Ezekiel 27
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Then the word of the LORD came to me, saying, | HINCV 1 याहवेह का वचन मेरे पास आया: |
| BSB 2 “Now you, son of man, take up a lament for Tyre. | HINCV 2 “हे मनुष्य के पुत्र, सोर के लिए एक विलापगीत लो. |
| BSB 3 Tell Tyre, who dwells at the gateway to the sea, merchant of the peoples on many coasts, that this is what the Lord GOD says: You have said, O Tyre, ‘I am perfect in beauty.’ | HINCV 3 सोर से कहो, जो समुद्र के प्रवेश द्वार पर बसा है और बहुत से समुद्रतट पर लोगों का व्यापारी है, ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: “ ‘हे सोर, तुम कहते हो, “मैं पूरी तरह सुंदर हूं.” |
| BSB 4 Your borders are in the heart of the seas; your builders perfected your beauty. | HINCV 4 तुम्हारी सीमा समुद्र के गर्भ तक थी; तुम्हें बनाने वालों ने तुम्हें पूरी तरह सुंदर बनाया. |
| BSB 5 They constructed all your planking with cypress from Senir. They took a cedar from Lebanon to make a mast for you. | HINCV 5 उन्होंने तुम्हारी सब इमारती लकड़ी सेनीर पहाड़ के सनौवर के पेड़ों से ली हैं; उन्होंने तुम्हारे लिये एक मस्तूल बनाने के लिये लबानोन के देवदार की लकड़ी का उपयोग किया है. |
| BSB 6 Of oaks from Bashan they made your oars; of wood from the coasts of Cyprus they made your deck, inlaid with ivory. | HINCV 6 तुम्हारे पतवारों के लिए उन्होंने बाशान के बांज वृक्षों की लकड़ी का उपयोग किया है; तुम्हारे पानी जहाज़ का छत कित्तिम समुद्रतट के चीड़ वृक्ष का है, जिसे हाथी-दांत से सजाया गया है. |
| BSB 7 Of embroidered fine linen from Egypt they made your sail, which served as your banner. Of blue and purple from the coasts of Elishah they made your awning. | HINCV 7 तुम्हारे जहाज़ का पाल मिस्र देश के सुंदर कसीदा किए हुए मलमल के कपड़े का था, और यह तुम्हारे ध्वज के रूप में काम करता था; तुम्हारा तिरपाल (चांदनी) एलिशाह के समुद्रतट का था, जिसका रंग नीला और बैंगनी था. |
| BSB 8 The men of Sidon and Arvad were your oarsmen. Your men of skill, O Tyre, were there as your captains. | HINCV 8 सीदोन और आरवद के लोग तुम्हारे मल्लाह थे; हे सोर, तुम्हारे निपुण लोग नाविक के रूप में जहाज़ पर थे. |
| BSB 9 The elders of Gebal were aboard as shipwrights, repairing your leaks. All the ships of the sea and their sailors came alongside to barter for your merchandise. | HINCV 9 जहाज़ के जोड़ों को ठीक करने के लिये जहाज़ पर गेबल के अनुभवी शिल्पकार जहाज़ के शिल्पी के रूप में थे. समुद्र के सारे जहाज़ और उनके नाविक तुम्हारे व्यापारिक माल का लेनदेन करने के लिये तुम्हारे साथ थे. |
| BSB 10 Men of Persia, Lydia, and Put served as warriors in your army. They hung their shields and helmets on your walls; they gave you splendor. | HINCV 10 “ ‘तुम्हारी सेना में परसिया, लूद और पूत के लोग शामिल थे. उन्होंने तुम्हारी शोभा बढ़ाते हुए, अपनी ढाल और टोप दीवारों पर टांग दिये थे. |
| BSB 11 Men of Arvad and Helech manned your walls all around, and the men of Gammad were in your towers. They hung their shields around your walls; they perfected your beauty. | HINCV 11 आरवद और हेलेक के लोग चारों तरफ से तुम्हारी दीवारों का पहरा दिये; गम्माद के लोग तुम्हारे स्तंभों पर थे. उन्होंने अपनी ढालें तुम्हारी दीवारों पर टांग दी; उन्होंने तुम्हारी सुंदरता में चार चांद लगाया. |
| BSB 12 Tarshish was your merchant because of your great wealth of goods; they exchanged silver, iron, tin, and lead for your wares. | HINCV 12 “ ‘सभी प्रकार की चीज़ों की अधिकता के कारण तरशीश के लोगों ने तुम्हारे साथ व्यापार किया; उन्होंने तुम्हारे सामानों को चांदी, लोहा, टीन और सीसा देकर खरीदा. |
| BSB 13 Javan, Tubal, and Meshech were your merchants. They exchanged slaves and bronze utensils for your merchandise. | HINCV 13 “ ‘यावन (ग्रीस), तूबल और मेशेख तुमसे व्यापार करते थे; वे तुम्हें तुम्हारे व्यापारिक सामानों के बदले मानव प्राणी और कांसे के चीज़ों को देते थे. |
| BSB 14 The men of Beth-togarmah exchanged horses, war horses, and mules for your wares. | HINCV 14 “ ‘बेथ-तोगरमाह के लोग तुम्हारे व्यापारिक सामानों के बदले रथ खींचनेवाले घोड़े, सेना के घोड़े और खच्चर दिया करते थे. |
| BSB 15 The men of Dedan were your clients; many coastlands were your market; they paid you with ivory tusks and ebony. | HINCV 15 “ ‘रोडीस के लोग तुमसे व्यापार करते थे, और समुद्रतट के बहुतेरे देश तुम्हारे ग्राहक थे; वे अपना भुगतान हाथी-दांत और आबनूस (तेंदू) की लकड़ी देकर करते थे. |
| BSB 16 Aram was your customer because of your many products; they exchanged turquoise, purple, embroidered work, fine linen, coral, and rubies for your wares. | HINCV 16 “ ‘तुम्हारे पास सामानों की अधिकता के कारण, अराम ने तुमसे व्यापार किया; वे तुम्हारी वस्तुओं के मूल्य के बदले तुम्हें हरित नीलमणि, बैंगनी रंग के कपड़े, कसीदा किए हुए कपड़े, अच्छे किस्म के मलमल कपड़े, मूंगा और लाल रत्न देते थे. |
| BSB 17 Judah and the land of Israel traded with you; they exchanged wheat from Minnith, cakes and honey, oil and balm for your merchandise. | HINCV 17 “ ‘यहूदिया तथा इस्राएल देश ने भी तुमसे व्यापार किया; वे तुम्हारे सामानों के भुगतान के बदले तुम्हें मिन्निथ में उपजे गेहूं, मिठाई, मधु, जैतून तेल और मलहम देते थे. |
| BSB 18 Because of your many products and your great wealth of goods, Damascus traded with you wine from Helbon, wool from Zahar, | HINCV 18 “ ‘तुम्हारे पास उत्पादन की अधिकता और सामानों की अत्यधिक प्रचुरता के कारण दमेशेक ने तुमसे व्यापार किया. तुम्हारे सामान: बना हुआ लोहा, दालचीनी और तेजपत्ती के बदले उन्होंने तुम्हें हेलबोन की दाखमधु, |
| BSB 19 and casks of wine from Izal for your wares. Wrought iron, cassia, and sweet cane were exchanged for your merchandise. | HINCV 19 जाहर का ऊन और उजाल में बने दाखमधु की लकड़ी के पीपे देने का प्रस्ताव दिया. |
| BSB 20 Dedan was your merchant in saddlecloths for riding. | HINCV 20 “ ‘देदान नगर तुम्हें घोड़े की पीठ पर बिछानेवाले कंबल देता था. |
| BSB 21 Arabia and all the princes of Kedar were your customers, trading in lambs, rams, and goats. | HINCV 21 “ ‘अरेबिया के लोग और केदार देश के सब राजकुमार तुम्हारे ग्राहक थे; वे तुम्हें तुम्हारे सामान के बदले मेमने, मेढ़े और बकरियां देकर तुमसे लेनदेन करते थे. |
| BSB 22 The merchants of Sheba and Raamah traded with you; for your wares they exchanged gold, the finest of all spices, and precious stones. | HINCV 22 “ ‘शीबा तथा रामाह के व्यापारियों ने तुमसे व्यापार किया; तुम्हारे व्यापारिक सामानों के बदले वे तुम्हें सब प्रकार के सर्वोत्तम मसाले, बहुमूल्य रत्न एवं सोना देते थे. |
| BSB 23 Haran, Canneh, and Eden traded with you, and so did the merchants of Sheba, Asshur, and Chilmad. | HINCV 23 “ ‘हारान, कन्नेह, एदेन, शीबा, अश्शूर तथा किलमाद के व्यापारियों ने भी तुम्हारे ही साथ व्यापार किया. |
| BSB 24 In your marketplace they traded with you fine garments of blue, embroidered work, and multicolored rugs with cords tightly twisted and knotted. | HINCV 24 तुम्हारे बाज़ार के जगह में, वे तुम्हें तुम्हारे सामानों के बदले सुंदर कपड़े, नीले कपड़े, कसीदा किए हुए कपड़े और आंटी गई और कसकर बांधी गई डोरियों वाले रंग-बिरंगे कंबल देते थे. |
| BSB 25 The ships of Tarshish carried your merchandise. And you were filled with heavy cargo in the heart of the sea. | HINCV 25 “ ‘तुम्हारे व्यापारिक सामानों का परिवहन तरशीश के पानी जहाजों से होता है जब तुम समुद्री यात्रा में जाते हो तो जहाज़ में तुम्हारा भारी माल भरा रहता है. |
| BSB 26 Your oarsmen have brought you onto the high seas, but the east wind will shatter you in the heart of the sea. | HINCV 26 तुम्हारे जहाज़ के चालक तुम्हें गहरे समुद्र में ले जाते हैं. पर पूर्व की हवा दूर समुद्र में तुम्हारे जहाज़ के टुकड़े-टुकड़े कर देगी. |
| BSB 27 Your wealth, wares, and merchandise, your sailors, captains, and shipwrights, your merchants and all the warriors within you, with all the other people on board, will sink into the heart of the sea on the day of your downfall. | HINCV 27 तुम्हारी संपत्ति, व्यापारिक सामान और वस्तुएं, तुम्हारे नाविक, जहाज़ चलानेवाले और जहाज़ बनानेवाले, तुम्हारे व्यापारी और तुम्हारे सब सैनिक, और जहाज़ के सारे लोग उस दिन समुद्र की गहराई में डूब जाएंगे जब तुम्हारा जहाज़ टूट जाएगा. |
| BSB 28 The countryside will shake when your sailors cry out. | HINCV 28 तुम्हारे जहाज़ चलानेवालों की चिल्लाहट से समुद्रतट कांप उठेगा; |
| BSB 29 All who handle the oars will abandon their ships. The sailors and all the captains of the sea will stand on the shore. | HINCV 29 पतवार चलानेवाले सबके सब अपने जहाजों को छोड़ देंगे, मल्लाह और जहाज़ को चलानेवाले सबके सब जहाज़ से उतरकर समुद्रतट पर खड़े हो जाएंगे. |
| BSB 30 They will raise their voices for you and cry out bitterly. They will throw dust on their heads and roll in ashes. | HINCV 30 वे तुम्हारे कारण चिल्लाएंगे और बिलख-बिलखकर रोएंगे; वे अपने सिर पर धूल छिड़क कर राख में लोटेंगे. |
| BSB 31 They will shave their heads for you and wrap themselves in sackcloth. They will weep over you with anguish of soul and bitter mourning. | HINCV 31 वे तुम्हारे कारण अपना सिर मुंड़ा लेंगे और टाट का कपड़ा पहनेंगे. वे मन की वेदना और भारी शोक से तुम्हारे विषय रोएंगे. |
| BSB 32 As they wail and mourn over you, they will take up a lament for you: ‘Who was ever like Tyre, silenced in the middle of the sea? | HINCV 32 जब वे तुम्हारे विषय में बहुत रोएंगे और शोक मनाएंगे, तो वे तुम्हारे विषय एक विलापगीत गाएंगे: “कौन समुद्र से घिरे हुए सोर के समान चुप था?” |
| BSB 33 When your wares went out to sea, you satisfied many nations. You enriched the kings of the earth with your abundant wealth and merchandise. | HINCV 33 जब तुम्हारे व्यापार का माल समुद्र में होकर जाता था, तो उससे तुम बहुत सी जाति के लोगों को संतुष्ट करते थे; अपनी अपार संपत्ति और व्यापारिक माल से तुमने पृथ्वी के राजाओं को समृद्ध कर दिया. |
| BSB 34 Now you are shattered by the seas in the depths of the waters; your merchandise and the people among you have gone down with you. | HINCV 34 अब तुम पानी की गहराइयों में समुद्र के द्वारा चकनाचूर हो गये हो; तुम्हारा व्यापार का माल और जहाज़ में तुम्हारे पूरे लोगों का जत्था तुम्हारे साथ डूब गया है. |
| BSB 35 All the people of the coastlands are appalled over you. Their kings shudder with fear; their faces are contorted. | HINCV 35 समुद्रतट पर सब रहनेवाले तुम्हारी दशा देख डर गये हैं; उनके राजा तो आतंक से कांपते हैं और डर से उनके चेहरे का रंग उड़ गया है. |
| BSB 36 Those who trade among the nations hiss at you; you have come to a horrible end and will be no more.’” | HINCV 36 जनता के बीच जो व्यापारी है, वे तुम्हारी खिल्ली उड़ाते हैं; तुम्हारा एक डरावना अंत हो गया है और तुम्हारा अस्तित्व अब नहीं रहेगा.’” |
Questions about Ezekiel 27? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.