Exodus 30

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 “You are also to make an altar of acacia wood for the burning of incense.

HINIRV

1 “फिर धूप जलाने के लिये बबूल की लकड़ी की वेदी बनाना।

BSB

2 It is to be square, a cubit long, a cubit wide, and two cubits high. Its horns must be of one piece.

HINIRV

2 उसकी लम्बाई एक हाथ और चौड़ाई एक हाथ की हो, वह चौकोर हो, और उसकी ऊँचाई दो हाथ की हो, और उसके सींग उसी टुकड़े से बनाए जाएँ।

BSB

3 Overlay with pure gold the top and all the sides and horns, and make a molding of gold around it.

HINIRV

3 और वेदी के ऊपरवाले पल्ले और चारों ओर के बाजुओं और सींगों को शुद्ध सोने से मढ़ना, और इसके चारों ओर सोने की एक बाड़ बनाना।

BSB

4 And make two gold rings below the molding on opposite sides to hold the poles used to carry it.

HINIRV

4 और इसकी बाड़ के नीचे इसके आमने-सामने के दोनों पल्लों पर सोने के दो-दो कड़े बनाकर इसके दोनों ओर लगाना, वे इसके उठाने के डंडों के खानों का काम देंगे।

BSB

5 Make the poles of acacia wood and overlay them with gold.

HINIRV

5 डंडों को बबूल की लकड़ी के बनाकर उनको सोने से मढ़ना।

BSB

6 Place the altar in front of the veil that is before the ark of the Testimony—before the mercy seat that is over the Testimony—where I will meet with you.

HINIRV

6 और तू उसको उस पर्दे के आगे रखना जो साक्षीपत्र के सन्दूक के सामने है, अर्थात् प्रायश्चितवाले ढकने के आगे जो साक्षीपत्र के ऊपर है, वहीं मैं तुझ से मिला करूँगा।

BSB

7 And Aaron is to burn fragrant incense on it every morning when he tends the lamps.

HINIRV

7 और उसी वेदी पर हारून सुगन्धित धूप जलाया करे; प्रतिदिन भोर को जब वह दीपक को ठीक करे तब वह धूप को जलाए,

BSB

8 When Aaron sets up the lamps at twilight, he must burn the incense perpetually before the LORD for the generations to come.

HINIRV

8 तब साँझ के समय जब हारून दीपकों को जलाए तब धूप जलाया करे, यह धूप यहोवा के सामने तुम्हारी पीढ़ी-पीढ़ी में नित्य जलाया जाए।

BSB

9 On this altar you must not offer unauthorized incense or a burnt offering or grain offering; nor are you to pour a drink offering on it.

HINIRV

9 और उस वेदी पर तुम और प्रकार का धूप न जलाना, और न उस पर होमबलि और न अन्नबलि चढ़ाना; और न इस पर अर्घ देना।

BSB

10 Once a year Aaron shall make atonement on the horns of the altar. Throughout your generations he shall make atonement on it annually with the blood of the sin offering of atonement. The altar is most holy to the LORD.”

HINIRV

10 हारून वर्ष में एक बार इसके सींगों पर प्रायश्चित करे; और तुम्हारी पीढ़ी-पीढ़ी में वर्ष में एक बार प्रायश्चित के पापबलि के लहू से इस पर प्रायश्चित किया जाए; यह यहोवा के लिये परमपवित्र है।”

BSB

11 Then the LORD said to Moses,

HINIRV

11 और तब यहोवा ने मूसा से कहा,

BSB

12 “When you take a census of the Israelites to number them, each man must pay the LORD a ransom for his life when he is counted. Then no plague will come upon them when they are numbered.

HINIRV

12 “जब तू इस्राएलियों की गिनती लेने लगे, तब वे गिनने के समय जिनकी गिनती हुई हो अपने-अपने प्राणों के लिये यहोवा को प्रायश्चित दें, जिससे जब तू उनकी गिनती कर रहा हो उस समय कोई विपत्ति उन पर न आ पड़े ।

BSB

13 Everyone who crosses over to those counted must pay a half shekel, according to the sanctuary shekel, which weighs twenty gerahs. This half shekel is an offering to the LORD.

HINIRV

13 जितने लोग गिने जाएँ वे पवित्रस्थान के शेकेल के अनुसार आधा शेकेल दें, (यह शेकेल बीस गेरा का होता है), यहोवा की भेंट आधा शेकेल हो।

BSB

14 Everyone twenty years of age or older who crosses over must give this offering to the LORD.

HINIRV

14 बीस वर्ष के या उससे अधिक अवस्था के जितने गिने जाएँ उनमें से एक-एक जन यहोवा को भेंट दे।

BSB

15 In making the offering to the LORD to atone for your lives, the rich shall not give more than a half shekel, nor shall the poor give less.

HINIRV

15 जब तुम्हारे प्राणों के प्रायश्चित के निमित्त यहोवा की भेंट अर्पित की जाए, तब न तो धनी लोग आधे शेकेल से अधिक दें, और न कंगाल लोग उससे कम दें।

BSB

16 Take the atonement money from the Israelites and use it for the service of the Tent of Meeting. It will serve as a memorial for the Israelites before the LORD to make atonement for your lives.”

HINIRV

16 और तू इस्राएलियों से प्रायश्चित का रुपया लेकर मिलापवाले तम्बू के काम में लगाना; जिससे वह यहोवा के सम्मुख इस्राएलियों के स्मरणार्थ चिन्ह ठहरे, और उनके प्राणों का प्रायश्चित भी हो।”

BSB

17 And the LORD said to Moses,

HINIRV

17 और यहोवा ने मूसा से कहा,

BSB

18 “You are to make a bronze basin with a bronze stand for washing. Set it between the Tent of Meeting and the altar, and put water in it,

HINIRV

18 “धोने के लिये पीतल की एक हौदी और उसका पाया भी पीतल का बनाना। और उसे मिलापवाले तम्बू और वेदी के बीच में रखकर उसमें जल भर देना;

BSB

19 with which Aaron and his sons are to wash their hands and feet.

HINIRV

19 और उसमें हारून और उसके पुत्र अपने-अपने हाथ पाँव धोया करें।

BSB

20 Whenever they enter the Tent of Meeting or approach the altar to minister by presenting a food offering to the LORD, they must wash with water so that they will not die.

HINIRV

20 जब जब वे मिलापवाले तम्बू में प्रवेश करें तब-तब वे हाथ पाँव जल से धोएँ, नहीं तो मर जाएँगे; और जब जब वे वेदी के पास सेवा टहल करने, अर्थात् यहोवा के लिये हव्य जलाने को आएँ तब-तब वे हाथ पाँव धोएँ, न हो कि मर जाएँ।

BSB

21 Thus they are to wash their hands and feet so that they will not die; this shall be a permanent statute for Aaron and his descendants for the generations to come.”

HINIRV

21 यह हारून और उसके पीढ़ी-पीढ़ी के वंश के लिये सदा की विधि ठहरे।”

BSB

22 Then the LORD said to Moses,

HINIRV

22 फिर यहोवा ने मूसा से कहा,

BSB

23 “Take the finest spices: 500 shekels of liquid myrrh, half that amount (250 shekels) of fragrant cinnamon, 250 shekels of fragrant cane,

HINIRV

23 “तू उत्तम से उत्तम सुगन्ध-द्रव्य ले, अर्थात् पवित्रस्थान के शेकेल के अनुसार पाँच सौ शेकेल अपने आप निकला हुआ गन्धरस, और उसका आधा, अर्थात् ढाई सौ शेकेल सुगन्धित दालचीनी और ढाई सौ शेकेल सुगन्धित अगर,

BSB

24 500 shekels of cassia—all according to the sanctuary shekel—and a hin of olive oil.

HINIRV

24 और पाँच सौ शेकेल तज, और एक हीन जैतून का तेल लेकर

BSB

25 Prepare from these a sacred anointing oil, a fragrant blend, the work of a perfumer; it will be a sacred anointing oil.

HINIRV

25 उनसे अभिषेक का पवित्र तेल, अर्थात् गंधी की रीति से तैयार किया हुआ सुगन्धित तेल बनवाना; यह अभिषेक का पवित्र तेल ठहरे।

BSB

26 Use this oil to anoint the Tent of Meeting, the ark of the Testimony,

HINIRV

26 और उससे मिलापवाले तम्बू का, और साक्षीपत्र के सन्दूक का,

BSB

27 the table and all its utensils, the lampstand and its utensils, the altar of incense,

HINIRV

27 और सारे सामान समेत मेज का, और सामान समेत दीवट का, और धूपवेदी का,

BSB

28 the altar of burnt offering and all its utensils, and the basin with its stand.

HINIRV

28 और सारे सामान समेत होमवेदी का, और पाए समेत हौदी का अभिषेक करना।

BSB

29 You are to consecrate them so that they will be most holy. Whatever touches them shall be holy.

HINIRV

29 और उनको पवित्र करना, जिससे वे परमपवित्र ठहरें; और जो कुछ उनसे छू जाएगा वह पवित्र हो जाएगा।

BSB

30 Anoint Aaron and his sons and consecrate them to serve Me as priests.

HINIRV

30 फिर हारून का उसके पुत्रों के साथ अभिषेक करना, और इस प्रकार उन्हें मेरे लिये याजक का काम करने के लिये पवित्र करना।

BSB

31 And you are to tell the Israelites, ‘This will be My sacred anointing oil for the generations to come.

HINIRV

31 और इस्राएलियों को मेरी यह आज्ञा सुनाना, ‘यह तेल तुम्हारी पीढ़ी-पीढ़ी में मेरे लिये पवित्र अभिषेक का तेल होगा।

BSB

32 It must not be used to anoint an ordinary man, and you must not make anything like it with the same formula. It is holy, and it must be holy to you.

HINIRV

32 यह किसी मनुष्य की देह पर न डाला जाए, और मिलावट में उसके समान और कुछ न बनाना; यह पवित्र है, यह तुम्हारे लिये भी पवित्र होगा।

BSB

33 Anyone who mixes perfume like it or puts it on an outsider shall be cut off from his people.’”

HINIRV

33 जो कोई इसके समान कुछ बनाए, या जो कोई इसमें से कुछ पराए कुलवाले पर लगाए, वह अपने लोगों में से नाश किया जाए।’”

BSB

34 The LORD also said to Moses, “Take fragrant spices—gum resin, onycha, galbanum, and pure frankincense—in equal measures,

HINIRV

34 फिर यहोवा ने मूसा से कहा, “बोल, नखी और कुन्दरू, ये सुगन्ध-द्रव्य निर्मल लोबान समेत ले लेना, ये सब एक तौल के हों,

BSB

35 and make a fragrant blend of incense, the work of a perfumer, seasoned with salt, pure and holy.

HINIRV

35 और इनका धूप अर्थात् नमक मिलाकर गंधी की रीति के अनुसार शुद्ध और पवित्र सुगन्ध-द्रव्य बनवाना;

BSB

36 Grind some of it into fine powder and place it in front of the Testimony in the Tent of Meeting, where I will meet with you. It shall be most holy to you.

HINIRV

36 फिर उसमें से कुछ पीसकर बारीक कर डालना, तब उसमें से कुछ मिलापवाले तम्बू में साक्षीपत्र के आगे, जहाँ पर मैं तुझ से मिला करूँगा वहाँ रखना; वह तुम्हारे लिये परमपवित्र होगा।

BSB

37 You are never to use this formula to make incense for yourselves; you shall regard it as holy to the LORD.

HINIRV

37 और जो धूप तू बनवाएगा, मिलावट में उसके समान तुम लोग अपने लिये और कुछ न बनवाना; वह तुम्हारे आगे यहोवा के लिये पवित्र होगा।

BSB

38 Anyone who makes something like it to enjoy its fragrance shall be cut off from his people.”

HINIRV

38 जो कोई सूँघने के लिये उसके समान कुछ बनाए वह अपने लोगों में से नाश किया जाए।”

Questions about Exodus 30? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.