Deuteronomy 18
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 The Levitical priests—indeed the whole tribe of Levi—shall have no portion or inheritance with Israel. They are to eat the food offerings to the LORD; that is their inheritance. | HINCV 1 लेवी पुरोहितों का, अर्थात् समस्त लेवी गोत्र का, शेष इस्राएली गोत्रों के साथ कोई भी मीरास प्रदान नहीं की गई है. उनका भोजन होगा याहवेह को समर्पित भेंटें और याहवेह का अंश. |
| BSB 2 Although they have no inheritance among their brothers, the LORD is their inheritance, as He promised them. | HINCV 2 अपने देशवासियों में उनकी मीरास कुछ भी नहीं होगी, याहवेह ही अपनी प्रतिज्ञा के अनुरूप उनकी मीरास हैं. |
| BSB 3 This shall be the priests’ share from the people who offer a sacrifice, whether a bull or a sheep: the priests are to be given the shoulder, the jowls, and the stomach. | HINCV 3 प्रजाजनों के पुरोहितों के प्रति जवाबदारी इस प्रकार होगी: उनकी ओर से, जो बलि चढ़ाते हैं; चाहे वह बैल हो या भेड़, वे इसका कांधा, दो कपोल और पेट उस पुरोहित को दे दिया करेंगे. |
| BSB 4 You are to give them the firstfruits of your grain, new wine, and oil, and the first wool sheared from your flock. | HINCV 4 तुम उसे अपनी उपज का प्रथम उत्पाद भेंट में दिया करोगे; तुम्हारे अन्न का, अंगूर के रस का, तेल का और तुम्हारी भेड़ों के कतरे गए ऊन का, |
| BSB 5 For the LORD your God has chosen Levi and his sons out of all your tribes to stand and minister in His name for all time. | HINCV 5 याद रहे, याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर ने सारे गोत्रों में से उसे और उसके वंशजों को याहवेह के सम्मान के लिए तत्पर रहकर सेवा करने के लिए चुना है. |
| BSB 6 Now if a Levite moves from any town of residence throughout Israel and comes in all earnestness to the place the LORD will choose, | HINCV 6 यदि इस्राएल राष्ट्र के किसी भी नगर से कोई लेवी स्वेच्छानुरूप अपना निवास स्थान छोड़कर उस स्थान पर जा पहुंचता है, जो याहवेह द्वारा चुना गया है, |
| BSB 7 then he shall serve in the name of the LORD his God like all his fellow Levites who stand there before the LORD. | HINCV 7 तब वह याहवेह, उनके परमेश्वर के सम्मान के लिए अपने साथी लेवीगोत्रजों के समान, जो याहवेह के सामने सेवा के लिए तैयार रहते हैं, सेवारत हो जाएगा. |
| BSB 8 They shall eat equal portions, even though he has received money from the sale of his father’s estate. | HINCV 8 उन सभी के उपयोग के लिए तय भाग के समान होगा, अलावा उस अंश के, जो उन्हें अपने पूर्वजों की संपत्ति की बिक्री से मिला है. |
| BSB 9 When you enter the land that the LORD your God is giving you, do not imitate the detestable ways of the nations there. | HINCV 9 जब तुम याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर द्वारा दिए उस देश में प्रवेश करोगे, तुम उन राष्ट्रों की घृणित प्रथाओं का अनुसरण करना नहीं सीखोगे. |
| BSB 10 Let no one be found among you who sacrifices his son or daughter in the fire, practices divination or conjury, interprets omens, practices sorcery, | HINCV 10 तुममें से एक भी व्यक्ति ऐसा न पाया जाए, जो अपने पुत्र अथवा पुत्री को उनकी प्रथा के अनुसार आग के संस्कार के लिए इस्तेमाल करता है, जो भविष्यवाणी का प्रयोग करता है, जो जादू-टोना करता है, जो शगुन व्याख्या करता है, या ओझा-सम्पर्क करता है, |
| BSB 11 casts spells, consults a medium or spiritist, or inquires of the dead. | HINCV 11 या वह, जो सम्मोहन का प्रयोग करता है, या प्रेतसाधक या प्रेतवादी या वह, जो मृत आत्मा को बुलाकर पूछताछ करता है. |
| BSB 12 For whoever does these things is detestable to the LORD. And because of these detestable things, the LORD your God is driving out the nations before you. | HINCV 12 क्योंकि कोई भी, जो यह सब करता है, याहवेह के सामने घृणित है. इन्हीं घृणित कामों के कारण याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर उन्हें तुम्हारे सामने से खदेड़ देंगे. |
| BSB 13 You must be blameless before the LORD your God. | HINCV 13 तुम याहवेह, अपने परमेश्वर के सामने निर्दोष रहोगे. |
| BSB 14 Though these nations, which you will dispossess, listen to conjurers and diviners, the LORD your God has not permitted you to do so. | HINCV 14 क्योंकि वे राष्ट्र, जिन्हें तुम उनके देश से वंचित करने पर हो, उनके आदेशों का पालन करते हैं, जो जादू-टोना करते और भावी प्रकट करते हैं; मगर तुम वह हो, जिन्हें याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर ने यह सब करने से निषिद्ध किया है. |
| BSB 15 The LORD your God will raise up for you a prophet like me from among your brothers. You must listen to him. | HINCV 15 याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर तुम्हारे बीच में, तुम्हारे ही देशवासियों में से तुम्हारे लिए मेरे समान एक भविष्यवक्ता को उठाएंगे. तुम उसी के आदेशों का पालन करोगे. |
| BSB 16 This is what you asked of the LORD your God at Horeb on the day of the assembly, when you said, “Let us not hear the voice of the LORD our God or see this great fire anymore, so that we will not die!” | HINCV 16 यह परिणाम तुम्हारी उस विनती के अनुसार ही है जो तुमने उस सभा के दिन याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर से होरेब पर्वत पर की. तुमने मांगा था, “मुझे याहवेह हमारे परमेश्वर की आवाज दोबारा सुननी न पड़े, हमें यह भीषण आग देखनी न पड़े, नहीं तो हमारी तो मृत्यु हो जाएगी.” |
| BSB 17 Then the LORD said to me, “They have spoken well. | HINCV 17 याहवेह ने मुझ पर प्रकट किया, “सही ही है उनकी प्रार्थना. |
| BSB 18 I will raise up for them a prophet like you from among their brothers. I will put My words in his mouth, and he will tell them everything I command him. | HINCV 18 उन्हीं के देशवासियों में से मैं तुम्हारे समान एक भविष्यद्वक्ता का उद्भव करूंगा. वही उनके लिए मेरे विचार कहेगा. वही मेरे सभी आदेशों का उद्बोधन उनके लिए करेगा. |
| BSB 19 And I will hold accountable anyone who does not listen to My words that the prophet speaks in My name. | HINCV 19 तब यह होगा कि जो कोई उसके द्वारा मेरी ओर से दिए गए आदेशों की उपेक्षा करेगा, खुद मैं उसे उत्तरदायी ठहराऊंगा. |
| BSB 20 But if any prophet dares to speak a message in My name that I have not commanded him to speak, or to speak in the name of other gods, that prophet must be put to death.” | HINCV 20 मगर यदि कोई भविष्यद्वक्ता घमण्ड़ से भरा, दुस्साहसी संदेश मेरे नाम में भेजता है, जो मैंने उसे संबोधन के लिए भेजा ही न था, अथवा यदि वह पराए देवताओं की ओर से बातचीत करता है, तो वह भविष्यद्वक्ता मृत्यु दंड के योग्य है.” |
| BSB 21 You may ask in your heart, “How can we recognize a message that the LORD has not spoken?” | HINCV 21 तुम यह विचार कर सकते हो, “हमें यह मालूम कैसे होगा कि वह संदेश याहवेह द्वारा भेजा संदेश नहीं है?” |
| BSB 22 When a prophet speaks in the name of the LORD and the message does not come to pass or come true, that is a message the LORD has not spoken. The prophet has spoken presumptuously. Do not be afraid of him. | HINCV 22 जब कभी कोई भविष्यद्वक्ता याहवेह की ओर से संदेश भेजने का दावा करता है, वह संदेश सच नहीं होता, उसकी यह घोषणा सच साबित नहीं होती, जो याहवेह द्वारा भेजी नहीं गई थी. उस भविष्यद्वक्ता ने दुस्साहस भरा संदेश दिया था उस भविष्यद्वक्ता से तुम्हें कोई भय न हो. |
Questions about Deuteronomy 18? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.