Exodus 35
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Then Moses assembled the whole congregation of Israel and said to them, “These are the things that the LORD has commanded you to do: | HINIRV 1 मूसा ने इस्राएलियों की सारी मण्डली इकट्ठा करके उनसे कहा, “जिन कामों के करने की आज्ञा यहोवा ने दी है वे ये हैं। |
| BSB 2 For six days work may be done, but the seventh day shall be your holy day, a Sabbath of complete rest to the LORD. Whoever does any work on that day must be put to death. | HINIRV 2 छः दिन तो काम-काज किया जाए, परन्तु सातवाँ दिन तुम्हारे लिये पवित्र और यहोवा के लिये पवित्र विश्राम का दिन ठहरे; उसमें जो कोई काम-काज करे वह मार डाला जाए; |
| BSB 3 Do not light a fire in any of your dwellings on the Sabbath day.” | HINIRV 3 वरन् विश्राम के दिन तुम अपने-अपने घरों में आग तक न जलाना।” |
| BSB 4 Moses also told the whole congregation of Israel, “This is what the LORD has commanded: | HINIRV 4 फिर मूसा ने इस्राएलियों की सारी मण्डली से कहा, “जिस बात की आज्ञा यहोवा ने दी है वह यह है। |
| BSB 5 Take from among you an offering to the LORD. Let everyone whose heart is willing bring an offering to the LORD: gold, silver, and bronze; | HINIRV 5 तुम्हारे पास से यहोवा के लिये भेंट ली जाए, अर्थात् जितने अपनी इच्छा से देना चाहें वे यहोवा की भेंट करके ये वस्तुएँ ले आएँ; अर्थात् सोना, रुपा, पीतल; |
| BSB 6 blue, purple, and scarlet yarn; fine linen and goat hair; | HINIRV 6 नीले, बैंगनी और लाल रंग का कपड़ा, सूक्ष्म सनी का कपड़ा; बकरी का बाल, |
| BSB 7 ram skins dyed red and fine leather; acacia wood; | HINIRV 7 लाल रंग से रंगी हुई मेढ़ों की खालें, सुइसों की खालें; बबूल की लकड़ी, |
| BSB 8 olive oil for the light; spices for the anointing oil and for the fragrant incense; | HINIRV 8 उजियाला देने के लिये तेल, अभिषेक का तेल, और धूप के लिये सुगन्ध-द्रव्य, |
| BSB 9 and onyx stones and gemstones to be mounted on the ephod and breastpiece. | HINIRV 9 फिर एपोद और चपरास के लिये सुलैमानी मणि और जड़ने के लिये मणि। |
| BSB 10 Let every skilled craftsman among you come and make everything that the LORD has commanded: | HINIRV 10 “तुम में से जितनों के हृदय में बुद्धि का प्रकाश है वे सब आकर जिस-जिस वस्तु की आज्ञा यहोवा ने दी है वे सब बनाएँ। |
| BSB 11 the tabernacle with its tent and covering, its clasps and frames, its crossbars, posts, and bases; | HINIRV 11 अर्थात् तम्बू, और आवरण समेत निवास, और उसकी घुंडी, तख्ते, बेंड़े, खम्भे और कुर्सियाँ; |
| BSB 12 the ark with its poles and mercy seat, and the veil to shield it; | HINIRV 12 फिर डंडों समेत सन्दूक, और प्रायश्चित का ढकना, और बीचवाला परदा; |
| BSB 13 the table with its poles, all its utensils, and the Bread of the Presence; | HINIRV 13 डंडों और सब सामान समेत मेज, और भेंट की रोटियाँ; |
| BSB 14 the lampstand for light with its accessories and lamps and oil for the light; | HINIRV 14 सामान और दीपकों समेत उजियाला देनेवाला दीवट, और उजियाला देने के लिये तेल; |
| BSB 15 the altar of incense with its poles; the anointing oil and fragrant incense; the curtain for the doorway at the entrance to the tabernacle; | HINIRV 15 डंडों समेत धूपवेदी, अभिषेक का तेल, सुगन्धित धूप, और निवास के द्वार का परदा; |
| BSB 16 the altar of burnt offering with its bronze grate, its poles, and all its utensils; the basin with its stand; | HINIRV 16 पीतल की झंझरी, डंडों आदि सारे सामान समेत होमवेदी, पाए समेत हौदी; |
| BSB 17 the curtains of the courtyard with its posts and bases, and the curtain for the gate of the courtyard; | HINIRV 17 खम्भों और उनकी कुर्सियों समेत आँगन के पर्दे, और आँगन के द्वार के पर्दे; |
| BSB 18 the tent pegs for the tabernacle and for the courtyard, along with their ropes; | HINIRV 18 निवास और आँगन दोनों के खूँटे, और डोरियाँ; |
| BSB 19 and the woven garments for ministering in the holy place—both the holy garments for Aaron the priest and the garments for his sons to serve as priests.” | HINIRV 19 पवित्रस्थान में सेवा टहल करने के लिये काढ़े हुए वस्त्र, और याजक का काम करने के लिये हारून याजक के पवित्र वस्त्र, और उसके पुत्रों के वस्त्र भी।” |
| BSB 20 Then the whole congregation of Israel withdrew from the presence of Moses. | HINIRV 20 तब इस्राएलियों की सारी मण्डली मूसा के सामने से लौट गई। |
| BSB 21 And everyone whose heart stirred him and whose spirit prompted him came and brought an offering to the LORD for the work on the Tent of Meeting, for all its services, and for the holy garments. | HINIRV 21 और जितनों को उत्साह हुआ, और जितनों के मन में ऐसी इच्छा उत्पन्न हुई थी, वे मिलापवाले तम्बू के काम करने और उसकी सारी सेवकाई और पवित्र वस्त्रों के बनाने के लिये यहोवा की भेंट ले आने लगे। |
| BSB 22 So all who had willing hearts, both men and women, came and brought brooches and earrings, rings and necklaces, and all kinds of gold jewelry. And they all presented their gold as a wave offering to the LORD. | HINIRV 22 क्या स्त्री, क्या पुरुष, जितनों के मन में ऐसी इच्छा उत्पन्न हुई थी वे सब जुगनू, नथनी, मुंदरी, और कंगन आदि सोने के गहने ले आने लगे, इस भाँति जितने मनुष्य यहोवा के लिये सोने की भेंट के देनेवाले थे वे सब उनको ले आए। |
| BSB 23 Everyone who had blue, purple, or scarlet yarn, or fine linen, goat hair, ram skins dyed red, or articles of fine leather, brought them. | HINIRV 23 और जिस-जिस पुरुष के पास नीले, बैंगनी या लाल रंग का कपड़ा या सूक्ष्म सनी का कपड़ा, या बकरी का बाल, या लाल रंग से रंगी हुई मेढ़ों की खालें, या सुइसों की खालें थीं वे उन्हें ले आए। |
| BSB 24 And all who could present an offering of silver or bronze brought it as a contribution to the LORD. Also, everyone who had acacia wood for any part of the service brought it. | HINIRV 24 फिर जितने चाँदी, या पीतल की भेंट के देनेवाले थे वे यहोवा के लिये वैसी भेंट ले आए; और जिस जिसके पास सेवकाई के किसी काम के लिये बबूल की लकड़ी थी वे उसे ले आए। |
| BSB 25 Every skilled woman spun with her hands and brought what she had spun: blue, purple, or scarlet yarn, or fine linen. | HINIRV 25 और जितनी स्त्रियों के हृदय में बुद्धि का प्रकाश था वे अपने हाथों से सूत कात-कातकर नीले, बैंगनी और लाल रंग के, और सूक्ष्म सनी के काते हुए सूत को ले आईं। |
| BSB 26 And all the skilled women whose hearts were stirred spun the goat hair. | HINIRV 26 और जितनी स्त्रियों के मन में ऐसी बुद्धि का प्रकाश था उन्होंने बकरी के बाल भी काते। |
| BSB 27 The leaders brought onyx stones and gemstones to mount on the ephod and breastpiece, | HINIRV 27 और प्रधान लोग एपोद और चपरास के लिये सुलैमानी मणि, और जड़ने के लिये मणि, |
| BSB 28 as well as spices and olive oil for the light, for the anointing oil, and for the fragrant incense. | HINIRV 28 और उजियाला देने और अभिषेक और धूप के सुगन्ध-द्रव्य और तेल ले आए। |
| BSB 29 So all the men and women of the Israelites whose hearts prompted them brought a freewill offering to the LORD for all the work that the LORD through Moses had commanded them to do. | HINIRV 29 जिस-जिस वस्तु के बनाने की आज्ञा यहोवा ने मूसा के द्वारा दी थी उसके लिये जो कुछ आवश्यक था, उसे वे सब पुरुष और स्त्रियाँ ले आईं, जिनके हृदय में ऐसी इच्छा उत्पन्न हुई थी। इस प्रकार इस्राएली यहोवा के लिये अपनी ही इच्छा से भेंट ले आए। |
| BSB 30 Then Moses said to the Israelites, “See, the LORD has called by name Bezalel son of Uri, the son of Hur, of the tribe of Judah. | HINIRV 30 तब मूसा ने इस्राएलियों से कहा सुनो, “यहोवा ने यहूदा के गोत्रवाले बसलेल को, जो ऊरी का पुत्र और हूर का पोता है, नाम लेकर बुलाया है। |
| BSB 31 And He has filled him with the Spirit of God, with skill, ability, and knowledge in all kinds of craftsmanship, | HINIRV 31 और उसने उसको परमेश्वर के आत्मा से ऐसा परिपूर्ण किया है कि सब प्रकार की बनावट के लिये उसको ऐसी बुद्धि, समझ, और ज्ञान मिला है, |
| BSB 32 to design artistic works in gold, silver, and bronze, | HINIRV 32 कि वह कारीगरी की युक्तियाँ निकालकर सोने, चाँदी, और पीतल में, |
| BSB 33 to cut gemstones for settings, and to carve wood, so that he may be a master of every artistic craft. | HINIRV 33 और जड़ने के लिये मणि काटने में और लकड़ी पर नक्काशी करने में, वरन् बुद्धि से सब भाँति की निकाली हुई बनावट में काम कर सके। |
| BSB 34 And the LORD has given both him and Oholiab son of Ahisamach, of the tribe of Dan, the ability to teach others. | HINIRV 34 फिर यहोवा ने उसके मन में और दान के गोत्रवाले अहीसामाक के पुत्र ओहोलीआब के मन में भी शिक्षा देने की शक्ति दी है। |
| BSB 35 He has filled them with skill to do all kinds of work as engravers, designers, embroiderers in blue, purple, and scarlet yarn and fine linen, and as weavers—as artistic designers of every kind of craft. | HINIRV 35 इन दोनों के हृदय को यहोवा ने ऐसी बुद्धि से परिपूर्ण किया है, कि वे नक्काशी करने और गढ़ने और नीले, बैंगनी और लाल रंग के कपड़े, और सूक्ष्म सनी के कपड़े में काढ़ने और बुनने, वरन् सब प्रकार की बनावट में, और बुद्धि से काम निकालने में सब भाँति के काम करें। |
Questions about Exodus 35? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.