Ezekiel 18

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Then the word of the LORD came to me, saying,

HINIRV

1 फिर यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा:

BSB

2 “What do you people mean by quoting this proverb about the land of Israel: ‘The fathers have eaten sour grapes, and the teeth of the children are set on edge’?

HINIRV

2 “तुम लोग जो इस्राएल के देश के विषय में यह कहावत कहते हो, ‘खट्टे अंगूर खाए तो पिताओं ने, परन्तु दाँत खट्टे हुए बच्चों के।’ इसका क्या अर्थ है?

BSB

3 As surely as I live, declares the Lord GOD, you will no longer quote this proverb in Israel.

HINIRV

3 प्रभु यहोवा यह कहता है कि मेरे जीवन की शपथ, तुम को इस्राएल में फिर यह कहावत कहने का अवसर न मिलेगा।

BSB

4 Behold, every soul belongs to Me; both father and son are Mine. The soul who sins is the one who will die.

HINIRV

4 देखो, सभी के प्राण तो मेरे हैं; जैसा पिता का प्राण, वैसा ही पुत्र का भी प्राण है; दोनों मेरे ही हैं। इसलिए जो प्राणी पाप करे वही मर जाएगा।

BSB

5 Now suppose a man is righteous and does what is just and right:

HINIRV

5 “जो कोई धर्मी हो, और न्याय और धर्म के काम करे,

BSB

6 He does not eat at the mountain or look to the idols of the house of Israel. He does not defile his neighbor’s wife or approach a woman during her period.

HINIRV

6 और न तो पहाड़ों के पूजा स्थलों पर भोजन किया हो, न इस्राएल के घराने की मूरतों की ओर आँखें उठाई हों; न पराई स्त्री को बिगाड़ा हो, और न ऋतुमती के पास गया हो,

BSB

7 He does not oppress another, but restores the pledge to the debtor. He does not commit robbery, but gives his bread to the hungry and covers the naked with clothing.

HINIRV

7 और न किसी पर अंधेर किया हो वरन् ऋणी को उसकी बन्धक फेर दी हो, न किसी को लूटा हो, वरन् भूखे को अपनी रोटी दी हो और नंगे को कपड़ा ओढ़ाया हो,

BSB

8 He does not engage in usury or take excess interest, but he withholds his hand from iniquity and executes true justice between men.

HINIRV

8 न ब्याज पर रुपया दिया हो, न रुपये की बढ़ती ली हो, और अपना हाथ कुटिल काम से रोका हो, मनुष्य के बीच सच्चाई से न्याय किया हो,

BSB

9 He follows My statutes and faithfully keeps My ordinances. That man is righteous; surely he will live, declares the Lord GOD.

HINIRV

9 और मेरी विधियों पर चलता और मेरे नियमों को मानता हुआ सच्चाई से काम किया हो, ऐसा मनुष्य धर्मी है, वह निश्चय जीवित रहेगा, प्रभु यहोवा की यही वाणी है।

BSB

10 Now suppose that man has a violent son, who sheds blood or does any of these things,

HINIRV

10 “परन्तु यदि उसका पुत्र डाकू, हत्यारा, या ऊपर कहे हुए पापों में से किसी का करनेवाला हो,

BSB

11 though the father has done none of them: Indeed, the son eats at the mountain and defiles his neighbor’s wife.

HINIRV

11 और ऊपर कहे हुए उचित कामों का करनेवाला न हो, और पहाड़ों के पूजा स्थलों पर भोजन किया हो, पराई स्त्री को बिगाड़ा हो,

BSB

12 He oppresses the poor and needy; he commits robbery and does not restore a pledge. He lifts his eyes to idols; he commits abominations.

HINIRV

12 दीन दरिद्र पर अंधेर किया हो, औरों को लूटा हो, बन्धक न लौटाई हो, मूरतों की ओर आँख उठाई हो, घृणित काम किया हो,

BSB

13 He engages in usury and takes excess interest. Will this son live? He will not! Since he has committed all these abominations, he will surely die; his blood will be on his own head.

HINIRV

13 ब्याज पर रुपया दिया हो, और बढ़ती ली हो, तो क्या वह जीवित रहेगा? वह जीवित न रहेगा; इसलिए कि उसने ये सब घिनौने काम किए हैं वह निश्चय मरेगा और उसका खून उसी के सिर पड़ेगा।

BSB

14 Now suppose this son has a son who sees all the sins his father has committed, considers them, and does not do likewise:

HINIRV

14 “फिर यदि ऐसे मनुष्य के पुत्र हों और वह अपने पिता के ये सब पाप देखकर भय के मारे उनके समान न करता हो।

BSB

15 He does not eat at the mountain or look to the idols of the house of Israel. He does not defile his neighbor’s wife.

HINIRV

15 अर्थात् न तो पहाड़ों के पूजा स्थलों पर भोजन किया हो, न इस्राएल के घराने की मूरतों की ओर आँख उठाई हो, न पराई स्त्री को बिगाड़ा हो,

BSB

16 He does not oppress another, or retain a pledge, or commit robbery. He gives his bread to the hungry and covers the naked with clothing.

HINIRV

16 न किसी पर अंधेर किया हो, न कुछ बन्धक लिया हो, न किसी को लूटा हो, वरन् अपनी रोटी भूखे को दी हो, नंगे को कपड़ा ओढ़ाया हो,

BSB

17 He withholds his hand from harming the poor and takes no interest or usury. He keeps My ordinances and follows My statutes. Such a man will not die for his father’s iniquity. He will surely live.

HINIRV

17 दीन जन की हानि करने से हाथ रोका हो, ब्याज और बढ़ती न ली हो, मेरे नियमों को माना हो, और मेरी विधियों पर चला हो, तो वह अपने पिता के अधर्म के कारण न मरेगा, वरन् जीवित ही रहेगा।

BSB

18 As for his father, he will die for his own iniquity, because he practiced extortion, robbed his brother, and did what was wrong among his people.

HINIRV

18 उसका पिता, जिसने अंधेर किया और लूटा, और अपने भाइयों के बीच अनुचित काम किया है, वही अपने अधर्म के कारण मर जाएगा।

BSB

19 Yet you may ask, ‘Why shouldn’t the son bear the iniquity of his father?’ Since the son has done what is just and right, carefully observing all My statutes, he will surely live.

HINIRV

19 तो भी तुम लोग कहते हो, क्यों? क्या पुत्र पिता के अधर्म का भार नहीं उठाता? जब पुत्र ने न्याय और धर्म के काम किए हों, और मेरी सब विधियों का पालन कर उन पर चला हो, तो वह जीवित ही रहेगा।

BSB

20 The soul who sins is the one who will die. A son will not bear the iniquity of his father, and a father will not bear the iniquity of his son. The righteousness of the righteous man will fall upon him, and the wickedness of the wicked man will fall upon him.

HINIRV

20 जो प्राणी पाप करे वही मरेगा, न तो पुत्र पिता के अधर्म का भार उठाएगा और न पिता पुत्र का; धर्मी को अपने ही धार्मिकता का फल, और दुष्ट को अपनी ही दुष्टता का फल मिलेगा। (व्यव. 26:16)

BSB

21 But if the wicked man turns from all the sins he has committed, keeps all My statutes, and does what is just and right, he will surely live; he will not die.

HINIRV

21 परन्तु यदि दुष्ट जन अपने सब पापों से फिरकर, मेरी सब विधियों का पालन करे और न्याय और धर्म के काम करे, तो वह न मरेगा; वरन् जीवित ही रहेगा।

BSB

22 None of the transgressions he has committed will be held against him. Because of the righteousness he has practiced, he will live.

HINIRV

22 उसने जितने अपराध किए हों, उनमें से किसी का स्मरण उसके विरुद्ध न किया जाएगा; जो धार्मिकता का काम उसने किया हो, उसके कारण वह जीवित रहेगा।

BSB

23 Do I take any pleasure in the death of the wicked? declares the Lord GOD. Wouldn’t I prefer that he turn from his ways and live?

HINIRV

23 प्रभु यहोवा की यह वाणी है, क्या मैं दुष्ट के मरने से कुछ भी प्रसन्न होता हूँ? क्या मैं इससे प्रसन्न नहीं होता कि वह अपने मार्ग से फिरकर जीवित रहे? (1 तीमु. 2:4)

BSB

24 But if a righteous man turns from his righteousness and practices iniquity, committing the same abominations as the wicked, will he live? None of the righteous acts he did will be remembered. Because of the unfaithfulness and sin he has committed, he will die.

HINIRV

24 परन्तु जब धर्मी अपने धार्मिकता से फिरकर टेढ़े काम, वरन् दुष्ट के सब घृणित कामों के अनुसार करने लगे, तो क्या वह जीवित रहेगा? जितने धार्मिकता के काम उसने किए हों, उनमें से किसी का स्मरण न किया जाएगा। जो विश्वासघात और पाप उसने किया हो, उसके कारण वह मर जाएगा।

BSB

25 Yet you say, ‘The way of the Lord is not just.’ Hear now, O house of Israel: Is it My way that is unjust? Is it not your ways that are unjust?

HINIRV

25 “तो भी तुम लोग कहते हो, ‘प्रभु की गति एक सी नहीं।’ हे इस्राएल के घराने, देख, क्या मेरी गति एक सी नहीं? क्या तुम्हारी ही गति अनुचित नहीं है?

BSB

26 If a righteous man turns from his righteousness and practices iniquity, he will die for this. He will die because of the iniquity he has committed.

HINIRV

26 जब धर्मी अपने धार्मिकता से फिरकर, टेढ़े काम करने लगे, तो वह उनके कारण मरेगा, अर्थात् वह अपने टेढ़े काम ही के कारण मर जाएगा।

BSB

27 But if a wicked man turns from the wickedness he has committed and does what is just and right, he will save his life.

HINIRV

27 फिर जब दुष्ट अपने दुष्ट कामों से फिरकर, न्याय और धर्म के काम करने लगे, तो वह अपना प्राण बचाएगा।

BSB

28 Because he considered and turned from all the transgressions he had committed, he will surely live; he will not die.

HINIRV

28 वह जो सोच विचार कर अपने सब अपराधों से फिरा, इस कारण न मरेगा, जीवित ही रहेगा।

BSB

29 Yet the house of Israel says, ‘The way of the Lord is not just.’ Are My ways unjust, O house of Israel? Is it not your ways that are unjust?

HINIRV

29 तो भी इस्राएल का घराना कहता है कि प्रभु की गति एक सी नहीं। हे इस्राएल के घराने, क्या मेरी गति एक सी नहीं? क्या तुम्हारी ही गति अनुचित नहीं?

BSB

30 Therefore, O house of Israel, I will judge you, each according to his ways, declares the Lord GOD. Repent and turn from all your transgressions, so that your iniquity will not become your downfall.

HINIRV

30 “प्रभु यहोवा की यह वाणी है, हे इस्राएल के घराने, मैं तुम में से हर एक मनुष्य का न्याय उसकी चाल चलन के अनुसार ही करूँगा। पश्चाताप करो और अपने सब अपराधों को छोड़ो, तभी तुम्हारा अधर्म तुम्हारे ठोकर खाने का कारण न होगा।

BSB

31 Cast away from yourselves all the transgressions you have committed, and fashion for yourselves a new heart and a new spirit. Why should you die, O house of Israel?

HINIRV

31 अपने सब अपराधों को जो तुम ने किए हैं, दूर करो; अपना मन और अपनी आत्मा बदल डालो! हे इस्राएल के घराने, तुम क्यों मरो?

BSB

32 For I take no pleasure in anyone’s death, declares the Lord GOD. So repent and live!

HINIRV

32 क्योंकि, प्रभु यहोवा की यह वाणी है, जो मरे, उसके मरने से मैं प्रसन्न नहीं होता, इसलिए पश्चाताप करो, तभी तुम जीवित रहोगे।”

Questions about Ezekiel 18? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.