Ezekiel 34
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Then the word of the LORD came to me, saying, | HINCV 1 याहवेह का वचन मेरे पास आया: |
| BSB 2 “Son of man, prophesy against the shepherds of Israel. Prophesy and tell them that this is what the Lord GOD says: ‘Woe to the shepherds of Israel, who only feed themselves! Should not the shepherds feed their flock? | HINCV 2 “हे मनुष्य के पुत्र, इस्राएल के चरवाहों के विरुद्ध भविष्यवाणी करो; भविष्यवाणी करके कहो: ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: धिक्कार है तुम पर, हे इस्राएल के चरवाहों, जो सिर्फ अपना ही ध्यान रखते हो! क्या चरवाहों को झुंड का ध्यान नहीं रखना चाहिये? |
| BSB 3 You eat the fat, wear the wool, and butcher the fattened sheep, but you do not feed the flock. | HINCV 3 तुम दही खाते हो, ऊनी कपड़े पहनते हो और खाने के लिये चुनकर पशुओं को काटते हो, पर तुम झुंड का ध्यान नहीं रखते हो. |
| BSB 4 You have not strengthened the weak, healed the sick, bound up the injured, brought back the strays, or searched for the lost. Instead, you have ruled them with violence and cruelty. | HINCV 4 तुमने कमजोर को बलवान नहीं किया, बीमार को चंगा नहीं किया या घायल की मरहम पट्टी नहीं किया. तुम भटके हुओं को सही रास्ते पर नहीं लाए या खोये हुओं को नहीं ढूंढ़े. तुमने उन पर कठोरता और निर्दयता से शासन किया है. |
| BSB 5 They were scattered for lack of a shepherd, and when they were scattered they became food for all the wild beasts. | HINCV 5 इसलिये वे तितर-बितर हो गये, क्योंकि उनका कोई चरवाहा न था, और जब वे तितर-बितर हो गये, तो वे सब जंगली पशुओं का आहार बन गये. |
| BSB 6 My flock went astray on all the mountains and every high hill. They were scattered over the face of all the earth, with no one to search for them or seek them out.’ | HINCV 6 मेरी भेड़ें सब पहाड़ों और ऊंचे पठारों पर भटकती रहीं. वे सारी पृथ्वी पर तितर-बितर हो गईं, और किसी ने भी उनको नहीं ढूंढ़ा या उनकी सुधि नहीं ली. |
| BSB 7 Therefore, you shepherds, hear the word of the LORD: | HINCV 7 “ ‘इसलिये हे चरवाहों, याहवेह की बात सुनो: |
| BSB 8 ‘As surely as I live, declares the Lord GOD, because My flock lacks a shepherd and has become prey and food for every wild beast, and because My shepherds did not search for My flock but fed themselves instead, | HINCV 8 परम प्रधान याहवेह की घोषणा है, मैं अपने जीवन की शपथ खाकर कहता हूं, क्योंकि मेरे झुंड का कोई चरवाहा नहीं है और इसलिये उसे लूटा गया है और वह सब जंगली पशुओं का आहार बन गया है, और क्योंकि मेरे चरवाहों ने मेरे झुंड की खोज नहीं की और मेरे झुंड पर ध्यान देने के बदले अपने आप पर ध्यान दिया, |
| BSB 9 therefore, you shepherds, hear the word of the LORD!’ | HINCV 9 इसलिये हे चरवाहों, तुम याहवेह की बात सुनो: |
| BSB 10 This is what the Lord GOD says: ‘Behold, I am against the shepherds, and I will demand from them My flock and remove them from tending the flock, so that they can no longer feed themselves. For I will deliver My flock from their mouths, and it will no longer be food for them.’ | HINCV 10 परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: मैं चरवाहों के विरुद्ध हूं और मैं उनसे अपने झुंड का लेखा लूंगा. मैं उनको झुंड को चराने के काम से हटा दूंगा ताकि चरवाहे फिर अपना भरण-पोषण न कर सकें. मैं उनके मुंह से अपने झुंड को छुड़ाऊंगा, और वे फिर उनका आहार नहीं होंगे. |
| BSB 11 For this is what the Lord GOD says: ‘Behold, I Myself will search for My flock and seek them out. | HINCV 11 “ ‘क्योंकि परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: मैं स्वयं अपनी भेड़ों को खोजूंगा और उनकी देखभाल करूंगा. |
| BSB 12 As a shepherd looks for his scattered sheep when he is among the flock, so I will look for My flock. I will rescue them from all the places to which they were scattered on a day of clouds and darkness. | HINCV 12 जिस प्रकार एक चरवाहा अपने बिखरे हुए झुंड की देखभाल करता है, जब वह उनके साथ होता है, उस प्रकार मैं भी अपने भेड़ों की देखभाल करूंगा. मैं उन्हें उन सब जगहों से बचाऊंगा, जहां वे बादलों और अंधकार से घिरे दिन में तितर-बितर हो गये थे. |
| BSB 13 I will bring them out from the peoples, gather them from the countries, and bring them into their own land. I will feed them on the mountains of Israel, in the ravines, and in all the settlements of the land. | HINCV 13 मैं उन्हें जाति-जाति के लोगों बीच से निकालकर लाऊंगा और देश-देश से उन्हें इकट्ठा करूंगा, और मैं उन्हें उनके स्वयं के देश में ले आऊंगा. मैं उन्हें इस्राएल के पर्वतों पर, घाटियों में और देश के उन सारे जगहों में चराऊंगा, जहां लोग बसे हुए हैं. |
| BSB 14 I will feed them in good pasture, and the lofty mountains of Israel will be their grazing land. There they will lie down in a good grazing land; they will feed in rich pasture on the mountains of Israel. | HINCV 14 मैं उन्हें अच्छे चरागाह में चराऊंगा, और इस्राएल के पर्वत की ऊंचाइयां उनके चरने के स्थान होंगे. वहां वे अच्छे चरने की जगह पर लेटेंगे, और वहां वे इस्राएल के पर्वतों पर एक अच्छे चरागाह में चरेंगे. |
| BSB 15 I will tend My flock and make them lie down, declares the Lord GOD. | HINCV 15 मैं स्वयं अपनी भेड़ों को चराऊंगा और उन्हें आराम कराऊंगा, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है. |
| BSB 16 I will seek the lost, bring back the strays, bind up the broken, and strengthen the weak; but the sleek and strong I will destroy. I will shepherd them with justice.’ | HINCV 16 मैं खोए हुओं को खोजूंगा और भटके हुओं को वापस ले आऊंगा. मैं घायलों की मरहम पट्टी करूंगा और जो कमजोर हैं, उन्हें बलवान बनाऊंगा, पर जो चिकने और पुष्ट हैं, उन्हें नष्ट कर दूंगा. मैं न्याय के साथ झुंड की देखभाल करूंगा. |
| BSB 17 This is what the Lord GOD says to you, My flock: ‘I will judge between one sheep and another, between the rams and the goats. | HINCV 17 “ ‘जहां तक तुम्हारा सवाल है, हे मेरे झुंड, परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: मैं एक भेड़ और दूसरी भेड़ के बीच, और मेढ़ों और बकरों-बकरियों के बीच न्याय करूंगा. |
| BSB 18 Is it not enough for you to feed on the good pasture? Must you also trample the rest of the pasture with your feet? Is it not enough for you to drink the clear waters? Must you also muddy the rest with your feet? | HINCV 18 क्या तुम्हारे लिये यह पर्याप्त नहीं है कि तुम अच्छे चरागाह में चरो? क्या ज़रूरी है कि अपने बचे हुए चरागाह को अपने पैरों से रौंदो? क्या साफ पानी पीना तुम्हारे लिये पर्याप्त नहीं है? क्या ज़रूरी है कि बाकी को अपने पैरों से गंदा करो? |
| BSB 19 Why must My flock feed on what your feet have trampled, and drink what your feet have muddied?’ | HINCV 19 क्या ज़रूरी है कि मेरा झुंड उसमें से खाएं, जिसे तुमने रौंद दिया है और उसमें से पिए जिसे तुमने अपने पैरों से गंदा कर दिया है? |
| BSB 20 Therefore this is what the Lord GOD says to them: ‘Behold, I Myself will judge between the fat sheep and the lean sheep. | HINCV 20 “ ‘इसलिये परम प्रधान याहवेह का उनसे यह कहना है: देखो, मैं स्वयं मोटी भेड़ और पतली भेड़ के बीच न्याय करूंगा. |
| BSB 21 Since you shove with flank and shoulder, butting all the weak ones with your horns until you have scattered them abroad, | HINCV 21 क्योंकि तुम सब दुर्बल भेड़ों को अपने बाजू और अपने कंधों से तब तक ढकेलते और उन्हें सींग मारते हो, जब तक कि वे दूर नहीं चले जाते, |
| BSB 22 I will save My flock, and they will no longer be prey. I will judge between one sheep and another. | HINCV 22 मैं अपनी भेड़ों को बचाऊंगा, और उन्हें फिर लूटा नहीं जाएगा. मैं एक भेड़ और दूसरी भेड़ के बीच न्याय करूंगा. |
| BSB 23 I will appoint over them one shepherd, My servant David, and he will feed them. He will feed them and be their shepherd. | HINCV 23 मैं उनके ऊपर एक चरवाहा, अपने सेवक दावीद को ठहराऊंगा, और वह उनको चराएगा; वह उनको चराएगा और उनका चरवाहा होगा. |
| BSB 24 I, the LORD, will be their God, and My servant David will be a prince among them. I, the LORD, have spoken. | HINCV 24 मैं याहवेह उनका परमेश्वर ठहरूंगा, और मेरा सेवक दावीद उनके बीच राजकुमार होगा. मैं याहवेह ने कहा है. |
| BSB 25 I will make with them a covenant of peace and rid the land of wild animals, so that they may dwell securely in the wilderness and sleep in the forest. | HINCV 25 “ ‘मैं उनके साथ शांति की एक वाचा बांधूंगा और देश को दुष्ट पशुओं से छुटकारा दूंगा, ताकि वे निर्जन प्रदेश में सुरक्षित रहें और जंगलों में चैन से सोएं. |
| BSB 26 I will make them and the places around My hill a blessing. I will send down showers in season—showers of blessing. | HINCV 26 मैं उन्हें तथा मेरी पहाड़ी के आस-पास के जगहों को आशीष का कारण बनाऊंगा. मैं समय पर बारिश भेजूंगा; वहां आशीष की बारिश होगी. |
| BSB 27 The trees of the field will give their fruit, and the land will yield its produce; My flock will be secure in their land. Then they will know that I am the LORD, when I have broken the bars of their yoke and delivered them from the hands that enslaved them. | HINCV 27 पेड़ों में फल लगेंगे और भूमि अपना उपज देगी; लोग अपने देश में सुरक्षित रहेंगे. जब मैं उनके जूए को तोड़ूंगा और उन्हें उन लोगों के हाथों से छुड़ाऊंगा, जिन्होंने उन्हें गुलाम बना लिया है, तब वे जानेंगे कि मैं याहवेह हूं. |
| BSB 28 They will no longer be prey for the nations, and the beasts of the earth will not consume them. They will dwell securely, and no one will frighten them. | HINCV 28 वे जाति-जाति के लोगों के द्वारा फिर लूटे नहीं जाएंगे, और न ही जंगली जानवर उन्हें फाड़ खाएंगे. वे सुरक्षित रहेंगे, और उन्हें कोई नहीं डराएगा. |
| BSB 29 And I will raise up for them a garden of renown, and they will no longer be victims of famine in the land or bear the scorn of the nations. | HINCV 29 मैं उन्हें एक ऐसा देश दूंगा, जो अपने फसल के लिये जाना जाता है, और वे देश में फिर अकाल से पीड़ित न होंगे या जाति-जाति के लोग उन्हें अपमानित नहीं करेंगे. |
| BSB 30 Then they will know that I, the LORD their God, am with them, and that they, the house of Israel, are My people,’ declares the Lord GOD. | HINCV 30 तब वे जानेंगे कि मैं, याहवेह उनका परमेश्वर उनके साथ हूं और यह भी कि वे, इस्राएली मेरे लोग हैं, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है. |
| BSB 31 ‘You are My flock, the sheep of My pasture, My people, and I am your God,’ declares the Lord GOD.” | HINCV 31 तुम मेरी भेड़ें हो, मेरे चरागाह की भेड़ें, और मैं तुम्हारा परमेश्वर हूं, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.’” |
Questions about Ezekiel 34? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.