Ephesians 6

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Children, obey your parents in the Lord, for this is right.

HINCV

1 हे बालको, प्रभु में अपने माता-पिता का आज्ञापालन करें क्योंकि उचित यही है.

BSB

2 “Honor your father and mother” (which is the first commandment with a promise),

HINCV

2 “अपने माता-पिता का सम्मान करो”—आज्ञाओं में से यह ऐसी पहली आज्ञा है जिसके साथ प्रतिज्ञा जुड़ी है,

BSB

3 “that it may go well with you and that you may have a long life on the earth.”

HINCV

3 “तुम्हारा भला हो और तुम पृथ्वी पर बहुत दिन तक जीवित रहो.”

BSB

4 Fathers, do not provoke your children to wrath; instead, bring them up in the discipline and instruction of the Lord.

HINCV

4 तुममें जो पिता हैं, अपनी संतान को क्रोध न दिलाएं, परंतु प्रभु की शिक्षा व अनुशासन में उनका पालन पोषण करें.

BSB

5 Slaves, obey your earthly masters with respect and fear and sincerity of heart, just as you would obey Christ.

HINCV

5 जो दास हैं, अपने सांसारिक स्वामियों का आज्ञापालन सच्चाई से व एकचित्त होकर ऐसे करें मानो मसीह का.

BSB

6 And do this not only to please them while they are watching, but as servants of Christ, doing the will of God from your heart.

HINCV

6 यह सब मात्र दिखावे के लिए व उन्हें प्रसन्‍न करने के उद्देश्य मात्र से नहीं परंतु मसीह के दास के रूप में हृदय से परमेश्वर की इच्छा की पूर्ति करते हुए हो.

BSB

7 Serve with good will, as to the Lord and not to men,

HINCV

7 सच्चे हृदय से स्वामियों की सेवा इस प्रकार करते रहो मानो मनुष्य मात्र की नहीं परंतु प्रभु की सेवा कर रहे हो,

BSB

8 because you know that the Lord will reward each one for whatever good he does, whether he is slave or free.

HINCV

8 यह जानते हुए कि हर एक मनुष्य चाहे वह दास हो या स्वतंत्र, अपने अच्छे कामों का प्रतिफल प्रभु से प्राप्‍त करेगा.

BSB

9 And masters, do the same for your slaves. Give up your use of threats, because you know that He who is both their Master and yours is in heaven, and there is no favoritism with Him.

HINCV

9 जो स्वामी हैं, वे भी दासों के साथ ऐसा ही व्यवहार करें और उन्हें डराना-धमकाना छोड़ दें, यह ध्यान रखते हुए कि तुम्हारे व दासों दोनों ही के स्वामी स्वर्ग में हैं, जिनके स्वभाव में किसी भी प्रकार का भेद-भाव नहीं है.

BSB

10 Finally, be strong in the Lord and in His mighty power.

HINCV

10 इसलिये, प्रभु व उनके अपार सामर्थ्य में बलवंत बनो.

BSB

11 Put on the full armor of God, so that you can make your stand against the devil’s schemes.

HINCV

11 परमेश्वर के सभी अस्त्र-शस्त्रों से स्वयं को सुसज्जित कर लो, कि तुम शैतान के छल-बल के प्रतिरोध में खड़े रह सको.

BSB

12 For our struggle is not against flesh and blood, but against the rulers, against the authorities, against the powers of this world’s darkness, and against the spiritual forces of evil in the heavenly realms.

HINCV

12 हमारा मल्ल-युद्ध सिर्फ मनुष्यों से नहीं, परंतु प्रधानों, अधिकारियों, अंधकार की सांसारिक शक्तियों और आकाशमंडल में दुष्टता की आत्मिक सेनाओं से है.

BSB

13 Therefore take up the full armor of God, so that when the day of evil comes, you will be able to stand your ground, and having done everything, to stand.

HINCV

13 इसलिये स्थिर खड़े रहने के लिए सभी ज़रूरतों को पूरी कर परमेश्वर के सभी अस्त्र-शस्त्रों से स्वयं को सुसज्जित कर लो कि तुम उस बुरे दिन में सामना कर सको.

BSB

14 Stand firm then, with the belt of truth buckled around your waist, with the breastplate of righteousness arrayed,

HINCV

14 इसलिये अपनी कमर सच से कसकर, धार्मिकता का कवच धारण कर स्थिर खड़े रहो,

BSB

15 and with your feet fitted with the readiness of the gospel of peace.

HINCV

15 पांवों में शांति के ईश्वरीय सुसमाचार के प्रचार की तत्परता के जूते धारण कर लो.

BSB

16 In addition to all this, take up the shield of faith, with which you can extinguish all the flaming arrows of the evil one.

HINCV

16 इनके अलावा विश्वास की ढाल भी, कि तुम दुष्ट के सभी जलते हुए बाणों को बुझा सको.

BSB

17 And take the helmet of salvation and the sword of the Spirit, which is the word of God.

HINCV

17 तब उद्धार का टोप तथा आत्मा की तलवार, परमेश्वर का वचन धारण कर लो.

BSB

18 Pray in the Spirit at all times, with every kind of prayer and petition. To this end, stay alert with all perseverance in your prayers for all the saints.

HINCV

18 तथा आत्मा में हर समय विनती और प्रार्थना की जाती रहे. जागते हुए लगातार बिना थके प्रयास करना तुम्हारा लक्ष्य हो. सभी पवित्र लोगों के लिए निरंतर प्रार्थना किया करो.

BSB

19 Pray also for me, that whenever I open my mouth, words may be given me so that I will boldly make known the mystery of the gospel,

HINCV

19 मेरे लिए भी प्रार्थना करो कि मेरा मुख खुलने पर मुझे ईश्वरीय सुसमाचार के भेद की साहस के साथ बोलने की क्षमता प्रदान की जाए,

BSB

20 for which I am an ambassador in chains. Pray that I may proclaim it fearlessly, as I should.

HINCV

20 जिस ईश्वरीय सुसमाचार के लिए मैं इन बेड़ियों में भी राजदूत हूं कि मैं इनमें रहते हुए साहस के साथ बोल सकूं, जैसा कि सही भी है.

BSB

21 Tychicus, the beloved brother and faithful servant in the Lord, will tell you everything, so that you also may know about me and what I am doing.

HINCV

21 तुख़िकस, जो प्रभु में मेरा प्रिय भाई और एक विश्वासयोग्य सेवक है, तुम्हें मेरी सभी परिस्थितियों और गतिविधियों से अवगत करा देगा.

BSB

22 I have sent him to you for this very purpose, that you may know about us, and that he may encourage your hearts.

HINCV

22 मैं उसे तुम्हारे पास इसी उद्देश्य से भेज रहा हूं, कि तुम हमारी स्थिति से अवगत हो जाओ, और वह तुम्हारे हृदयों को प्रोत्साहित कर सके.

BSB

23 Peace to the brothers and love with faith from God the Father and the Lord Jesus Christ.

HINCV

23 पिता परमेश्वर और प्रभु येशु मसीह की ओर से सभी भाई बहनों को शांति और विश्वास के साथ सप्रेम नमस्कार.

BSB

24 Grace to all who love our Lord Jesus Christ with an undying love.

HINCV

24 उन सभी पर अनुग्रह होता रहे, जो हमारे प्रभु येशु मसीह से कभी न खत्म होनेवाला प्रेम करते हैं.

Questions about Ephesians 6? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.