Ecclesiastes 1
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 These are the words of the Teacher, the son of David, king in Jerusalem: | HINIRV 1 यरूशलेम के राजा, दाऊद के पुत्र और उपदेशक के वचन। |
| BSB 2 “Futility of futilities,” says the Teacher, “futility of futilities! Everything is futile!” | HINIRV 2 उपदेशक का यह वचन है, “व्यर्थ ही व्यर्थ, व्यर्थ ही व्यर्थ! सब कुछ व्यर्थ है।” |
| BSB 3 What does a man gain from all his labor, at which he toils under the sun? | HINIRV 3 उस सब परिश्रम से जिसे मनुष्य सूर्य के नीचे करता है, उसको क्या लाभ प्राप्त होता है? |
| BSB 4 Generations come and generations go, but the earth remains forever. | HINIRV 4 एक पीढ़ी जाती है, और दूसरी पीढ़ी आती है, परन्तु पृथ्वी सर्वदा बनी रहती है। |
| BSB 5 The sun rises and the sun sets; it hurries back to where it rises. | HINIRV 5 सूर्य उदय होकर अस्त भी होता है, और अपने उदय की दिशा को वेग से चला जाता है। |
| BSB 6 The wind blows southward, then turns northward; round and round it swirls, ever returning on its course. | HINIRV 6 वायु दक्षिण की ओर बहती है, और उत्तर की ओर घूमती जाती है; वह घूमती और बहती रहती है, और अपनी परिधि में लौट आती है। |
| BSB 7 All the rivers flow into the sea, yet the sea is never full; to the place from which the streams come, there again they flow. | HINIRV 7 सब नदियाँ समुद्र में जा मिलती हैं, तो भी समुद्र भर नहीं जाता; जिस स्थान से नदियाँ निकलती हैं; उधर ही को वे फिर जाती हैं। |
| BSB 8 All things are wearisome, more than one can describe; the eye is not satisfied with seeing, nor the ear content with hearing. | HINIRV 8 सब बातें परिश्रम से भरी हैं; मनुष्य इसका वर्णन नहीं कर सकता; न तो आँखें देखने से तृप्त होती हैं, और न कान सुनने से भरते हैं। |
| BSB 9 What has been will be again, and what has been done will be done again; there is nothing new under the sun. | HINIRV 9 जो कुछ हुआ था, वही फिर होगा, और जो कुछ बन चुका है वही फिर बनाया जाएगा; और सूर्य के नीचे कोई बात नई नहीं है। |
| BSB 10 Is there a case where one can say, “Look, this is new”? It has already existed in the ages before us. | HINIRV 10 क्या ऐसी कोई बात है जिसके विषय में लोग कह सके कि देख यह नई है? यह तो प्राचीन युगों में बहुत पहले से थी। |
| BSB 11 There is no remembrance of those who came before, and those yet to come will not be remembered by those who follow after. | HINIRV 11 प्राचीनकाल की बातों का कुछ स्मरण नहीं रहा, और होनेवाली बातों का भी स्मरण उनके बाद होनेवालों को न रहेगा। |
| BSB 12 I, the Teacher, was king over Israel in Jerusalem. | HINIRV 12 मैं उपदेशक यरूशलेम में इस्राएल का राजा था। |
| BSB 13 And I set my mind to seek and explore by wisdom all that is done under heaven. What a miserable task God has laid upon the sons of men to occupy them! | HINIRV 13 मैंने अपना मन लगाया कि जो कुछ आकाश के नीचे किया जाता है, उसका भेद बुद्धि से सोच सोचकर मालूम करूँ; यह बड़े दुःख का काम है जो परमेश्वर ने मनुष्यों के लिये ठहराया है कि वे उसमें लगें। |
| BSB 14 I have seen all the things that are done under the sun, and have found them all to be futile, a pursuit of the wind. | HINIRV 14 मैंने उन सब कामों को देखा जो सूर्य के नीचे किए जाते हैं; देखो वे सब व्यर्थ और मानो वायु को पकड़ना है। |
| BSB 15 What is crooked cannot be straightened, and what is lacking cannot be counted. | HINIRV 15 जो टेढ़ा है, वह सीधा नहीं हो सकता, और जितनी वस्तुओं में घटी है, वे गिनी नहीं जातीं। |
| BSB 16 I said to myself, “Behold, I have grown and increased in wisdom beyond all those before me who were over Jerusalem, and my mind has observed a wealth of wisdom and knowledge.” | HINIRV 16 मैंने मन में कहा, “देख, जितने यरूशलेम में मुझसे पहले थे, उन सभी से मैंने बहुत अधिक बुद्धि प्राप्त की है; और मुझ को बहुत बुद्धि और ज्ञान मिल गया है।” |
| BSB 17 So I set my mind to know wisdom and madness and folly; I learned that this, too, is a pursuit of the wind. | HINIRV 17 और मैंने अपना मन लगाया कि बुद्धि का भेद लूँ और बावलेपन और मूर्खता को भी जान लूँ। मुझे जान पड़ा कि यह भी वायु को पकड़ना है। |
| BSB 18 For with much wisdom comes much sorrow, and as knowledge grows, grief increases. | HINIRV 18 क्योंकि बहुत बुद्धि के साथ बहुत खेद भी होता है, और जो अपना ज्ञान बढ़ाता है वह अपना दुःख भी बढ़ाता है। |
Questions about Ecclesiastes 1? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.