Exodus 36

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 “So Bezalel, Oholiab, and every skilled person are to carry out everything commanded by the LORD, who has given them skill and ability to know how to perform all the work of constructing the sanctuary.”

HINIRV

1 “बसलेल और ओहोलीआब और सब बुद्धिमान जिनको यहोवा ने ऐसी बुद्धि और समझ दी हो, कि वे यहोवा की सारी आज्ञाओं के अनुसार पवित्रस्थान की सेवकाई के लिये सब प्रकार का काम करना जानें, वे सब यह काम करें।”

BSB

2 Then Moses summoned Bezalel, Oholiab, and every skilled person whom the LORD had gifted—everyone whose heart stirred him to come and do the work.

HINIRV

2 तब मूसा ने बसलेल और ओहोलीआब और सब बुद्धिमानों को जिनके हृदय में यहोवा ने बुद्धि का प्रकाश दिया था, अर्थात् जिस-जिसको पास आकर काम करने का उत्साह हुआ था उन सभी को बुलवाया।

BSB

3 They received from Moses all the contributions that the Israelites had brought to carry out the service of constructing the sanctuary. Meanwhile, the people continued to bring freewill offerings morning after morning,

HINIRV

3 और इस्राएली जो-जो भेंट पवित्रस्थान की सेवकाई के काम और उसके बनाने के लिये ले आए थे, उन्हें उन पुरुषों ने मूसा के हाथ से ले लिया। तब भी लोग प्रति भोर को उसके पास भेंट अपनी इच्छा से लाते रहे;

BSB

4 so that all the skilled craftsmen who were doing all the work on the sanctuary left their work

HINIRV

4 और जितने बुद्धिमान पवित्रस्थान का काम करते थे वे सब अपना-अपना काम छोड़कर मूसा के पास आए,

BSB

5 and said to Moses, “The people are bringing more than enough for doing the work the LORD has commanded us to do.”

HINIRV

5 और कहने लगे, “जिस काम के करने की आज्ञा यहोवा ने दी है उसके लिये जितना चाहिये उससे अधिक वे ले आए हैं।”

BSB

6 After Moses had given an order, they sent a proclamation throughout the camp: “No man or woman should make anything else as an offering for the sanctuary.” So the people were restrained from bringing more,

HINIRV

6 तब मूसा ने सारी छावनी में इस आज्ञा का प्रचार करवाया, “क्या पुरुष, क्या स्त्री, कोई पवित्रस्थान के लिये और भेंट न लाए।” इस प्रकार लोग और भेंट लाने से रोके गए।

BSB

7 since what they already had was more than enough to perform all the work.

HINIRV

7 क्योंकि सब काम बनाने के लिये जितना सामान आवश्यक था उतना वरन् उससे अधिक बनानेवालों के पास आ चुका था।

BSB

8 All the skilled craftsmen among the workmen made the ten curtains for the tabernacle. They were made of finely spun linen, as well as blue, purple, and scarlet yarn, with cherubim skillfully worked into them.

HINIRV

8 और काम करनेवाले जितने बुद्धिमान थे उन्होंने निवास के लिये बटी हुई सूक्ष्म सनी के कपड़े के, और नीले, बैंगनी और लाल रंग के कपड़े के दस परदों को काढ़े हुए करूबों सहित बनाया।

BSB

9 Each curtain was twenty-eight cubits long and four cubits wide; all the curtains were the same size.

HINIRV

9 एक-एक पर्दे की लम्बाई अट्ठाईस हाथ और चौड़ाई चार हाथ की हुई; सब पर्दे एक ही नाप के बने।

BSB

10 And he joined five of the curtains together, and the other five he joined as well.

HINIRV

10 उसने पाँच पर्दे एक दूसरे से जोड़ दिए, और फिर दूसरे पाँच पर्दे भी एक दूसरे से जोड़ दिए।

BSB

11 He made loops of blue material on the edge of the end curtain in the first set, and also on the end curtain in the second set.

HINIRV

11 और जहाँ ये पर्दे जोड़े गए वहाँ की दोनों छोरों पर उसने नीले-नीले फंदे लगाए।

BSB

12 He made fifty loops on one curtain and fifty loops on the end curtain of the second set, so that the loops lined up opposite one another.

HINIRV

12 उसने दोनों छोरों में पचास-पचास फंदे इस प्रकार लगाए कि वे एक दूसरे के सामने थे।

BSB

13 He also made fifty gold clasps to join the curtains together, so that the tabernacle was a unit.

HINIRV

13 और उसने सोने की पचास अंकड़े बनाए, और उनके द्वारा परदों को एक दूसरे से ऐसा जोड़ा कि निवास मिलकर एक हो गया।

BSB

14 He then made curtains of goat hair for the tent over the tabernacle—eleven curtains in all.

HINIRV

14 फिर निवास के ऊपर के तम्बू के लिये उसने बकरी के बाल के ग्यारह पर्दे बनाए।

BSB

15 Each of the eleven curtains was the same size—thirty cubits long and four cubits wide.

HINIRV

15 एक-एक पर्दे की लम्बाई तीस हाथ और चौड़ाई चार हाथ की हुई; और ग्यारहों पर्दे एक ही नाप के थे।

BSB

16 He joined five of the curtains into one set and the other six into another.

HINIRV

16 इनमें से उसने पाँच पर्दे अलग और छः पर्दे अलग जोड़ दिए।

BSB

17 He made fifty loops along the edge of the end curtain in the first set, and fifty loops along the edge of the corresponding curtain in the second set.

HINIRV

17 और जहाँ दोनों जोड़े गए वहाँ की छोरों में उसने पचास-पचास फंदे लगाए।

BSB

18 He also made fifty bronze clasps to join the tent together as a unit.

HINIRV

18 और उसने तम्बू के जोड़ने के लिये पीतल की पचास अंकड़े भी बनाए जिससे वह एक हो जाए।

BSB

19 Additionally, he made for the tent a covering of ram skins dyed red, and over that a covering of fine leather.

HINIRV

19 और उसने तम्बू के लिये लाल रंग से रंगी हुई मेढ़ों की खालों का एक ओढ़ना और उसके ऊपर के लिये सुइसों की खालों का एक ओढ़ना बनाया।

BSB

20 Next, he constructed upright frames of acacia wood for the tabernacle.

HINIRV

20 फिर उसने निवास के लिये बबूल की लकड़ी के तख्तों को खड़े रहने के लिये बनाया।

BSB

21 Each frame was ten cubits long and a cubit and a half wide.

HINIRV

21 एक-एक तख्ते की लम्बाई दस हाथ और चौड़ाई डेढ़ हाथ की हुई।

BSB

22 Two tenons were connected to each other for each frame. He made all the frames of the tabernacle in this way.

HINIRV

22 एक-एक तख्ते में एक दूसरी से जोड़ी हुई दो-दो चूलें बनीं, निवास के सब तख्तों के लिये उसने इसी भाँति बनाया।

BSB

23 He constructed twenty frames for the south side of the tabernacle,

HINIRV

23 और उसने निवास के लिये तख्तों को इस रीति से बनाया कि दक्षिण की ओर बीस तख्ते लगे।

BSB

24 with forty silver bases to put under the twenty frames—two bases for each frame, one under each tenon.

HINIRV

24 और इन बीसों तख्तो के नीचे चाँदी की चालीस कुर्सियाँ, अर्थात् एक-एक तख्ते के नीचे उसकी दो चूलों के लिये उसने दो कुर्सियाँ बनाईं।

BSB

25 For the second side of the tabernacle, the north side, he made twenty frames

HINIRV

25 और निवास की दूसरी ओर, अर्थात् उत्तर की ओर के लिये भी उसने बीस तख्ते बनाए।

BSB

26 and forty silver bases—two bases under each frame.

HINIRV

26 और इनके लिये भी उसने चाँदी की चालीस कुर्सियाँ, अर्थात् एक-एक तख्ते के नीचे दो-दो कुर्सियाँ बनाईं।

BSB

27 He made six frames for the rear of the tabernacle, the west side,

HINIRV

27 और निवास की पिछली ओर, अर्थात् पश्चिम ओर के लिये उसने छः तख्ते बनाए।

BSB

28 and two frames for the two back corners of the tabernacle,

HINIRV

28 और पिछले भाग में निवास के कोनों के लिये उसने दो तख्ते बनाए।

BSB

29 coupled together from bottom to top and fitted into a single ring. He made both corners in this way.

HINIRV

29 और वे नीचे से दो-दो भाग के बने, और दोनों भाग ऊपर के सिरे तक एक-एक कड़े में मिलाए गए; उसने उन दोनों तख्तों का आकार ऐसा ही बनाया।

BSB

30 So there were eight frames and sixteen silver bases—two under each frame.

HINIRV

30 इस प्रकार आठ तख्ते हुए, और उनकी चाँदी की सोलह कुर्सियाँ हुईं, अर्थात् एक-एक तख्ते के नीचे दो-दो कुर्सियाँ हुईं।

BSB

31 He also made five crossbars of acacia wood for the frames on one side of the tabernacle,

HINIRV

31 फिर उसने बबूल की लकड़ी के बेंड़े बनाए, अर्थात् निवास की एक ओर के तख्तों के लिये पाँच बेंड़े,

BSB

32 five for those on the other side, and five for those on the rear side of the tabernacle, to the west.

HINIRV

32 और निवास की दूसरी ओर के तख्तों के लिये पाँच बेंड़े, और निवास का जो किनारा पश्चिम की ओर पिछले भाग में था उसके लिये भी पाँच बेंड़े, बनाए।

BSB

33 He made the central crossbar to run through the center of the frames, from one end to the other.

HINIRV

33 और उसने बीचवाले बेंड़े को तख्तों के मध्य में तम्बू के एक सिरे से दूसरे सिरे तक पहुँचने के लिये बनाया।

BSB

34 And he overlaid the frames with gold and made gold rings to hold the crossbars. He also overlaid the crossbars with gold.

HINIRV

34 और तख्तों को उसने सोने से मढ़ा, और बेंड़ों के घर को काम देनेवाले कड़ों को सोने के बनाया, और बेंड़ों को भी सोने से मढ़ा।

BSB

35 Next, he made the veil of blue, purple, and scarlet yarn, and finely spun linen, with cherubim skillfully worked into it.

HINIRV

35 फिर उसने नीले, बैंगनी और लाल रंग के कपड़े का, और बटी हुई सूक्ष्म सनीवाले कपड़े का बीचवाला परदा बनाया; वह कढ़ाई के काम किए हुए करूबों के साथ बना।

BSB

36 He also made four posts of acacia wood for it and overlaid them with gold, along with gold hooks; and he cast four silver bases for the posts.

HINIRV

36 और उसने उसके लिये बबूल के चार खम्भे बनाए, और उनको सोने से मढ़ा; उनकी घुंडियाँ सोने की बनीं, और उसने उनके लिये चाँदी की चार कुर्सियाँ ढालीं।

BSB

37 For the entrance to the tent, he made a curtain embroidered with blue, purple, and scarlet yarn, and finely spun linen,

HINIRV

37 उसने तम्बू के द्वार के लिये भी नीले, बैंगनी और लाल रंग के कपड़े का, और बटी हुई सूक्ष्म सनी के कपड़े का कढ़ाई का काम किया हुआ परदा बनाया।

BSB

38 together with five posts and their hooks. He overlaid the tops of the posts and their bands with gold, and their five bases were bronze.

HINIRV

38 और उसने घुंडियों समेत उसके पाँच खम्भे भी बनाए, और उनके सिरों और जोड़ने की छड़ों को सोने से मढ़ा, और उनकी पाँच कुर्सियाँ पीतल की बनाईं।

Questions about Exodus 36? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.