Ezekiel 33

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Again the word of the LORD came to me, saying,

HINCV

1 याहवेह का वचन मेरे पास आया:

BSB

2 “Son of man, speak to your people and tell them: ‘Suppose I bring the sword against a land, and the people of that land choose a man from among them, appointing him as their watchman,

HINCV

2 “मनुष्य के पुत्र, अपने लोगों से बात करो और उनसे कहो: ‘जब मैं किसी देश पर तलवार चलाता हूं, और उस देश के लोग अपने एक व्यक्ति को चुनकर उसे अपना पहरेदार बनाते हैं,

BSB

3 and he sees the sword coming against that land and blows the ram’s horn to warn the people.

HINCV

3 और वह देखता है कि देश के विरुद्ध तलवार चली आ रही है और वह तुरही फूंककर लोगों को चेतावनी देता है,

BSB

4 Then if anyone hears the sound of the horn but fails to heed the warning, and the sword comes and takes him away, his blood will be on his own head.

HINCV

4 तब यदि कोई तुरही को सुनकर चेतावनी पर ध्यान नहीं देता है और तलवार आकर उनका प्राण ले लेती है, तो उसके खून का दोष उसी के सिर पर होगा.

BSB

5 Since he heard the sound of the horn but failed to heed the warning, his blood will be on his own head. If he had heeded the warning, he would have saved his life.

HINCV

5 जब उसने तुरही की आवाज सुनी परंतु उसने चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया, इसलिये उसके खून का दोष उसी के सिर पर होगा. यदि वह चेतावनी पर ध्यान दिया होता, तो वह अपना प्राण बचा लेता.

BSB

6 But if the watchman sees the sword coming and fails to blow the horn to warn the people, and the sword comes and takes away a life, then that one will be taken away in his iniquity, but I will hold the watchman accountable for his blood.’

HINCV

6 पर यदि पहरेदार तलवार को आते हुए देखता है और लोगों को चेतावनी देने के लिये तुरही नहीं बजाता है और तलवार आकर किसी का प्राण ले लेती है, तो उसके पाप के कारण उस व्यक्ति का प्राण ले लिया जाएगा, पर मैं उसके खून के लिये उस पहरेदार को ज़िम्मेदार ठहराऊंगा.’

BSB

7 As for you, O son of man, I have made you a watchman for the house of Israel; so hear the word from My mouth and give them the warning from Me.

HINCV

7 “हे मनुष्य के पुत्र, मैंने तुम्हें इस्राएल के लोगों के लिये एक पहरेदार ठहराया है; इसलिये जो बात मैं कहता हूं, उसे सुन और उन्हें मेरी ओर से चेतावनी दे.

BSB

8 If I say to the wicked, ‘O wicked man, you will surely die,’ but you do not speak out to dissuade him from his way, then that wicked man will die in his iniquity, yet I will hold you accountable for his blood.

HINCV

8 जब मैं दुष्ट मनुष्य से कहता हूं, ‘हे दुष्ट मनुष्य, तू निश्चय मरेगा,’ और तुम उस व्यक्ति को उसका जीवन बदलने के लिये नहीं कहते हो, तो वह व्यक्ति अपने पाप के कारण मरेगा, और मैं तुम्हें उसके खून के लिये ज़िम्मेदार ठहराऊंगा.

BSB

9 But if you warn the wicked man to turn from his way, and he does not turn from it, he will die in his iniquity, but you will have saved your life.

HINCV

9 पर यदि तुम दुष्ट व्यक्ति को उसका जीवन बदलने की चेतावनी देते हो और वह अपना जीवन नहीं बदलता है, तो वह अपने पाप के कारण मरेगा, किंतु तुम स्वयं बच जाओगे.

BSB

10 Now as for you, son of man, tell the house of Israel that this is what they have said: ‘Our transgressions and our sins are heavy upon us, and we are wasting away because of them! How can we live?’

HINCV

10 “हे मनुष्य के पुत्र, इस्राएलियों से कहो, ‘तुम यह कह रहे हो: “हमारे पाप और अपराध हमें नीचे गिराते हैं, और हम उनके कारण से बेकार हो रहे हैं. तब हम जीवित कैसे रह सकते हैं?”’

BSB

11 Say to them: ‘As surely as I live, declares the Lord GOD, I take no pleasure in the death of the wicked, but rather that the wicked should turn from their ways and live. Turn! Turn from your evil ways! For why should you die, O house of Israel?’

HINCV

11 उनसे कहो, ‘मेरे जीवन की शपथ, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है, मैं दुष्ट की मृत्यु से खुश नहीं होता हूं, पर अच्छा यह होगा कि वह अपना जीवन बदले और जीवित रहे. छोड़ो! अपने दुष्ट जीवनशैली को छोड़ो! हे इस्राएल के लोगों, तुम क्यों मरोगे?’

BSB

12 Therefore, son of man, say to your people: ‘The righteousness of the righteous man will not deliver him in the day of his transgression; neither will the wickedness of the wicked man cause him to stumble on the day he turns from his wickedness. Nor will the righteous man be able to survive by his righteousness on the day he sins.’

HINCV

12 “इसलिये, हे मनुष्य के पुत्र, अपने लोगों से कहो, ‘यदि कोई धर्मी व्यक्ति आज्ञा नहीं मानता है, तो उसके पहले के धर्मीपन का कोई मतलब नहीं होगा. और यदि कोई दुष्ट व्यक्ति पश्चात्ताप करता है, तो उस व्यक्ति के पहले की दुष्टता के कारण उसे दंड नहीं मिलेगा. जो धर्मी व्यक्ति पाप करता है, वह जीवित नहीं रहेगा, यद्यपि वह पहले धर्मी था.’

BSB

13 If I tell the righteous man that he will surely live, but he then trusts in his righteousness and commits iniquity, then none of his righteous works will be remembered; he will die because of the iniquity he has committed.

HINCV

13 यदि मैं किसी धर्मी व्यक्ति से कहता हूं कि वह निश्चय जीवित रहेगा, पर तब वह अपने धर्मीपन पर भरोसा करके दुष्टता करने लगता है, तब उसके द्वारा किया गया कोई भी धर्मीपन का काम याद नहीं किया जाएगा; वह अपने किए गये दुष्ट काम के कारण मरेगा.

BSB

14 But if I tell the wicked man, ‘You will surely die,’ and he turns from his sin and does what is just and right—

HINCV

14 और यदि मैं किसी दुष्ट व्यक्ति को यह कहता हूं, ‘तुम निश्चय मरोगे,’ पर तब वह अपने पाप से मन फिराता है और वही करता है जो सही और न्याय संगत है—

BSB

15 if he restores a pledge, makes restitution for what he has stolen, and walks in the statutes of life without practicing iniquity—then he will surely live; he will not die.

HINCV

15 यदि वह कर्जा देने के बदले रखे गये बंधक की वस्तु को लौटा देता है, चोरी की वस्तु को लौटा देता है, जीवन देनेवाले नियमों का पालन करता है, और दुष्टता नहीं करता—तब वह व्यक्ति निश्चय जीवित रहेगा; वह नहीं मरेगा.

BSB

16 None of the sins he has committed will be held against him. He has done what is just and right; he will surely live.

HINCV

16 उसके द्वारा किया गया कोई भी पाप याद किया नहीं जाएगा. उसने सही और न्याय संगत काम किया है; वह निश्चय जीवित रहेगा.

BSB

17 Yet your people say, ‘The way of the Lord is not just.’ But it is their way that is not just.

HINCV

17 “फिर भी तुम्हारे लोग कहते हैं, ‘प्रभु की नीति न्याय संगत नहीं है.’ पर यह उनकी नीति है जो न्याय संगत नहीं है.

BSB

18 If a righteous man turns from his righteousness and commits iniquity, he will die for it.

HINCV

18 यदि कोई धर्मी व्यक्ति अपने धर्मीपन को छोड़कर दुष्ट काम करता है, तब वह अपने दुष्ट काम के कारण मरेगा.

BSB

19 But if a wicked man turns from his wickedness and does what is just and right, he will live because of this.

HINCV

19 और यदि कोई दुष्ट व्यक्ति अपनी दुष्टता को छोड़कर सही और न्याय संगत काम करता है, तब वह अपने इन कामों के कारण जीवित रहेगा.

BSB

20 Yet you say, ‘The way of the Lord is not just.’ But I will judge each of you according to his ways, O house of Israel.”

HINCV

20 तौभी तुम इस्राएली कहते हो, ‘प्रभु की नीति न्याय संगत नहीं है.’ पर मैं तुममें से हर एक का न्याय उसके कामों के अनुसार करूंगा.”

BSB

21 In the twelfth year of our exile, on the fifth day of the tenth month, a fugitive from Jerusalem came to me and reported, “The city has been taken!”

HINCV

21 हमारे बंधुआई के बारहवें वर्ष के, दसवें माह के पांचवें दिन, एक व्यक्ति जो येरूशलेम से बच निकला था, मेरे पास आकर कहा, “शहर का पतन हो गया है!”

BSB

22 Now the evening before the fugitive arrived, the hand of the LORD was upon me, and He opened my mouth before the man came to me in the morning. So my mouth was opened and I was no longer mute.

HINCV

22 उस व्यक्ति के आने के पूर्व संध्या पर, याहवेह का हाथ मुझ पर था, और उसने मेरा मुंह उस व्यक्ति सामने खोला, जो सुबह मेरे पास आया. इस प्रकार मेरा मुंह खुल गया और मैं फिर चुप न रहा.

BSB

23 Then the word of the LORD came to me, saying,

HINCV

23 तब याहवेह का वचन मेरे पास आया:

BSB

24 “Son of man, those living in the ruins in the land of Israel are saying, ‘Abraham was only one man, yet he possessed the land. But we are many; surely the land has been given to us as a possession.’

HINCV

24 “हे मनुष्य के पुत्र, वे लोग, जो इस्राएल देश के खंडहरों में रह रहे हैं, वे कह रहे हैं, ‘अब्राहाम तो सिर्फ एक व्यक्ति था, फिर भी उसने देश पर अधिकार किया; पर हम तो बहुत हैं; निश्चय ही यह देश हमें अधिकार करने के लिये दिया गया है.’

BSB

25 Therefore tell them that this is what the Lord GOD says: ‘You eat meat with the blood in it, lift up your eyes to your idols, and shed blood. Should you then possess the land?

HINCV

25 इसलिये उनसे कहो, ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: जब तुम मांस को खून सहित खाते हो, और अपनी मूर्तियों की ओर दृष्टि करके खून करते हो, तब क्या तुम्हें उस देश पर अधिकार करना चाहिये?

BSB

26 You have relied on your swords, you have committed detestable acts, and each of you has defiled his neighbor’s wife. Should you then possess the land?’

HINCV

26 तुम अपने तलवार पर निर्भर रहते हो, तुम घृणित काम करते हो, और तुममें से हर एक अपने पड़ोसी की पत्नी को अशुद्ध करता है. तब क्या तुम्हें उस देश पर अधिकार करना चाहिये?’

BSB

27 Tell them that this is what the Lord GOD says: ‘As surely as I live, those in the ruins will fall by the sword, those in the open field I will give to be devoured by wild animals, and those in the strongholds and caves will die by plague.

HINCV

27 “उनसे यह कहो: ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: मैं अपने जीवन की शपथ खाकर कहता हूं, जो इस समय खंडहरों में रह रहे हैं, वे तलवार से मारे जाएंगे, जो खुले मैदान में हैं, उन्हें मैं जंगली जानवरों का आहार होने के लिये दे दूंगा, और जो दृढ़ गढ़ों और गुफाओं में हैं, वे महामारी से मारे जाएंगे.

BSB

28 I will make the land a desolate waste, and the pride of her strength will come to an end. The mountains of Israel will become desolate, so that no one will pass through.

HINCV

28 मैं उस देश को उजाड़ एवं निर्जन बना दूंगा, और उसके घमंड से भरे बल का अंत हो जाएगा, और इस्राएल के पर्वत सुनसान हो जाएंगे, जिससे कोई भी उनमें से होकर नहीं जाएगा.

BSB

29 Then they will know that I am the LORD, when I have made the land a desolate waste because of all the abominations they have committed.’

HINCV

29 उनके द्वारा किए गये सब घृणित कामों के कारण जब मैं उस देश को उजाड़ एवं निर्जन बना दूंगा, तब वे जानेंगे कि मैं याहवेह हूं.’

BSB

30 As for you, son of man, your people are talking about you near the city walls and in the doorways of their houses. One speaks to another, each saying to his brother, ‘Come and hear the message that has come from the LORD!’

HINCV

30 “हे मनुष्य के पुत्र, जहां तक तुम्हारा सवाल है, तुम्हारे लोग तुम्हारे विषय में दीवारों के किनारे और घर के दरवाजों पर बात करते हुए एक दूसरे से यह कह रहे हैं, ‘आओ और उस संदेश को सुनो, जो याहवेह से आया है.’

BSB

31 So My people come to you as usual, sit before you, and hear your words; but they do not put them into practice. Although they express love with their mouths, their hearts pursue dishonest gain.

HINCV

31 मेरे लोग तुम्हारे पास आते हैं, जैसा कि वे सामान्यतः करते हैं, और वे तुम्हारा वचन सुनने के लिये तुम्हारे सामने बैठते हैं, पर वे उन वचनों के अनुसार नहीं चलते हैं, वे मुंह से प्रेम की बातें तो करते हैं, पर उनका मन अन्याय की कमाई में लगा रहता है.

BSB

32 Indeed, you are to them like a singer of love songs with a beautiful voice, who skillfully plays an instrument. They hear your words but do not put them into practice.

HINCV

32 वास्तव में, तुम उनके लिये एक ऐसे व्यक्ति हो, जो सुरिली आवाज में प्रेम गीत गाता है और अच्छा बाजा बजाता है, इससे बढ़कर तुम उनके लिये कुछ नहीं हो, क्योंकि वे तुम्हारे वचन को तो सुनते हैं पर उसके अनुसार नहीं चलते हैं.

BSB

33 So when it comes to pass—and surely it will come—then they will know that a prophet has been among them.”

HINCV

33 “जब यह सब घटित होगा—और यह अवश्य ही घटित होगा—तब वे जानेंगे कि उनके बीच एक भविष्यवक्ता आया था.”

Questions about Ezekiel 33? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.