Genesis 21

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Now the LORD attended to Sarah as He had said, and the LORD did for Sarah what He had promised.

HINCV

1 याहवेह ने अपने कहे वचन के मुताबिक साराह पर अनुग्रह किया, और उन्होंने साराह से जो वायदा किया था, उसे पूरा किया.

BSB

2 So Sarah conceived and bore a son to Abraham in his old age, at the very time God had promised.

HINCV

2 साराह गर्भवती हुई और उसने अब्राहाम के बुढ़ापे में, परमेश्वर के नियुक्त किए गये समय में एक बेटे को जन्म दिया.

BSB

3 And Abraham gave the name Isaac to the son Sarah bore to him.

HINCV

3 अब्राहाम ने साराह से जन्मे इस पुत्र का नाम यित्सहाक रखा.

BSB

4 When his son Isaac was eight days old, Abraham circumcised him, as God had commanded him.

HINCV

4 जब उसका बेटा यित्सहाक आठ दिन का हुआ, तब अब्राहाम ने परमेश्वर की आज्ञा के अनुसार उसका ख़तना किया.

BSB

5 Abraham was a hundred years old when his son Isaac was born to him.

HINCV

5 यित्सहाक के जन्म के समय अब्राहाम की आयु एक सौ वर्ष की थी.

BSB

6 Then Sarah said, “God has made me laugh, and everyone who hears of this will laugh with me.”

HINCV

6 साराह ने कहा, “मुझे परमेश्वर ने हंसी से भर दिया और जो कोई यह बात सुनेगा, वह भी मेरे साथ हंसेगा.”

BSB

7 She added, “Who would have told Abraham that Sarah would nurse children? Yet I have borne him a son in his old age.”

HINCV

7 और उसने यह भी कहा, “अब्राहाम से कौन कहता था कि साराह बच्‍चे को दूध पिला पायेगी? किंतु मैंने उनके बुढ़ापे में उनको एक पुत्र दिया.”

BSB

8 So the child grew and was weaned, and Abraham held a great feast on the day Isaac was weaned.

HINCV

8 साराह का बेटा बड़ा होता गया और उसका दूध छुड़ाया गया, और जिस दिन यित्सहाक का दूध छुड़ाया गया, उस दिन अब्राहाम ने एक बड़ा भोज दिया.

BSB

9 But Sarah saw that the son whom Hagar the Egyptian had borne to Abraham was mocking her son,

HINCV

9 पर साराह ने देखा कि मिस्री हागार का बेटा, जो अब्राहाम से जन्मा था, उपहास कर रहा है,

BSB

10 and she said to Abraham, “Expel the slave woman and her son, for the slave woman’s son will never share in the inheritance with my son Isaac!”

HINCV

10 तो साराह ने अब्राहाम से कहा, “इस दासी तथा इसके पुत्र को यहां से निकाल दो, क्योंकि इस दासी का पुत्र मेरे पुत्र यित्सहाक के साथ वारिस कभी नहीं हो सकता.”

BSB

11 Now this matter distressed Abraham greatly because it concerned his son Ishmael.

HINCV

11 इस बात ने अब्राहाम को बहुत दुखित कर दिया, क्योंकि यह बात अपने पुत्र इशमाएल के सम्‍बन्‍ध में थी.

BSB

12 But God said to Abraham, “Do not be distressed about the boy and your maidservant. Listen to everything that Sarah tells you, for through Isaac your offspring will be reckoned.

HINCV

12 किंतु परमेश्वर ने अब्राहाम से कहा, “उस लड़के और दासी के बारे में सोचकर परेशान मत हो जो कुछ साराह तुमसे कहे, उसे सुन लो क्योंकि तुम्हारे वंशज यित्सहाक के माध्यम से नामित होंगे.

BSB

13 But I will also make a nation of the slave woman’s son, because he is your offspring.”

HINCV

13 दासी के पुत्र से भी मैं एक जाती बनाऊंगा, क्योंकि वह तुम्हारा है.”

BSB

14 Early in the morning, Abraham got up, took bread and a skin of water, put them on Hagar’s shoulders, and sent her away with the boy. She left and wandered in the Wilderness of Beersheba.

HINCV

14 तब अब्राहाम ने जल्दी उठकर खाना और पानी देकर हागार और उसके पुत्र को वहां से चले जाने को कहा हागार वहां से निकल गई और बेअरशेबा के सुनसान रास्ते में भटकती रही.

BSB

15 When the water in the skin was gone, she left the boy under one of the bushes.

HINCV

15 और जब पानी खत्म हो गया, उसने अपने बेटे को एक झाड़ी की छांव में लेटा दिया.

BSB

16 Then she went off and sat down nearby, about a bowshot away, for she said, “I cannot bear to watch the boy die!” And as she sat nearby, she lifted up her voice and wept.

HINCV

16 वह स्वयं एक तीर की दूरी में जाकर बैठ गई, क्योंकि वह सोच रही थी, “मैं अपने बेटे का रोना और उसकी परेशानी नहीं देख पाऊंगी.” और वहां बैठते ही वह फूट-फूटकर रोने लगी.

BSB

17 Then God heard the voice of the boy, and the angel of God called to Hagar from heaven, “What is wrong, Hagar? Do not be afraid, for God has heard the voice of the boy where he lies.

HINCV

17 परमेश्वर ने उस बेटे का रोना सुना और स्वर्ग से परमेश्वर के दूत ने हागार से पूछा, “हे हागार, क्या हुआ तुम्हें? डरो मत; क्योंकि जहां तेरा बेटा पड़ा है, वहां से परमेश्वर ने उसके रोने को सुन लिया हैं.

BSB

18 Get up, lift up the boy, and take him by the hand, for I will make him into a great nation.”

HINCV

18 अब उठो, अपने बेटे को उठाओ, क्योंकि मैं उससे एक बड़ी जाति बनाऊंगा.”

BSB

19 Then God opened her eyes, and she saw a well of water. So she went and filled the skin with water and gave the boy a drink.

HINCV

19 यह कहते हुए परमेश्वर ने हागार को एक कुंआ दिखाया. उसने उस कुएं से पानी लेकर अपने बेटे को पिलाया.

BSB

20 And God was with the boy, and he grew up and settled in the wilderness and became a great archer.

HINCV

20 वह बेटा परमेश्वर के अनुग्रह से बड़ा हो गया और वह धनुर्धारी बना.

BSB

21 And while he was dwelling in the Wilderness of Paran, his mother got a wife for him from the land of Egypt.

HINCV

21 वह पारान के निर्जन देश में रहता था. उसकी माता ने उसके लिए मिस्र देश से ही शादी के लिए लड़की ढूंढ़ ली.

BSB

22 At that time Abimelech and Phicol the commander of his army said to Abraham, “God is with you in all that you do.

HINCV

22 अबीमेलेक तथा उसकी सेना के सेनापति फीकोल ने अब्राहाम से कहा, “आपके सब कामों में परमेश्वर की आशीष रही है.

BSB

23 Now, therefore, swear to me here before God that you will not deal falsely with me or my children or descendants. Show to me and to the country in which you reside the same kindness that I have shown to you.”

HINCV

23 इसलिये आप हमसे वायदा कीजिये कि आप मुझे, मेरे वंशजों से अथवा मेरी भावी पीढ़ियों से कभी धोखा नहीं करेंगे, लेकिन आप हम सब पर दया करना-जैसा मैंने आपसे किया था.”

BSB

24 And Abraham replied, “I swear it.”

HINCV

24 अब्राहाम ने कहा, “मैं आपसे वायदा करता हूं.”

BSB

25 But when Abraham complained to Abimelech about a well that Abimelech’s servants had seized,

HINCV

25 और अब्राहाम ने अबीमेलेक से उस कुएं के विषय में कहा, जिसे अबीमेलेक के सेवकों ने ले लिया था.

BSB

26 Abimelech replied, “I do not know who has done this. You did not tell me, so I have not heard about it until today.”

HINCV

26 अबीमेलेक ने उत्तर दिया, “न तो आपने मुझे इसके विषय में कभी बताया, न आज तक मैंने इस विषय में सुना है और न मुझे यह बात मालूम है.”

BSB

27 So Abraham brought sheep and cattle and gave them to Abimelech, and the two men made a covenant.

HINCV

27 अब्राहाम ने अबीमेलेक को भेंट में भेड़ें एवं बछड़े दिए तथा दोनों ने वायदा किया.

BSB

28 Abraham separated seven ewe lambs from the flock,

HINCV

28 फिर अब्राहाम ने सात मेमनों को अलग किया,

BSB

29 and Abimelech asked him, “Why have you set apart these seven ewe lambs?”

HINCV

29 अबीमेलेक ने अब्राहाम से पूछा, “क्या मतलब है इन सात मेमनों को अलग करने का?”

BSB

30 He replied, “You are to accept the seven ewe lambs from my hand as my witness that I dug this well.”

HINCV

30 अब्राहाम ने कहा, “कि आप ये सात मेमने लें ताकि यह हमारे बीच सबूत होगा, कि यह कुंआ मैंने खोदा है.”

BSB

31 So that place was called Beersheba, because it was there that the two of them swore an oath.

HINCV

31 इसलिये अब्राहाम ने उस स्थान का नाम बेअरशेबा रखा, क्योंकि यहां उन दोनों ने यह शपथ ली थी.

BSB

32 After they had made the covenant at Beersheba, Abimelech and Phicol the commander of his army got up and returned to the land of the Philistines.

HINCV

32 अतः उन दोनों ने बेअरशेबा में यह वाचा स्थापित की. फिर अबीमेलेक तथा उसका सेनापति फीकोल फिलिस्तिया देश चले.

BSB

33 And Abraham planted a tamarisk tree in Beersheba, and there he called upon the name of the LORD, the Eternal God.

HINCV

33 अब्राहाम ने बेअरशेबा में एक झाऊ का पेड़ लगाया और वहां उसने याहवेह, सनातन परमेश्वर की आराधना की.

BSB

34 And Abraham resided in the land of the Philistines for a long time.

HINCV

34 और बहुत समय तक अब्राहाम फिलिस्तिया देश में रहा.

Questions about Genesis 21? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.