Deuteronomy 19
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 When the LORD your God has cut off the nations whose land He is giving you, and when you have driven them out and settled in their cities and houses, | HINCV 1 जब याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर जनताओं को नाश करेंगे, जिनकी भूमि याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर तुम्हें प्रदान कर रहे हैं, जिस भूमि से तुम उन्हें दूर कर दोगे, और उनके नगरों और घरों में जा बसोगे, |
| BSB 2 then you are to set apart for yourselves three cities within the land that the LORD your God is giving you to possess. | HINCV 2 तुम्हें उस देश में, जो याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर तुम्हें अधिकार करने के उद्देश्य से दे रहे हैं, अपने लिए तीन नगर अलग कर देने होंगे. |
| BSB 3 You are to build roads for yourselves and divide into three regions the land that the LORD your God is giving you as an inheritance, so that any manslayer can flee to these cities. | HINCV 3 तुम्हें अपने लिए मार्गों का निर्माण करना होगा. तुम पूरे भाग को, जो याहवेह तुम्हारे परमेश्वर तुम्हें संपत्ति के रूप में प्रदान करेंगे, तीन भागों में बांटोगे, जिससे की हत्यारा पलायन कर यहां शरण ले सके. |
| BSB 4 Now this is the situation regarding the manslayer who flees to one of these cities to save his life, having killed his neighbor accidentally, without intending to harm him: | HINCV 4 उस व्यक्ति के लिए, जो पलायन कर इन नगरों में आश्रय लेता है, कि वह जीवित रह सके, विधान यह है: यदि किसी व्यक्ति से अपने साथी की हत्या जानबूझकर नहीं होती, जिसके हृदय में उस साथी के प्रति घृणा नहीं थी. |
| BSB 5 If he goes into the forest with his neighbor to cut timber and swings his axe to chop down a tree, but the blade flies off the handle and strikes and kills his neighbor, he may flee to one of these cities to save his life. | HINCV 5 उदाहरणार्थ, जब कोई व्यक्ति अपने साथी के साथ कुल्हाड़ी ले वन में लकड़ी काटने गया हो, वह लकड़ी काटने के लिए कुल्हाड़ी का वार करता है और उसी समय कुल्हाड़ी बेंट से निकलकर उस साथी को जा लगती है, और उसकी मृत्यु हो जाती है, वह व्यक्ति पलायन कर इनमें से किसी एक नगर को चला जाए, कि उसके प्राण सुरक्षित रह सकें. |
| BSB 6 Otherwise, the avenger of blood might pursue the manslayer in a rage, overtake him if the distance is great, and strike him dead though he did not deserve to die, since he did not intend any harm. | HINCV 6 नहीं तो, हत्या का बदला लेनेवाला क्रोध में उसका पीछा करे और मार्ग लंबा होने के कारण उसे पकड़कर उसकी हत्या ही कर डाले-जबकि वह मृत्यु दंड के योग्य नहीं था, क्योंकि उसके मन में मृतक के प्रति कोई बैर था ही नहीं. |
| BSB 7 This is why I am commanding you to set apart for yourselves three cities. | HINCV 7 तब मेरा यह आदेश है, तुम्हें अपने लिए इस उद्देश्य से तीन नगर अलग करना ज़रूरी है. |
| BSB 8 And if the LORD your God enlarges your territory, as He swore to your fathers, and gives you all the land He promised them, | HINCV 8 यदि याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर तुम्हारी सीमा का आवर्धन करें; ठीक जैसी प्रतिज्ञा उन्होंने पूर्वजों से शपथ के साथ की थी, और वह तुम्हें वे सारे देश दे देते हैं, |
| BSB 9 and if you carefully keep all these commandments I am giving you today, loving the LORD your God and walking in His ways at all times, then you are to add three more cities to these three. | HINCV 9 यदि तुम सावधानीपूर्वक इस पूरा आदेश का पालन करते हो, जो आज मैं तुम्हें दे रहा हूं—याहवेह, अपने परमेश्वर से प्रेम करो और हमेशा उन्हीं की नीतियों का पालन करते रहो—तो तुम इन तीन नगरों के अलावा तीन अन्य नगर भी शामिल कर लोगे. |
| BSB 10 Thus innocent blood will not be shed in the land that the LORD your God is giving you as an inheritance, so that you will not be guilty of bloodshed. | HINCV 10 परिणामस्वरूप तुम्हारे देश में, जो याहवेह तुम्हारे परमेश्वर तुम्हें मीरास-स्वरूप प्रदान कर रहे हैं, तुम पर मनुष्य हत्या का दोष न आ पड़े और तुम्हारे बीच में किसी निर्दोष को मृत्यु दंड न दे दिया जाए. |
| BSB 11 If, however, a man hates his neighbor and lies in wait, attacks him and kills him, and then flees to one of these cities, | HINCV 11 मगर यदि कोई व्यक्ति अपने पड़ोसी के प्रति बैर के कारण घात लगाकर बैठकर उस पर प्रहार करके उसकी मृत्यु हो जाती है, तब वह इनमें से किसी एक नगर को पलायन कर जाता है, |
| BSB 12 the elders of his city must send for him, bring him back, and hand him over to the avenger of blood to die. | HINCV 12 तब नगर के पुरनिए उसे वहां से लेकर मृत्यु दंड के लिए हत्या का बदला लेनेवाले को सौंप देंगे. |
| BSB 13 You must show him no pity. You are to purge from Israel the guilt of shedding innocent blood, that it may go well with you. | HINCV 13 तुम उस पर ज़रा भी कृपा नहीं करोगे. तुम्हें इस्राएल राष्ट्र में से निर्दोष की हत्या को शुद्ध करते हुए उसका दोष दूर करना है, कि तुम्हारा भला हो. |
| BSB 14 You must not move your neighbor’s boundary marker, which was set up by your ancestors to mark the inheritance you shall receive in the land that the LORD your God is giving you to possess. | HINCV 14 उस देश में, जो याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर तुम्हें मीरास के रूप में दे रहे हैं, कि तुम इस पर अधिकार कर लो, तुम अपने पड़ोसी की उन सीमा-चिन्हों के साथ छेड़-छाड़ नहीं करोगे, जो पहले ही उनके पूर्वजों द्वारा तय की जा चुकी थी. |
| BSB 15 A lone witness is not sufficient to establish any wrongdoing or sin against a man, regardless of what offense he may have committed. A matter must be established by the testimony of two or three witnesses. | HINCV 15 किसी व्यक्ति द्वारा किए गए किसी भी पाप के काम या पाप के बारे में सिर्फ एक व्यक्ति का गवाह होना स्वीकार नहीं हो सकता; एक बात की पुष्टि के लिए दो या तीन गवाहों की ज़रूरत होती है. |
| BSB 16 If a false witness testifies against someone, accusing him of a crime, | HINCV 16 यदि कोई झूठा गवाह उठकर किसी पर किसी गलत काम का आरोप लगाए, |
| BSB 17 both parties to the dispute must stand in the presence of the LORD, before the priests and judges who are in office at that time. | HINCV 17 तो दोनों विवादी याहवेह के सामने और उन पुरोहितों और न्यायाध्यक्षों के सामने उपस्थित होंगे, जो उस अवसर पर न्यायी होंगे. |
| BSB 18 The judges shall investigate thoroughly, and if the witness is proven to be a liar who has falsely accused his brother, | HINCV 18 न्यायाध्यक्ष बारीकी से पूछताछ करेंगे और यदि यह मालूम हो जाए, कि वह झूठा गवाह है और उसने अपने भाई पर झूठा आरोप लगाया है, |
| BSB 19 you must do to him as he intended to do to his brother. So you must purge the evil from among you. | HINCV 19 तब तुम उसके साथ वही करोगे, जो उसके भाई के प्रति उसकी मंशा थी. अपने बीच की बुराई तुम इसी तरह से निकालोगे. |
| BSB 20 Then the rest of the people will hear and be afraid, and they will never again do anything so evil among you. | HINCV 20 बाकी लोग यह सुनकर डर जाएंगे और ऐसी स्थिति तुम्हारे बीच फिर कभी न होगी. |
| BSB 21 You must show no pity: life for life, eye for eye, tooth for tooth, hand for hand, and foot for foot. | HINCV 21 इस विषय में कृपा दिखाई न जाए: प्राण का बदला प्राण से, आंख का आंख से, दांत का दांत से, हाथ का हाथ से, पैर का पैर से किया जाए. |
Questions about Deuteronomy 19? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.