Exodus 30
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 “You are also to make an altar of acacia wood for the burning of incense. | HINCV 1 “धूप जलाने के लिए बबूल की लकड़ी की एक वेदी बनाना. |
| BSB 2 It is to be square, a cubit long, a cubit wide, and two cubits high. Its horns must be of one piece. | HINCV 2 वेदी चौकोर हो, उसकी लंबाई तथा चौड़ाई पैंतालीस-पैंतालीस सेंटीमीटर तथा ऊंचाई नब्बे सेंटीमीटर की हो, उसकी सींग उसी टुकड़े में से बनाए. |
| BSB 3 Overlay with pure gold the top and all the sides and horns, and make a molding of gold around it. | HINCV 3 वेदी के अंदर-बाहर, ऊपर-नीचे, चारों ओर सोना लगवाना—सींग में भी सोना लगवाना. इसके चारों ओर तुम सोने की किनारी लगवाना. |
| BSB 4 And make two gold rings below the molding on opposite sides to hold the poles used to carry it. | HINCV 4 इसकी किनारियों के नीचे सोने के दो-दो कड़े लगवाना. और इसको इन डंडे के द्वारा उठाने के लिए ही दोनों तरफ कड़े लगवाना जो आमने-सामने हो. |
| BSB 5 Make the poles of acacia wood and overlay them with gold. | HINCV 5 डंडे बबूल की लकड़ी से बनाकर उसमें सोना लगाना. |
| BSB 6 Place the altar in front of the veil that is before the ark of the Testimony—before the mercy seat that is over the Testimony—where I will meet with you. | HINCV 6 वेदी को उस पर्दे के सामने रखना, जो साक्षी पट्टिया के संदूक के पास है, अर्थात् करुणासन के आगे जो साक्षी पत्र के ऊपर है, वहीं मैं तुमसे मिला करूंगा. |
| BSB 7 And Aaron is to burn fragrant incense on it every morning when he tends the lamps. | HINCV 7 “अहरोन इसी वेदी पर सुगंधधूप जलाया करे, वह हर रोज सुबह दीये को ठीक करके फिर दिया जलाए. |
| BSB 8 When Aaron sets up the lamps at twilight, he must burn the incense perpetually before the LORD for the generations to come. | HINCV 8 अहरोन शाम के समय जब दीयों को जलाए तब धूप भी जलाए; यह धूप याहवेह के सामने पीढ़ी से पीढ़ी तक लगातार जलाया जाए. |
| BSB 9 On this altar you must not offer unauthorized incense or a burnt offering or grain offering; nor are you to pour a drink offering on it. | HINCV 9 तुम उस वेदी पर और किसी प्रकार की धूप न जलाना और न उस पर होमबलि अथवा अन्नबलि चढ़ाना तथा न तुम इस वेदी पर कोई पेय बलि उण्डेलना. |
| BSB 10 Once a year Aaron shall make atonement on the horns of the altar. Throughout your generations he shall make atonement on it annually with the blood of the sin offering of atonement. The altar is most holy to the LORD.” | HINCV 10 साल में एक बार अहरोन इस वेदी के सींगों पर प्रायश्चित किया करेगा. वह वर्ष में एक ही बार पीढ़ी से पीढ़ी तक पापबलि के लहू से प्रायश्चित किया करेगा. यह याहवेह के लिए परम पवित्र है.” |
| BSB 11 Then the LORD said to Moses, | HINCV 11 याहवेह ने मोशेह से कहा |
| BSB 12 “When you take a census of the Israelites to number them, each man must pay the LORD a ransom for his life when he is counted. Then no plague will come upon them when they are numbered. | HINCV 12 “जब तुम इस्राएलियों को गिनने लगो, और जिनकी गिनती हो चुकी हो वे अपने लिए याहवेह को प्रायश्चित दें ताकि गिनती करते समय कोई परेशानी न आ जाये. |
| BSB 13 Everyone who crosses over to those counted must pay a half shekel, according to the sanctuary shekel, which weighs twenty gerahs. This half shekel is an offering to the LORD. | HINCV 13 हर एक व्यक्ति, जिसको गिना जा रहा है, वह व्यक्ति पवित्र स्थान की नाप के अनुसार याहवेह के लिए चांदी का आधा शेकेल दे. एक शेकेल बीस गेराह है. |
| BSB 14 Everyone twenty years of age or older who crosses over must give this offering to the LORD. | HINCV 14 हर एक पुरुष, जो बीस वर्ष से ऊपर का हो चुका है, और जिसकी गिनती की जा रही है, वह याहवेह को भेंट दे. |
| BSB 15 In making the offering to the LORD to atone for your lives, the rich shall not give more than a half shekel, nor shall the poor give less. | HINCV 15 जब कभी तुम अपने प्रायश्चित के लिए याहवेह को भेंट दो तब न तो धनी व्यक्ति आधे शेकेल से ज्यादा दे और न गरीब आधे शेकेल से कम दे. |
| BSB 16 Take the atonement money from the Israelites and use it for the service of the Tent of Meeting. It will serve as a memorial for the Israelites before the LORD to make atonement for your lives.” | HINCV 16 तुम इस्राएलियों से प्रायश्चित का रुपया लेकर मिलनवाले तंबू के कामों में लेना ताकि यह इस्राएलियों के लिए याहवेह के सामने यादगार बन जाए, और अपने प्राण का प्रायश्चित भी हो जाए.” |
| BSB 17 And the LORD said to Moses, | HINCV 17 फिर याहवेह ने मोशेह से कहा, |
| BSB 18 “You are to make a bronze basin with a bronze stand for washing. Set it between the Tent of Meeting and the altar, and put water in it, | HINCV 18 “तुम्हें कांसे की एक हौद भी बनानी होगी. उसका पाया कांसे का बनाना. यह हाथ-पैर धोने के लिए काम में लिया जायेगा. उसे मिलनवाले तंबू और वेदी के बीच में रखकर उसमें पानी भरना. |
| BSB 19 with which Aaron and his sons are to wash their hands and feet. | HINCV 19 अहरोन तथा उसके पुत्र इसी पानी में अपने हाथ एवं पांव धोया करें. |
| BSB 20 Whenever they enter the Tent of Meeting or approach the altar to minister by presenting a food offering to the LORD, they must wash with water so that they will not die. | HINCV 20 जब-जब वे मिलनवाले तंबू में जायें तब-तब वे हाथ-पांव धोकर ही जाएं, और जब वे वेदी के समीप याहवेह की सेवा करने या धूप जलाने जाएं; |
| BSB 21 Thus they are to wash their hands and feet so that they will not die; this shall be a permanent statute for Aaron and his descendants for the generations to come.” | HINCV 21 तब वे हाथ-पांव धोकर ही जाएं ऐसा नहीं करने से वे मर जायेंगे. अहरोन एवं उसके वंश को पीढ़ी से पीढ़ी के लिए सदा यही विधि माननी है.” |
| BSB 22 Then the LORD said to Moses, | HINCV 22 और याहवेह ने मोशेह से कहा |
| BSB 23 “Take the finest spices: 500 shekels of liquid myrrh, half that amount (250 shekels) of fragrant cinnamon, 250 shekels of fragrant cane, | HINCV 23 “तुम उत्तम से उत्तम सुगंध द्रव्य, पवित्र स्थान की माप के अनुसार साढ़े पांच किलो, गन्धरस, पौने तीन किलो सुगंधित दालचीनी, पौने तीन किलो सुगंधित अगर, |
| BSB 24 500 shekels of cassia—all according to the sanctuary shekel—and a hin of olive oil. | HINCV 24 साढ़े पांच किलो दालचीनी तथा पौने चार लीटर जैतून का तेल. |
| BSB 25 Prepare from these a sacred anointing oil, a fragrant blend, the work of a perfumer; it will be a sacred anointing oil. | HINCV 25 इन सबको लेकर अभिषेक का पवित्र तेल तैयार करना, ऐसा कार्य जैसा इत्र बनानेवाले का हो; और यह अभिषेक का पवित्र तेल कहलायेगा. |
| BSB 26 Use this oil to anoint the Tent of Meeting, the ark of the Testimony, | HINCV 26 और इसी तेल से मिलनवाले तंबू, साक्षी पत्र के संदूक, |
| BSB 27 the table and all its utensils, the lampstand and its utensils, the altar of incense, | HINCV 27 मेज़ और उसकी सारी चीज़ें, दीया और उसकी सारी चीज़ें, तथा सुगंधधूप वेदी, |
| BSB 28 the altar of burnt offering and all its utensils, and the basin with its stand. | HINCV 28 होमबलि की वेदी, पाए के साथ हौदी का अभिषेक करना. |
| BSB 29 You are to consecrate them so that they will be most holy. Whatever touches them shall be holy. | HINCV 29 तुम इन सबको पवित्र करना, ताकि ये सब अति पवित्र हो जाएं. जो कोई इनको छुएगा, वह पवित्र हो जाएगा. |
| BSB 30 Anoint Aaron and his sons and consecrate them to serve Me as priests. | HINCV 30 “तुम अहरोन एवं उसके पुत्रों को अभिषेक करके पवित्र करना, ताकि वे मेरे पुरोहित होकर मेरी सेवा किया करें. |
| BSB 31 And you are to tell the Israelites, ‘This will be My sacred anointing oil for the generations to come. | HINCV 31 तुम इस्राएलियों से यह कहना, ‘यह पीढ़ी से पीढ़ी तक मेरे लिए पवित्र अभिषेक का तेल होगा. |
| BSB 32 It must not be used to anoint an ordinary man, and you must not make anything like it with the same formula. It is holy, and it must be holy to you. | HINCV 32 यह किसी भी मनुष्य के शरीर पर न डालना और न ही तुम कभी भी इसके समान कोई और तेल बनाना. यह पवित्र तेल है. यह तुम्हारे लिए पवित्र रहेगा. |
| BSB 33 Anyone who mixes perfume like it or puts it on an outsider shall be cut off from his people.’” | HINCV 33 जो कोई उस पवित्र तेल के समान कोई और तेल बनाने की कोशिश करे या उसमें से किसी अन्य व्यक्ति को दे, तो उसे अपने लोगों के बीच से निकाल दिया जाये.’” |
| BSB 34 The LORD also said to Moses, “Take fragrant spices—gum resin, onycha, galbanum, and pure frankincense—in equal measures, | HINCV 34 फिर याहवेह ने मोशेह से कहा, “तुम गन्धरस, नखी, गन्धाबिरोजा, सुगंध द्रव्य तथा शुद्ध लोबान, ये सब बराबर मात्रा में लेना, और |
| BSB 35 and make a fragrant blend of incense, the work of a perfumer, seasoned with salt, pure and holy. | HINCV 35 इन्हें लेकर एक सुगंधधूप बनाना—जैसे लवण के साथ, विशुद्ध तथा पवित्र हवन सामग्री को बनाता है. |
| BSB 36 Grind some of it into fine powder and place it in front of the Testimony in the Tent of Meeting, where I will meet with you. It shall be most holy to you. | HINCV 36 इसमें से छोटा टुकड़ा लेकर बारिक पीसकर थोड़ा मिलनवाले तंबू में साक्षी पत्र के आगे रखना, जहां मैं तुमसे भेंट करूंगा. वह तुम्हारे लिए परम पवित्र होगा. |
| BSB 37 You are never to use this formula to make incense for yourselves; you shall regard it as holy to the LORD. | HINCV 37 जो धूप तुम बनाओगे, उसमें अपनी इच्छा से कुछ मिलावट न करना बल्कि इसे याहवेह के लिए पवित्र रखना. |
| BSB 38 Anyone who makes something like it to enjoy its fragrance shall be cut off from his people.” | HINCV 38 जो कोई धूप के लिए अपनी मर्जी से कुछ भी मिलायेगा तो उसे निकाल दिया जाये.” |
Questions about Exodus 30? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.