Exodus 37

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Bezalel went on to construct the ark of acacia wood, two and a half cubits long, a cubit and a half wide, and a cubit and a half high.

HINIRV

1 फिर बसलेल ने बबूल की लकड़ी का सन्दूक बनाया; उसकी लम्बाई ढाई हाथ, चौड़ाई डेढ़ हाथ, और ऊँचाई डेढ़ हाथ की थी।

BSB

2 He overlaid it with pure gold, both inside and out, and made a gold molding around it.

HINIRV

2 उसने उसको भीतर बाहर शुद्ध सोने से मढ़ा, और उसके चारों ओर सोने की बाड़ बनाई।

BSB

3 And he cast four gold rings for its four feet, two rings on one side and two on the other.

HINIRV

3 और उसके चारों पायों पर लगाने को उसने सोने के चार कड़े ढाले, दो कड़े एक ओर और दो कड़े दूसरी ओर लगे।

BSB

4 Then he made poles of acacia wood and overlaid them with gold.

HINIRV

4 फिर उसने बबूल के डंडे बनाए, और उन्हें सोने से मढ़ा,

BSB

5 He inserted the poles into the rings on the sides of the ark in order to carry it.

HINIRV

5 और उनको सन्दूक के दोनों ओर के कड़ों में डाला कि उनके बल सन्दूक उठाया जाए।

BSB

6 He constructed a mercy seat of pure gold, two and a half cubits long and a cubit and a half wide.

HINIRV

6 फिर उसने शुद्ध सोने के प्रायश्चितवाले ढकने को बनाया; उसकी लम्बाई ढाई हाथ और चौड़ाई डेढ़ हाथ की थी।

BSB

7 He made two cherubim of hammered gold at the ends of the mercy seat,

HINIRV

7 और उसने सोना गढ़कर दो करूब प्रायश्चित के ढकने के दोनों सिरों पर बनाए;

BSB

8 one cherub on one end and one on the other, all made from one piece of gold.

HINIRV

8 एक करूब तो एक सिरे पर, और दूसरा करूब दूसरे सिरे पर बना; उसने उनको प्रायश्चित के ढकने के साथ एक ही टुकड़े के दोनों सिरों पर बनाया।

BSB

9 And the cherubim had wings that spread upward, overshadowing the mercy seat. The cherubim faced each other, looking toward the mercy seat.

HINIRV

9 और करूबों के पंख ऊपर से फैले हुए बने, और उन पंखों से प्रायश्चित का ढकना ढँपा हुआ बना, और उनके मुख आमने-सामने और प्रायश्चित के ढकने की ओर किए हुए बने।

BSB

10 He also made the table of acacia wood two cubits long, a cubit wide, and a cubit and a half high.

HINIRV

10 फिर उसने बबूल की लकड़ी की मेज को बनाया; उसकी लम्बाई दो हाथ, चौड़ाई एक हाथ, और ऊँचाई डेढ़ हाथ की थी;

BSB

11 He overlaid it with pure gold and made a gold molding around it.

HINIRV

11 और उसने उसको शुद्ध सोने से मढ़ा, और उसमें चारों ओर शुद्ध सोने की एक बाड़ बनाई।

BSB

12 And he made a rim around it a handbreadth wide and put a gold molding on the rim.

HINIRV

12 और उसने उसके लिये चार अंगुल चौड़ी एक पटरी, और इस पटरी के लिये चारों ओर सोने की एक बाड़ बनाई।

BSB

13 He cast four gold rings for the table and fastened them to the four corners at its four legs.

HINIRV

13 और उसने मेज के लिये सोने के चार कड़े ढालकर उन चारों कोनों में लगाया, जो उसके चारों पायों पर थे।

BSB

14 The rings were placed close to the rim, to serve as holders for the poles used to carry the table.

HINIRV

14 वे कड़े पटरी के पास मेज उठाने के डंडों के खानों का काम देने को बने।

BSB

15 He made the poles of acacia wood for carrying the table and overlaid them with gold.

HINIRV

15 और उसने मेज उठाने के लिये डंडों को बबूल की लकड़ी के बनाया, और सोने से मढ़ा।

BSB

16 He also made the utensils for the table out of pure gold: its plates and dishes, as well as its bowls and pitchers for pouring drink offerings.

HINIRV

16 और उसने मेज पर का सामान अर्थात् परात, धूपदान, कटोरे, और उण्डेलने के बर्तन सब शुद्ध सोने के बनाए।

BSB

17 Then he made the lampstand out of pure hammered gold, all of one piece: its base and shaft, its cups, and its buds and petals.

HINIRV

17 फिर उसने शुद्ध सोना गढ़कर पाए और डण्डी समेत दीवट को बनाया; उसके पुष्पकोष, गाँठ, और फूल सब एक ही टुकड़े के बने।

BSB

18 Six branches extended from the sides, three on one side and three on the other.

HINIRV

18 और दीवट से निकली हुई छः डालियाँ बनीं; तीन डालियाँ तो उसकी एक ओर से और तीन डालियाँ उसकी दूसरी ओर से निकली हुई बनीं।

BSB

19 There were three cups shaped like almond blossoms on the first branch, each with buds and petals, three on the next branch, and the same for all six branches that extended from the lampstand.

HINIRV

19 एक-एक डाली में बादाम के फूल के सरीखे तीन-तीन पुष्पकोष, एक-एक गाँठ, और एक-एक फूल बना; दीवट से निकली हुई, उन छहों डालियों का यही आकार हुआ।

BSB

20 And on the lampstand were four cups shaped like almond blossoms with buds and petals.

HINIRV

20 और दीवट की डण्डी में बादाम के फूल के समान अपनी-अपनी गाँठ और फूल समेत चार पुष्पकोष बने।

BSB

21 A bud was under the first pair of branches that extended from the lampstand, a bud under the second pair, and a bud under the third pair.

HINIRV

21 और दीवट से निकली हुई छहों डालियों में से दो-दो डालियों के नीचे एक-एक गाँठ दीवट के साथ एक ही टुकड़े की बनी।

BSB

22 The buds and branches were all of one piece with the lampstand, hammered out of pure gold.

HINIRV

22 गाँठें और डालियाँ सब दीवट के साथ एक ही टुकड़े की बनीं; सारा दीवट गढ़े हुए शुद्ध सोने का और एक ही टुकड़े का बना।

BSB

23 He also made its seven lamps, its wick trimmers, and trays of pure gold.

HINIRV

23 और उसने दीवट के सातों दीपक, और गुलतराश, और गुलदान, शुद्ध सोने के बनाए।

BSB

24 He made the lampstand and all its utensils from a talent of pure gold.

HINIRV

24 उसने सारे सामान समेत दीवट को किक्कार भर सोने का बनाया।

BSB

25 He made the altar of incense out of acacia wood. It was square, a cubit long, a cubit wide, and two cubits high. Its horns were of one piece.

HINIRV

25 फिर उसने बबूल की लकड़ी की धूपवेदी भी बनाई; उसकी लम्बाई एक हाथ और चौड़ाई एक हाथ की थी; वह चौकोर बनी, और उसकी ऊँचाई दो हाथ की थी; और उसके सींग उसके साथ बिना जोड़ के बने थे

BSB

26 And he overlaid with pure gold the top and all the sides and horns. Then he made a molding of gold around it.

HINIRV

26 ऊपरवाले पल्लों, और चारों ओर के बाजुओं और सींगों समेत उसने उस वेदी को शुद्ध सोने से मढ़ा; और उसके चारों ओर सोने की एक बाड़ बनाई,

BSB

27 He made two gold rings below the molding on opposite sides to hold the poles used to carry it.

HINIRV

27 और उस बाड़ के नीचे उसके दोनों पल्लों पर उसने सोने के दो कड़े बनाए, जो उसके उठाने के डंडों के खानों का काम दें।

BSB

28 And he made the poles of acacia wood and overlaid them with gold.

HINIRV

28 और डंडों को उसने बबूल की लकड़ी का बनाया, और सोने से मढ़ा।

BSB

29 He also made the sacred anointing oil and the pure, fragrant incense, the work of a perfumer.

HINIRV

29 और उसने अभिषेक का पवित्र तेल, और सुगन्ध-द्रव्य का धूप गंधी की रीति के अनुसार बनाया।

Questions about Exodus 37? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.