Deuteronomy 18

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 The Levitical priests—indeed the whole tribe of Levi—shall have no portion or inheritance with Israel. They are to eat the food offerings to the LORD; that is their inheritance.

HINIRV

1 “लेवीय याजकों का, वरन् सारे लेवीय गोत्रियों का, इस्राएलियों के संग कोई भाग या अंश न हो; उनका भोजन हव्य और यहोवा का दिया हुआ भाग हो।

BSB

2 Although they have no inheritance among their brothers, the LORD is their inheritance, as He promised them.

HINIRV

2 उनका अपने भाइयों के बीच कोई भाग न हो; क्योंकि अपने वचन के अनुसार यहोवा उनका निज भाग ठहरा है।

BSB

3 This shall be the priests’ share from the people who offer a sacrifice, whether a bull or a sheep: the priests are to be given the shoulder, the jowls, and the stomach.

HINIRV

3 और चाहे गाय-बैल चाहे भेड़-बकरी का मेलबलि हो, उसके करनेवाले लोगों की ओर से याजकों का हक़ यह हो, कि वे उसका कंधा और दोनों गाल और पेट याजक को दें। (1 कुरि. 9:13)

BSB

4 You are to give them the firstfruits of your grain, new wine, and oil, and the first wool sheared from your flock.

HINIRV

4 तू उसको अपनी पहली उपज का अन्न, नया दाखमधु, और टटका तेल, और अपनी भेड़ों का वह ऊन देना जो पहली बार कतरा गया हो।

BSB

5 For the LORD your God has chosen Levi and his sons out of all your tribes to stand and minister in His name for all time.

HINIRV

5 क्योंकि तेरे परमेश्वर यहोवा ने तेरे सब गोत्रों में से उसी को चुन लिया है, कि वह और उसके वंश सदा उसके नाम से सेवा टहल करने को उपस्थित हुआ करें।

BSB

6 Now if a Levite moves from any town of residence throughout Israel and comes in all earnestness to the place the LORD will choose,

HINIRV

6 “फिर यदि कोई लेवीय इस्राएल की बस्तियों में से किसी से, जहाँ वह परदेशी के समान रहता हो, अपने मन की बड़ी अभिलाषा से उस स्थान पर जाए जिसे यहोवा चुन लेगा,

BSB

7 then he shall serve in the name of the LORD his God like all his fellow Levites who stand there before the LORD.

HINIRV

7 तो अपने सब लेवीय भाइयों के समान, जो वहाँ अपने परमेश्वर यहोवा के सामने उपस्थित होंगे, वह भी उसके नाम से सेवा टहल करे।

BSB

8 They shall eat equal portions, even though he has received money from the sale of his father’s estate.

HINIRV

8 और अपने पूर्वजों के भाग के मोल को छोड़ उसको भोजन का भाग भी उनके समान मिला करे।

BSB

9 When you enter the land that the LORD your God is giving you, do not imitate the detestable ways of the nations there.

HINIRV

9 “जब तू उस देश में पहुँचे जो तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे देता है, तब वहाँ की जातियों के अनुसार घिनौना काम करना न सीखना।

BSB

10 Let no one be found among you who sacrifices his son or daughter in the fire, practices divination or conjury, interprets omens, practices sorcery,

HINIRV

10 तुझ में कोई ऐसा न हो जो अपने बेटे या बेटी को आग में होम करके चढ़ानेवाला, या भावी कहनेवाला, या शुभ-अशुभ मुहूर्त्तों का माननेवाला, या टोन्हा, या तांत्रिक,

BSB

11 casts spells, consults a medium or spiritist, or inquires of the dead.

HINIRV

11 या बाजीगर, या ओझों से पूछनेवाला, या भूत साधनेवाला, या भूतों का जगानेवाला हो।

BSB

12 For whoever does these things is detestable to the LORD. And because of these detestable things, the LORD your God is driving out the nations before you.

HINIRV

12 क्योंकि जितने ऐसे-ऐसे काम करते हैं वे सब यहोवा के सम्मुख घृणित हैं; और इन्हीं घृणित कामों के कारण तेरा परमेश्वर यहोवा उनको तेरे सामने से निकालने पर है।

BSB

13 You must be blameless before the LORD your God.

HINIRV

13 तू अपने परमेश्वर यहोवा के सम्मुख सिद्ध बना रहना । (मत्ती 5:48)

BSB

14 Though these nations, which you will dispossess, listen to conjurers and diviners, the LORD your God has not permitted you to do so.

HINIRV

14 “वे जातियाँ जिनका अधिकारी तू होने पर है शुभ-अशुभ मुहूर्त्तों के माननेवालों और भावी कहनेवालों की सुना करती है; परन्तु तुझको तेरे परमेश्वर यहोवा ने ऐसा करने नहीं दिया।

BSB

15 The LORD your God will raise up for you a prophet like me from among your brothers. You must listen to him.

HINIRV

15 तेरा परमेश्वर यहोवा तेरे मध्य से, अर्थात् तेरे भाइयों में से मेरे समान एक नबी को उत्पन्न करेगा; तू उसी की सुनना; (मत्ती 17:5, मर. 9:7, लूका 9:35)

BSB

16 This is what you asked of the LORD your God at Horeb on the day of the assembly, when you said, “Let us not hear the voice of the LORD our God or see this great fire anymore, so that we will not die!”

HINIRV

16 यह तेरी उस विनती के अनुसार होगा, जो तूने होरेब पहाड़ के पास सभा के दिन अपने परमेश्वर यहोवा से की थी, ‘मुझे न तो अपने परमेश्वर यहोवा का शब्द फिर सुनना, और न वह बड़ी आग फिर देखनी पड़े, कहीं ऐसा न हो कि मर जाऊँ।’

BSB

17 Then the LORD said to me, “They have spoken well.

HINIRV

17 तब यहोवा ने मुझसे कहा, ‘वे जो कुछ कहते हैं ठीक कहते हैं।

BSB

18 I will raise up for them a prophet like you from among their brothers. I will put My words in his mouth, and he will tell them everything I command him.

HINIRV

18 इसलिए मैं उनके लिये उनके भाइयों के बीच में से तेरे समान एक नबी को उत्पन्न करूँगा; और अपना वचन उसके मुँह में डालूँगा; और जिस-जिस बात की मैं उसे आज्ञा दूँगा वही वह उनको कह सुनाएगा। (प्रेरि. 3:2, 7:37)

BSB

19 And I will hold accountable anyone who does not listen to My words that the prophet speaks in My name.

HINIRV

19 और जो मनुष्य मेरे वह वचन जो वह मेरे नाम से कहेगा ग्रहण न करेगा, तो मैं उसका हिसाब उससे लूँगा। (प्रेरि. 3:23)

BSB

20 But if any prophet dares to speak a message in My name that I have not commanded him to speak, or to speak in the name of other gods, that prophet must be put to death.”

HINIRV

20 परन्तु जो नबी अभिमान करके मेरे नाम से कोई ऐसा वचन कहे जिसकी आज्ञा मैंने उसे न दी हो, या पराए देवताओं के नाम से कुछ कहे, वह नबी मार डाला जाए।’

BSB

21 You may ask in your heart, “How can we recognize a message that the LORD has not spoken?”

HINIRV

21 और यदि तू अपने मन में कहे, ‘जो वचन यहोवा ने नहीं कहा उसको हम किस रीति से पहचानें?’

BSB

22 When a prophet speaks in the name of the LORD and the message does not come to pass or come true, that is a message the LORD has not spoken. The prophet has spoken presumptuously. Do not be afraid of him.

HINIRV

22 तो पहचान यह है कि जब कोई नबी यहोवा के नाम से कुछ कहे; तब यदि वह वचन न घटे और पूरा न हो जाए, तो वह वचन यहोवा का कहा हुआ नहीं; परन्तु उस नबी ने वह बात अभिमान करके कही है, तू उससे भय न खाना।

Questions about Deuteronomy 18? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.