Ezekiel 11
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Then the Spirit lifted me up and brought me to the gate of the house of the LORD that faces east. And there at the entrance of the gate were twenty-five men. Among them I saw Jaazaniah son of Azzur and Pelatiah son of Benaiah, who were leaders of the people. | HINCV 1 तब आत्मा मुझे उठाकर याहवेह के भवन के उस द्वार पर ले आया, जिसका मुख पूर्व दिशा की ओर है. मैंने देखा कि वहां द्वार के प्रवेश स्थल पर पच्चीस व्यक्ति थे, और उनके बीच मैंने अज्ज़ूर के पुत्र यात्सानिया और बेनाइयाह के पुत्र पेलातियाह को देखा, जो लोगों के अगुए थे. |
| BSB 2 And the LORD said to me, “Son of man, these are the men who plot evil and give wicked counsel in this city. | HINCV 2 याहवेह ने मुझसे कहा, “हे मनुष्य के पुत्र, ये वे लोग हैं, जो इस शहर में बुरे षड़्यंत्र रच रहे हैं और बुरी सलाह दे रहे हैं. |
| BSB 3 They are saying, ‘Is not the time near to build houses? The city is the cooking pot, and we are the meat.’ | HINCV 3 वे कहते हैं, ‘क्या हमारे घर अभी हाल ही में नहीं बने हैं? यह शहर एक बर्तन है और हम इसमें रखे मांस हैं.’ |
| BSB 4 Therefore prophesy against them; prophesy, O son of man!” | HINCV 4 इसलिये हे मनुष्य के पुत्र, उनके विरुद्ध भविष्यवाणी करो, भविष्यवाणी करो.” |
| BSB 5 And the Spirit of the LORD fell upon me and told me to declare that this is what the LORD says: “That is what you are thinking, O house of Israel; and I know the thoughts that arise in your minds. | HINCV 5 तब याहवेह का आत्मा मुझ पर आया, और मुझसे यह कहने के लिये कहा: “याहवेह का यह कहना है: हे इस्राएल के अगुओं, तुम यही कह रहे हो, पर मैं जानता हूं कि तुम्हारे मन में क्या चल रहा है. |
| BSB 6 You have multiplied those you killed in this city and filled its streets with the dead. | HINCV 6 तुमने इस शहर में बहुत से लोगों को मार डाला है और इसकी गलियों को लाशों से भर दिया है. |
| BSB 7 Therefore this is what the Lord GOD says: The slain you have laid within this city are the meat, and the city is the pot; but I will remove you from it. | HINCV 7 “इसलिये परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: वे शरीर, जिनको तुमने वहां फेंक दिया है, वे मांस हैं और यह शहर एक बर्तन, पर मैं तुमको यहां से निकाल दूंगा. |
| BSB 8 You fear the sword, so I will bring the sword against you, declares the Lord GOD. | HINCV 8 तुम तलवार से डरते हो, और तलवार ही प्रयोग मैं तुम्हारे विरुद्ध करूंगा, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है. |
| BSB 9 I will bring you out of the city and deliver you into the hands of foreigners, and I will execute judgments against you. | HINCV 9 मैं तुम्हें शहर से बाहर निकाल दूंगा और तुम्हें विदेशियों के हाथ में दे दूंगा और तुम्हें दंड दूंगा. |
| BSB 10 You will fall by the sword, and I will judge you even to the borders of Israel. Then you will know that I am the LORD. | HINCV 10 तुम तलवार से मारे जाओगे, और मैं तुम्हें इस्राएल की सीमाओं पर दंड दूंगा. तब तुम जानोगे कि मैं याहवेह हूं. |
| BSB 11 The city will not be a pot for you, nor will you be the meat within it. I will judge you even to the borders of Israel. | HINCV 11 यह शहर तुम्हारे लिये एक बर्तन न होगा और न ही तुम इसमें के मांस होगे; मैं तुम्हें इस्राएल की सीमाओं पर दंड दूंगा. |
| BSB 12 Then you will know that I am the LORD. For you have neither followed My statutes nor practiced My ordinances, but you have conformed to the ordinances of the nations around you.” | HINCV 12 और तुम जानोगे कि मैं याहवेह हूं, क्योंकि तुमने मेरे नियमों और कानूनों को नहीं माना है, पर तुम अपने चारों तरफ के जातियों के नियमों पर चले हो.” |
| BSB 13 Now as I was prophesying, Pelatiah son of Benaiah died. Then I fell facedown and cried out in a loud voice, “Oh, Lord GOD, will You bring the remnant of Israel to a complete end?” | HINCV 13 जब मैं भविष्यवाणी कर ही रहा था कि बेनाइयाह के पुत्र पेलातियाह की मृत्यु हो गई. तब मैं मुंह के बल गिरा और ऊंची आवाज में पुकारकर कहा, “हाय, हे परम प्रधान याहवेह! क्या आप इस्राएल के बचे हुओं को नाश कर देंगे?” |
| BSB 14 Then the word of the LORD came to me, saying, | HINCV 14 याहवेह का वचन मेरे पास आया: |
| BSB 15 “Son of man, your brothers—your relatives, your fellow exiles, and the whole house of Israel—are those of whom the people of Jerusalem have said, ‘They are far away from the LORD; this land has been given to us as a possession.’ | HINCV 15 “हे मनुष्य के पुत्र, तुम्हारे साथ के बंधुआ लोगों और दूसरे इस्राएलियों के बारे में येरूशलेम के लोगों ने ये कहा है, ‘वे याहवेह से बहुत दूर हैं; यह देश हमें हमारे संपत्ति के रूप में दिया गया है.’ |
| BSB 16 Therefore declare that this is what the Lord GOD says: ‘Although I sent them far away among the nations and scattered them among the countries, yet for a little while I have been a sanctuary for them in the countries to which they have gone.’ | HINCV 16 “इसलिये यह कहो: ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: यद्यपि मैंने उन्हें बहुत दूर के जनताओं के बीच भेजकर विभिन्न देशों में बिखेर दिया है, तौभी मैं उनके लिए उन देशों में, जहां वे गये हैं, थोड़े समय के लिये आश्रय-स्थल बना रहा.’ |
| BSB 17 Therefore declare that this is what the Lord GOD says: ‘I will gather you from the peoples and assemble you from the countries to which you have been scattered, and I will give back to you the land of Israel.’ | HINCV 17 “इसलिये उनसे कहो: ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: मैं तुम्हें जनताओं के बीच से इकट्ठा करूंगा और मैं तुम्हें उन देशों से वापस लाऊंगा, जहां तुम तितर-बितर किए गये हो, और मैं फिर से तुम्हें इस्राएल देश वापस दे दूंगा.’ |
| BSB 18 When they return to it, they will remove all its detestable things and all its abominations. | HINCV 18 “वे वहां लौट आएंगे और इसमें की सब निकम्मी आकृतियों और घृणित मूर्तियों को हटा देंगे. |
| BSB 19 And I will give them singleness of heart and put a new spirit within them; I will remove their heart of stone and give them a heart of flesh, | HINCV 19 मैं उनके मन को एक कर दूंगा और उनमें एक नई आत्मा डालूंगा; मैं उनसे उनके पत्थर रूपी हृदय को निकाल दूंगा और उन्हें एक मांस का हृदय दूंगा. |
| BSB 20 so that they may follow My statutes, keep My ordinances, and practice them. Then they will be My people, and I will be their God. | HINCV 20 तब वे मेरे नियमों को मानेंगे और ध्यानपूर्वक मेरे कानूनों पर चलेंगे. वे मेरे लोग होंगे और मैं उनका परमेश्वर ठहरूंगा. |
| BSB 21 But as for those whose hearts pursue detestable things and abominations, I will bring their conduct down upon their own heads, declares the Lord GOD.” | HINCV 21 पर वे लोग, जिनका हृदय उनकी निकम्मी आकृतियां और घृणित मूर्तियों में ही लगा रहेगा, मैं उनके कामों को उन्हीं के ही सिर पर ले आऊंगा, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.” |
| BSB 22 Then the cherubim, with the wheels beside them, spread their wings, and the glory of the God of Israel was above them. | HINCV 22 तब करूबों ने अपने पंख फैलाए, और पहिये उनके बाजू में थे, और इस्राएल के परमेश्वर का तेज उनके ऊपर था. |
| BSB 23 And the glory of the LORD rose up from within the city and stood over the mountain east of the city. | HINCV 23 याहवेह का तेज शहर के भीतर से ऊपर उठा और शहर के पूर्व में स्थित पर्वत के ऊपर जाकर ठहर गया. |
| BSB 24 And the Spirit lifted me up and carried me back to Chaldea, to the exiles in the vision given by the Spirit of God. After the vision had gone up from me, | HINCV 24 फिर परमेश्वर के आत्मा के द्वारा दिये गये दर्शन में, आत्मा ने मुझे ऊपर उठाया और बाबेल में बंधुओं के पास ले आया. तब वह दर्शन वहीं समाप्त हो गया, |
| BSB 25 I told the exiles everything the LORD had shown me. | HINCV 25 और याहवेह ने मुझे दर्शन में जो दिखाया था, वे सब बातें मैंने बंधुओं को बता दी. |
Questions about Ezekiel 11? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.