Ezekiel 11
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Then the Spirit lifted me up and brought me to the gate of the house of the LORD that faces east. And there at the entrance of the gate were twenty-five men. Among them I saw Jaazaniah son of Azzur and Pelatiah son of Benaiah, who were leaders of the people. | HINIRV 1 तब आत्मा ने मुझे उठाकर यहोवा के भवन के पूर्वी फाटक के पास जिसका मुँह पूर्वी दिशा की ओर है, पहुँचा दिया; और वहाँ मैंने क्या देखा, कि फाटक ही में पच्चीस पुरुष हैं। और मैंने उनके बीच अज्जूर के पुत्र याजन्याह को और बनायाह के पुत्र पलत्याह को देखा, जो प्रजा के प्रधान थे। |
| BSB 2 And the LORD said to me, “Son of man, these are the men who plot evil and give wicked counsel in this city. | HINIRV 2 तब उसने मुझसे कहा, “हे मनुष्य के सन्तान, जो मनुष्य इस नगर में अनर्थ कल्पना और बुरी युक्ति करते हैं वे ये ही हैं। |
| BSB 3 They are saying, ‘Is not the time near to build houses? The city is the cooking pot, and we are the meat.’ | HINIRV 3 ये कहते हैं, ‘घर बनाने का समय निकट नहीं, यह नगर हँडा और हम उसमें का माँस है।’ |
| BSB 4 Therefore prophesy against them; prophesy, O son of man!” | HINIRV 4 इसलिए हे मनुष्य के सन्तान, इनके विरुद्ध भविष्यद्वाणी कर, भविष्यद्वाणी।” |
| BSB 5 And the Spirit of the LORD fell upon me and told me to declare that this is what the LORD says: “That is what you are thinking, O house of Israel; and I know the thoughts that arise in your minds. | HINIRV 5 तब यहोवा का आत्मा मुझ पर उतरा, और मुझसे कहा, “ऐसा कह, यहोवा यह कहता है: हे इस्राएल के घराने तुम ने ऐसा ही कहा है; जो कुछ तुम्हारे मन में आता है, उसे मैं जानता हूँ। |
| BSB 6 You have multiplied those you killed in this city and filled its streets with the dead. | HINIRV 6 तुम ने तो इस नगर में बहुतों को मार डाला वरन् उसकी सड़कों को शवों से भर दिया है। |
| BSB 7 Therefore this is what the Lord GOD says: The slain you have laid within this city are the meat, and the city is the pot; but I will remove you from it. | HINIRV 7 इस कारण प्रभु यहोवा यह कहता है: जो मनुष्य तुम ने इसमें मार डाले हैं, उनके शव ही इस नगररूपी हँडे में का माँस है; और तुम इसके बीच से निकाले जाओगे। |
| BSB 8 You fear the sword, so I will bring the sword against you, declares the Lord GOD. | HINIRV 8 तुम तलवार से डरते हो, और मैं तुम पर तलवार चलाऊँगा, प्रभु यहोवा की यही वाणी है। |
| BSB 9 I will bring you out of the city and deliver you into the hands of foreigners, and I will execute judgments against you. | HINIRV 9 मैं तुम को इसमें से निकालकर परदेशियों के हाथ में कर दूँगा, और तुम को दण्ड दिलाऊँगा। |
| BSB 10 You will fall by the sword, and I will judge you even to the borders of Israel. Then you will know that I am the LORD. | HINIRV 10 तुम तलवार से मरकर गिरोगे, और मैं तुम्हारा मुकद्दमा, इस्राएल के देश की सीमा पर चुकाऊँगा; तब तुम जान लोगे कि मैं यहोवा हूँ। |
| BSB 11 The city will not be a pot for you, nor will you be the meat within it. I will judge you even to the borders of Israel. | HINIRV 11 यह नगर तुम्हारे लिये हँडा न बनेगा, और न तुम इसमें का माँस होंगे; मैं तुम्हारा मुकद्दमा इस्राएल के देश की सीमा पर चुकाऊँगा। |
| BSB 12 Then you will know that I am the LORD. For you have neither followed My statutes nor practiced My ordinances, but you have conformed to the ordinances of the nations around you.” | HINIRV 12 तब तुम जान लोगे कि मैं यहोवा हूँ; तुम तो मेरी विधियों पर नहीं चले, और मेरे नियमों को तुम ने नहीं माना; परन्तु अपने चारों ओर की अन्यजातियों की रीतियों पर चले हो।” |
| BSB 13 Now as I was prophesying, Pelatiah son of Benaiah died. Then I fell facedown and cried out in a loud voice, “Oh, Lord GOD, will You bring the remnant of Israel to a complete end?” | HINIRV 13 मैं इस प्रकार की भविष्यद्वाणी कर रहा था, कि बनायाह का पुत्र पलत्याह मर गया। तब मैं मुँह के बल गिरकर ऊँचे शब्द से चिल्ला उठा, और कहा, “हाय प्रभु यहोवा, क्या तू इस्राएल के बचे हुओं को सत्यानाश कर डालेगा?” |
| BSB 14 Then the word of the LORD came to me, saying, | HINIRV 14 तब यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा, |
| BSB 15 “Son of man, your brothers—your relatives, your fellow exiles, and the whole house of Israel—are those of whom the people of Jerusalem have said, ‘They are far away from the LORD; this land has been given to us as a possession.’ | HINIRV 15 “हे मनुष्य के सन्तान, यरूशलेम के निवासियों ने तेरे निकट भाइयों से वरन् इस्राएल के सारे घराने से भी कहा है कि ‘तुम यहोवा के पास से दूर हो जाओ; यह देश हमारे ही अधिकार में दिया गया है।’ |
| BSB 16 Therefore declare that this is what the Lord GOD says: ‘Although I sent them far away among the nations and scattered them among the countries, yet for a little while I have been a sanctuary for them in the countries to which they have gone.’ | HINIRV 16 परन्तु तू उनसे कह, ‘प्रभु यहोवा यह कहता है कि मैंने तुम को दूर-दूर की जातियों में बसाया और देश-देश में तितर-बितर कर दिया तो है, तो भी जिन देशों में तुम आए हुए हो, उनमें मैं स्वयं तुम्हारे लिये थोड़े दिन तक पवित्रस्थान ठहरूँगा।’ |
| BSB 17 Therefore declare that this is what the Lord GOD says: ‘I will gather you from the peoples and assemble you from the countries to which you have been scattered, and I will give back to you the land of Israel.’ | HINIRV 17 इसलिए, उनसे कह, ‘प्रभु यहोवा यह कहता है, कि मैं तुम को जाति-जाति के लोगों के बीच से बटोरूँगा, और जिन देशों में तुम तितर-बितर किए गए हो, उनमें से तुम को इकट्ठा करूँगा, और तुम्हें इस्राएल की भूमि दूँगा।’ |
| BSB 18 When they return to it, they will remove all its detestable things and all its abominations. | HINIRV 18 और वे वहाँ पहुँचकर उस देश की सब घृणित मूर्तियाँ और सब घृणित काम भी उसमें से दूर करेंगे। |
| BSB 19 And I will give them singleness of heart and put a new spirit within them; I will remove their heart of stone and give them a heart of flesh, | HINIRV 19 और मैं उनका हृदय एक कर दूँगा; और उनके भीतर नई आत्मा उत्पन्न करूँगा, और उनकी देह में से पत्थर का सा हृदय निकालकर उन्हें माँस का हृदय दूँगा, (यहे. 36:26) |
| BSB 20 so that they may follow My statutes, keep My ordinances, and practice them. Then they will be My people, and I will be their God. | HINIRV 20 जिससे वे मेरी विधियों पर नित चला करें और मेरे नियमों को मानें; और वे मेरी प्रजा ठहरेंगे, और मैं उनका परमेश्वर ठहरूँगा। |
| BSB 21 But as for those whose hearts pursue detestable things and abominations, I will bring their conduct down upon their own heads, declares the Lord GOD.” | HINIRV 21 परन्तु वे लोग जो अपनी घृणित मूर्तियाँ और घृणित कामों में मन लगाकर चलते रहते हैं, उनको मैं ऐसा करूँगा कि उनकी चाल उन्हीं के सिर पर पड़ेंगी, प्रभु यहोवा की यही वाणी है।” |
| BSB 22 Then the cherubim, with the wheels beside them, spread their wings, and the glory of the God of Israel was above them. | HINIRV 22 इस पर करूबों ने अपने पंख उठाए, और पहिये उनके संग-संग चले; और इस्राएल के परमेश्वर का तेज उनके ऊपर था। |
| BSB 23 And the glory of the LORD rose up from within the city and stood over the mountain east of the city. | HINIRV 23 तब यहोवा का तेज नगर के बीच में से उठकर उस पर्वत पर ठहर गया जो नगर की पूर्व ओर है। |
| BSB 24 And the Spirit lifted me up and carried me back to Chaldea, to the exiles in the vision given by the Spirit of God. After the vision had gone up from me, | HINIRV 24 फिर आत्मा ने मुझे उठाया, और परमेश्वर के आत्मा की शक्ति से दर्शन में मुझे कसदियों के देश में बन्दियों के पास पहुँचा दिया। और जो दर्शन मैंने पाया था वह लोप हो गया। |
| BSB 25 I told the exiles everything the LORD had shown me. | HINIRV 25 तब जितनी बातें यहोवा ने मुझे दिखाई थीं, वे मैंने बन्दियों को बता दीं। |
Questions about Ezekiel 11? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.