Genesis 2

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Thus the heavens and the earth were completed in all their vast array.

HINIRV

1 इस तरह आकाश और पृथ्वी और उनकी सारी सेना का बनाना समाप्त हो गया।

BSB

2 And by the seventh day God had finished the work He had been doing; so on that day He rested from all His work.

HINIRV

2 और परमेश्वर ने अपना काम जिसे वह करता था सातवें दिन समाप्त किया, और उसने अपने किए हुए सारे काम से सातवें दिन विश्राम किया । (इब्रा. 4:4)

BSB

3 Then God blessed the seventh day and sanctified it, because on that day He rested from all the work of creation that He had accomplished.

HINIRV

3 और परमेश्वर ने सातवें दिन को आशीष दी और पवित्र ठहराया; क्योंकि उसमें उसने सृष्टि की रचना के अपने सारे काम से विश्राम लिया।

BSB

4 This is the account of the heavens and the earth when they were created, in the day that the LORD God made them.

HINIRV

4 आकाश और पृथ्वी की उत्पत्ति का वृत्तान्त यह है कि जब वे उत्पन्न हुए अर्थात् जिस दिन यहोवा परमेश्वर ने पृथ्वी और आकाश को बनाया।

BSB

5 Now no shrub of the field had yet appeared on the earth, nor had any plant of the field sprouted, for the LORD God had not yet sent rain upon the earth, and there was no man to cultivate the ground.

HINIRV

5 तब मैदान का कोई पौधा भूमि पर न था, और न मैदान का कोई छोटा पेड़ उगा था, क्योंकि यहोवा परमेश्वर ने पृथ्वी पर जल नहीं बरसाया था, और भूमि पर खेती करने के लिये मनुष्य भी नहीं था।

BSB

6 But springs welled up from the earth and watered the whole surface of the ground.

HINIRV

6 लेकिन कुहरा पृथ्वी से उठता था जिससे सारी भूमि सिंच जाती थी।

BSB

7 Then the LORD God formed man from the dust of the ground and breathed the breath of life into his nostrils, and the man became a living being.

HINIRV

7 तब यहोवा परमेश्वर ने आदम को भूमि की मिट्टी से रचा, और उसके नथनों में जीवन का श्वास फूँक दिया; और आदम जीवित प्राणी बन गया। (1 कुरि. 15:45)

BSB

8 And the LORD God planted a garden in Eden, in the east, where He placed the man He had formed.

HINIRV

8 और यहोवा परमेश्वर ने पूर्व की ओर, अदन में एक वाटिका लगाई; और वहाँ आदम को जिसे उसने रचा था, रख दिया।

BSB

9 Out of the ground the LORD God gave growth to every tree that is pleasing to the eye and good for food. And in the middle of the garden were the tree of life and the tree of the knowledge of good and evil.

HINIRV

9 और यहोवा परमेश्वर ने भूमि से सब भाँति के वृक्ष, जो देखने में मनोहर और जिनके फल खाने में अच्छे हैं, उगाए, और वाटिका के बीच में जीवन के वृक्ष को और भले या बुरे के ज्ञान के वृक्ष को भी लगाया। (प्रका. 2:7, प्रका. 22:14)

BSB

10 Now a river flowed out of Eden to water the garden, and from there it branched into four headwaters:

HINIRV

10 उस वाटिका को सींचने के लिये एक महानदी अदन से निकली और वहाँ से आगे बहकर चार नदियों में बँट गई। (प्रका. 22:2)

BSB

11 The name of the first river is the Pishon; it winds through the whole land of Havilah, where there is gold.

HINIRV

11 पहली नदी का नाम पीशोन है, यह वही है जो हवीला नाम के सारे देश को जहाँ सोना मिलता है घेरे हुए है।

BSB

12 And the gold of that land is pure, and bdellium and onyx are found there.

HINIRV

12 उस देश का सोना उत्तम होता है; वहाँ मोती और सुलैमानी पत्थर भी मिलते हैं।

BSB

13 The name of the second river is the Gihon; it winds through the whole land of Cush.

HINIRV

13 और दूसरी नदी का नाम गीहोन है; यह वही है जो कूश के सारे देश को घेरे हुए है।

BSB

14 The name of the third river is the Tigris; it runs along the east side of Assyria. And the fourth river is the Euphrates.

HINIRV

14 और तीसरी नदी का नाम हिद्देकेल है; यह वही है जो अश्शूर के पूर्व की ओर बहती है। और चौथी नदी का नाम फरात है।

BSB

15 Then the LORD God took the man and placed him in the Garden of Eden to cultivate and keep it.

HINIRV

15 तब यहोवा परमेश्वर ने आदम को लेकर अदन की वाटिका में रख दिया, कि वह उसमें काम करे और उसकी रखवाली करे।

BSB

16 And the LORD God commanded him, “You may eat freely from every tree of the garden,

HINIRV

16 और यहोवा परमेश्वर ने आदम को यह आज्ञा दी, “तू वाटिका के किसी भी वृक्षों का फल खा सकता है;

BSB

17 but you must not eat from the tree of the knowledge of good and evil; for in the day that you eat of it, you will surely die.”

HINIRV

17 पर भले या बुरे के ज्ञान का जो वृक्ष है, उसका फल तू कभी न खाना: क्योंकि जिस दिन तू उसका फल खाएगा उसी दिन अवश्य मर जाएगा।”

BSB

18 The LORD God also said, “It is not good for the man to be alone. I will make for him a suitable helper.”

HINIRV

18 फिर यहोवा परमेश्वर ने कहा, “आदम का अकेला रहना अच्छा नहीं; मैं उसके लिये एक ऐसा सहायक बनाऊँगा जो उसके लिये उपयुक्त होगा।” (1 कुरि. 11:9)

BSB

19 And out of the ground the LORD God formed every beast of the field and every bird of the air, and He brought them to the man to see what he would name each one. And whatever the man called each living creature, that was its name.

HINIRV

19 और यहोवा परमेश्वर भूमि में से सब जाति के जंगली पशुओं, और आकाश के सब भाँति के पक्षियों को रचकर आदम के पास ले आया कि देखे, कि वह उनका क्या-क्या नाम रखता है; और जिस-जिस जीवित प्राणी का जो-जो नाम आदम ने रखा वही उसका नाम हो गया।

BSB

20 The man gave names to all the livestock, to the birds of the air, and to every beast of the field. But for Adam no suitable helper was found.

HINIRV

20 अतः आदम ने सब जाति के घरेलू पशुओं, और आकाश के पक्षियों, और सब जाति के जंगली पशुओं के नाम रखे; परन्तु आदम के लिये कोई ऐसा सहायक न मिला जो उससे मेल खा सके।

BSB

21 So the LORD God caused the man to fall into a deep sleep, and while he slept, He took one of the man’s ribs and closed up the area with flesh.

HINIRV

21 तब यहोवा परमेश्वर ने आदम को गहरी नींद में डाल दिया, और जब वह सो गया तब उसने उसकी एक पसली निकालकर उसकी जगह माँस भर दिया। (1 कुरि. 11:8)

BSB

22 And from the rib that the LORD God had taken from the man, He made a woman and brought her to him.

HINIRV

22 और यहोवा परमेश्वर ने उस पसली को जो उसने आदम में से निकाली थी, स्त्री बना दिया; और उसको आदम के पास ले आया। (1 तीमु. 2:13)

BSB

23 And the man said: “This is now bone of my bones and flesh of my flesh; she shall be called ‘woman,’ for out of man she was taken.”

HINIRV

23 तब आदम ने कहा, “अब यह मेरी हड्डियों में की हड्डी और मेरे माँस में का माँस है; इसलिए इसका नाम नारी होगा, क्योंकि यह नर में से निकाली गई है।”

BSB

24 For this reason a man will leave his father and mother and be united to his wife, and they will become one flesh.

HINIRV

24 इस कारण पुरुष अपने माता-पिता को छोड़कर अपनी पत्नी से मिला रहेगा और वे एक ही तन बने रहेंगे। (मत्ती 19:5, मर. 10:7,8, इफि. 5:31)

BSB

25 And the man and his wife were both naked, and they were not ashamed.

HINIRV

25 आदम और उसकी पत्नी दोनों नंगे थे, पर वे लज्जित न थे।

Questions about Genesis 2? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.