Exodus 40

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Then the LORD said to Moses,

HINIRV

1 फिर यहोवा ने मूसा से कहा,

BSB

2 “On the first day of the first month you are to set up the tabernacle, the Tent of Meeting.

HINIRV

2 “पहले महीने के पहले दिन को तू मिलापवाले तम्बू के निवास को खड़ा कर देना।

BSB

3 Put the ark of the Testimony in it and screen off the ark with the veil.

HINIRV

3 और उसमें साक्षीपत्र के सन्दूक को रखकर बीचवाले पर्दे की ओट में कर देना।

BSB

4 Then bring in the table and set out its arrangement; bring in the lampstand as well, and set up its lamps.

HINIRV

4 और मेज को भीतर ले जाकर जो कुछ उस पर सजाना है उसे सजा देना; तब दीवट को भीतर ले जाकर उसके दीपकों को जला देना।

BSB

5 Place the gold altar of incense in front of the ark of the Testimony, and hang the curtain at the entrance to the tabernacle.

HINIRV

5 और साक्षीपत्र के सन्दूक के सामने सोने की वेदी को जो धूप के लिये है उसे रखना, और निवास के द्वार के पर्दे को लगा देना।

BSB

6 Place the altar of burnt offering in front of the entrance to the tabernacle, the Tent of Meeting.

HINIRV

6 और मिलापवाले तम्बू के निवास के द्वार के सामने होमवेदी को रखना।

BSB

7 And place the basin between the Tent of Meeting and the altar, and put water in it.

HINIRV

7 और मिलापवाले तम्बू और वेदी के बीच हौदी को रखकर उसमें जल भरना।

BSB

8 Set up the surrounding courtyard and hang the curtain for the entrance to the courtyard.

HINIRV

8 और चारों ओर के आँगन की कनात को खड़ा करना, और उस आँगन के द्वार पर पर्दे को लटका देना।

BSB

9 Take the anointing oil and anoint the tabernacle and everything in it; consecrate it along with all its furnishings, and it shall be holy.

HINIRV

9 और अभिषेक का तेल लेकर निवास का और जो कुछ उसमें होगा सब कुछ का अभिषेक करना, और सारे सामान समेत उसको पवित्र करना; तब वह पवित्र ठहरेगा।

BSB

10 Anoint the altar of burnt offering and all its utensils; consecrate the altar, and it shall be most holy.

HINIRV

10 सब सामान समेत होमवेदी का अभिषेक करके उसको पवित्र करना; तब वह परमपवित्र ठहरेगी।

BSB

11 Anoint the basin and its stand and consecrate them.

HINIRV

11 पाए समेत हौदी का भी अभिषेक करके उसे पवित्र करना।

BSB

12 Then bring Aaron and his sons to the entrance to the Tent of Meeting and wash them with water.

HINIRV

12 तब हारून और उसके पुत्रों को मिलापवाले तम्बू के द्वार पर ले जाकर जल से नहलाना,

BSB

13 And you are to clothe Aaron with the holy garments, anoint him, and consecrate him, so that he may serve Me as a priest.

HINIRV

13 और हारून को पवित्र वस्त्र पहनाना, और उसका अभिषेक करके उसको पवित्र करना कि वह मेरे लिये याजक का काम करे।

BSB

14 Bring his sons forward and clothe them with tunics.

HINIRV

14 और उसके पुत्रों को ले जाकर अंगरखे पहनाना,

BSB

15 Anoint them just as you anointed their father, so that they may also serve Me as priests. Their anointing will qualify them for a permanent priesthood throughout their generations.”

HINIRV

15 और जैसे तू उनके पिता का अभिषेक करे वैसे ही उनका भी अभिषेक करना कि वे मेरे लिये याजक का काम करें; और उनका अभिषेक उनकी पीढ़ी-पीढ़ी के लिये उनके सदा के याजकपद का चिन्ह ठहरेगा।”

BSB

16 Moses did everything just as the LORD had commanded him.

HINIRV

16 और मूसा ने जो-जो आज्ञा यहोवा ने उसको दी थी उसी के अनुसार किया।

BSB

17 So the tabernacle was set up on the first day of the first month of the second year.

HINIRV

17 और दूसरे वर्ष के पहले महीने के पहले दिन को निवास खड़ा किया गया।

BSB

18 When Moses set up the tabernacle, he laid its bases, positioned its frames, inserted its crossbars, and set up its posts.

HINIRV

18 मूसा ने निवास को खड़ा करवाया और उसकी कुर्सियाँ धर उसके तख्ते लगाकर उनमें बेंड़े डाले, और उसके खम्भों को खड़ा किया;

BSB

19 Then he spread the tent over the tabernacle and put the covering over the tent, just as the LORD had commanded him.

HINIRV

19 और उसने निवास के ऊपर तम्बू को फैलाया, और तम्बू के ऊपर उसने ओढ़ने को लगाया; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।

BSB

20 Moses took the Testimony and placed it in the ark, attaching the poles to the ark; and he set the mercy seat atop the ark.

HINIRV

20 और उसने साक्षीपत्र को लेकर सन्दूक में रखा, और सन्दूक में डंडों को लगाकर उसके ऊपर प्रायश्चित के ढकने को रख दिया;

BSB

21 Then he brought the ark into the tabernacle, put up the veil for the screen, and shielded off the ark of the Testimony, just as the LORD had commanded him.

HINIRV

21 और उसने सन्दूक को निवास में पहुँचाया, और बीचवाले पर्दे को लटकवा के साक्षीपत्र के सन्दूक को उसके अन्दर किया; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।

BSB

22 Moses placed the table in the Tent of Meeting on the north side of the tabernacle, outside the veil.

HINIRV

22 और उसने मिलापवाले तम्बू में निवास के उत्तर की ओर बीच के पर्दे से बाहर मेज को लगवाया,

BSB

23 He arranged the bread on it before the LORD, just as the LORD had commanded him.

HINIRV

23 और उस पर उसने यहोवा के सम्मुख रोटी सजा कर रखी; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।

BSB

24 He also placed the lampstand in the Tent of Meeting opposite the table on the south side of the tabernacle

HINIRV

24 और उसने मिलापवाले तम्बू में मेज के सामने निवास की दक्षिण ओर दीवट को रखा,

BSB

25 and set up the lamps before the LORD, just as the LORD had commanded him.

HINIRV

25 और उसने दीपकों को यहोवा के सम्मुख जला दिया; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।

BSB

26 Moses placed the gold altar in the Tent of Meeting, in front of the veil,

HINIRV

26 और उसने मिलापवाले तम्बू में बीच के पर्दे के सामने सोने की वेदी को रखा,

BSB

27 and he burned fragrant incense on it, just as the LORD had commanded him.

HINIRV

27 और उसने उस पर सुगन्धित धूप जलाया; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।

BSB

28 Then he put up the curtain at the entrance to the tabernacle.

HINIRV

28 और उसने निवास के द्वार पर पर्दे को लगाया।

BSB

29 He placed the altar of burnt offering near the entrance to the tabernacle, the Tent of Meeting, and offered on it the burnt offering and the grain offering, just as the LORD had commanded him.

HINIRV

29 और मिलापवाले तम्बू के निवास के द्वार पर होमवेदी को रखकर उस पर होमबलि और अन्नबलि को चढ़ाया; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।

BSB

30 He placed the basin between the Tent of Meeting and the altar and put water in it for washing;

HINIRV

30 और उसने मिलापवाले तम्बू और वेदी के बीच हौदी को रखकर उसमें धोने के लिये जल डाला,

BSB

31 and from it Moses, Aaron, and his sons washed their hands and feet.

HINIRV

31 और मूसा और हारून और उसके पुत्रों ने उसमें अपने-अपने हाथ पाँव धोए;

BSB

32 They washed whenever they entered the Tent of Meeting or approached the altar, just as the LORD had commanded Moses.

HINIRV

32 और जब जब वे मिलापवाले तम्बू में या वेदी के पास जाते थे तब-तब वे हाथ पाँव धोते थे; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।

BSB

33 And Moses set up the courtyard around the tabernacle and the altar, and he hung the curtain for the entrance to the courtyard. So Moses finished the work.

HINIRV

33 और उसने निवास के चारों ओर और वेदी के आस-पास आँगन की कनात को खड़ा करवाया, और आँगन के द्वार के पर्दे को लटका दिया। इस प्रकार मूसा ने सब काम को पूरा किया।

BSB

34 Then the cloud covered the Tent of Meeting, and the glory of the LORD filled the tabernacle.

HINIRV

34 तब बादल मिलापवाले तम्बू पर छा गया, और यहोवा का तेज निवास-स्थान में भर गया।

BSB

35 Moses was unable to enter the Tent of Meeting because the cloud had settled on it, and the glory of the LORD filled the tabernacle.

HINIRV

35 और बादल मिलापवाले तम्बू पर ठहर गया, और यहोवा का तेज निवास-स्थान में भर गया, इस कारण मूसा उसमें प्रवेश न कर सका।

BSB

36 Whenever the cloud was lifted from above the tabernacle, the Israelites would set out through all the stages of their journey.

HINIRV

36 इस्राएलियों की सारी यात्रा में ऐसा होता था, कि जब जब वह बादल निवास के ऊपर से उठ जाता तब-तब वे कूच करते थे।

BSB

37 If the cloud was not lifted, they would not set out until the day it was taken up.

HINIRV

37 और यदि वह न उठता, तो जिस दिन तक वह न उठता था उस दिन तक वे कूच नहीं करते थे।

BSB

38 For the cloud of the LORD was over the tabernacle by day, and fire was in the cloud by night, in the sight of all the house of Israel through all their journeys.

HINIRV

38 इस्राएल के घराने की सारी यात्रा में दिन को तो यहोवा का बादल निवास पर, और रात को उसी बादल में आग उन सभी को दिखाई दिया करती थी।

Questions about Exodus 40? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.