Ezekiel 34

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Then the word of the LORD came to me, saying,

HINIRV

1 यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा:

BSB

2 “Son of man, prophesy against the shepherds of Israel. Prophesy and tell them that this is what the Lord GOD says: ‘Woe to the shepherds of Israel, who only feed themselves! Should not the shepherds feed their flock?

HINIRV

2 “हे मनुष्य के सन्तान, इस्राएल के चरवाहों के विरुद्ध भविष्यद्वाणी करके उन चरवाहों से कह, परमेश्वर यहोवा यह कहता है: हाय इस्राएल के चरवाहों पर जो अपने-अपने पेट भरते हैं! क्या चरवाहों को भेड़-बकरियों का पेट न भरना चाहिए?

BSB

3 You eat the fat, wear the wool, and butcher the fattened sheep, but you do not feed the flock.

HINIRV

3 तुम लोग चर्बी खाते, ऊन पहनते और मोटे-मोटे पशुओं को काटते हो; परन्तु भेड़-बकरियों को तुम नहीं चराते। (जक. 11:16)

BSB

4 You have not strengthened the weak, healed the sick, bound up the injured, brought back the strays, or searched for the lost. Instead, you have ruled them with violence and cruelty.

HINIRV

4 तुम ने बीमारों को बलवान न किया, न रोगियों को चंगा किया, न घायलों के घावों को बाँधा, न निकाली हुई को लौटा लाए, न खोई हुई को खोजा, परन्तु तुम ने बल और जबरदस्ती से अधिकार चलाया है।

BSB

5 They were scattered for lack of a shepherd, and when they were scattered they became food for all the wild beasts.

HINIRV

5 वे चरवाहे के न होने के कारण तितर-बितर हुई; और सब वन-पशुओं का आहार हो गई।

BSB

6 My flock went astray on all the mountains and every high hill. They were scattered over the face of all the earth, with no one to search for them or seek them out.’

HINIRV

6 मेरी भेड़-बकरियाँ तितर-बितर हुई है; वे सारे पहाड़ों और ऊँचे-ऊँचे टीलों पर भटकती थीं; मेरी भेड़-बकरियाँ सारी पृथ्वी के ऊपर तितर-बितर हुई; और न तो कोई उनकी सुधि लेता था, न कोई उनको ढूँढ़ता था। (यहे. 34:8)

BSB

7 Therefore, you shepherds, hear the word of the LORD:

HINIRV

7 “इस कारण, हे चरवाहों, यहोवा का वचन सुनो:

BSB

8 ‘As surely as I live, declares the Lord GOD, because My flock lacks a shepherd and has become prey and food for every wild beast, and because My shepherds did not search for My flock but fed themselves instead,

HINIRV

8 परमेश्वर यहोवा की यह वाणी है, मेरे जीवन की सौगन्ध, मेरी भेड़-बकरियाँ जो लुट गई, और मेरी भेड़-बकरियाँ जो चरवाहे के न होने के कारण सब वन-पशुओं का आहार हो गई; और इसलिए कि मेरे चरवाहों ने मेरी भेड़-बकरियों की सुधि नहीं ली, और मेरी भेड़-बकरियों का पेट नहीं, अपना ही अपना पेट भरा;

BSB

9 therefore, you shepherds, hear the word of the LORD!’

HINIRV

9 इस कारण हे चरवाहों, यहोवा का वचन सुनो,

BSB

10 This is what the Lord GOD says: ‘Behold, I am against the shepherds, and I will demand from them My flock and remove them from tending the flock, so that they can no longer feed themselves. For I will deliver My flock from their mouths, and it will no longer be food for them.’

HINIRV

10 परमेश्वर यहोवा यह कहता है: देखो, मैं चरवाहों के विरुद्ध हूँ; और मैं उनसे अपनी भेड़-बकरियों का लेखा लूँगा, और उनको फिर उन्हें चराने न दूँगा; वे फिर अपना-अपना पेट भरने न पाएँगे। मैं अपनी भेड़-बकरियाँ उनके मुँह से छुड़ाऊँगा कि आगे को वे उनका आहार न हों।

BSB

11 For this is what the Lord GOD says: ‘Behold, I Myself will search for My flock and seek them out.

HINIRV

11 “क्योंकि परमेश्वर यहोवा यह कहता है, देखो, मैं आप ही अपनी भेड़-बकरियों की सुधि लूँगा, और उन्हें ढूँढ़ूगा। (लूका 19:10)

BSB

12 As a shepherd looks for his scattered sheep when he is among the flock, so I will look for My flock. I will rescue them from all the places to which they were scattered on a day of clouds and darkness.

HINIRV

12 जैसे चरवाहा अपनी भेड़-बकरियों में से भटकी हुई को फिर से अपने झुण्ड में बटोरता है, वैसे ही मैं भी अपनी भेड़-बकरियों को बटोरूँगा; मैं उन्हें उन सब स्थानों से निकाल ले आऊँगा, जहाँ-जहाँ वे बादल और घोर अंधकार के दिन तितर-बितर हो गई हों।

BSB

13 I will bring them out from the peoples, gather them from the countries, and bring them into their own land. I will feed them on the mountains of Israel, in the ravines, and in all the settlements of the land.

HINIRV

13 मैं उन्हें देश-देश के लोगों में से निकालूँगा, और देश-देश से इकट्ठा करूँगा, और उन्हीं के निज भूमि में ले आऊँगा; और इस्राएल के पहाड़ों पर और नालों में और उस देश के सब बसे हुए स्थानों में चराऊँगा।

BSB

14 I will feed them in good pasture, and the lofty mountains of Israel will be their grazing land. There they will lie down in a good grazing land; they will feed in rich pasture on the mountains of Israel.

HINIRV

14 मैं उन्हें अच्छी चराई में चराऊँगा, और इस्राएल के ऊँचे-ऊँचे पहाड़ों पर उनको चराई मिलेगी; वहाँ वे अच्छी हरियाली में बैठा करेंगी, और इस्राएल के पहाड़ों पर उत्तम से उत्तम चराई चरेंगी।

BSB

15 I will tend My flock and make them lie down, declares the Lord GOD.

HINIRV

15 मैं आप ही अपनी भेड़-बकरियों का चरवाहा होऊँगा, और मैं आप ही उन्हें बैठाऊँगा, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है। (भज. 23:1,2)

BSB

16 I will seek the lost, bring back the strays, bind up the broken, and strengthen the weak; but the sleek and strong I will destroy. I will shepherd them with justice.’

HINIRV

16 मैं खोई हुई को ढूँढ़ूगा, और निकाली हुई को लौटा लाऊँगा, और घायल के घाव बाँधूँगा, और बीमार को बलवान करूँगा, और जो मोटी और बलवन्त हैं उन्हें मैं नाश करूँगा; मैं उनकी चरवाही न्याय से करूँगा। (लूका 15:4, लूका 19:10)

BSB

17 This is what the Lord GOD says to you, My flock: ‘I will judge between one sheep and another, between the rams and the goats.

HINIRV

17 “हे मेरे झुण्ड, तुम से परमेश्वर यहोवा यह कहता है, देखो, मैं भेड़-भेड़ के बीच और मेढ़ों और बकरों के बीच न्याय करता हूँ। (मत्ती 25:32)

BSB

18 Is it not enough for you to feed on the good pasture? Must you also trample the rest of the pasture with your feet? Is it not enough for you to drink the clear waters? Must you also muddy the rest with your feet?

HINIRV

18 क्या तुम्हें यह छोटी बात जान पड़ती है कि तुम अच्छी चराई चर लो और शेष चराई को अपने पाँवों से रौंदो; और क्या तुम्हें यह छोटी बात जान पड़ती है कि तुम निर्मल जल पी लो और शेष जल को अपने पाँवों से गंदला करो?

BSB

19 Why must My flock feed on what your feet have trampled, and drink what your feet have muddied?’

HINIRV

19 क्या मेरी भेड़-बकरियों को तुम्हारे पाँवों से रौंदे हुए को चरना, और तुम्हारे पाँवों से गंदले किए हुए को पीना पड़ेगा?

BSB

20 Therefore this is what the Lord GOD says to them: ‘Behold, I Myself will judge between the fat sheep and the lean sheep.

HINIRV

20 “इस कारण परमेश्वर यहोवा उनसे यह कहता है, देखो, मैं आप मोटी और दुबली भेड़-बकरियों के बीच न्याय करूँगा।

BSB

21 Since you shove with flank and shoulder, butting all the weak ones with your horns until you have scattered them abroad,

HINIRV

21 तुम जो सब बीमारों को बाजू और कंधे से यहाँ तक ढकेलते और सींग से यहाँ तक मारते हो कि वे तितर-बितर हो जाती हैं,

BSB

22 I will save My flock, and they will no longer be prey. I will judge between one sheep and another.

HINIRV

22 इस कारण मैं अपनी भेड़-बकरियों को छुड़ाऊँगा, और वे फिर न लुटेंगी, और मैं भेड़-भेड़ के और बकरी-बकरी के बीच न्याय करूँगा।

BSB

23 I will appoint over them one shepherd, My servant David, and he will feed them. He will feed them and be their shepherd.

HINIRV

23 मैं उन पर ऐसा एक चरवाहा ठहराऊँगा जो उनकी चरवाही करेगा, वह मेरा दास दाऊद होगा, वही उनको चराएगा, और वही उनका चरवाहा होगा। (यहे. 37:24)

BSB

24 I, the LORD, will be their God, and My servant David will be a prince among them. I, the LORD, have spoken.

HINIRV

24 मैं, यहोवा, उनका परमेश्वर ठहरूँगा, और मेरा दास दाऊद उनके बीच प्रधान होगा; मुझ यहोवा ही ने यह कहा है।

BSB

25 I will make with them a covenant of peace and rid the land of wild animals, so that they may dwell securely in the wilderness and sleep in the forest.

HINIRV

25 “मैं उनके साथ शान्ति की वाचा बाँधूँगा, और दुष्ट जन्तुओं को देश में न रहने दूँगा; अतः वे जंगल में निडर रहेंगे, और वन में सोएँगे।

BSB

26 I will make them and the places around My hill a blessing. I will send down showers in season—showers of blessing.

HINIRV

26 मैं उन्हें और अपनी पहाड़ी के आस-पास के स्थानों को आशीष का कारण बना दूँगा; और मेंह को मैं ठीक समय में बरसाया करूँगा; और वे आशीषों की वर्षा होंगी।

BSB

27 The trees of the field will give their fruit, and the land will yield its produce; My flock will be secure in their land. Then they will know that I am the LORD, when I have broken the bars of their yoke and delivered them from the hands that enslaved them.

HINIRV

27 मैदान के वृक्ष फलेंगे और भूमि अपनी उपज उपजाएगी, और वे अपने देश में निडर रहेंगे; जब मैं उनके जूए को तोड़कर उन लोगों के हाथ से छुड़ाऊँगा, जो उनसे सेवा कराते हैं, तब वे जान लेंगे कि मैं यहोवा हूँ।

BSB

28 They will no longer be prey for the nations, and the beasts of the earth will not consume them. They will dwell securely, and no one will frighten them.

HINIRV

28 वे फिर जाति-जाति से लूटे न जाएँगे, और न वन पशु उन्हें फाड़ खाएँगे; वे निडर रहेंगे, और उनको कोई न डराएगा। (यिर्म. 46:27)

BSB

29 And I will raise up for them a garden of renown, and they will no longer be victims of famine in the land or bear the scorn of the nations.

HINIRV

29 मैं उनके लिये उपजाऊ बारी उपजाऊँगा, और वे देश में फिर भूखे न मरेंगे, और न जाति-जाति के लोग फिर उनकी निन्दा करेंगे। (यहे. 36:29)

BSB

30 Then they will know that I, the LORD their God, am with them, and that they, the house of Israel, are My people,’ declares the Lord GOD.

HINIRV

30 और वे जानेंगे कि मैं परमेश्वर यहोवा, उनके संग हूँ, और वे जो इस्राएल का घराना है, वे मेरी प्रजा हैं, मुझ परमेश्वर यहोवा की यही वाणी हैं।

BSB

31 ‘You are My flock, the sheep of My pasture, My people, and I am your God,’ declares the Lord GOD.”

HINIRV

31 तुम तो मेरी भेड़-बकरियाँ, मेरी चराई की भेड़-बकरियाँ हो, तुम तो मनुष्य हो, और मैं तुम्हारा परमेश्वर हूँ, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है।”

Questions about Ezekiel 34? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.