, अशुद्धता, दुष्कामना, लालसा तथा लोभ को, जो वास्तव में मूर्ति पूजा ही है—मार दो

BSB

6 Because of these, the wrath of God is coming on the sons of disobedience.

HINCV

6 क्योंकि इन्हीं के कारण परमेश्वर का क्रोध भड़क उठता है.

BSB

7 When you lived among them, you also used to walk in these ways.

HINCV

7 एक समय तुम्हारा जीवन भी इन्हीं में लीन था.

BSB

8 But now you must put aside all such things as these: anger, rage, malice, slander, and filthy language from your lips.

HINCV

8 किंतु अब तुम सभी क्रोध, रोष, बैरभाव, निंदा तथा गंदी भाषा का भी त्याग कर दो.

BSB

9 Do not lie to one another, since you have taken off the old self with its practices,

HINCV

9 एक दूसरे से झूठ मत बोलो क्योंकि तुम पुराने स्वभाव को उसके कामों सहित उतार चुके

BSB

10 and have put on the new self, which is being renewed in knowledge in the image of its Creator.

HINCV

10 और अब तुमने नए स्वभाव को धारण कर लिया है. यह स्वभाव अपने सृष्टिकर्ता की छवि के अनुसार वास्तविक ज्ञान के लिए नया होता जाता है.

BSB

11 Here there is no Greek or Jew, circumcised or uncircumcised, barbarian, Scythian, slave, or free, but Christ is all and is in all.

HINCV

11 परिणामस्वरूप अब यूनानी या यहूदी, ख़तनित या ख़तना रहित, बरबर या स्कूती, दास या मुक्त में कोई भेद नहीं है, मसीह ही सब कुछ और सब में मुख्य हैं.

BSB

12 Therefore, as the elect of God, holy and beloved, clothe yourselves with hearts of compassion, kindness, humility, gentleness, and patience.

HINCV

12 इसलिये परमेश्वर के चुने हुए, पवित्र लोगों तथा प्रिय पात्रों के समान अपने हृदयों में करुणा, भलाई, विनम्रता, दीनता तथा धीरज धारण कर लो.

BSB

13 Bear with one another and forgive any complaint you may have against someone else. Forgive as the Lord forgave you.

HINCV

13 आपस में सहनशीलता और क्षमा करने का भाव बना रहे. यदि किसी को किसी अन्य के प्रति शिकायत हो, वह उसे उसी प्रकार क्षमा करे जैसे प्रभु ने तुम्हें क्षमा किया है

BSB

14 And over all these virtues put on love, which is the bond of perfect unity.

HINCV

14 और इन सबसे बढ़कर प्रेम भाव बनाए रखो, जो एकता का समूचा सूत्र है.

BSB

15 Let the peace of Christ rule in your hearts, for to this you were called as members of one body. And be thankful.

HINCV

15 तुम्हारे हृदय में मसीह की शांति राज्य करे—वस्तुतः एक शरीर में तुम्हें इसी के लिए बुलाया गया है. हमेशा धन्यवादी बने रहो.

BSB

16 Let the word of Christ richly dwell within you as you teach and admonish one another with all wisdom, and as you sing psalms, hymns, and spiritual songs with gratitude in your hearts to God.

HINCV

16 तुममें मसीह के वचन को अपने हृदय में पूरी अधिकाई से बसने दो. एक दूसरे को सिद्ध ज्ञान में शिक्षा तथा चेतावनी दो और परमेश्वर के प्रति हार्दिक धन्यवाद के साथ स्तुति, भजन तथा आत्मिक गीत गाओ

BSB

17 And whatever you do, in word or deed, do it all in the name of the Lord Jesus, giving thanks to God the Father through Him.

HINCV

17 तथा वचन और काम में जो कुछ करो, वह सब प्रभु येशु मसीह के नाम में पिता परमेश्वर का आभार मानते हुए करो.

BSB

18 Wives, submit to your husbands, as is fitting in the Lord.

HINCV

18 जैसा उनके लिए उचित है, जो प्रभु में हैं, पत्नी अपने पति के अधीन रहे.

BSB

19 Husbands, love your wives and do not be harsh with them.

HINCV

19 पति अपनी पत्नी से प्रेम करे—उसके प्रति कठोर न हो.

BSB

20 Children, obey your parents in everything, for this is pleasing to the Lord.

HINCV

20 बालक हमेशा अपने माता-पिता की आज्ञापालन करें क्योंकि प्रभु के लिए यही प्रसन्‍नता है.

BSB

21 Fathers, do not provoke your children, so they will not become discouraged.

HINCV

21 पिता अपनी संतान को असंतुष्ट न करे कि उनका साहस टूट जाए.

BSB

22 Slaves, obey your earthly masters in everything, not only to please them while they are watching, but with sincerity of heart and fear of the Lord.

HINCV

22 दास, पृथ्वी पर ठहराए गए अपने स्वामियों की हमेशा आज्ञापालन करें—मात्र दिखावे के लिए नहीं—उनके जैसे नहीं, जो मनुष्यों को प्रसन्‍न करने के लिए ऐसा करते हैं, परंतु प्रभु के भय में मन की सच्चाई में.

BSB

23 Whatever you do, work at it with your whole being, as for the Lord and not for men,

HINCV

23 तुम जो कुछ करते हो, पूरे मन से करो, मानो प्रभु के लिए, न कि मनुष्यों के लिए

BSB

24 because you know that you will receive an inheritance from the Lord as your reward. It is the Lord Christ you are serving.

HINCV

24 यह जानते हुए कि प्रभु से तुम्हें इसके फल के रूप में मीरास प्राप्‍त होगी. तुम प्रभु मसीह की सेवा कर रहे हो.

BSB

25 Whoever does wrong will be repaid for his wrong, and there is no favoritism.

HINCV

25 वह जो बुरा काम करता है, उसे परिणाम भी बुरा ही प्राप्‍त होगा, बिना किसी भेद-भाव के.

Questions about Colossians 3? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.