Exodus 38
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Bezalel constructed the altar of burnt offering from acacia wood. It was square, five cubits long, five cubits wide, and three cubits high. | HINIRV 1 फिर उसने बबूल की लकड़ी की होमबलि के लिये वेदी भी बनाई; उसकी लम्बाई पाँच हाथ और चौड़ाई पाँच हाथ की थी; इस प्रकार से वह चौकोर बनी, और ऊँचाई तीन हाथ की थी। |
| BSB 2 He made a horn at each of its four corners, so that the horns and altar were of one piece, and he overlaid the altar with bronze. | HINIRV 2 और उसने उसके चारों कोनों पर उसके चार सींग बनाए, वे उसके साथ बिना जोड़ के बने; और उसने उसको पीतल से मढ़ा। |
| BSB 3 He made all the altar’s utensils of bronze—its pots, shovels, sprinkling bowls, meat forks, and firepans. | HINIRV 3 और उसने वेदी का सारा सामान, अर्थात् उसकी हाँड़ियों, फावड़ियों, कटोरों, काँटों, और करछों को बनाया। उसका सारा सामान उसने पीतल का बनाया। |
| BSB 4 He made a grate of bronze mesh for the altar under its ledge, halfway up from the bottom. | HINIRV 4 और वेदी के लिये उसके चारों ओर की कँगनी के तले उसने पीतल की जाली की एक झंझरी बनाई, वह नीचे से वेदी की ऊँचाई के मध्य तक पहुँची। |
| BSB 5 At the four corners of the bronze grate he cast four rings as holders for the poles. | HINIRV 5 और उसने पीतल की झंझरी के चारों कोनों के लिये चार कड़े ढाले, जो डंडों के खानों का काम दें। |
| BSB 6 And he made the poles of acacia wood and overlaid them with bronze. | HINIRV 6 फिर उसने डंडों को बबूल की लकड़ी का बनाया, और पीतल से मढ़ा। |
| BSB 7 Then he inserted the poles into the rings on the sides of the altar for carrying it. He made the altar with boards so that it was hollow. | HINIRV 7 तब उसने डंडों को वेदी की ओर के कड़ों में वेदी के उठाने के लिये डाल दिया। वेदी को उसने तख्तों से खोखली बनाया। |
| BSB 8 Next he made the bronze basin and its stand from the mirrors of the women who served at the entrance to the Tent of Meeting. | HINIRV 8 उसने हौदी और उसका पाया दोनों पीतल के बनाए, यह मिलापवाले तम्बू के द्वार पर सेवा करनेवाली महिलाओं के पीतल के दर्पणों के लिये बनाए गए। |
| BSB 9 Then he constructed the courtyard. The south side of the courtyard was a hundred cubits long and had curtains of finely spun linen, | HINIRV 9 फिर उसने आँगन बनाया; और दक्षिण की ओर के लिये आँगन के पर्दे बटी हुई सूक्ष्म सनी के कपड़े के थे, और सब मिलाकर सौ हाथ लम्बे थे; |
| BSB 10 with twenty posts and twenty bronze bases, and with silver hooks and bands on the posts. | HINIRV 10 उनके लिये बीस खम्भे, और इनकी पीतल की बीस कुर्सियाँ बनीं; और खम्भों की घुंडियाँ और जोड़ने की छड़ें चाँदी की बनीं। |
| BSB 11 The north side was also a hundred cubits long, with twenty posts and twenty bronze bases. The hooks and bands of the posts were silver. | HINIRV 11 और उत्तर की ओर के लिये भी सौ हाथ लम्बे पर्दे बने; और उनके लिये बीस खम्भे, और इनकी पीतल की बीस ही कुर्सियाँ बनीं, और खम्भों की घुंडियाँ और जोड़ने की छड़ें चाँदी की बनीं। |
| BSB 12 The west side was fifty cubits long and had curtains, with ten posts and ten bases. The hooks and bands of the posts were silver. | HINIRV 12 और पश्चिम की ओर के लिये सब पर्दे मिलाकर पचास हाथ के थे; उनके लिए दस खम्भे, और दस ही उनकी कुर्सियाँ थीं, और खम्भों की घुंडियाँ और जोड़ने की छड़ें चाँदी की थीं। |
| BSB 13 And the east side, toward the sunrise, was also fifty cubits long. | HINIRV 13 और पूरब की ओर भी वह पचास हाथ के थे। |
| BSB 14 The curtains on one side of the entrance were fifteen cubits long, with three posts and three bases. | HINIRV 14 आँगन के द्वार के एक ओर के लिये पन्द्रह हाथ के पर्दे बने; और उनके लिये तीन खम्भे और तीन कुर्सियाँ थीं। |
| BSB 15 And the curtains on the other side were also fifteen cubits long, with three posts and three bases as well. | HINIRV 15 और आँगन के द्वार के दूसरी ओर भी वैसा ही बना था; और आँगन के दरवाजे के इधर और उधर पन्द्रह-पन्द्रह हाथ के पर्दे बने थे; और उनके लिये तीन ही तीन खम्भे, और तीन ही तीन इनकी कुर्सियाँ भी थीं। |
| BSB 16 All the curtains around the courtyard were made of finely spun linen. | HINIRV 16 आँगन के चारों ओर सब पर्दे सूक्ष्म बटी हुई सनी के कपड़े के बने हुए थे। |
| BSB 17 The bases for the posts were bronze, the hooks and bands were silver, and the plating for the tops of the posts was silver. So all the posts of the courtyard were banded with silver. | HINIRV 17 और खम्भों की कुर्सियाँ पीतल की, और घुंडियाँ और छड़ें चाँदी की बनीं, और उनके सिरे चाँदी से मढ़े गए, और आँगन के सब खम्भे चाँदी के छड़ों से जोड़े गए थे। |
| BSB 18 The curtain for the entrance to the courtyard was embroidered with blue, purple, and scarlet yarn, and finely spun linen. It was twenty cubits long and, like the curtains of the courtyard, five cubits high, | HINIRV 18 आँगन के द्वार के पर्दे पर बेलबूटे का काम किया हुआ था, और वह नीले, बैंगनी और लाल रंग के कपड़े का; और सूक्ष्म बटी हुई सनी के कपड़े के बने थे; और उसकी लम्बाई बीस हाथ की थी, और उसकी ऊँचाई आँगन की कनात की चौड़ाई के समान पाँच हाथ की बनी। |
| BSB 19 with four posts and four bronze bases. Their hooks were silver, as well as the bands and the plating of their tops. | HINIRV 19 और उनके लिये चार खम्भे, और खम्भों की चार ही कुर्सियाँ पीतल की बनीं, उनकी घुंडियाँ चाँदी की बनीं, और उनके सिरे चाँदी से मढ़े गए, और उनकी छड़ें चाँदी की बनीं। |
| BSB 20 All the tent pegs for the tabernacle and for the surrounding courtyard were bronze. | HINIRV 20 और निवास और आँगन के चारों ओर के सब खूँटे पीतल के बने थे। |
| BSB 21 This is the inventory for the tabernacle, the tabernacle of the Testimony, as recorded at Moses’ command by the Levites under the direction of Ithamar son of Aaron the priest. | HINIRV 21 साक्षीपत्र के निवास का सामान जो लेवियों के सेवाकार्य के लिये बना; और जिसकी गिनती हारून याजक के पुत्र ईतामार के द्वारा मूसा के कहने से हुई थी, उसका वर्णन यह है। |
| BSB 22 Bezalel son of Uri, the son of Hur, of the tribe of Judah, made everything that the LORD had commanded Moses. | HINIRV 22 जिस-जिस वस्तु के बनाने की आज्ञा यहोवा ने मूसा को दी थी उसको यहूदा के गोत्रवाले बसलेल ने, जो हूर का पोता और ऊरी का पुत्र था, बना दिया। |
| BSB 23 With him was Oholiab son of Ahisamach, of the tribe of Dan, an engraver, designer, and embroiderer in blue, purple, and scarlet yarn and fine linen. | HINIRV 23 और उसके संग दान के गोत्रवाले, अहीसामाक का पुत्र, ओहोलीआब था, जो नक्काशी करने और काढ़नेवाला और नीले, बैंगनी और लाल रंग के और सूक्ष्म सनी के कपड़े में कढ़ाई करनेवाला निपुण कारीगर था। |
| BSB 24 All the gold from the wave offering used for the work on the sanctuary totaled 29 talents and 730 shekels, according to the sanctuary shekel. | HINIRV 24 पवित्रस्थान के सारे काम में जो भेंट का सोना लगा वह पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से उनतीस किक्कार, और सात सौ तीस शेकेल था। |
| BSB 25 The silver from those numbered among the congregation totaled 100 talents and 1,775 shekels, according to the sanctuary shekel— | HINIRV 25 और मण्डली के गिने हुए लोगों की भेंट की चाँदी पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से सौ किक्कार, और सत्रह सौ पचहत्तर शेकेल थी। |
| BSB 26 a beka per person, that is, half a shekel, according to the sanctuary shekel, from everyone twenty years of age or older who had crossed over to be numbered, a total of 603,550 men. | HINIRV 26 अर्थात् जितने बीस वर्ष के और उससे अधिक आयु के गिने गए थे, वे छः लाख तीन हजार साढ़े पाँच सौ पुरुष थे, और एक-एक जन की ओर से पवित्रस्थान के शेकेल के अनुसार आधा शेकेल, जो एक बेका होता है, मिला। |
| BSB 27 The hundred talents of silver were used to cast the bases of the sanctuary and the bases of the veil—100 bases from the 100 talents, one talent per base. | HINIRV 27 और वह सौ किक्कार चाँदी पवित्रस्थान और बीचवाले पर्दे दोनों की कुर्सियों के ढालने में लग गई; सौ किक्कार से सौ कुर्सियाँ बनीं, एक-एक कुर्सी एक किक्कार की बनी। |
| BSB 28 With the 1,775 shekels of silver he made the hooks for the posts, overlaid their tops, and supplied bands for them. | HINIRV 28 और सत्रह सौ पचहत्तर शेकेल जो बच गए उनसे खम्भों की घुंडियाँ बनाई गईं, और खम्भों की चोटियाँ मढ़ी गईं, और उनकी छड़ें भी बनाई गईं। |
| BSB 29 The bronze from the wave offering totaled 70 talents and 2,400 shekels. | HINIRV 29 और भेंट का पीतल सत्तर किक्कार और दो हजार चार सौ शेकेल था; |
| BSB 30 He used it to make the bases for the entrance to the Tent of Meeting, the bronze altar and its bronze grating, all the utensils for the altar, | HINIRV 30 इससे मिलापवाले तम्बू के द्वार की कुर्सियाँ, और पीतल की वेदी, पीतल की झंझरी, और वेदी का सारा सामान; |
| BSB 31 the bases for the surrounding courtyard and its gate, and all the tent pegs for the tabernacle and its surrounding courtyard. | HINIRV 31 और आँगन के चारों ओर की कुर्सियाँ, और उसके द्वार की कुर्सियाँ, और निवास, और आँगन के चारों ओर के खूँटे भी बनाए गए। |
Questions about Exodus 38? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.