Genesis 21

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Now the LORD attended to Sarah as He had said, and the LORD did for Sarah what He had promised.

HINIRV

1 यहोवा ने जैसा कहा था वैसा ही सारा की सुधि लेकर उसके साथ अपने वचन के अनुसार किया ।

BSB

2 So Sarah conceived and bore a son to Abraham in his old age, at the very time God had promised.

HINIRV

2 सारा अब्राहम से गर्भवती होकर उसके बुढ़ापे में उसी नियुक्त समय पर जो परमेश्वर ने उससे ठहराया था, एक पुत्र उत्पन्न हुआ।

BSB

3 And Abraham gave the name Isaac to the son Sarah bore to him.

HINIRV

3 अब्राहम ने अपने पुत्र का नाम जो सारा से उत्पन्न हुआ था इसहाक रखा। (मत्ती 1:2, लूका 3:34)

BSB

4 When his son Isaac was eight days old, Abraham circumcised him, as God had commanded him.

HINIRV

4 और जब उसका पुत्र इसहाक आठ दिन का हुआ, तब उसने परमेश्वर की आज्ञा के अनुसार उसका खतना किया। (प्रेरि. 7:8)

BSB

5 Abraham was a hundred years old when his son Isaac was born to him.

HINIRV

5 जब अब्राहम का पुत्र इसहाक उत्पन्न हुआ तब वह एक सौ वर्ष का था।

BSB

6 Then Sarah said, “God has made me laugh, and everyone who hears of this will laugh with me.”

HINIRV

6 और सारा ने कहा, “परमेश्वर ने मुझे प्रफुल्लित किया है; इसलिए सब सुननेवाले भी मेरे साथ प्रफुल्लित होंगे।”

BSB

7 She added, “Who would have told Abraham that Sarah would nurse children? Yet I have borne him a son in his old age.”

HINIRV

7 फिर उसने यह भी कहा, “क्या कोई कभी अब्राहम से कह सकता था, कि सारा लड़कों को दूध पिलाएगी? पर देखो, मुझसे उसके बुढ़ापे में एक पुत्र उत्पन्न हुआ।”

BSB

8 So the child grew and was weaned, and Abraham held a great feast on the day Isaac was weaned.

HINIRV

8 और वह लड़का बढ़ा और उसका दूध छुड़ाया गया; और इसहाक के दूध छुड़ाने के दिन अब्राहम ने बड़ा भोज किया। (गला. 4:22, इब्रा. 11:11)

BSB

9 But Sarah saw that the son whom Hagar the Egyptian had borne to Abraham was mocking her son,

HINIRV

9 तब सारा को मिस्री हागार का पुत्र, जो अब्राहम से उत्पन्न हुआ था, हँसी करता हुआ दिखाई पड़ा ।

BSB

10 and she said to Abraham, “Expel the slave woman and her son, for the slave woman’s son will never share in the inheritance with my son Isaac!”

HINIRV

10 इस कारण उसने अब्राहम से कहा, “इस दासी को पुत्र सहित निकाल दे: क्योंकि इस दासी का पुत्र मेरे पुत्र इसहाक के साथ भागी न होगा।” (गला. 4:29)

BSB

11 Now this matter distressed Abraham greatly because it concerned his son Ishmael.

HINIRV

11 यह बात अब्राहम को अपने पुत्र के कारण बुरी लगी।

BSB

12 But God said to Abraham, “Do not be distressed about the boy and your maidservant. Listen to everything that Sarah tells you, for through Isaac your offspring will be reckoned.

HINIRV

12 तब परमेश्वर ने अब्राहम से कहा, “उस लड़के और अपनी दासी के कारण तुझे बुरा न लगे; जो बात सारा तुझ से कहे, उसे मान, क्योंकि जो तेरा वंश कहलाएगा सो इसहाक ही से चलेगा। (इब्रा. 11:18, रोम. 9:7)

BSB

13 But I will also make a nation of the slave woman’s son, because he is your offspring.”

HINIRV

13 दासी के पुत्र से भी मैं एक जाति उत्पन्न करूँगा इसलिए कि वह तेरा वंश है।”

BSB

14 Early in the morning, Abraham got up, took bread and a skin of water, put them on Hagar’s shoulders, and sent her away with the boy. She left and wandered in the Wilderness of Beersheba.

HINIRV

14 इसलिए अब्राहम ने सवेरे तड़के उठकर रोटी और पानी से भरी चमड़े की थैली भी हागार को दी, और उसके कंधे पर रखी, और उसके लड़के को भी उसे देकर उसको विदा किया। वह चली गई, और बेर्शेबा के जंगल में भटकने लगी।

BSB

15 When the water in the skin was gone, she left the boy under one of the bushes.

HINIRV

15 जब थैली का जल समाप्त हो गया, तब उसने लड़के को एक झाड़ी के नीचे छोड़ दिया।

BSB

16 Then she went off and sat down nearby, about a bowshot away, for she said, “I cannot bear to watch the boy die!” And as she sat nearby, she lifted up her voice and wept.

HINIRV

16 और आप उससे तीर भर के टप्पे पर दूर जाकर उसके सामने यह सोचकर बैठ गई, “मुझ को लड़के की मृत्यु देखनी न पड़े।” तब वह उसके सामने बैठी हुई चिल्ला चिल्लाकर रोने लगी।

BSB

17 Then God heard the voice of the boy, and the angel of God called to Hagar from heaven, “What is wrong, Hagar? Do not be afraid, for God has heard the voice of the boy where he lies.

HINIRV

17 परमेश्वर ने उस लड़के की सुनी; और उसके दूत ने स्वर्ग से हागार को पुकारकर कहा, “हे हागार, तुझे क्या हुआ? मत डर; क्योंकि जहाँ तेरा लड़का है वहाँ से उसकी आवाज परमेश्वर को सुन पड़ी है।

BSB

18 Get up, lift up the boy, and take him by the hand, for I will make him into a great nation.”

HINIRV

18 उठ, अपने लड़के को उठा और अपने हाथ से सम्भाल; क्योंकि मैं उसके द्वारा एक बड़ी जाति बनाऊँगा।”

BSB

19 Then God opened her eyes, and she saw a well of water. So she went and filled the skin with water and gave the boy a drink.

HINIRV

19 तब परमेश्वर ने उसकी आँखें खोल दीं, और उसको एक कुआँ दिखाई पड़ा; तब उसने जाकर थैली को जल से भरकर लड़के को पिलाया।

BSB

20 And God was with the boy, and he grew up and settled in the wilderness and became a great archer.

HINIRV

20 और परमेश्वर उस लड़के के साथ रहा; और जब वह बड़ा हुआ, तब जंगल में रहते-रहते धनुर्धारी बन गया।

BSB

21 And while he was dwelling in the Wilderness of Paran, his mother got a wife for him from the land of Egypt.

HINIRV

21 वह पारान नामक जंगल में रहा करता था; और उसकी माता ने उसके लिये मिस्र देश से एक स्त्री मँगवाई।

BSB

22 At that time Abimelech and Phicol the commander of his army said to Abraham, “God is with you in all that you do.

HINIRV

22 उन दिनों में ऐसा हुआ कि अबीमेलेक अपने सेनापति पीकोल को संग लेकर अब्राहम से कहने लगा, “जो कुछ तू करता है उसमें परमेश्वर तेरे संग रहता है;

BSB

23 Now, therefore, swear to me here before God that you will not deal falsely with me or my children or descendants. Show to me and to the country in which you reside the same kindness that I have shown to you.”

HINIRV

23 इसलिए अब मुझसे यहाँ इस विषय में परमेश्वर की शपथ खा कि तू न तो मुझसे छल करेगा, और न कभी मेरे वंश से करेगा, परन्तु जैसी करुणा मैंने तुझ पर की है, वैसी ही तू मुझ पर और इस देश पर भी, जिसमें तू रहता है, करेगा।”

BSB

24 And Abraham replied, “I swear it.”

HINIRV

24 अब्राहम ने कहा, “मैं शपथ खाऊँगा।”

BSB

25 But when Abraham complained to Abimelech about a well that Abimelech’s servants had seized,

HINIRV

25 और अब्राहम ने अबीमेलेक को एक कुएँ के विषय में जो अबीमेलेक के दासों ने बलपूर्वक ले लिया था, उलाहना दिया।

BSB

26 Abimelech replied, “I do not know who has done this. You did not tell me, so I have not heard about it until today.”

HINIRV

26 तब अबीमेलेक ने कहा, “मैं नहीं जानता कि किसने यह काम किया; और तूने भी मुझे नहीं बताया, और न मैंने आज से पहले इसके विषय में कुछ सुना।”

BSB

27 So Abraham brought sheep and cattle and gave them to Abimelech, and the two men made a covenant.

HINIRV

27 तब अब्राहम ने भेड़-बकरी, और गाय-बैल अबीमेलेक को दिए; और उन दोनों ने आपस में वाचा बाँधी।

BSB

28 Abraham separated seven ewe lambs from the flock,

HINIRV

28 अब्राहम ने सात मादा मेम्नों को अलग कर रखा।

BSB

29 and Abimelech asked him, “Why have you set apart these seven ewe lambs?”

HINIRV

29 तब अबीमेलेक ने अब्राहम से पूछा, “इन सात बच्चियों का, जो तूने अलग कर रखी हैं, क्या प्रयोजन है?”

BSB

30 He replied, “You are to accept the seven ewe lambs from my hand as my witness that I dug this well.”

HINIRV

30 उसने कहा, “तू इन सात बच्चियों को इस बात की साक्षी जानकर मेरे हाथ से ले कि मैंने यह कुआँ खोदा है।”

BSB

31 So that place was called Beersheba, because it was there that the two of them swore an oath.

HINIRV

31 उन दोनों ने जो उस स्थान में आपस में शपथ खाई, इसी कारण उसका नाम बेर्शेबा पड़ा।

BSB

32 After they had made the covenant at Beersheba, Abimelech and Phicol the commander of his army got up and returned to the land of the Philistines.

HINIRV

32 जब उन्होंने बेर्शेबा में परस्पर वाचा बाँधी, तब अबीमेलेक और उसका सेनापति पीकोल, उठकर पलिश्तियों के देश में लौट गए।

BSB

33 And Abraham planted a tamarisk tree in Beersheba, and there he called upon the name of the LORD, the Eternal God.

HINIRV

33 फिर अब्राहम ने बेर्शेबा में झाऊ का एक वृक्ष लगाया, और वहाँ यहोवा से जो सनातन परमेश्वर है, प्रार्थना की।

BSB

34 And Abraham resided in the land of the Philistines for a long time.

HINIRV

34 अब्राहम पलिश्तियों के देश में बहुत दिनों तक परदेशी होकर रहा।

Questions about Genesis 21? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.