Ezekiel 32

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 In the twelfth year, on the first day of the twelfth month, the word of the LORD came to me, saying,

HINCV

1 बारहवें वर्ष के, बारहवें माह के पहले दिन, याहवेह का वचन मेरे पास आया:

BSB

2 “Son of man, take up a lament for Pharaoh king of Egypt and say to him: ‘You are like a lion among the nations; you are like a monster in the seas. You thrash about in your rivers, churning up the waters with your feet and muddying the streams.’

HINCV

2 “हे मनुष्य के पुत्र, मिस्र के राजा फ़रोह के बारे में एक विलापगीत लो और उसे सुनाओ: “ ‘जाति-जाति के लोगों के बीच तुम एक सिंह की तरह हो; समुद्र में तुम एक विशाल और विलक्षण प्राणी की तरह हो, तुम अपने सोतों में मजा लेते, पांव से पानी को मथते, और सोतों को कीचड़ से भर देते हो.

BSB

3 This is what the Lord GOD says: ‘I will spread My net over you with a company of many peoples, and they will draw you up in My net.

HINCV

3 “ ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: “ ‘लोगों की एक बड़ी भीड़ के साथ मैं तुम पर अपना जाल फेंकूंगा, और वे तुम्हें मेरे जाल में ऊपर खींच लेंगे.

BSB

4 I will abandon you on the land and hurl you into the open field. I will cause all the birds of the air to settle upon you, and all the beasts of the earth to eat their fill of you.

HINCV

4 मैं तुम्हें भूमि पर फेंक दूंगा, और खुले मैदान में तुम्हें पटक दूंगा. मैं आकाश के सब पक्षियों को तुम पर बसेरा करने दूंगा और बंजर भूमि के सारे पशु तुम्हें भकोसकर खा जाएंगे.

BSB

5 I will put your flesh on the mountains and fill the valleys with your remains.

HINCV

5 मैं तुम्हारा मांस पर्वतों पर बिखरा दूंगा और घाटियों को तुम्हारे बचे अंगों से भर दूंगा.

BSB

6 I will drench the land with the flow of your blood, all the way to the mountains—the ravines will be filled.

HINCV

6 मैं तुम्हारे बहते हुए खून से पर्वतों तक की भूमि को भीगा दूंगा, और घाटियां तुम्हारे मांस से भर जाएंगी.

BSB

7 When I extinguish you, I will cover the heavens and darken their stars. I will cover the sun with a cloud, and the moon will not give its light.

HINCV

7 जब मैं तुम्हें सूंघकर निकालूंगा तब मैं आकाश को ढांक दूंगा और उसके तारों को अंधेरा कर दूंगा; मैं सूर्य को एक बादल से ढांक दूंगा, और चंद्रमा अपना प्रकाश न देगा.

BSB

8 All the shining lights in the heavens I will darken over you, and I will bring darkness upon your land,’ declares the Lord GOD.

HINCV

8 आकाश के सब चमकते ज्योतियों को मैं तुम्हारे लिये अंधेरा कर दूंगा; मैं तुम्हारे देश पर अंधकार ले आऊंगा, प्रभु याहवेह की वाणी है!

BSB

9 ‘I will trouble the hearts of many peoples, when I bring about your destruction among the nations, in countries you do not know.

HINCV

9 जब जाति-जाति के लोगों के बीच, और उन देशों के बीच जिसे तुम नहीं जानते, मैं तुम्हारे ऊपर विनाश लाऊंगा, तब मैं बहुतों के मन को व्याकुल करूंगा.

BSB

10 I will cause many peoples to be appalled over you, and their kings will shudder in horror because of you when I brandish My sword before them. On the day of your downfall each of them will tremble every moment for his life.’

HINCV

10 जब मैं उनके सामने अपनी तलवार चलाऊंगा, तब मैं बहुत से लोगों को तुमसे भयभीत कराऊंगा, और उनके राजा तुम्हारे कारण अत्यधिक भय से कांपेंगे. तुम्हारे पतन के दिन उनमें से हर एक अपने जीवन के लिये हर क्षण कांपेगा.

BSB

11 For this is what the Lord GOD says: ‘The sword of the king of Babylon will come against you!

HINCV

11 “ ‘क्योंकि परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: “ ‘बाबेल के राजा की तलवार तुम्हारे ऊपर चलेगी.

BSB

12 I will make your hordes fall by the swords of the mighty, the most ruthless of all nations. They will ravage the pride of Egypt and all her multitudes will be destroyed.

HINCV

12 मैं शक्तिशाली लोगों की तलवार से तुम्हारे उपद्रवी लोगों को मरवाऊंगा— ये शक्तिशाली लोग सब जातियों में सबसे अधिक निर्दयी हैं. वे मिस्र के अहंकार को चकनाचूर कर देंगे, और उसके सब उपद्रवी लोग नाश कर दिये जाएंगे.

BSB

13 I will slaughter all her cattle beside the abundant waters. No human foot will muddy them again, and no cattle hooves will disturb them.

HINCV

13 मैं उसके सब पशुओं को जलाशयों के किनारे से नष्ट कर दूंगा जिससे पानी मनुष्य के पांव से मथकर गंदा न हो या पशुओं के खुर से वहां कीचड़ न हो.

BSB

14 Then I will let her waters settle and will make her rivers flow like oil,’ declares the Lord GOD.

HINCV

14 तब मैं उसके पानी को साफ कर दूंगा और उसके सोतों से पानी को तेल की तरह बहाऊंगा, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.

BSB

15 ‘When I make the land of Egypt a desolation and empty it of all that filled it, when I strike down all who live there, then they will know that I am the LORD.’

HINCV

15 जब मैं मिस्र देश को उजाड़ दूंगा और देश से सब चीज़ों को छीन लूंगा, जब मैं उन सबको मारूंगा, जो वहां रहते हैं, तब वे जानेंगे कि मैं याहवेह हूं.’

BSB

16 This is the lament they will chant for her; the daughters of the nations will chant it. Over Egypt and all her multitudes they will chant it, declares the Lord GOD.”

HINCV

16 “यह वह विलापगीत है, जिसे वे उसके लिये गाएंगे. जनताओं की बेटियां इसे गाएंगी; मिस्र देश और उसके सब उपद्रवी लोगों के लिये वे इसे गाएंगी, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.”

BSB

17 In the twelfth year, on the fifteenth day of the month, the word of the LORD came to me, saying,

HINCV

17 बारहवें वर्ष के, पहले माह के पन्द्रहवें दिन, याहवेह का वचन मेरे पास आया:

BSB

18 “Son of man, wail for the multitudes of Egypt, and consign her and the daughters of the mighty nations to the depths of the earth with those who descend to the Pit:

HINCV

18 “हे मनुष्य के पुत्र, मिस्र देश के उपद्रवी लोगों के लिये शोक मनाओ और उसे तथा शक्तिशाली जाति के बेटियों को उन लोगों के साथ पृथ्वी को सौंप दो, जो नीचे कब्र में जाते हैं.

BSB

19 Whom do you surpass in beauty? Go down and be placed with the uncircumcised!

HINCV

19 उनसे कहो, ‘क्या तुम दूसरों की अपेक्षा ज्यादा कृपापात्र हो? नीचे जाकर खतना-रहितों के बीच लेट जाओ.’

BSB

20 They will fall among those slain by the sword. The sword is appointed! Let them drag her away along with all her multitudes.

HINCV

20 वे उन्हीं के बीच गिरेंगे, जो तलवार से घात किए गये हैं. तलवार म्यान से निकाली गई है; उसे उसके सब उपद्रवी लोगों के साथ घसीटकर ले जाया जाए.

BSB

21 Mighty chiefs will speak from the midst of Sheol about Egypt and her allies: ‘They have come down and lie with the uncircumcised, with those slain by the sword.’

HINCV

21 मृतकों के राज्य के भीतर से ही शक्तिशाली अगुए मिस्र और उसके साथ वालों के बारे में कहेंगे, ‘वे नीचे आ गये हैं और वे उन खतना-रहित लोगों के साथ पड़े हैं, जो तलवार से मारे गये हैं.’

BSB

22 Assyria is there with her whole company; her graves are all around her. All of them are slain, fallen by the sword.

HINCV

22 “अश्शूर वहां अपनी पूरी सेना के साथ है; वह अपने सब मारे गये लोगों की कब्रों से घिरी हुई है, वे सब जो तलवार से मारे गये हैं.

BSB

23 Her graves are set in the depths of the Pit, and her company is all around her grave. All of them are slain, fallen by the sword—those who once spread terror in the land of the living.

HINCV

23 उनकी कब्र गड्ढों के गहराइयों में हैं और उसकी सेना उसकी कब्र के चारों ओर लेटी हुई है. वे सब जिन्होंने जीवितों के देश में आतंक फैलाया था, घात किए गये हैं; वे सब तलवार से मारे गये हैं.

BSB

24 Elam is there with all her multitudes around her grave. All of them are slain, fallen by the sword—those who went down uncircumcised to the earth below, who once spread their terror in the land of the living. They bear their disgrace with those who descend to the Pit.

HINCV

24 “एलाम वहां है, और उसके सब उपद्रवी लोग उसकी कब्र के चारों ओर हैं. वे सब तलवार से मारे गये हैं, जिन्होंने जीवितों के देश में आतंक फैलाया था, वे सब नीचे पृथ्वी में खतना-रहित चले गये हैं. वे उनके साथ ही लज्जित हैं, जो नीचे कब्र में जाते हैं.

BSB

25 Among the slain they prepare a resting place for Elam with all her hordes, with her graves all around her. All of them are uncircumcised, slain by the sword, although their terror was once spread in the land of the living. They bear their disgrace with those who descend to the Pit. They are placed among the slain.

HINCV

25 मारे गये लोगों के बीच उसके लिये एक बिछौना बनाया गया है, और उसके सब उपद्रवी लोग उसकी कब्र के चारों तरफ हैं. ये सबके सब खतना-रहित लोग हैं और तलवार से मारे गये हैं. क्योंकि जीवितों के देश में उनका आतंक फैला था, इसलिये वे उनके साथ ही लज्जित हैं, जो नीचे कब्र में जाते हैं; उन्हें मारे गये लोगों के बीच रखा गया है.

BSB

26 Meshech and Tubal are there with all their multitudes, with their graves all around them. All of them are uncircumcised, slain by the sword, because they spread their terror in the land of the living.

HINCV

26 “मेशेख और तूबल वहां हैं, और उनके उपद्रवी लोग उनकी कब्रों के चारों तरफ हैं. उनमें से सब खतना-रहित हैं और तलवार से मारे गये हैं क्योंकि उन्होंने जीवितों के देश में अपना आतंक फैलाया था.

BSB

27 They do not lie down with the fallen warriors of old, who went down to Sheol with their weapons of war, whose swords were placed under their heads, whose shields rested on their bones, although the terror of the mighty was once in the land of the living.

HINCV

27 पर वे मरे हुए उन पुराने योद्धाओं के साथ नहीं पड़े हैं, जो अपने युद्ध के हथियारों के साथ मृतकों के राज्य में नीचे गये—उनकी तलवारें उनके सिर के नीचे रखी थी और उनके ढाल उनकी हड्डियों पर पड़े थे—यद्यपि ये योद्धा भी जीवितों के देश को आतंकित किए थे.

BSB

28 But you too will be shattered and lie down among the uncircumcised, with those slain by the sword.

HINCV

28 “हे फ़रोह, तुम्हें भी टुकड़े-टुकड़े कर दिया जाएगा और तुम भी उन खतना-रहितों के बीच पड़े रहोगे, जो तलवार से मारे गये हैं.

BSB

29 Edom is there, and all her kings and princes, who despite their might are laid among those slain by the sword. They lie down with the uncircumcised, with those who descend to the Pit.

HINCV

29 “एदोम, उसके राजा और उसके सब राजकुमार वहां हैं; शक्तिशाली होने के बावजूद, वे उनके साथ पड़े हैं, जो तलवार से मारे गये हैं. वे उन खतना-रहितों के साथ पड़े हैं, जो नीचे कब्र में जाते हैं.

BSB

30 All the leaders of the north and all the Sidonians are there; they went down in disgrace with the slain, despite the terror of their might. They lie uncircumcised with those slain by the sword and bear their shame with those who descend to the Pit.

HINCV

30 “उत्तर दिशा के सारे राजकुमार और सारे सीदोनी भी वहां हैं; अपनी शक्ति से आतंक फैलाने के बावजूद, कलंकित होकर वे मारे गये लोगों के साथ कब्र में चले गये. वे खतना-रहित दशा में उन लोगों के साथ पड़े हुए हैं, जो तलवार से मारे गये हैं और उनके साथ ही लज्जित हैं, जो नीचे कब्र में जाते हैं.

BSB

31 Pharaoh will see them and be comforted over all his multitude—Pharaoh and all his army, slain by the sword, declares the Lord GOD.

HINCV

31 “फ़रोह—वह और उसकी सारी सेना—उन्हें देखेगी और उसे अपने उन सारे उपद्रवी लोगों के बारे में सांत्वना मिलेगी, जो तलवार से मारे गये थे, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.

BSB

32 For I will spread My terror in the land of the living, so that Pharaoh and all his multitude will be laid to rest among the uncircumcised, with those slain by the sword, declares the Lord GOD.”

HINCV

32 यद्यपि मैंने जीवितों के देश में फ़रोह का आतंक फैला दिया था, फिर भी वह और उसके सब उपद्रवी लोग उन खतना-रहितों के बीच पड़े रहेंगे, जो तलवार से मारे गये हैं, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.”

Questions about Ezekiel 32? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.