Genesis 25

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Now Abraham had taken another wife, named Keturah,

HINCV

1 अब्राहाम ने केतुराह नामक एक और स्त्री से विवाह कर लिया था.

BSB

2 and she bore him Zimran, Jokshan, Medan, Midian, Ishbak, and Shuah.

HINCV

2 उससे अब्राहाम के जो पुत्र हुए, उनका नाम था ज़िमरान, योकशान, मेदान, मिदियान, इशबक और शुआह.

BSB

3 Jokshan was the father of Sheba and Dedan. And the sons of Dedan were the Asshurites, the Letushites, and the Leummites.

HINCV

3 योकशान शीबा तथा देदान के पिता थे. देदान के वंश में असशुरिम, लेतुशिम तथा लेउम्मिम लोगों का जन्म हुआ.

BSB

4 The sons of Midian were Ephah, Epher, Hanoch, Abida, and Eldaah. All these were descendants of Keturah.

HINCV

4 मिदियान के पुत्र: एफाह, एफ़र, हनोख, अविदा तथा एलदाह थे. ये सब केतुराह से पैदा हुए थे.

BSB

5 Abraham left everything he owned to Isaac.

HINCV

5 अब्राहाम ने अपनी पूरी संपत्ति यित्सहाक को सौंप दी थी.

BSB

6 But while he was still alive, Abraham gave gifts to the sons of his concubines and sent them away from his son Isaac to the land of the east.

HINCV

6 किंतु अब्राहाम ने अपनी रखैलों की संतानों को अपने जीवनकाल में ही उपहार देकर उन्हें अपने पुत्र यित्सहाक से दूर पूर्व के देश में भेज दिया था.

BSB

7 Abraham lived a total of 175 years.

HINCV

7 अब्राहाम की उम्र एक सौ पचहत्तर साल की थी.

BSB

8 And at a ripe old age he breathed his last and died, old and contented, and was gathered to his people.

HINCV

8 तब अब्राहाम ने अपनी पूरी वृद्धावस्था में आखिरी सांस ली, एक वृद्ध व्यक्ति के रूप में उनकी पूरी आयु में मृत्यु हुई; और वे अपने लोगों में जा मिले.

BSB

9 His sons Isaac and Ishmael buried him in the cave of Machpelah near Mamre, in the field of Ephron son of Zohar the Hittite.

HINCV

9 उनके पुत्र यित्सहाक और इशमाएल ने उन्हें ममरे के पास माखपेलाह के गुफा में मिट्टी दी, जो हित्ती ज़ोहार के पुत्र एफ्रोन के खेत में थी,

BSB

10 This was the field that Abraham had bought from the Hittites. Abraham was buried there with his wife Sarah.

HINCV

10 यह वही खेत था, जिसे अब्राहाम ने हित्तियों से खरीदा था. वहां उनकी पत्नी साराह के पास अब्राहाम दफनाया गया.

BSB

11 After Abraham’s death, God blessed his son Isaac, who lived near Beer-lahai-roi.

HINCV

11 अब्राहाम की मृत्यु के बाद, परमेश्वर ने उनके पुत्र यित्सहाक को आशीष दी, जो उस समय बएर-लहाई-रोई में रहता था.

BSB

12 This is the account of Abraham’s son Ishmael, whom Hagar the Egyptian, Sarah’s maidservant, bore to Abraham.

HINCV

12 अब्राहाम के पुत्र इशमाएल, जो साराह के मिस्र की दासी हागार से पैदा हुआ था, उसकी वंशावली इस प्रकार है.

BSB

13 These are the names of the sons of Ishmael in the order of their birth: Nebaioth the firstborn of Ishmael, then Kedar, Adbeel, Mibsam,

HINCV

13 जन्म के अनुसार इशमाएल के बेटों का नाम इस प्रकार है: इशमाएल का बड़ा बेटा नेबाइयोथ, फिर केदार, अदबील, मिबसाम,

BSB

14 Mishma, Dumah, Massa,

HINCV

14 मिशमा, दूमाह, मास्सा,

BSB

15 Hadad, Tema, Jetur, Naphish, and Kedemah.

HINCV

15 हदद, तेमा, येतुर, नाफिश और केदेमाह.

BSB

16 These were the sons of Ishmael, and these were their names by their villages and encampments—twelve princes of their tribes.

HINCV

16 ये इशमाएल के पुत्र थे, और ये उन बारह जाति के प्रधानों के नाम हैं जो उनके बंदोबस्त और छावनियों के अनुसार रखे गये.

BSB

17 Ishmael lived a total of 137 years. Then he breathed his last and died, and was gathered to his people.

HINCV

17 इशमाएल एक सौ सैंतीस वर्ष तक जीवित रहा. तब उसकी मृत्यु हो गई, और वह अपने लोगों में जा मिला.

BSB

18 Ishmael’s descendants settled from Havilah to Shur, which is near the border of Egypt as you go toward Asshur. And they lived in hostility toward all their brothers.

HINCV

18 उसके वंशज मिस्र देश के पूर्वी सीमा के नजदीक अश्शूर की दिशा में हाविलाह से लेकर शूर तक के क्षेत्र में बस गए और वे उनसे संबंधित सभी गोत्रों से बैर रखते थे.

BSB

19 This is the account of Abraham’s son Isaac. Abraham became the father of Isaac,

HINCV

19 अब्राहाम के पुत्र यित्सहाक की वंशावली इस प्रकार है: अब्राहाम से यित्सहाक का जन्म हुआ.

BSB

20 and Isaac was forty years old when he married Rebekah, the daughter of Bethuel the Aramean from Paddan-aram and the sister of Laban the Aramean.

HINCV

20 पद्दन-अरामवासी अरामी बेथुएल की पुत्री और अरामी लाबान की बहन रेबेकाह से विवाह करते समय यित्सहाक की आयु चालीस वर्ष थी.

BSB

21 Later, Isaac prayed to the LORD on behalf of his wife, because she was barren. And the LORD heard his prayer, and his wife Rebekah conceived.

HINCV

21 यित्सहाक ने अपनी पत्नी की ओर से याहवेह से प्रार्थना की, क्योंकि वह बांझ थी. याहवेह ने उसकी प्रार्थना सुन ली और उसकी पत्नी रेबेकाह गर्भवती हुई.

BSB

22 But the children inside her struggled with each other, and she said, “Why is this happening to me?” So Rebekah went to inquire of the LORD,

HINCV

22 बच्‍चे उसके गर्भ में एक दूसरे को धक्का देते रहते थे. तब रेबेकाह ने कहा, “यह क्या हो रहा है मेरे साथ?” और वह याहवेह से पूछने गई.

BSB

23 and He declared to her: “Two nations are in your womb, and two peoples from within you will be separated; one people will be stronger than the other, and the older will serve the younger.”

HINCV

23 याहवेह ने उससे कहा, “तुम्हारे गर्भ में दो जातियां हैं, तुममें से दो जनता के लोग निकलकर अलग होंगे; एक समूह के लोग दूसरे से अधिक बलवान होंगे, और बड़ा छोटे की सेवा करेगा.”

BSB

24 When her time came to give birth, there were indeed twins in her womb.

HINCV

24 जब उसके प्रसव का समय आया. उसके गर्भ में जुड़वां बच्‍चे थे.

BSB

25 The first one came out red, covered with hair like a fur coat; so they named him Esau.

HINCV

25 जो पहला बेटा हुआ वह लाल था, और उसका पूरा शरीर बालों से भरा था; इस कारण उसका नाम एसाव रखा गया.

BSB

26 After this, his brother came out grasping Esau’s heel; so he was named Jacob. And Isaac was sixty years old when the twins were born.

HINCV

26 इसके बाद, उसके भाई का जन्म हुआ, जो अपने हाथ से अपने भाई एसाव की एड़ी पकड़े हुए था; तब उसका नाम याकोब रखा गया. जब रेबेकाह ने बच्चों को जन्म दिया, तब यित्सहाक की उम्र साठ वर्ष थी.

BSB

27 When the boys grew up, Esau became a skillful hunter, a man of the field, while Jacob was a quiet man who stayed at home.

HINCV

27 दोनों बच्‍चे बड़े होते गये, और एसाव खुले मैदान का एक कुशल शिकारी बन गया, जबकि याकोब घर में तंबुओं के बीच रहकर संतुष्ट रहता था.

BSB

28 Because Isaac had a taste for wild game, he loved Esau; but Rebekah loved Jacob.

HINCV

28 एसाव यित्सहाक का प्रिय था क्योंकि यित्सहाक को आखेट का मांस बहुत अच्छा लगता था, पर याकोब रेबेकाह का प्रिय था.

BSB

29 One day, while Jacob was cooking some stew, Esau came in from the field and was famished.

HINCV

29 एक बार जब याकोब धीमी आंच में कुछ पका रहा था, तब एसाव बाहर मैदान से आया और वह बहुत भूखा था.

BSB

30 He said to Jacob, “Let me eat some of that red stew, for I am famished.” (That is why he was also called Edom.)

HINCV

30 उसने याकोब से कहा, “मुझे बहुत भूख लगी है; तुम जो पका रहे हो, जल्दी करके उसमें से मुझे कुछ खाने को दो.” (यही कारण है कि उसे एदोम भी कहा गया.)

BSB

31 “First sell me your birthright,” Jacob replied.

HINCV

31 किंतु याकोब ने उससे कहा, “पहले आप अपने पहलौठे का अधिकार मुझे दे दो.”

BSB

32 “Look,” said Esau, “I am about to die, so what good is a birthright to me?”

HINCV

32 एसाव ने कहा, “देख, भूख से मेरे प्राण निकल रहे हैं; पहलौठे के अधिकार से मुझे क्या फायदा है?”

BSB

33 “Swear to me first,” Jacob said. So Esau swore to Jacob and sold him the birthright.

HINCV

33 पर याकोब ने कहा, “तो पहले आप मुझसे शपथ खाईये.” तब एसाव ने शपथ खाकर अपने पहलौठे का अधिकार याकोब के हाथ बेच दिया.

BSB

34 Then Jacob gave some bread and lentil stew to Esau, who ate and drank and then got up and went away. Thus Esau despised his birthright.

HINCV

34 तब याकोब ने एसाव को कुछ रोटी और पकाई हुई दाल दी. एसाव ने खाया पिया, और उठकर चला गया. इस प्रकार एसाव ने अपने पहलौठे के अधिकार को तुच्छ समझा.

Questions about Genesis 25? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.