Colossians 4
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Masters, supply your slaves with what is right and fair, since you know that you also have a Master in heaven. | HINIRV 1 हे स्वामियों, अपने-अपने दासों के साथ न्याय और ठीक-ठीक व्यवहार करो, यह समझकर कि स्वर्ग में तुम्हारा भी एक स्वामी है। (लैव्य. 25:43, लैव्य. 25:53) |
| BSB 2 Devote yourselves to prayer, being watchful and thankful, | HINIRV 2 प्रार्थना में लगे रहो, और धन्यवाद के साथ उसमें जागृत रहो; |
| BSB 3 as you pray also for us, that God may open to us a door for the word, so that we may proclaim the mystery of Christ, for which I am in chains. | HINIRV 3 और इसके साथ ही साथ हमारे लिये भी प्रार्थना करते रहो, कि परमेश्वर हमारे लिये वचन सुनाने का ऐसा द्वार खोल दे, कि हम मसीह के उस भेद का वर्णन कर सकें जिसके कारण मैं कैद में हूँ। |
| BSB 4 Pray that I may declare it clearly, as I should. | HINIRV 4 और उसे ऐसा प्रगट करूँ, जैसा मुझे करना उचित है। |
| BSB 5 Act wisely toward outsiders, redeeming the time. | HINIRV 5 अवसर को बहुमूल्य समझकर बाहरवालों के साथ बुद्धिमानी से बर्ताव करो। |
| BSB 6 Let your speech always be gracious, seasoned with salt, so that you may know how to answer everyone. | HINIRV 6 तुम्हारा वचन सदा अनुग्रह सहित और सुहावना हो, कि तुम्हें हर मनुष्य को उचित रीति से उत्तर देना आ जाए। |
| BSB 7 Tychicus will tell you all the news about me. He is a beloved brother, a faithful minister, and a fellow servant in the Lord. | HINIRV 7 प्रिय भाई और विश्वासयोग्य सेवक, तुखिकुस जो प्रभु में मेरा सहकर्मी है, मेरी सब बातें तुम्हें बता देगा। |
| BSB 8 I have sent him to you for this very purpose, that you may know about us, and that he may encourage your hearts. | HINIRV 8 उसे मैंने इसलिए तुम्हारे पास भेजा है, कि तुम्हें हमारी दशा मालूम हो जाए और वह तुम्हारे हृदयों को प्रोत्साहित करे। |
| BSB 9 With him I am sending Onesimus, our faithful and beloved brother, who is one of you. They will tell you about everything here. | HINIRV 9 और उसके साथ उनेसिमुस को भी भेजा है; जो विश्वासयोग्य और प्रिय भाई और तुम ही में से है, वे तुम्हें यहाँ की सारी बातें बता देंगे। |
| BSB 10 My fellow prisoner Aristarchus sends you greetings, as does Mark the cousin of Barnabas. You have already received instructions about him: If he comes to you, welcome him. | HINIRV 10 अरिस्तर्खुस जो मेरे साथ कैदी है, और मरकुस जो बरनबास का भाई लगता है। (जिसके विषय में तुम ने निर्देश पाया था कि यदि वह तुम्हारे पास आए, तो उससे अच्छी तरह व्यवहार करना।) |
| BSB 11 Jesus, who is called Justus, also sends greetings. These are the only Jews among my fellow workers for the kingdom of God, and they have been a comfort to me. | HINIRV 11 और यीशु जो यूस्तुस कहलाता है, तुम्हें नमस्कार कहते हैं। खतना किए हुए लोगों में से केवल ये ही परमेश्वर के राज्य के लिये मेरे सहकर्मी और मेरे लिए सांत्वना ठहरे हैं। |
| BSB 12 Epaphras, who is one of you and a servant of Christ Jesus, sends you greetings. He is always wrestling in prayer for you, so that you may stand mature and fully assured in the full will of God. | HINIRV 12 इपफ्रास जो तुम में से है, और मसीह यीशु का दास है, तुम्हें नमस्कार कहता है और सदा तुम्हारे लिये प्रार्थनाओं में प्रयत्न करता है, ताकि तुम सिद्ध होकर पूर्ण विश्वास के साथ परमेश्वर की इच्छा पर स्थिर रहो। |
| BSB 13 For I testify about him that he goes to great pains for you and for those at Laodicea and Hierapolis. | HINIRV 13 मैं उसका गवाह हूँ, कि वह तुम्हारे लिये और लौदीकिया और हियरापुलिसवालों के लिये बड़ा यत्न करता रहता है। |
| BSB 14 Luke, the beloved physician, and Demas send you greetings. | HINIRV 14 प्रिय वैद्य लूका और देमास का तुम्हें नमस्कार। |
| BSB 15 Greet the brothers in Laodicea, as well as Nympha and the church that meets at her house. | HINIRV 15 लौदीकिया के भाइयों को और नुमफास और उसकी घर की कलीसिया को नमस्कार कहना। |
| BSB 16 After this letter has been read among you, make sure that it is also read in the church of the Laodiceans, and that you in turn read the letter from Laodicea. | HINIRV 16 और जब यह पत्र तुम्हारे यहाँ पढ़ लिया जाए, तो ऐसा करना कि लौदीकिया की कलीसिया में भी पढ़ा जाए, और वह पत्र जो लौदीकिया से आए उसे तुम भी पढ़ना। |
| BSB 17 Tell Archippus: “See to it that you complete the ministry you have received in the Lord.” | HINIRV 17 फिर अरखिप्पुस से कहना कि जो सेवा प्रभु में तुझे सौंपी गई है, उसे सावधानी के साथ पूरी करना। |
| BSB 18 This greeting is in my own hand—Paul. Remember my chains. Grace be with you. | HINIRV 18 मुझ पौलुस का अपने हाथ से लिखा हुआ नमस्कार। मेरी जंजीरों को स्मरण रखना; तुम पर अनुग्रह होता रहे। आमीन। |
Questions about Colossians 4? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.