Exodus 35

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Then Moses assembled the whole congregation of Israel and said to them, “These are the things that the LORD has commanded you to do:

HINCV

1 मोशेह ने सभी इस्राएलियों से कहा, “जो काम याहवेह ने करने के लिए कहा वह यह है:

BSB

2 For six days work may be done, but the seventh day shall be your holy day, a Sabbath of complete rest to the LORD. Whoever does any work on that day must be put to death.

HINCV

2 छः दिन तुम काम करना, लेकिन सातवां दिन पवित्र और याहवेह के लिए परम विश्राम का दिन मानना. जो कोई इस दिन काम करते हुए पाया जाए, उसे मार डाला जाए.

BSB

3 Do not light a fire in any of your dwellings on the Sabbath day.”

HINCV

3 किसी भी घर में विश्राम के दिन आग तक न जलाएं.”

BSB

4 Moses also told the whole congregation of Israel, “This is what the LORD has commanded:

HINCV

4 मोशेह ने सभी इस्राएलियों को कहा, “याहवेह कहते हैं

BSB

5 Take from among you an offering to the LORD. Let everyone whose heart is willing bring an offering to the LORD: gold, silver, and bronze;

HINCV

5 कि तुम सब मिलकर याहवेह के लिए भेंट लाओ. जो कोई अपनी इच्छा से देना चाहे वे; “सोना, चांदी, कांसे;

BSB

6 blue, purple, and scarlet yarn; fine linen and goat hair;

HINCV

6 नीले, बैंगनी तथा लाल सूक्ष्म मलमल; बकरे के रोम;

BSB

7 ram skins dyed red and fine leather; acacia wood;

HINCV

7 मेढ़े की रंगी हुई लाल खाल; सूंस की खाल बबूल की लकड़ी;

BSB

8 olive oil for the light; spices for the anointing oil and for the fragrant incense;

HINCV

8 दीपक के लिए तेल; अभिषेक का तेल एवं सुगंधधूप के लिए सुगंध द्रव्य;

BSB

9 and onyx stones and gemstones to be mounted on the ephod and breastpiece.

HINCV

9 सुलेमानी गोमेद नाग तथा अन्य नग एफ़ोद तथा सीनाबंद में जड़ने के लिए दें.

BSB

10 Let every skilled craftsman among you come and make everything that the LORD has commanded:

HINCV

10 “तुममें से जो कुशल कारीगर हैं, वे आये और याहवेह ने जिन चीज़ों को बनाने की आज्ञा दी है, उन चीज़ों को बनाएं:

BSB

11 the tabernacle with its tent and covering, its clasps and frames, its crossbars, posts, and bases;

HINCV

11 “तंबू, ओहार समेत निवास उसकी घुंड़ी, उसके लिए आवश्यक तख्ते, बड़े, छड़, खंभे तथा कुर्सियां;

BSB

12 the ark with its poles and mercy seat, and the veil to shield it;

HINCV

12 संदूक, डंडों समेत करुणासन, बीच वाला पर्दा;

BSB

13 the table with its poles, all its utensils, and the Bread of the Presence;

HINCV

13 मेज़ और उसके सभी सामान और डंडे, भेंट की रोटी;

BSB

14 the lampstand for light with its accessories and lamps and oil for the light;

HINCV

14 प्रकाश के लिए दीया, उससे संबंधित पात्र, दीप एवं उनके लिए आवश्यक तेल;

BSB

15 the altar of incense with its poles; the anointing oil and fragrant incense; the curtain for the doorway at the entrance to the tabernacle;

HINCV

15 धूप वेदी डंडों समेत, अभिषेक का तेल तथा सुगंधधूप; आंगन के प्रवेश द्वार के लिए पर्दा;

BSB

16 the altar of burnt offering with its bronze grate, its poles, and all its utensils; the basin with its stand;

HINCV

16 होमबलि की वेदी और उसकी कांसे की झंझरी, उसके डंडे तथा उसके सामान; कांसे की हौदी,

BSB

17 the curtains of the courtyard with its posts and bases, and the curtain for the gate of the courtyard;

HINCV

17 आंगन के लिए पर्दा, खंभे और कुर्सियां, और आंगन के द्वार का पर्दा;

BSB

18 the tent pegs for the tabernacle and for the courtyard, along with their ropes;

HINCV

18 निवास और आंगन दोनों की खूंटियां तथा रस्सियां;

BSB

19 and the woven garments for ministering in the holy place—both the holy garments for Aaron the priest and the garments for his sons to serve as priests.”

HINCV

19 पवित्र स्थान में सेवा के अवसर पर बुने हुए वस्त्र, अहरोन तथा उनके पुत्रों के लिए पवित्र वस्त्र, जो पुरोहित के पद पर कार्य करते समय पहना जायेगा.”

BSB

20 Then the whole congregation of Israel withdrew from the presence of Moses.

HINCV

20 इसके बाद इस्राएल के सारे लोग मोशेह के पास से चले गये.

BSB

21 And everyone whose heart stirred him and whose spirit prompted him came and brought an offering to the LORD for the work on the Tent of Meeting, for all its services, and for the holy garments.

HINCV

21 जिसका मन आनंद से भर गया वे अपनी इच्छा से मिलनवाले तंबू के बनाने के कार्य के लिये और सेवकाई में और पवित्र वस्त्र बनाने के लिए याहवेह के लिए भेंट लाने लगे.

BSB

22 So all who had willing hearts, both men and women, came and brought brooches and earrings, rings and necklaces, and all kinds of gold jewelry. And they all presented their gold as a wave offering to the LORD.

HINCV

22 तब वे सभी स्त्री-पुरुष, अपनी इच्छा से अपने-अपने गहने, नथुनी, अंगूठी, कंगन और सोने के गहने लाए और हर एक पुरुष ने याहवेह को सोना भेंट किया.

BSB

23 Everyone who had blue, purple, or scarlet yarn, or fine linen, goat hair, ram skins dyed red, or articles of fine leather, brought them.

HINCV

23 हर व्यक्ति, जिसके पास नीले बैंगनी तथा लाल वस्त्र, बकरे के रोम, लाल रंग में रंगी गई मेढ़े की खाल तथा सूंस की खाल थी, सब ले आए.

BSB

24 And all who could present an offering of silver or bronze brought it as a contribution to the LORD. Also, everyone who had acacia wood for any part of the service brought it.

HINCV

24 और जो चांदी तथा कांसे भेंट करना चाहते थे उन्होंने याहवेह के लिए वह दी, जिनके पास बबूल की लकड़ी थी, जो सेवकाई में काम आ सके उन्होंने वही दिया.

BSB

25 Every skilled woman spun with her hands and brought what she had spun: blue, purple, or scarlet yarn, or fine linen.

HINCV

25 प्रत्येक निपुण स्त्रियां अपने हाथों से कात कर जो उनके पास था उसे ले आईं—नीले, बैंगनी तथा लाल सूत और सन,

BSB

26 And all the skilled women whose hearts were stirred spun the goat hair.

HINCV

26 और जो स्त्रियां इच्छुक थीं और कातने में निपुण थीं, उन्होंने बकरे के रोम के सूत काते.

BSB

27 The leaders brought onyx stones and gemstones to mount on the ephod and breastpiece,

HINCV

27 प्रधान जन सुलेमानी गोमेद और दूसरे वे सारे रत्न जो एफ़ोद और सीनाबंद के लिये थे, वे ले आये.

BSB

28 as well as spices and olive oil for the light, for the anointing oil, and for the fragrant incense.

HINCV

28 लोग सुगंध द्रव्य और जैतून का तेल दीपकों के लिए, अभिषेक के तेल के लिए तथा सुगंधित धूप बनाने के लिए ले आए.

BSB

29 So all the men and women of the Israelites whose hearts prompted them brought a freewill offering to the LORD for all the work that the LORD through Moses had commanded them to do.

HINCV

29 सभी इस्राएली स्त्री-पुरुष जिनकी इच्छा थी, याहवेह के लिये मोशेह को दी गई आज्ञा के अनुसार सारे कार्य करने के लिये याहवेह के लिए भेंट लाए.

BSB

30 Then Moses said to the Israelites, “See, the LORD has called by name Bezalel son of Uri, the son of Hur, of the tribe of Judah.

HINCV

30 तब मोशेह ने इस्राएलियों से कहा, “सुनो, याहवेह ने यहूदाह गोत्र से हूर के पौत्र उरी के पुत्र बसलेल को चुना है,

BSB

31 And He has filled him with the Spirit of God, with skill, ability, and knowledge in all kinds of craftsmanship,

HINCV

31 और परमेश्वर ने उन्हें अपने आत्मा से प्रवीणता, समझ, बुद्धि और सब कामों की समझ देकर भर दिया है.

BSB

32 to design artistic works in gold, silver, and bronze,

HINCV

32 ताकि वह सोना, चांदी एवं कांसे पर कलात्मक रचना कर सकें,

BSB

33 to cut gemstones for settings, and to carve wood, so that he may be a master of every artistic craft.

HINCV

33 और जड़ने के उद्देश्य से पत्थर काटने में कुशल तथा लकड़ी के खोदने में बुद्धि से कलाकारी का काम कर सकें.

BSB

34 And the LORD has given both him and Oholiab son of Ahisamach, of the tribe of Dan, the ability to teach others.

HINCV

34 याहवेह ने बसलेल तथा दान के गोत्र के अहीसामक के पुत्र ओहोलियाब को दूसरों को सिखाने की शक्ति दी.

BSB

35 He has filled them with skill to do all kinds of work as engravers, designers, embroiderers in blue, purple, and scarlet yarn and fine linen, and as weavers—as artistic designers of every kind of craft.

HINCV

35 याहवेह ने उन्हें कौशल से भर दिया है कि वह एक कारीगर के किए जानेवाले सारे कामों को कर सके; खोदने, गढ़ने, नीले, बैंगनी तथा लाल रंग के मलमल पर कशीदाकारी करने और बुनने वाले वस्त्र को नए-नए तरीके से बनाएं.

Questions about Exodus 35? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.