Exodus 40

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Then the LORD said to Moses,

HINCV

1 फिर याहवेह ने मोशेह से कहा:

BSB

2 “On the first day of the first month you are to set up the tabernacle, the Tent of Meeting.

HINCV

2 “पहले महीने के पहले दिन मिलनवाले तंबू के पवित्र स्थान को खड़ा कर देना.

BSB

3 Put the ark of the Testimony in it and screen off the ark with the veil.

HINCV

3 उसमें साक्षी पत्र के संदूक को रखकर बीचवाले पर्दे के पीछे रख देना.

BSB

4 Then bring in the table and set out its arrangement; bring in the lampstand as well, and set up its lamps.

HINCV

4 मेज़ का सारा सामान लेकर उसे अंदर ले आना, फिर दीप स्तंभों को ले आना और दीयों को जला देना.

BSB

5 Place the gold altar of incense in front of the ark of the Testimony, and hang the curtain at the entrance to the tabernacle.

HINCV

5 साक्षी पत्र के संदूक के सामने सोने की वेदी को, जो धूप के लिए है, उसे रखना और पवित्र स्थान के पर्दे को लगा देना.

BSB

6 Place the altar of burnt offering in front of the entrance to the tabernacle, the Tent of Meeting.

HINCV

6 “और पवित्र स्थान के प्रवेश द्वार पर, अर्थात् मिलनवाले तंबू के सामने, होमबलि की वेदी को रखना.

BSB

7 And place the basin between the Tent of Meeting and the altar, and put water in it.

HINCV

7 मिलनवाले तंबू और वेदी के बीच हौद में पानी भरकर रखना.

BSB

8 Set up the surrounding courtyard and hang the curtain for the entrance to the courtyard.

HINCV

8 तुम इसके चारों तरफ आंगन बनाना और आंगन के द्वार पर पर्दा लगाना.

BSB

9 Take the anointing oil and anoint the tabernacle and everything in it; consecrate it along with all its furnishings, and it shall be holy.

HINCV

9 “फिर अभिषेक का तेल लेकर पवित्र स्थान और जो कुछ उसमें हैं, सबका अभिषेक करना और पवित्र करना.

BSB

10 Anoint the altar of burnt offering and all its utensils; consecrate the altar, and it shall be most holy.

HINCV

10 तुम होमबलि की वेदी और उसके सब सामान को अभिषेक करना, तब वेदी महा पवित्र हो जायेगी.

BSB

11 Anoint the basin and its stand and consecrate them.

HINCV

11 और पाए समेत हौदी का भी अभिषेक करके पवित्र करना.

BSB

12 Then bring Aaron and his sons to the entrance to the Tent of Meeting and wash them with water.

HINCV

12 “फिर अहरोन एवं उनके पुत्रों को मिलनवाले तंबू के द्वार पर नहलाना.

BSB

13 And you are to clothe Aaron with the holy garments, anoint him, and consecrate him, so that he may serve Me as a priest.

HINCV

13 और अहरोन को पवित्र वस्त्र पहनाना, और उनका अभिषेक करके उनको पवित्र करना, ताकि वह मेरे लिए पुरोहित होकर मेरी सेवा करे.

BSB

14 Bring his sons forward and clothe them with tunics.

HINCV

14 फिर उनके पुत्रों को उनके वस्त्र पहनाना.

BSB

15 Anoint them just as you anointed their father, so that they may also serve Me as priests. Their anointing will qualify them for a permanent priesthood throughout their generations.”

HINCV

15 और उनका भी अभिषेक उसी प्रकार करना, जिस प्रकार उनके पिता का किया था, ताकि वे भी मेरी सेवा कर सकें. उनका यह अभिषेक उनकी पीढ़ी से पीढ़ी तक पुरोहित होकर मेरी सेवा का चिन्ह रहेगा.”

BSB

16 Moses did everything just as the LORD had commanded him.

HINCV

16 मोशेह ने सब काम वैसे ही किया, जैसा याहवेह ने उनको आज्ञा दी थी.

BSB

17 So the tabernacle was set up on the first day of the first month of the second year.

HINCV

17 दूसरे साल के पहले महीने के पहले दिन में पवित्र स्थान को खड़ा किया गया.

BSB

18 When Moses set up the tabernacle, he laid its bases, positioned its frames, inserted its crossbars, and set up its posts.

HINCV

18 मोशेह ने जब पवित्र स्थान को खड़ा किया, तब कुर्सियों पर तख्ते रखकर उनमें कड़े डाले और मीनारों को खड़ा किया.

BSB

19 Then he spread the tent over the tabernacle and put the covering over the tent, just as the LORD had commanded him.

HINCV

19 मोशेह ने पवित्र स्थान के ऊपर तंबू बिछाया और तंबू के ऊपर ओढ़नी लगाई जैसे याहवेह ने मोशेह को आज्ञा दी थी.

BSB

20 Moses took the Testimony and placed it in the ark, attaching the poles to the ark; and he set the mercy seat atop the ark.

HINCV

20 मोशेह ने साक्षी पट्टियों को संदूक में रखा और संदूक में डंडों को लगाकर उसके ऊपर करुणासन से ढंका.

BSB

21 Then he brought the ark into the tabernacle, put up the veil for the screen, and shielded off the ark of the Testimony, just as the LORD had commanded him.

HINCV

21 मोशेह ने संदूक को पवित्र स्थान में रखवाया और बीचवाले पर्दे को टांग दिया और साक्षी पत्र के संदूक को अंदर पर्दे की आड़ में किया, जैसे याहवेह ने मोशेह को आज्ञा दी थी.

BSB

22 Moses placed the table in the Tent of Meeting on the north side of the tabernacle, outside the veil.

HINCV

22 फिर मिलनवाले तंबू में पवित्र स्थान के उत्तर दिशा पर बीच के पर्दे के बाहर मेज़ लगवाया.

BSB

23 He arranged the bread on it before the LORD, just as the LORD had commanded him.

HINCV

23 मेज़ पर मोशेह ने रोटियों को याहवेह के सम्मुख जमाया, जैसा याहवेह ने मोशेह को आज्ञा दी थी.

BSB

24 He also placed the lampstand in the Tent of Meeting opposite the table on the south side of the tabernacle

HINCV

24 मोशेह ने मिलनवाले तंबू में मेज़ के सामने दक्षिण दिशा में दीपस्तंभ को रख दिया.

BSB

25 and set up the lamps before the LORD, just as the LORD had commanded him.

HINCV

25 और दीयों को याहवेह के सामने जला दिया, जैसा याहवेह ने मोशेह को आज्ञा दी थी.

BSB

26 Moses placed the gold altar in the Tent of Meeting, in front of the veil,

HINCV

26 फिर मोशेह ने मिलनवाले तंबू के भीतर, बीच के पर्दे के सामने, सोने की वेदी को रखा.

BSB

27 and he burned fragrant incense on it, just as the LORD had commanded him.

HINCV

27 और उस पर सुगंधित धूप जलाया, जैसा याहवेह ने मोशेह को आज्ञा दी थी.

BSB

28 Then he put up the curtain at the entrance to the tabernacle.

HINCV

28 मोशेह ने फिर पवित्र स्थान के द्वार पर पर्दा लगाया,

BSB

29 He placed the altar of burnt offering near the entrance to the tabernacle, the Tent of Meeting, and offered on it the burnt offering and the grain offering, just as the LORD had commanded him.

HINCV

29 और मिलनवाले तंबू के पवित्र स्थान के द्वार पर होमबलि की वेदी रखकर उस पर होमबलि और अन्‍नबलि चढ़ाई, जैसी याहवेह ने उन्हें आज्ञा दी थी.

BSB

30 He placed the basin between the Tent of Meeting and the altar and put water in it for washing;

HINCV

30 मिलनवाले तंबू और वेदी के बीच हौदी रखी, और उसमें पानी भर दिया.

BSB

31 and from it Moses, Aaron, and his sons washed their hands and feet.

HINCV

31 इसमें से पानी लेकर मोशेह, अहरोन तथा उनके पुत्र अपने हाथ एवं पांव धोते थे.

BSB

32 They washed whenever they entered the Tent of Meeting or approached the altar, just as the LORD had commanded Moses.

HINCV

32 जब भी वे मिलनवाले तंबू तथा वेदी के पास जाते थे, वे अपना हाथ-पांव धोकर ही जाते थे, जैसी याहवेह ने मोशेह को आज्ञा दी थी.

BSB

33 And Moses set up the courtyard around the tabernacle and the altar, and he hung the curtain for the entrance to the courtyard. So Moses finished the work.

HINCV

33 पवित्र स्थान और वेदी के चारों ओर आंगन बनाया और आंगन के द्वार पर पर्दा लगाया. इस प्रकार मोशेह ने काम पूरा किया.

BSB

34 Then the cloud covered the Tent of Meeting, and the glory of the LORD filled the tabernacle.

HINCV

34 तब बादल मिलनवाले तंबू पर फैल गया और याहवेह का तेज पवित्र स्थान में भर गया.

BSB

35 Moses was unable to enter the Tent of Meeting because the cloud had settled on it, and the glory of the LORD filled the tabernacle.

HINCV

35 मोशेह तंबू में न जा सके, क्योंकि मिलनवाले तंबू के ऊपर बादल था और याहवेह का तेज पवित्र स्थान में भरा हुआ था.

BSB

36 Whenever the cloud was lifted from above the tabernacle, the Israelites would set out through all the stages of their journey.

HINCV

36 इस्राएलियों की पूरी यात्रा में, जब-जब बादल पवित्र स्थान के ऊपर से उठता, तब-तब वे वहां से निकलते.

BSB

37 If the cloud was not lifted, they would not set out until the day it was taken up.

HINCV

37 अगर बादल पवित्र स्थान से नहीं हटता, तब तक इस्राएली लोग कुछ नहीं करते; जब तक बादल उठ नहीं जाता.

BSB

38 For the cloud of the LORD was over the tabernacle by day, and fire was in the cloud by night, in the sight of all the house of Israel through all their journeys.

HINCV

38 इस्राएलियों की सारी यात्राओं में याहवेह उनके लिए दिन में पवित्र स्थान के ऊपर बादल से उनको छाया देते, और रात में बादल में आग से उन्हें रोशनी दिखाई देती थी.

Questions about Exodus 40? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.