Ephesians 6

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Children, obey your parents in the Lord, for this is right.

HINIRV

1 हे बच्चों, प्रभु में अपने माता-पिता के आज्ञाकारी बनो, क्योंकि यह उचित है।

BSB

2 “Honor your father and mother” (which is the first commandment with a promise),

HINIRV

2 “अपनी माता और पिता का आदर कर (यह पहली आज्ञा है, जिसके साथ प्रतिज्ञा भी है),

BSB

3 “that it may go well with you and that you may have a long life on the earth.”

HINIRV

3 कि तेरा भला हो, और तू धरती पर बहुत दिन जीवित रहे।” (निर्ग. 20:12, व्यव. 5:16)

BSB

4 Fathers, do not provoke your children to wrath; instead, bring them up in the discipline and instruction of the Lord.

HINIRV

4 और हे पिताओं, अपने बच्चों को रिस न दिलाओ परन्तु प्रभु की शिक्षा, और चेतावनी देते हुए, उनका पालन-पोषण करो। (व्यव. 6:7, नीति. 3:11,12 नीति. 19:18, नीति. 22:6, कुलु. 3:2)

BSB

5 Slaves, obey your earthly masters with respect and fear and sincerity of heart, just as you would obey Christ.

HINIRV

5 हे दासों, जो लोग संसार के अनुसार तुम्हारे स्वामी हैं, अपने मन की सिधाई से डरते, और काँपते हुए, जैसे मसीह की, वैसे ही उनकी भी आज्ञा मानो।

BSB

6 And do this not only to please them while they are watching, but as servants of Christ, doing the will of God from your heart.

HINIRV

6 और मनुष्यों को प्रसन्न करनेवालों के समान दिखाने के लिये सेवा न करो, पर मसीह के दासों के समान मन से परमेश्वर की इच्छा पर चलो,

BSB

7 Serve with good will, as to the Lord and not to men,

HINIRV

7 और उस सेवा को मनुष्यों की नहीं, परन्तु प्रभु की जानकर सुइच्छा से करो।

BSB

8 because you know that the Lord will reward each one for whatever good he does, whether he is slave or free.

HINIRV

8 क्योंकि तुम जानते हो, कि जो कोई जैसा अच्छा काम करेगा, चाहे दास हो, चाहे स्वतंत्र, प्रभु से वैसा ही पाएगा।

BSB

9 And masters, do the same for your slaves. Give up your use of threats, because you know that He who is both their Master and yours is in heaven, and there is no favoritism with Him.

HINIRV

9 और हे स्वामियों, तुम भी धमकियाँ छोड़कर उनके साथ वैसा ही व्यवहार करो, क्योंकि जानते हो, कि उनका और तुम्हारा दोनों का स्वामी स्वर्ग में है, और वह किसी का पक्ष नहीं करता। (लूका 6:31, व्यव. 10:17, 2 इति. 19:7)

BSB

10 Finally, be strong in the Lord and in His mighty power.

HINIRV

10 इसलिए प्रभु में और उसकी शक्ति के प्रभाव में बलवन्त बनो ।

BSB

11 Put on the full armor of God, so that you can make your stand against the devil’s schemes.

HINIRV

11 परमेश्वर के सारे हथियार बाँध लो कि तुम शैतान की युक्तियों के सामने खड़े रह सको।

BSB

12 For our struggle is not against flesh and blood, but against the rulers, against the authorities, against the powers of this world’s darkness, and against the spiritual forces of evil in the heavenly realms.

HINIRV

12 क्योंकि हमारा यह मल्लयुद्ध, लहू और माँस से नहीं, परन्तु प्रधानों से और अधिकारियों से, और इस संसार के अंधकार के शासकों से, और उस दुष्टता की आत्मिक सेनाओं से है जो आकाश में हैं।

BSB

13 Therefore take up the full armor of God, so that when the day of evil comes, you will be able to stand your ground, and having done everything, to stand.

HINIRV

13 इसलिए परमेश्वर के सारे हथियार बाँध लो कि तुम बुरे दिन में सामना कर सको, और सब कुछ पूरा करके स्थिर रह सको।

BSB

14 Stand firm then, with the belt of truth buckled around your waist, with the breastplate of righteousness arrayed,

HINIRV

14 इसलिए सत्य से अपनी कमर कसकर, और धार्मिकता की झिलम पहनकर, (यशा. 11:5, यशा. 59:17)

BSB

15 and with your feet fitted with the readiness of the gospel of peace.

HINIRV

15 और पाँवों में मेल के सुसमाचार की तैयारी के जूते पहनकर; (यशा. 52:7, नहू. 1:15)

BSB

16 In addition to all this, take up the shield of faith, with which you can extinguish all the flaming arrows of the evil one.

HINIRV

16 और उन सब के साथ विश्वास की ढाल लेकर स्थिर रहो जिससे तुम उस दुष्ट के सब जलते हुए तीरों को बुझा सको।

BSB

17 And take the helmet of salvation and the sword of the Spirit, which is the word of God.

HINIRV

17 और उद्धार का टोप, और आत्मा की तलवार जो परमेश्वर का वचन है, ले लो। (यशा. 49:2, इब्रा. 4:12, यशा. 59:17)

BSB

18 Pray in the Spirit at all times, with every kind of prayer and petition. To this end, stay alert with all perseverance in your prayers for all the saints.

HINIRV

18 और हर समय और हर प्रकार से आत्मा में प्रार्थना, और विनती करते रहो, और जागते रहो कि सब पवित्र लोगों के लिये लगातार विनती किया करो,

BSB

19 Pray also for me, that whenever I open my mouth, words may be given me so that I will boldly make known the mystery of the gospel,

HINIRV

19 और मेरे लिये भी कि मुझे बोलने के समय ऐसा प्रबल वचन दिया जाए कि मैं साहस से सुसमाचार का भेद बता सकूँ,

BSB

20 for which I am an ambassador in chains. Pray that I may proclaim it fearlessly, as I should.

HINIRV

20 जिसके लिये मैं जंजीर से जकड़ा हुआ राजदूत हूँ। और यह भी कि मैं उसके विषय में जैसा मुझे चाहिए साहस से बोलूँ।

BSB

21 Tychicus, the beloved brother and faithful servant in the Lord, will tell you everything, so that you also may know about me and what I am doing.

HINIRV

21 तुखिकुस जो प्रिय भाई और प्रभु में विश्वासयोग्य सेवक है, तुम्हें सब बातें बताएगा कि तुम भी मेरी दशा जानो कि मैं कैसा रहता हूँ।

BSB

22 I have sent him to you for this very purpose, that you may know about us, and that he may encourage your hearts.

HINIRV

22 उसे मैंने तुम्हारे पास इसलिए भेजा है, कि तुम हमारी दशा जानो, और वह तुम्हारे मनों को शान्ति दे।

BSB

23 Peace to the brothers and love with faith from God the Father and the Lord Jesus Christ.

HINIRV

23 परमेश्वर पिता और प्रभु यीशु मसीह की ओर से भाइयों को शान्ति और विश्वास सहित प्रेम मिले।

BSB

24 Grace to all who love our Lord Jesus Christ with an undying love.

HINIRV

24 जो हमारे प्रभु यीशु मसीह से अमर प्रेम रखते हैं, उन सब पर अनुग्रह होता रहे।

Questions about Ephesians 6? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.