Ezekiel 18

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Then the word of the LORD came to me, saying,

HINCV

1 फिर याहवेह का यह वचन मेरे पास आया:

BSB

2 “What do you people mean by quoting this proverb about the land of Israel: ‘The fathers have eaten sour grapes, and the teeth of the children are set on edge’?

HINCV

2 “इस्राएल देश के बारे में इस कहावत का उल्लेख करने के द्वारा तुम लोग क्या कहना चाहते हो: “ ‘खट्टे अंगूर तो खाए माता-पिताओं ने, किंतु दांत खट्टे हुए बच्चों के’?

BSB

3 As surely as I live, declares the Lord GOD, you will no longer quote this proverb in Israel.

HINCV

3 “मैं अपने जीवन की शपथ खाकर कहता हूं, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है, तुम इस्राएल देश में इस कहावत का उल्लेख फिर न करोगे.

BSB

4 Behold, every soul belongs to Me; both father and son are Mine. The soul who sins is the one who will die.

HINCV

4 हर एक जन मेरा है, माता-पिता के साथ साथ बच्‍चे भी—दोनों एक समान मेरे हैं. इसलिये जो व्यक्ति पाप करता है, वही मरेगा भी.

BSB

5 Now suppose a man is righteous and does what is just and right:

HINCV

5 “मान लो एक धर्मी व्यक्ति है, जो वही करता है जो उचित और सही है.

BSB

6 He does not eat at the mountain or look to the idols of the house of Israel. He does not defile his neighbor’s wife or approach a woman during her period.

HINCV

6 वह जो पहाड़ों के पूजा स्थलों पर नहीं खाता है या इस्राएल के मूर्तियों की ओर नहीं देखता है. वह अपने पड़ोसी की पत्नी को भ्रष्‍ट नहीं करता है, या किसी स्त्री के साथ उसके मासिक के समय संभोग नहीं करता है.

BSB

7 He does not oppress another, but restores the pledge to the debtor. He does not commit robbery, but gives his bread to the hungry and covers the naked with clothing.

HINCV

7 वह किसी पर अत्याचार नहीं करता है, पर गिरवी रखी गई वस्तु ऋणी को लौटा देता है. वह डाका नहीं डालता है, पर अपना भोजन भूखे को देता है, और नंगे को कपड़ा देता है.

BSB

8 He does not engage in usury or take excess interest, but he withholds his hand from iniquity and executes true justice between men.

HINCV

8 वह बिना किसी ब्याज के पैसा उधार देता है, या उनसे लाभ नहीं उठाता है. वह गलत कार्य करने से अपने हाथ को रोके रखता है और दो पक्षों के बीच सही न्याय करता है.

BSB

9 He follows My statutes and faithfully keeps My ordinances. That man is righteous; surely he will live, declares the Lord GOD.

HINCV

9 वह मेरे नियम पर चलता है और विश्वासयोग्यता के साथ मेरे कानूनों का पालन करता है. तो वह व्यक्ति धर्मी है; वह निश्चित रूप से जीवित रहेगा, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.

BSB

10 Now suppose that man has a violent son, who sheds blood or does any of these things,

HINCV

10 “मान लो उस व्यक्ति का एक हिंसक प्रवृत्ति का बेटा है, जो खून-ख़राबा करता है या इनमें से कोई भी काम करता है,

BSB

11 though the father has done none of them: Indeed, the son eats at the mountain and defiles his neighbor’s wife.

HINCV

11 (यद्यपि उसके पिता ने इनमें से कोई भी काम नहीं किया है): “वह पहाड़ के पूजा स्थलों पर खाता है. वह अपने पड़ोसी की पत्नी को भ्रष्‍ट करता है.

BSB

12 He oppresses the poor and needy; he commits robbery and does not restore a pledge. He lifts his eyes to idols; he commits abominations.

HINCV

12 वह गरीब और ज़रूरतमंद पर अत्याचार करता है. वह डाका डालता है. वह गिरवी रखी गई वस्तु को लौटाता नहीं है. वह मूर्तियों की ओर देखता है. वह घृणित कार्य करता है.

BSB

13 He engages in usury and takes excess interest. Will this son live? He will not! Since he has committed all these abominations, he will surely die; his blood will be on his own head.

HINCV

13 वह ब्याज पर पैसा उधार देता है और लाभ कमाता है. क्या ऐसा व्यक्ति जीवित रहेगा? वह जीवित नहीं रहेगा! क्योंकि उसने ये सारे घृणित कार्य किए हैं, वह निश्चय मार डाला जाएगा; उसके खून का दोष स्वयं उसी के ऊपर होगा.

BSB

14 Now suppose this son has a son who sees all the sins his father has committed, considers them, and does not do likewise:

HINCV

14 “पर मान लो, इस बेटे का एक बेटा है, जो अपने पिता द्वारा किए गए सब पापों को देखता है, और यद्यपि वह उन पापों को देखता है, पर वह ऐसा कोई पाप नहीं करता है:

BSB

15 He does not eat at the mountain or look to the idols of the house of Israel. He does not defile his neighbor’s wife.

HINCV

15 “वह पहाड़ के पूजा स्थलों पर नहीं खाता है या इस्राएल के मूर्तियों को नहीं देखता है. वह अपने पड़ोसी की पत्नी को भ्रष्‍ट नहीं करता है.

BSB

16 He does not oppress another, or retain a pledge, or commit robbery. He gives his bread to the hungry and covers the naked with clothing.

HINCV

16 वह किसी पर अत्याचार नहीं करता है, वह कर्जा देने के लिये किसी चीज़ को गिरवी नहीं रखता. वह डाका नहीं डालता है, पर अपना भोजन भूखे को देता है और नंगे को कपड़ा देता है.

BSB

17 He withholds his hand from harming the poor and takes no interest or usury. He keeps My ordinances and follows My statutes. Such a man will not die for his father’s iniquity. He will surely live.

HINCV

17 वह गरीबों को सताने से अपने हाथ रोके रखता है और उनसे कोई ब्याज या फायदा नहीं उठाता है. वह मेरे कानूनों का पालन करता और मेरे नियमों पर चलता है. वह अपने पिता के पाप के कारण नहीं मरेगा; वह निश्चय ही जीवित रहेगा.

BSB

18 As for his father, he will die for his own iniquity, because he practiced extortion, robbed his brother, and did what was wrong among his people.

HINCV

18 पर उसका पिता उसके स्वयं के पाप के कारण मरेगा, क्योंकि उसने अवैध वसूली की, अपने भाई को लूटा और वह काम किया जो उसके लोगों के बीच गलत है.

BSB

19 Yet you may ask, ‘Why shouldn’t the son bear the iniquity of his father?’ Since the son has done what is just and right, carefully observing all My statutes, he will surely live.

HINCV

19 “तौभी तुम पूछते हो, ‘पुत्र अपने पिता के दोष का भागीदार क्यों नहीं होता?’ जब बेटे ने वह काम किया जो उचित और सही है और ध्यानपूर्वक मेरे नियमों को माना है, तो वह निश्चय ही जीवित रहेगा.

BSB

20 The soul who sins is the one who will die. A son will not bear the iniquity of his father, and a father will not bear the iniquity of his son. The righteousness of the righteous man will fall upon him, and the wickedness of the wicked man will fall upon him.

HINCV

20 जो पाप करेगा, मरेगा भी वहीं. कोई बच्चा अपने माता-पिता के दोष का भागीदार नहीं होगा, और न ही माता-पिता अपने बच्चों के दोष के भागीदार होंगे. धर्मी के धर्मीपन का फल उस धर्मी को ही मिलेगा, और दुष्ट की दुष्टता का फल उस दुष्ट को दिया जाएगा.

BSB

21 But if the wicked man turns from all the sins he has committed, keeps all My statutes, and does what is just and right, he will surely live; he will not die.

HINCV

21 “पर यदि कोई दुष्ट व्यक्ति अपने सब पापों को छोड़ देता है और मेरे नियमों का पालन करता है, और वह काम करता है जो उचित और सही है, तो वह व्यक्ति निश्चय जीवित रहेगा; वह न मरेगा.

BSB

22 None of the transgressions he has committed will be held against him. Because of the righteousness he has practiced, he will live.

HINCV

22 उसने जो भी पाप किए हैं, वे फिर याद किए नहीं जाएंगे. वह अपने किए गये धर्म के कामों के कारण जीवित रहेगा.

BSB

23 Do I take any pleasure in the death of the wicked? declares the Lord GOD. Wouldn’t I prefer that he turn from his ways and live?

HINCV

23 क्या मैं किसी दुष्ट की मृत्यु से खुश होता हूं? परम प्रधान याहवेह की घोषणा है. बल्कि क्या मैं खुश नहीं होता, जब वह अपने बुरे कामों को छोड़कर जीवित रहता है?

BSB

24 But if a righteous man turns from his righteousness and practices iniquity, committing the same abominations as the wicked, will he live? None of the righteous acts he did will be remembered. Because of the unfaithfulness and sin he has committed, he will die.

HINCV

24 “पर यदि कोई धर्मी व्यक्ति अपने धर्मीपन को छोड़कर पाप करता है और वही घृणित काम करने लगता है जो दुष्ट व्यक्ति करते हैं, तो क्या वह जीवित रहेगा? उसके द्वारा किए गये कोई भी धर्मी काम याद नहीं किए जाएंगे. अपने किए गये विश्वासघात के कारण वह दोषी है और अपने किए गये पापों के कारण वह मरेगा.

BSB

25 Yet you say, ‘The way of the Lord is not just.’ Hear now, O house of Israel: Is it My way that is unjust? Is it not your ways that are unjust?

HINCV

25 “फिर भी तुम कहते हो, ‘प्रभु की नीति उचित नहीं है.’ हे इस्राएलियो, सुनो: क्या मेरी नीति अनुचित है? क्या ये तुम्हारी ही नीतियां नहीं हैं जो अनुचित हैं?

BSB

26 If a righteous man turns from his righteousness and practices iniquity, he will die for this. He will die because of the iniquity he has committed.

HINCV

26 यदि कोई धर्मी व्यक्ति अपने धर्मीपन को छोड़कर दुष्ट काम करता है, तब वह अपने दुष्ट काम के कारण मरेगा; अपने किए गये पापों के कारण वह मरेगा.

BSB

27 But if a wicked man turns from the wickedness he has committed and does what is just and right, he will save his life.

HINCV

27 पर यदि कोई दुष्ट व्यक्ति अपने बुरे कामों को छोड़ देता है और वह काम करता है जो उचित और सही है, तो वह अपना प्राण बचाएगा.

BSB

28 Because he considered and turned from all the transgressions he had committed, he will surely live; he will not die.

HINCV

28 क्योंकि उसने अपने किए गये सब पापों पर सोच-विचार किया और उन्हें छोड़ दिया, इसलिये वह व्यक्ति निश्चय ही जीवित रहेगा; वह नहीं मरेगा.

BSB

29 Yet the house of Israel says, ‘The way of the Lord is not just.’ Are My ways unjust, O house of Israel? Is it not your ways that are unjust?

HINCV

29 तौभी इस्राएली कहते हैं, ‘प्रभु की नीति उचित नहीं है.’ हे इस्राएल के लोगो, क्या मेरी नीतियां अनुचित हैं? क्या ये तुम्हारी ही नीतियां नहीं हैं जो अनुचित हैं?

BSB

30 Therefore, O house of Israel, I will judge you, each according to his ways, declares the Lord GOD. Repent and turn from all your transgressions, so that your iniquity will not become your downfall.

HINCV

30 “इसलिये, हे इस्राएलियो, मैं तुममें से हर एक का न्याय उसी के आचरण के अनुसार करूंगा, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है. पश्चात्ताप करो! अपने सब पापों को छोड़ दो; तब पाप तुम्हारे लिए पतन का कारण नहीं बनेगा.

BSB

31 Cast away from yourselves all the transgressions you have committed, and fashion for yourselves a new heart and a new spirit. Why should you die, O house of Israel?

HINCV

31 अपने द्वारा किए गए सब अपराधों से दूर हो जाओ और एक नया हृदय और एक नई आत्मा ले लो. हे इस्राएल के लोगों, तुम्हारी मृत्यु क्यों हो?

BSB

32 For I take no pleasure in anyone’s death, declares the Lord GOD. So repent and live!

HINCV

32 क्योंकि मुझे किसी के भी मृत्यु से खुशी नहीं होती, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है. इसलिये पश्चात्ताप करो और जीवित रहो!

Questions about Ezekiel 18? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.