Colossians 3

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Therefore, since you have been raised with Christ, strive for the things above, where Christ is seated at the right hand of God.

HINIRV

1 तो जब तुम मसीह के साथ जिलाए गए, तो स्वर्गीय वस्तुओं की खोज में रहो, जहाँ मसीह विद्यमान है और परमेश्वर के दाहिनी ओर विराजमान है। (मत्ती 6:20)

BSB

2 Set your minds on things above, not on earthly things.

HINIRV

2 पृथ्वी पर की नहीं परन्तु स्वर्गीय वस्तुओं पर ध्यान लगाओ।

BSB

3 For you died, and your life is now hidden with Christ in God.

HINIRV

3 क्योंकि तुम तो मर गए, और तुम्हारा जीवन मसीह के साथ परमेश्वर में छिपा हुआ है।

BSB

4 When Christ, who is your life, appears, then you also will appear with Him in glory.

HINIRV

4 जब मसीह जो हमारा जीवन है, प्रगट होगा, तब तुम भी उसके साथ महिमा सहित प्रगट किए जाओगे।

BSB

5 Put to death, therefore, the components of your earthly nature: sexual immorality, impurity, lust, evil desires, and greed, which is idolatry.

HINIRV

5 इसलिए अपने उन अंगों को मार डालो, जो पृथ्वी पर हैं, अर्थात् व्यभिचार, अशुद्धता, दुष्कामना, बुरी लालसा और लोभ को जो मूर्तिपूजा के बराबर है।

BSB

6 Because of these, the wrath of God is coming on the sons of disobedience.

HINIRV

6 इन ही के कारण परमेश्वर का प्रकोप आज्ञा न माननेवालों पर पड़ता है।

BSB

7 When you lived among them, you also used to walk in these ways.

HINIRV

7 और तुम भी, जब इन बुराइयों में जीवन बिताते थे, तो इन्हीं के अनुसार चलते थे।

BSB

8 But now you must put aside all such things as these: anger, rage, malice, slander, and filthy language from your lips.

HINIRV

8 पर अब तुम भी इन सब को अर्थात् क्रोध, रोष, बैर-भाव, निन्दा, और मुँह से गालियाँ बकना ये सब बातें छोड़ दो। (इफि. 4:23,24)

BSB

9 Do not lie to one another, since you have taken off the old self with its practices,

HINIRV

9 एक दूसरे से झूठ मत बोलो क्योंकि तुम ने पुराने मनुष्यत्व को उसके कामों समेत उतार डाला है।

BSB

10 and have put on the new self, which is being renewed in knowledge in the image of its Creator.

HINIRV

10 और नये मनुष्यत्व को पहन लिया है जो अपने सृजनहार के स्वरूप के अनुसार ज्ञान प्राप्त करने के लिये नया बनता जाता है।

BSB

11 Here there is no Greek or Jew, circumcised or uncircumcised, barbarian, Scythian, slave, or free, but Christ is all and is in all.

HINIRV

11 उसमें न तो यूनानी रहा, न यहूदी, न खतना, न खतनारहित, न जंगली, न स्कूती, न दास और न स्वतंत्र केवल मसीह सब कुछ और सब में है ।

BSB

12 Therefore, as the elect of God, holy and beloved, clothe yourselves with hearts of compassion, kindness, humility, gentleness, and patience.

HINIRV

12 इसलिए परमेश्वर के चुने हुओं के समान जो पवित्र और प्रिय हैं, बड़ी करुणा, और भलाई, और दीनता, और नम्रता, और सहनशीलता धारण करो;

BSB

13 Bear with one another and forgive any complaint you may have against someone else. Forgive as the Lord forgave you.

HINIRV

13 और यदि किसी को किसी पर दोष देने को कोई कारण हो, तो एक दूसरे की सह लो, और एक दूसरे के अपराध क्षमा करो: जैसे प्रभु ने तुम्हारे अपराध क्षमा किए, वैसे ही तुम भी करो।

BSB

14 And over all these virtues put on love, which is the bond of perfect unity.

HINIRV

14 और इन सब के ऊपर प्रेम को जो सिद्धता का कमरबन्ध है बाँध लो।

BSB

15 Let the peace of Christ rule in your hearts, for to this you were called as members of one body. And be thankful.

HINIRV

15 और मसीह की शान्ति, जिसके लिये तुम एक देह होकर बुलाए भी गए हो, तुम्हारे हृदय में राज्य करे, और तुम धन्यवादी बने रहो।

BSB

16 Let the word of Christ richly dwell within you as you teach and admonish one another with all wisdom, and as you sing psalms, hymns, and spiritual songs with gratitude in your hearts to God.

HINIRV

16 मसीह के वचन को अपने हृदय में अधिकाई से बसने दो; और सिद्ध ज्ञान सहित एक दूसरे को सिखाओ, और चिताओ, और अपने-अपने मन में कृतज्ञता के साथ परमेश्वर के लिये भजन और स्तुतिगान और आत्मिक गीत गाओ।

BSB

17 And whatever you do, in word or deed, do it all in the name of the Lord Jesus, giving thanks to God the Father through Him.

HINIRV

17 वचन से या काम से जो कुछ भी करो सब प्रभु यीशु के नाम से करो, और उसके द्वारा परमेश्वर पिता का धन्यवाद करो।

BSB

18 Wives, submit to your husbands, as is fitting in the Lord.

HINIRV

18 हे पत्नियों, जैसा प्रभु में उचित है, वैसा ही अपने-अपने पति के अधीन रहो। (इफि. 5:22)

BSB

19 Husbands, love your wives and do not be harsh with them.

HINIRV

19 हे पतियों, अपनी-अपनी पत्नी से प्रेम रखो, और उनसे कठोरता न करो।

BSB

20 Children, obey your parents in everything, for this is pleasing to the Lord.

HINIRV

20 हे बच्चों, सब बातों में अपने-अपने माता-पिता की आज्ञा का पालन करो, क्योंकि प्रभु इससे प्रसन्न होता है।

BSB

21 Fathers, do not provoke your children, so they will not become discouraged.

HINIRV

21 हे पिताओं, अपने बच्चों को भड़काया न करो, न हो कि उनका साहस टूट जाए।

BSB

22 Slaves, obey your earthly masters in everything, not only to please them while they are watching, but with sincerity of heart and fear of the Lord.

HINIRV

22 हे सेवकों, जो शरीर के अनुसार तुम्हारे स्वामी हैं, सब बातों में उनकी आज्ञा का पालन करो, मनुष्यों को प्रसन्न करनेवालों के समान दिखाने के लिये नहीं, परन्तु मन की सिधाई और परमेश्वर के भय से।

BSB

23 Whatever you do, work at it with your whole being, as for the Lord and not for men,

HINIRV

23 और जो कुछ तुम करते हो, तन मन से करो, यह समझकर कि मनुष्यों के लिये नहीं परन्तु प्रभु के लिये करते हो।

BSB

24 because you know that you will receive an inheritance from the Lord as your reward. It is the Lord Christ you are serving.

HINIRV

24 क्योंकि तुम जानते हो कि तुम्हें इसके बदले प्रभु से विरासत मिलेगी। तुम प्रभु मसीह की सेवा करते हो।

BSB

25 Whoever does wrong will be repaid for his wrong, and there is no favoritism.

HINIRV

25 क्योंकि जो बुरा करता है, वह अपनी बुराई का फल पाएगा; वहाँ किसी का पक्षपात नहीं। (प्रेरि. 10:34, रोम. 2:11)

Questions about Colossians 3? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.