Exodus 36

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 “So Bezalel, Oholiab, and every skilled person are to carry out everything commanded by the LORD, who has given them skill and ability to know how to perform all the work of constructing the sanctuary.”

HINCV

1 बसलेल, ओहोलियाब और उन सारे लोगों को जिन्हें याहवेह ने कौशल, समझ, बुद्धि और ज्ञान दिया है कि वह पवित्र स्थान को बनाने के कार्य को कैसे करना है. वे उन कामों को उसी प्रकार से करेंगे जैसे याहवेह ने आज्ञा दी है.”

BSB

2 Then Moses summoned Bezalel, Oholiab, and every skilled person whom the LORD had gifted—everyone whose heart stirred him to come and do the work.

HINCV

2 तब मोशेह ने बसलेल, ओहोलियाब और उन सारे लोगों को जिन्हें याहवेह ने कौशल दिया, और जो अपनी इच्छा से सेवकाई करना चाहते थे, बुलवाया.

BSB

3 They received from Moses all the contributions that the Israelites had brought to carry out the service of constructing the sanctuary. Meanwhile, the people continued to bring freewill offerings morning after morning,

HINCV

3 इन्होंने मोशेह से इस्राएलियों द्वारा पवित्र स्थान को बनाने के लिये जो भी भेंट लाई गई थी, उन चीज़ों को लिया, और लोग सुबह दर सुबह स्वेच्छा से वस्तुएं लाते गये.

BSB

4 so that all the skilled craftsmen who were doing all the work on the sanctuary left their work

HINCV

4 पवित्र स्थान को बनाने में जितने भी योग्य कारीगर थे वह अपने कार्य को छोड़ मोशेह के पास आये.

BSB

5 and said to Moses, “The people are bringing more than enough for doing the work the LORD has commanded us to do.”

HINCV

5 उन्होंने मोशेह से कहा, “पवित्र स्थान, जैसे याहवेह ने कहा है, वैसे बनाने में जितने सामान की ज़रूरत थी, लोग उससे कहीं ज्यादा हमारे पास ला रहे हैं.”

BSB

6 After Moses had given an order, they sent a proclamation throughout the camp: “No man or woman should make anything else as an offering for the sanctuary.” So the people were restrained from bringing more,

HINCV

6 तब मोशेह ने आज्ञा दी और इस बात की पूरी छावनी में घोषणा हुई कि कोई भी स्त्री या पुरुष अब पवित्र स्थान के लिये भेंट स्वरूप कुछ न लाये. इस प्रकार लोगों को कुछ और न लाने के लिये पाबंद किया गया.

BSB

7 since what they already had was more than enough to perform all the work.

HINCV

7 क्योंकि अब उनके पास ज़रूरत से ज्यादा सामान हो गया था.

BSB

8 All the skilled craftsmen among the workmen made the ten curtains for the tabernacle. They were made of finely spun linen, as well as blue, purple, and scarlet yarn, with cherubim skillfully worked into them.

HINCV

8 फिर पवित्र स्थान बनाया गया जिसमें दस पर्दे बनाये गये थे, जो बंटी हुई मलमल और नीले, बैंगनी और लाल रंग के कपड़ों से बने थे, और इन पर्दों पर कुशल कारीगरों द्वारा करूबों का चित्र बुना हुआ था.

BSB

9 Each curtain was twenty-eight cubits long and four cubits wide; all the curtains were the same size.

HINCV

9 हर पर्दे की लंबाई बारह मीटर साठ सेंटीमीटर और चौड़ाई एक मीटर अस्सी सेंटीमीटर थी. हर पर्दा एक ही नाप का था.

BSB

10 And he joined five of the curtains together, and the other five he joined as well.

HINCV

10 उन्होंने पांच पर्दों को एक साथ जोड़कर पांच पांच के दो पर्दे बनाए.

BSB

11 He made loops of blue material on the edge of the end curtain in the first set, and also on the end curtain in the second set.

HINCV

11 पहले पांच पर्दों की किनारी पर तथा इसी तरह दूसरे पांच पर्दों की किनारी पर नीले रंग का फंदा बनाया.

BSB

12 He made fifty loops on one curtain and fifty loops on the end curtain of the second set, so that the loops lined up opposite one another.

HINCV

12 एक पर्दे में पचास फंदे और दूसरे में भी पचास फंदे. वे फंदे एक दूसरे के सामने बनाया.

BSB

13 He also made fifty gold clasps to join the curtains together, so that the tabernacle was a unit.

HINCV

13 फिर सोने की पचास अंकुड़े बनाईं और दोनों पर्दों को एक दूसरे से जोड़ दिया; इस प्रकार पवित्र स्थान बन गया.

BSB

14 He then made curtains of goat hair for the tent over the tabernacle—eleven curtains in all.

HINCV

14 फिर बकरे के रोमों से ग्यारह पर्दे बनाए जो पवित्र स्थान के ऊपर का हिस्सा था.

BSB

15 Each of the eleven curtains was the same size—thirty cubits long and four cubits wide.

HINCV

15 हर एक पर्दे की लंबाई साढ़े तेरह मीटर तथा चौड़ाई एक मीटर अस्सी सेंटीमीटर थी. सभी ग्यारह पर्दे एक ही नाप के थे.

BSB

16 He joined five of the curtains into one set and the other six into another.

HINCV

16 उन्होंने ऐसे पांच पर्दों को एक साथ तथा बाकी छः पर्दों को एक साथ जोड़कर बड़ा कर दिया.

BSB

17 He made fifty loops along the edge of the end curtain in the first set, and fifty loops along the edge of the corresponding curtain in the second set.

HINCV

17 और दोनों अलग-अलग पर्दों की एक-एक किनारी पर पचास-पचास फंदे लगाए.

BSB

18 He also made fifty bronze clasps to join the tent together as a unit.

HINCV

18 और दोनों पर्दों को जोड़ने के लिए कांसे के पचास अंकुड़े बनाए और उन कड़ों पर पर्दा लगाकर पूरा एक हिस्सा बना दिया.

BSB

19 Additionally, he made for the tent a covering of ram skins dyed red, and over that a covering of fine leather.

HINCV

19 तंबू के लिए लाल रंग से रंगी हुई भेडों की खाल का एक ओढ़ना बनाया, और फिर उसके ऊपर लगाने के लिए सूस के चमड़े का एक और ओढ़ना बनाया.

BSB

20 Next, he constructed upright frames of acacia wood for the tabernacle.

HINCV

20 फिर पवित्र स्थान को खड़ा करने के लिए बबूल की लकड़ी के तख्ते बनाए.

BSB

21 Each frame was ten cubits long and a cubit and a half wide.

HINCV

21 हर तख्ते की लंबाई साढ़े चार मीटर तथा चौड़ाई साढ़े सड़सठ सेंटीमीटर थी.

BSB

22 Two tenons were connected to each other for each frame. He made all the frames of the tabernacle in this way.

HINCV

22 तख्ते को जोड़ने के लिए दो समानांतर चूलें थीं. पवित्र स्थान के सब तख्ते इसी तरह बनवाये.

BSB

23 He constructed twenty frames for the south side of the tabernacle,

HINCV

23 उन्होंने पवित्र स्थान के दक्षिण दिशा के लिए बीस तख्ते बनाए.

BSB

24 with forty silver bases to put under the twenty frames—two bases for each frame, one under each tenon.

HINCV

24 उनके नीचे चांदी की चालीस कुर्सियां बनवाईं, जो तख्तों के नीचे रखी गई थीं. हर तख्ते के नीचे उसकी दो चूलों के लिए दो कुर्सियां बनवाईं.

BSB

25 For the second side of the tabernacle, the north side, he made twenty frames

HINCV

25 और इसी प्रकार उत्तर की ओर भी बीस तख्ते बनाये,

BSB

26 and forty silver bases—two bases under each frame.

HINCV

26 और चांदी की चालीस कुर्सियां हर एक तख्ते के नीचे दो कुर्सियां बनाईं.

BSB

27 He made six frames for the rear of the tabernacle, the west side,

HINCV

27 पवित्र स्थान के पीछे पश्चिम की ओर छः तख्ते बनाए.

BSB

28 and two frames for the two back corners of the tabernacle,

HINCV

28 और पीछे के भाग के कोनों के लिए दो तख्ते बनाए.

BSB

29 coupled together from bottom to top and fitted into a single ring. He made both corners in this way.

HINCV

29 कोने के दोनों तख्ते एक साथ जोड़ दिए. तले में दोनों तख्तों की खूंटियां चांदी के एक ही आधार में लगाई और दोनों भाग ऊपर से जुड़ा हुआ और नीचे का भाग अलग था.

BSB

30 So there were eight frames and sixteen silver bases—two under each frame.

HINCV

30 इस प्रकार आठ तख्ते बनवाये, जिसके नीचे चांदी की सोलह कुर्सियां थीं, हर तख्ते के नीचे दो कुर्सियां थीं.

BSB

31 He also made five crossbars of acacia wood for the frames on one side of the tabernacle,

HINCV

31 फिर बबूल की लकड़ी की छड़ें बनाए, पवित्र स्थान की एक तरफ के तख्तों के लिए पांच छड़ें बनवाए

BSB

32 five for those on the other side, and five for those on the rear side of the tabernacle, to the west.

HINCV

32 तथा पवित्र स्थान की दूसरी तरफ के तख्तों के लिए पांच कड़े तथा पवित्र स्थान के पश्चिमी दिशा के तख्ते के लिए पांच कड़े बनाए.

BSB

33 He made the central crossbar to run through the center of the frames, from one end to the other.

HINCV

33 तख्ते के एक तरफ से दूसरी तरफ जाने के लिए तख्ते के बीच में कड़े बनाए.

BSB

34 And he overlaid the frames with gold and made gold rings to hold the crossbars. He also overlaid the crossbars with gold.

HINCV

34 तख्तों के ऊपर सोना लगवाया और कड़े में भी सोना लगवाया. लकड़ी की डंड़ीयों को भी सोना लगवाया.

BSB

35 Next, he made the veil of blue, purple, and scarlet yarn, and finely spun linen, with cherubim skillfully worked into it.

HINCV

35 फिर नीले, बैंगनी और लाल रंग के कपड़ों से और बंटी हुई मलमल से एक बीच वाला पर्दा बनाए, जिस पर कढ़ाई के काम द्वारा करूबों के रूप बनाए.

BSB

36 He also made four posts of acacia wood for it and overlaid them with gold, along with gold hooks; and he cast four silver bases for the posts.

HINCV

36 उसने बबूल की लकड़ी के चार खंभे बनाए और उसके ऊपर सोना लगाया. इन खंभों पर पर्दों के लिए सोने की कड़ियां और चांदी की चार कुर्सियां बनाए.

BSB

37 For the entrance to the tent, he made a curtain embroidered with blue, purple, and scarlet yarn, and finely spun linen,

HINCV

37 तंबू के द्वार के लिए नीले, बैंगनी और लाल रंग के कपड़ों का, तथा बंटी हुई बारीक़ सनी वाले कपड़ों की कढ़ाई का काम किया हुआ एक पर्दा बनवाया.

BSB

38 together with five posts and their hooks. He overlaid the tops of the posts and their bands with gold, and their five bases were bronze.

HINCV

38 और पांच खंभे बनाए. खंभे के ऊपर और नीचे के हिस्से में सोना लगाया, उनकी पट्टियां सोने से बनाई गई तथा उनकी पांचों कुर्सियां कांसे की बनाई.

Questions about Exodus 36? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.