Ezekiel 12
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Then the word of the LORD came to me, saying, | HINCV 1 याहवेह का यह वचन मेरे पास आया: |
| BSB 2 “Son of man, you are living in a rebellious house. They have eyes to see but do not see, and ears to hear but do not hear, for they are a rebellious house. | HINCV 2 “हे मनुष्य के पुत्र, तुम विद्रोही लोगों के बीच रह रहे हो. उनकी आंख तो हैं, परंतु देखते नहीं और कान तो हैं, परंतु सुनते नहीं, क्योंकि वे विद्रोही लोग हैं. |
| BSB 3 Therefore, son of man, pack your bags for exile. In broad daylight, set out from your place and go to another as they watch. Perhaps they will understand, though they are a rebellious house. | HINCV 3 “इसलिये, हे मनुष्य के पुत्र, बंधुवाई में जाने के लिये अपना सामान बांधो और दिन के समय, उनके देखते में चल पड़ो और जहां तुम हो, वहां से दूसरी जगह चले जाओ. यद्यपि वे विद्रोही लोग हैं, फिर भी, शायद वे समझ जाएं. |
| BSB 4 Bring out your baggage for exile by day, as they watch. Then in the evening, as they watch, go out like those who go into exile. | HINCV 4 दिन के समय, उनके देखते में बंधुवाई के लिये तैयार अपने सामान को बाहर ले आओ. तब शाम के समय, जब वे देख रहे हों, तब ऐसे जाओ जैसे लोग बंधुवाई में जाते हैं. |
| BSB 5 As they watch, dig through the wall and carry your belongings out through it. | HINCV 5 जब वे देख रहे हों, तो दीवार को फोड़ना और उसमें से अपना सामान बाहर ले जाना. |
| BSB 6 And as they watch, lift your bags to your shoulder and take them out at dusk; cover your face so that you cannot see the land. For I have made you a sign to the house of Israel.” | HINCV 6 उनके देखते ही में सामान को अपने कंधे पर रखना और सूर्यास्त के समय उनको बाहर ले जाना. अपने चेहरे को ढांपे रहना ताकि तुम्हें भूमि दिखाई न दे, क्योंकि मैंने तुम्हें इस्राएलियों के लिए एक चिन्ह ठहराया है.” |
| BSB 7 So I did as I was commanded. I brought out my bags for exile by day, and in the evening I dug through the wall by hand. I took my belongings out at dusk, carrying them on my shoulder as they watched. | HINCV 7 मुझे जैसी आज्ञा दी गई, तब मैंने वैसा ही किया. दिन के समय, बंधुवाई के लिये तैयार, मैं अपना सामान बाहर ले आया. तब संध्या के समय, मैंने दीवार को अपने हाथों से फोड़ा. सूर्यास्त के समय, मैं अपना सामान बाहर ले गया, और उनको अपने कंधों पर उठाकर लोगों के देखते में चला गया. |
| BSB 8 And in the morning the word of the LORD came to me, saying, | HINCV 8 सुबह याहवेह का यह वचन मेरे पास आया: |
| BSB 9 “Son of man, hasn’t the rebellious house of Israel asked you, ‘What are you doing?’ | HINCV 9 “हे मनुष्य के पुत्र, वे विद्रोही इस्राएली लोग क्या तुमसे नहीं पूछे, ‘तुम क्या कर रहे हो?’ |
| BSB 10 Tell them that this is what the Lord GOD says: ‘This burden concerns the prince in Jerusalem and all the house of Israel who are there.’ | HINCV 10 “उनसे कहो, ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: इस भविष्यवाणी का संबंध येरूशलेम के राजकुमार और उन सब इस्राएलियों से है, जो वहां रहते हैं.’ |
| BSB 11 You are to say, ‘I am a sign to you.’ Just as it happened here, so will it be done to them; they will go into exile as captives. | HINCV 11 उनसे कहो, ‘मैं तुम्हारे लिये एक चिन्ह हूं.’ “जैसा मैंने किया है, ठीक वैसा ही उनके साथ भी किया जाएगा. ‘वे बंदी के रूप में बंधुवाई में चले जाएंगे.’ |
| BSB 12 And at dusk the prince among them will lift his bags to his shoulder and go out. They will dig through the wall to bring him out. He will cover his face so he cannot see the land. | HINCV 12 “उनके बीच का राजकुमार शाम के समय अपने सामान को अपने कंधों पर रखकर चला जाएगा, और दीवार में एक बड़ा छेद बनाया जाएगा, ताकि वह उसमें से निकलकर जा सके. वह अपना चेहरा ढांक लेगा ताकि उसे भूमि न दिखे. |
| BSB 13 But I will spread My net over him, and he will be caught in My snare. I will bring him to Babylon, the land of the Chaldeans; yet he will not see it, and there he will die. | HINCV 13 मैं उसके लिये अपना जाल बिछाऊंगा, और वह मेरे फंदे में फंस जाएगा; मैं उसे कसदियों के देश बाबेल में ले आऊंगा, पर वह इसे देख न सकेगा, और वहां वह मर जाएगा. |
| BSB 14 And I will scatter to every wind all the attendants around him and all his troops, and I will draw a sword to chase after them. | HINCV 14 मैं उसके आस-पास के सब लोगों को तितर-बितर कर दूंगा—उसके कर्मचारी और उसकी सब सेना—और नंगी तलवार लेकर मैं उनका पीछा करूंगा. |
| BSB 15 And they will know that I am the LORD, when I disperse them among the nations and scatter them throughout the countries. | HINCV 15 “जब मैं उन्हें जाति-जाति और देश-देश के बीच तितर-बितर कर दूंगा, तब वे जानेंगे कि मैं याहवेह हूं. |
| BSB 16 But I will spare a few of them from sword and famine and plague, so that in the nations to which they go, they can recount all their abominations. Then they will know that I am the LORD.” | HINCV 16 परंतु मैं उनमें से कुछ को तलवार की मार, अकाल और महामारी से बचाऊंगा, ताकि उन जनताओं के बीच, जहां वे जाएं, वहां वे अपने सब घृणित कार्यों को मान लें. तब वे जानेंगे कि मैं याहवेह हूं.” |
| BSB 17 Moreover, the word of the LORD came to me, saying, | HINCV 17 याहवेह का यह वचन मेरे पास आया: |
| BSB 18 “Son of man, eat your bread with trembling, and drink your water with quivering and anxiety. | HINCV 18 “हे मनुष्य के पुत्र, कांपते हुए अपना भोजन करना और थरथराते हुए अपना पानी पीना. |
| BSB 19 Then tell the people of the land that this is what the Lord GOD says about those living in Jerusalem and in the land of Israel: ‘They will eat their bread with anxiety and drink their water in dread, for their land will be stripped of everything in it because of the violence of all who dwell in it. | HINCV 19 तब देश के लोगों से कहो: ‘येरूशलेम और इस्राएल देश में रहनेवालों के विषय में परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: वे चिंतित मन से अपना भोजन करेंगे और निराश मन से अपना पानी पिएंगे, क्योंकि देश में रहनेवाले सब लोगों की हिंसा के कारण, देश की सब चीज़ें ले ली जाएंगी. |
| BSB 20 The inhabited cities will be laid waste, and the land will become desolate. Then you will know that I am the LORD.’” | HINCV 20 बसे हुए नगर उजाड़ दिए जाएंगे और देश निर्जन हो जाएगा. तब तुम जानोगे कि मैं याहवेह हूं.’” |
| BSB 21 Again the word of the LORD came to me, saying, | HINCV 21 याहवेह का यह वचन मेरे पास आया: |
| BSB 22 “Son of man, what is this proverb that you have in the land of Israel: ‘The days go by, and every vision fails’? | HINCV 22 “हे मनुष्य के पुत्र, इस्राएल देश में यह क्या कहावत है: ‘दिन बीतते जा रहे हैं और कोई भी दर्शन पूरा नहीं हो रहा है’? |
| BSB 23 Therefore tell them that this is what the Lord GOD says: ‘I will put an end to this proverb, and in Israel they will no longer recite it.’ But say to them: ‘The days are at hand when every vision will be fulfilled. | HINCV 23 अतः उनसे कहो, ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: मैं इस कहावत का अंत करनेवाला हूं, और वे फिर कभी इस्राएल में इस कहावत का प्रयोग नहीं करेंगे.’ उनसे कहो, ‘वे दिन निकट हैं जब हर एक दर्शन पूरा होगा. |
| BSB 24 For there will be no more false visions or flattering divinations within the house of Israel, | HINCV 24 क्योंकि तब इस्राएल के लोगों के बीच कोई झूठा दर्शन और चापलूसीपूर्ण भविष्य की बातें न होंगी. |
| BSB 25 because I, the LORD, will speak whatever word I speak, and it will be fulfilled without delay. For in your days, O rebellious house, I will speak a message and bring it to pass, declares the Lord GOD.’” | HINCV 25 क्योंकि जो भी बोलूंगा, मैं, याहवेह ही बोलूंगा, और वह बिना देरी के पूरा होगा. क्योंकि हे विद्रोही लोगों, तुम्हारे ही दिनों में, जो कुछ मैं कहता हूं, उसे मैं पूरा करूंगा, यह परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.’” |
| BSB 26 Furthermore, the word of the LORD came to me, saying, | HINCV 26 फिर याहवेह का यह वचन मेरे पास आया: |
| BSB 27 “Son of man, take note that the house of Israel is saying, ‘The vision that he sees is for many years from now; he prophesies about the distant future.’ | HINCV 27 “हे मनुष्य के पुत्र, इस्राएली कह रहे हैं, ‘जो दर्शन वह देख रहा है, वह अब से लेकर बहुत सालों बाद पूरा होगा, और जो भविष्यवाणी वह कर रहा है, वह अब से लेकर बहुत समय बाद की बात कर रहा है.’ |
| BSB 28 Therefore tell them that this is what the Lord GOD says: ‘None of My words will be delayed any longer. The message I speak will be fulfilled, declares the Lord GOD.’” | HINCV 28 “इसलिये उनसे कहो, ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: मेरे कहे गये किसी भी वचन के पूरा होने में और देरी नहीं होगी; जो भी मैं कहता हूं, वह पूरा होगा, यह परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.’” |
Questions about Ezekiel 12? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.