Colossians 4

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Masters, supply your slaves with what is right and fair, since you know that you also have a Master in heaven.

HINCV

1 स्वामी अपने दासों से बिना पक्षपात के और उचित व्यवहार करें, यह ध्यान रखते हुए कि स्वर्ग में उनका भी एक स्वामी है.

BSB

2 Devote yourselves to prayer, being watchful and thankful,

HINCV

2 सावधानी और धन्यवाद के भाव में लगातार प्रार्थना करते रहो;

BSB

3 as you pray also for us, that God may open to us a door for the word, so that we may proclaim the mystery of Christ, for which I am in chains.

HINCV

3 साथ ही हमारे लिए भी प्रार्थना करो कि परमेश्वर हमारे लिए वचन के सुनाने के लिए द्वार खोलें कि हम मसीह के भेद को स्पष्ट करें. इसी कारण मैं बेड़ियों में हूं,

BSB

4 Pray that I may declare it clearly, as I should.

HINCV

4 जिससे कि मैं उसे उसी प्रकार स्पष्ट कर सकूं जैसा कि आवश्यक है.

BSB

5 Act wisely toward outsiders, redeeming the time.

HINCV

5 समय का सदुपयोग करते हुए उनके प्रति, जिनका मसीह में अब तक विश्वास नहीं है, तुम्हारा व्यवहार विवेकपूर्ण हो.

BSB

6 Let your speech always be gracious, seasoned with salt, so that you may know how to answer everyone.

HINCV

6 तुम्हारी बातचीत हमेशा ही गरिमामय और सलोनी हो—इस अहसास के साथ कि तुम्हें किस व्यक्ति को कैसा उत्तर देना है.

BSB

7 Tychicus will tell you all the news about me. He is a beloved brother, a faithful minister, and a fellow servant in the Lord.

HINCV

7 तुख़िकस तुम्हें मेरे विषय में सारी जानकारी देगा. वह हमारा प्रिय भाई, प्रभु में विश्वासयोग्य सेवक तथा सहदास है.

BSB

8 I have sent him to you for this very purpose, that you may know about us, and that he may encourage your hearts.

HINCV

8 मैं उसे तुम्हारे पास इसी उद्देश्य से भेज रहा हूं, कि तुम हमारी स्थिति से अवगत हो जाओ, और वह तुम्हारे हृदयों को प्रोत्साहित कर सके.

BSB

9 With him I am sending Onesimus, our faithful and beloved brother, who is one of you. They will tell you about everything here.

HINCV

9 और उसके साथ मैंने ओनेसिमॉस, हमारे प्रिय और विश्वासयोग्य भाई को भी भेजा है, जो तुममें से एक है. ये हमारी सारी परिस्थिति से तुम्हें अवगत कराएंगे.

BSB

10 My fellow prisoner Aristarchus sends you greetings, as does Mark the cousin of Barnabas. You have already received instructions about him: If he comes to you, welcome him.

HINCV

10 मेरे साथ कैदी आरिस्तारख़ॉस की ओर से नमस्कार और मार्कास की ओर से भी, जो बारनबास का संबंधी है. (जिसके विषय में तुम्हें यह निर्देश दिया गया था; कि यदि वह आए तो उसकी पहुनाई करना.)

BSB

11 Jesus, who is called Justus, also sends greetings. These are the only Jews among my fellow workers for the kingdom of God, and they have been a comfort to me.

HINCV

11 और येशु का भी, जिसका उपनाम युस्तस है. ख़तनितों में से मात्र ये ही परमेश्वर के राज्य के काम में मेरे सहकर्मी हैं, जो मेरे लिए प्रोत्साहन का कारण बने हैं.

BSB

12 Epaphras, who is one of you and a servant of Christ Jesus, sends you greetings. He is always wrestling in prayer for you, so that you may stand mature and fully assured in the full will of God.

HINCV

12 एपाफ़्रास की ओर से भी तुम्हें नमस्कार, जो तुममें से एक तथा मसीह येशु का दास है. वह तुम्हारे लिए हमेशा मन की एकाग्रता से प्रार्थनारत रहता है कि तुम परमेश्वर की सारी इच्छा में सिद्ध तथा पूरी तरह आश्वस्त होकर स्थिर रहो.

BSB

13 For I testify about him that he goes to great pains for you and for those at Laodicea and Hierapolis.

HINCV

13 उसके मन में, लाओदीकेइया तथा हिरापोलिस के विश्वासियों और तुम्हारी भलाई की गहरी चिंता है. मैं इसका गवाह हूं.

BSB

14 Luke, the beloved physician, and Demas send you greetings.

HINCV

14 हमारे प्रिय चिकित्सक लूकॉस तथा देमास का तुम्हें नमस्कार.

BSB

15 Greet the brothers in Laodicea, as well as Nympha and the church that meets at her house.

HINCV

15 लाओदीकेइया नगर के विश्वासी भाई बहनों तथा नुम्फ़े तथा उस कलीसिया को, जो उसके घर पर इकट्ठा होती है, नमस्कार.

BSB

16 After this letter has been read among you, make sure that it is also read in the church of the Laodiceans, and that you in turn read the letter from Laodicea.

HINCV

16 इस पत्र के तुम्हारे मध्य पढ़े जाने के बाद यह ध्यान रहे कि यह लाओदीकेइया नगर की कलीसिया के सामने भी पढ़ा जाए. तुम मेरे उस पत्र को पढ़ लेना, जो लाओदीकेइया नगर से आएगा.

BSB

17 Tell Archippus: “See to it that you complete the ministry you have received in the Lord.”

HINCV

17 आरखिप्पॉस से कहना, “वह ध्यान रखे कि जो सेवकाई उसे प्रभु में सौंपी गई है, वह उसे पूरा करे.”

BSB

18 This greeting is in my own hand—Paul. Remember my chains. Grace be with you.

HINCV

18 मैं, पौलॉस, अपने ही हाथ से यह शुभकामना लिख रहा हूं. मैं बेड़ियों में हूं, मुझे प्रार्थना में याद रखना. तुम पर अनुग्रह निरंतर बना रहे.

Questions about Colossians 4? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.