Exodus 39

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 From the blue, purple, and scarlet yarn they made specially woven garments for ministry in the sanctuary, as well as the holy garments for Aaron, just as the LORD had commanded Moses.

HINIRV

1 फिर उन्होंने नीले, बैंगनी और लाल रंग के काढ़े हुए कपड़े पवित्रस्थान की सेवा के लिये, और हारून के लिये भी पवित्र वस्त्र बनाए; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।

BSB

2 Bezalel made the ephod of finely spun linen embroidered with gold, and with blue, purple, and scarlet yarn.

HINIRV

2 और उसने एपोद को सोने, और नीले, बैंगनी और लाल रंग के कपड़े का, और सूक्ष्म बटी हुई सनी के कपड़े का बनाया।

BSB

3 They hammered out thin sheets of gold and cut threads from them to interweave with the blue, purple, and scarlet yarn, and fine linen—the work of a skilled craftsman.

HINIRV

3 और उन्होंने सोना पीट-पीटकर उसके पत्तर बनाए, फिर पत्तरों को काट-काटकर तार बनाए, और तारों को नीले, बैंगनी और लाल रंग के कपड़े में, और सूक्ष्म सनी के कपड़े में कढ़ाई की बनावट से मिला दिया।

BSB

4 They made shoulder pieces for the ephod, which were attached at two of its corners, so it could be fastened.

HINIRV

4 एपोद के जोड़ने को उन्होंने उसके कंधों पर के बन्धन बनाए, वह अपने दोनों सिरों से जोड़ा गया।

BSB

5 And the skillfully woven waistband of the ephod was of one piece with the ephod, of the same workmanship—with gold, with blue, purple, and scarlet yarn, and with finely spun linen, just as the LORD had commanded Moses.

HINIRV

5 और उसे कसने के लिये जो काढ़ा हुआ पटुका उस पर बना, वह उसके साथ बिना जोड़ का, और उसी की बनावट के अनुसार, अर्थात् सोने और नीले, बैंगनी और लाल रंग के कपड़े का, और सूक्ष्म बटी हुई सनी के कपड़े का बना; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।

BSB

6 They mounted the onyx stones in gold filigree settings, engraved like a seal with the names of the sons of Israel.

HINIRV

6 उन्होंने सुलैमानी मणि काटकर उनमें इस्राएल के पुत्रों के नाम, जैसा छापा खोदा जाता है वैसे ही खोदे, और सोने के खानों में जड़ दिए।

BSB

7 Then they fastened them on the shoulder pieces of the ephod as memorial stones for the sons of Israel, as the LORD had commanded Moses.

HINIRV

7 उसने उनको एपोद के कंधे के बन्धनों पर लगाया, जिससे इस्राएलियों के लिये स्मरण करानेवाले मणि ठहरें; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।

BSB

8 He made the breastpiece with the same workmanship as the ephod, with gold, with blue, purple, and scarlet yarn, and with finely spun linen.

HINIRV

8 उसने चपरास को एपोद के समान सोने की, और नीले, बैंगनी और लाल रंग के कपड़े की, और सूक्ष्म बटी हुई सनी के कपड़े में बेलबूटे का काम किया हुआ बनाया।

BSB

9 It was square when folded over double, a span long and a span wide.

HINIRV

9 चपरास तो चौकोर बनी; और उन्होंने उसको दोहरा बनाया, और वह दोहरा होकर एक बित्ता लम्बा और एक बित्ता चौड़ा बना।

BSB

10 And they mounted on it four rows of gemstones: The first row had a ruby, a topaz, and an emerald;

HINIRV

10 और उन्होंने उसमें चार पंक्तियों में मणि जड़े। पहली पंक्ति में माणिक्य, पद्मराग, और लालड़ी जड़े गए;

BSB

11 the second row had a turquoise, a sapphire, and a diamond;

HINIRV

11 और दूसरी पंक्ति में मरकत, नीलमणि, और हीरा,

BSB

12 the third row had a jacinth, an agate, and an amethyst;

HINIRV

12 और तीसरी पंक्ति में लशम, सूर्यकांत, और नीलम;

BSB

13 and the fourth row had a beryl, an onyx, and a jasper. These stones were mounted in gold filigree settings.

HINIRV

13 और चौथी पंक्ति में फीरोजा, सुलैमानी मणि, और यशब जड़े; ये सब अलग-अलग सोने के खानों में जड़े गए।

BSB

14 The twelve stones corresponded to the names of the sons of Israel. Each stone was engraved like a seal with the name of one of the twelve tribes.

HINIRV

14 और ये मणि इस्राएल के पुत्रों के नामों की गिनती के अनुसार बारह थे; बारहों गोत्रों में से एक-एक का नाम जैसा छापा खोदा जाता है वैसा ही खोदा गया।

BSB

15 For the breastpiece they made braided chains like cords of pure gold.

HINIRV

15 और उन्होंने चपरास पर डोरियों के समान गूँथे हुए शुद्ध सोने की जंजीर बनाकर लगाई;

BSB

16 They also made two gold filigree settings and two gold rings, and fastened the two rings to the two corners of the breastpiece.

HINIRV

16 फिर उन्होंने सोने के दो खाने, और सोने की दो कड़ियाँ बनाकर दोनों कड़ियों को चपरास के दोनों सिरों पर लगाया;

BSB

17 Then they fastened the two gold chains to the two gold rings at the corners of the breastpiece,

HINIRV

17 तब उन्होंने सोने की दोनों गूँथी हुई जंजीरों को चपरास के सिरों पर की दोनों कड़ियों में लगाया।

BSB

18 and they fastened the other ends of the two chains to the two filigree settings, attaching them to the shoulder pieces of the ephod at the front.

HINIRV

18 और गूँथी हुई दोनों जंजीरों के दोनों बाकी सिरों को उन्होंने दोनों खानों में जड़ के, एपोद के सामने दोनों कंधों के बन्धनों पर लगाया।

BSB

19 They made two more gold rings and attached them to the other two corners of the breastpiece, on the inside edge next to the ephod.

HINIRV

19 और उन्होंने सोने की और दो कड़ियाँ बनाकर चपरास के दोनों सिरों पर उसकी उस कोर पर, जो एपोद के भीतरी भाग में थी, लगाई।

BSB

20 They made two additional gold rings and attached them to the bottom of the two shoulder pieces of the ephod, on its front, near the seam just above its woven waistband.

HINIRV

20 और उन्होंने सोने की दो और कड़ियाँ भी बनाकर एपोद के दोनों कंधों के बन्धनों पर नीचे से उसके सामने, और जोड़ के पास, एपोद के काढ़े हुए पटुके के ऊपर लगाई।

BSB

21 Then they tied the rings of the breastpiece to the rings of the ephod with a cord of blue yarn, so that the breastpiece was above the waistband of the ephod and would not swing out from the ephod, just as the LORD had commanded Moses.

HINIRV

21 तब उन्होंने चपरास को उसकी कड़ियों के द्वारा एपोद की कड़ियों में नीले फीते से ऐसा बाँधा, कि वह एपोद के काढ़े हुए पटुके के ऊपर रहे, और चपरास एपोद से अलग न होने पाए; जैसे यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।

BSB

22 They made the robe of the ephod entirely of blue cloth, the work of a weaver,

HINIRV

22 फिर एपोद का बागा सम्पूर्ण नीले रंग का बनाया गया।

BSB

23 with an opening in the center of the robe like that of a garment, with a collar around the opening so that it would not tear.

HINIRV

23 और उसकी बनावट ऐसी हुई कि उसके बीच बख्तर के छेद के समान एक छेद बना, और छेद के चारों ओर एक कोर बनी, कि वह फटने न पाए।

BSB

24 They made pomegranates of blue, purple, and scarlet yarn and finely spun linen on the lower hem of the robe.

HINIRV

24 और उन्होंने उसके नीचेवाले घेरे में नीले, बैंगनी और लाल रंग के कपड़े के अनार बनाए।

BSB

25 They also made bells of pure gold and attached them around the hem between the pomegranates,

HINIRV

25 और उन्होंने शुद्ध सोने की घंटियाँ भी बनाकर बागे के नीचेवाले घेरे के चारों ओर अनारों के बीचों बीच लगाई;

BSB

26 alternating the bells and pomegranates around the lower hem of the robe to be worn for ministry, just as the LORD had commanded Moses.

HINIRV

26 अर्थात् बागे के नीचेवाले घेरे के चारों ओर एक सोने की घंटी, और एक अनार फिर एक सोने की घंटी, और एक अनार लगाया गया कि उन्हें पहने हुए सेवा टहल करें; जैसे यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।

BSB

27 For Aaron and his sons they made tunics of fine linen, the work of a weaver,

HINIRV

27 फिर उन्होंने हारून, और उसके पुत्रों के लिये बुनी हुई सूक्ष्म सनी के कपड़े के अंगरखे,

BSB

28 as well as the turban of fine linen, the ornate headbands and undergarments of finely spun linen,

HINIRV

28 और सूक्ष्म सनी के कपड़े की पगड़ी, और सूक्ष्म सनी के कपड़े की सुन्दर टोपियाँ, और सूक्ष्म बटी हुई सनी के कपड़े की जाँघिया,

BSB

29 and the sash of finely spun linen, embroidered with blue, purple, and scarlet yarn, just as the LORD had commanded Moses.

HINIRV

29 और सूक्ष्म बटी हुई सनी के कपड़े की और नीले, बैंगनी और लाल रंग की कढ़ाई का काम की हुई पगड़ी; इन सभी को जिस तरह यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी वैसा ही बनाया।

BSB

30 They also made the plate of the holy crown of pure gold, and they engraved on it, like an inscription on a seal: HOLY TO THE LORD.

HINIRV

30 फिर उन्होंने पवित्र मुकुट की पटरी शुद्ध सोने की बनाई; और जैसे छापे में वैसे ही उसमें ये अक्षर खोदे गए, अर्थात् ‘यहोवा के लिये पवित्र।’

BSB

31 Then they fastened to it a blue cord to mount it on the turban, just as the LORD had commanded Moses.

HINIRV

31 और उन्होंने उसमें नीला फीता लगाया, जिससे वह ऊपर पगड़ी पर रहे, जिस तरह यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।

BSB

32 So all the work for the tabernacle, the Tent of Meeting, was completed. The Israelites did everything just as the LORD had commanded Moses.

HINIRV

32 इस प्रकार मिलापवाले तम्बू के निवास का सब काम समाप्त हुआ, और जिस-जिस काम की आज्ञा यहोवा ने मूसा को दी थी, इस्राएलियों ने उसी के अनुसार किया।

BSB

33 Then they brought the tabernacle to Moses: the tent with all its furnishings, its clasps, its frames, its crossbars, and its posts and bases;

HINIRV

33 तब वे निवास को मूसा के पास ले आए, अर्थात् घुंडियाँ, तख्ते, बेंड़े, खम्भे, कुर्सियाँ आदि सारे सामान समेत तम्बू;

BSB

34 the covering of ram skins dyed red, the covering of fine leather, and the veil of the covering;

HINIRV

34 और लाल रंग से रंगी हुई मेढ़ों की खालों का ओढ़ना, और सुइसों की खालों का ओढ़ना, और बीच का परदा;

BSB

35 the ark of the Testimony with its poles and the mercy seat;

HINIRV

35 डंडों सहित साक्षीपत्र का सन्दूक, और प्रायश्चित का ढकना;

BSB

36 the table with all its utensils and the Bread of the Presence;

HINIRV

36 सारे सामान समेत मेज, और भेंट की रोटी;

BSB

37 the pure gold lampstand with its row of lamps and all its utensils, as well as the oil for the light;

HINIRV

37 सारे सामान सहित दीवट, और उसकी सजावट के दीपक और उजियाला देने के लिये तेल;

BSB

38 the gold altar, the anointing oil, the fragrant incense, and the curtain for the entrance to the tent;

HINIRV

38 सोने की वेदी, और अभिषेक का तेल, और सुगन्धित धूप, और तम्बू के द्वार का परदा;

BSB

39 the bronze altar with its bronze grating, its poles, and all its utensils; the basin with its stand;

HINIRV

39 पीतल की झंझरी, डंडों और सारे सामान समेत पीतल की वेदी; और पाए समेत हौदी;

BSB

40 the curtains of the courtyard with its posts and bases; the curtain for the gate of the courtyard, its ropes and tent pegs, and all the equipment for the service of the tabernacle, the Tent of Meeting;

HINIRV

40 खम्भों और कुर्सियों समेत आँगन के पर्दे, और आँगन के द्वार का परदा, और डोरियाँ, और खूँटे, और मिलापवाले तम्बू के निवास की सेवा का सारा सामान;

BSB

41 and the woven garments for ministering in the sanctuary, both the holy garments for Aaron the priest and the garments for his sons to serve as priests.

HINIRV

41 पवित्रस्थान में सेवा टहल करने के लिये बेल बूटा काढ़े हुए वस्त्र, और हारून याजक के पवित्र वस्त्र, और उसके पुत्रों के वस्त्र जिन्हें पहनकर उन्हें याजक का काम करना था।

BSB

42 The Israelites had done all the work just as the LORD had commanded Moses.

HINIRV

42 अर्थात् जो-जो आज्ञा यहोवा ने मूसा को दी थी उन्हीं के अनुसार इस्राएलियों ने सब काम किया।

BSB

43 And Moses inspected all the work and saw that they had accomplished it just as the LORD had commanded. So Moses blessed them.

HINIRV

43 तब मूसा ने सारे काम का निरीक्षण करके देखा कि उन्होंने यहोवा की आज्ञा के अनुसार सब कुछ किया है। और मूसा ने उनको आशीर्वाद दिया।

Questions about Exodus 39? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.