Ephesians 5

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Be imitators of God, therefore, as beloved children,

HINIRV

1 इसलिए प्रिय बच्चों के समान परमेश्वर का अनुसरण करो;

BSB

2 and walk in love, just as Christ loved us and gave Himself up for us as a fragrant sacrificial offering to God.

HINIRV

2 और प्रेम में चलो जैसे मसीह ने भी तुम से प्रेम किया; और हमारे लिये अपने आपको सुखदायक सुगन्ध के लिये परमेश्वर के आगे भेंट करके बलिदान कर दिया। (यूह. 13:34, गला. 2:20)

BSB

3 But among you, as is proper among the saints, there must not be even a hint of sexual immorality, or of any kind of impurity, or of greed.

HINIRV

3 जैसा पवित्र लोगों के योग्य है, वैसा तुम में व्यभिचार, और किसी प्रकार के अशुद्ध काम, या लोभ की चर्चा तक न हो।

BSB

4 Nor should there be obscenity, foolish talk, or crude joking, which are out of character, but rather thanksgiving.

HINIRV

4 और न निर्लज्जता, न मूर्खता की बातचीत की, न उपहास किया, क्योंकि ये बातें शोभा नहीं देती, वरन् धन्यवाद ही सुना जाए।

BSB

5 For of this you can be sure: No immoral, impure, or greedy person (that is, an idolater) has any inheritance in the kingdom of Christ and of God.

HINIRV

5 क्योंकि तुम यह जानते हो कि किसी व्यभिचारी, या अशुद्ध जन, या लोभी मनुष्य की, जो मूर्तिपूजक के बराबर है, मसीह और परमेश्वर के राज्य में विरासत नहीं।

BSB

6 Let no one deceive you with empty words, for because of such things the wrath of God is coming on the sons of disobedience.

HINIRV

6 कोई तुम्हें व्यर्थ बातों से धोखा न दे; क्योंकि इन ही कामों के कारण परमेश्वर का क्रोध आज्ञा न माननेवालों पर भड़कता है।

BSB

7 Therefore do not be partakers with them.

HINIRV

7 इसलिए तुम उनके सहभागी न हो।

BSB

8 For you were once darkness, but now you are light in the Lord. Walk as children of light,

HINIRV

8 क्योंकि तुम तो पहले अंधकार थे परन्तु अब प्रभु में ज्योति हो, अतः ज्योति की सन्तान के समान चलो।

BSB

9 for the fruit of the light consists in all goodness, righteousness, and truth.

HINIRV

9 (क्योंकि ज्योति का फल सब प्रकार की भलाई, और धार्मिकता, और सत्य है),

BSB

10 Test and prove what pleases the Lord.

HINIRV

10 और यह परखो, कि प्रभु को क्या भाता है?

BSB

11 Have no fellowship with the fruitless deeds of darkness, but rather expose them.

HINIRV

11 और अंधकार के निष्फल कामों में सहभागी न हो, वरन् उन पर उलाहना दो।

BSB

12 For it is shameful even to mention what the disobedient do in secret.

HINIRV

12 क्योंकि उनके गुप्त कामों की चर्चा भी लज्जा की बात है।

BSB

13 But everything exposed by the light becomes visible, for everything that is illuminated becomes a light itself.

HINIRV

13 पर जितने कामों पर उलाहना दिया जाता है वे सब ज्योति से प्रगट होते हैं, क्योंकि जो सब कुछ को प्रगट करता है, वह ज्योति है।

BSB

14 So it is said: “Wake up, O sleeper, rise up from the dead, and Christ will shine on you.”

HINIRV

14 इस कारण वह कहता है, “हे सोनेवाले जाग और मुर्दों में से जी उठ; तो मसीह की ज्योति तुझ पर चमकेगी।” (रोम. 13:11,12, यशा. 60:1)

BSB

15 Pay careful attention, then, to how you walk, not as unwise but as wise,

HINIRV

15 इसलिए ध्यान से देखो, कि कैसी चाल चलते हो; निर्बुद्धियों के समान नहीं पर बुद्धिमानों के समान चलो।

BSB

16 redeeming the time, because the days are evil.

HINIRV

16 और अवसर को बहुमूल्य समझो, क्योंकि दिन बुरे हैं। (आमो. 5:13, कुलु. 4:5)

BSB

17 Therefore do not be foolish, but understand what the Lord’s will is.

HINIRV

17 इस कारण निर्बुद्धि न हो, पर ध्यान से समझो, कि प्रभु की इच्छा क्या है।

BSB

18 Do not get drunk on wine, which leads to reckless indiscretion. Instead, be filled with the Spirit.

HINIRV

18 और दाखरस से मतवाले न बनो, क्योंकि इससे लुचपन होता है, पर पवित्र आत्मा से परिपूर्ण होते जाओ, (नीति. 23:31,32, गला. 5:21-25)

BSB

19 Speak to one another with psalms, hymns, and spiritual songs. Sing and make music in your hearts to the Lord,

HINIRV

19 और आपस में भजन और स्तुतिगान और आत्मिक गीत गाया करो, और अपने-अपने मन में प्रभु के सामने गाते और स्तुति करते रहो। (कुलु. 3:16, 1 कुरि. 14:26)

BSB

20 always giving thanks to God the Father for everything in the name of our Lord Jesus Christ.

HINIRV

20 और सदा सब बातों के लिये हमारे प्रभु यीशु मसीह के नाम से परमेश्वर पिता का धन्यवाद करते रहो।

BSB

21 Submit to one another out of reverence for Christ.

HINIRV

21 और मसीह के भय से एक दूसरे के अधीन रहो ।

BSB

22 Wives, submit to your husbands as to the Lord.

HINIRV

22 हे पत्नियों, अपने-अपने पति के ऐसे अधीन रहो, जैसे प्रभु के। (कुलु. 3:18, 1 पत. 3:1, उत्प. 3:16)

BSB

23 For the husband is the head of the wife as Christ is the head of the church, His body, of which He is the Savior.

HINIRV

23 क्योंकि पति तो पत्नी का सिर है जैसे कि मसीह कलीसिया का सिर है; और आप ही देह का उद्धारकर्ता है।

BSB

24 Now as the church submits to Christ, so also wives should submit to their husbands in everything.

HINIRV

24 पर जैसे कलीसिया मसीह के अधीन है, वैसे ही पत्नियाँ भी हर बात में अपने-अपने पति के अधीन रहें।

BSB

25 Husbands, love your wives, just as Christ loved the church and gave Himself up for her

HINIRV

25 हे पतियों, अपनी-अपनी पत्नी से प्रेम रखो, जैसा मसीह ने भी कलीसिया से प्रेम करके अपने आपको उसके लिये दे दिया,

BSB

26 to sanctify her, cleansing her by the washing with water through the word,

HINIRV

26 कि उसको वचन के द्वारा जल के स्नान से शुद्ध करके पवित्र बनाए,

BSB

27 and to present her to Himself as a glorious church, without stain or wrinkle or any such blemish, but holy and blameless.

HINIRV

27 और उसे एक ऐसी तेजस्वी कलीसिया बनाकर अपने पास खड़ी करे, जिसमें न कलंक, न झुर्री, न कोई ऐसी वस्तु हो, वरन् पवित्र और निर्दोष हो।

BSB

28 In the same way, husbands ought to love their wives as their own bodies. He who loves his wife loves himself.

HINIRV

28 इसी प्रकार उचित है, कि पति अपनी-अपनी पत्नी से अपनी देह के समान प्रेम रखे, जो अपनी पत्नी से प्रेम रखता है, वह अपने आप से प्रेम रखता है।

BSB

29 Indeed, no one ever hated his own body, but he nourishes and cherishes it, just as Christ does the church.

HINIRV

29 क्योंकि किसी ने कभी अपने शरीर से बैर नहीं रखा वरन् उसका पालन-पोषण करता है, जैसा मसीह भी कलीसिया के साथ करता है।

BSB

30 For we are members of His body.

HINIRV

30 इसलिए कि हम उसकी देह के अंग हैं।

BSB

31 “For this reason a man will leave his father and mother and be united to his wife, and the two will become one flesh.”

HINIRV

31 “इस कारण पुरुष माता-पिता को छोड़कर अपनी पत्नी से मिला रहेगा, और वे दोनों एक तन होंगे।” (उत्प. 2:24)

BSB

32 This mystery is profound, but I am speaking about Christ and the church.

HINIRV

32 यह भेद तो बड़ा है; पर मैं मसीह और कलीसिया के विषय में कहता हूँ।

BSB

33 Nevertheless, each one of you also must love his wife as he loves himself, and the wife must respect her husband.

HINIRV

33 पर तुम में से हर एक अपनी पत्नी से अपने समान प्रेम रखे, और पत्नी भी अपने पति का भय माने।

Questions about Ephesians 5? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.