Genesis 25

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Now Abraham had taken another wife, named Keturah,

HINIRV

1 तब अब्राहम ने एक पत्नी ब्याह ली जिसका नाम कतूरा था।

BSB

2 and she bore him Zimran, Jokshan, Medan, Midian, Ishbak, and Shuah.

HINIRV

2 उससे जिम्रान, योक्षान, मदना, मिद्यान, यिशबाक, और शूह उत्पन्न हुए।

BSB

3 Jokshan was the father of Sheba and Dedan. And the sons of Dedan were the Asshurites, the Letushites, and the Leummites.

HINIRV

3 योक्षान से शेबा और ददान उत्पन्न हुए; और ददान के वंश में अश्शूरी, लतूशी, और लुम्मी लोग हुए।

BSB

4 The sons of Midian were Ephah, Epher, Hanoch, Abida, and Eldaah. All these were descendants of Keturah.

HINIRV

4 मिद्यान के पुत्र एपा, एपेर, हनोक, अबीदा, और एल्दा हुए, ये सब कतूरा की सन्तान हुए।

BSB

5 Abraham left everything he owned to Isaac.

HINIRV

5 इसहाक को तो अब्राहम ने अपना सब कुछ दिया ।

BSB

6 But while he was still alive, Abraham gave gifts to the sons of his concubines and sent them away from his son Isaac to the land of the east.

HINIRV

6 पर अपनी रखैलियों के पुत्रों को, कुछ कुछ देकर अपने जीते जी अपने पुत्र इसहाक के पास से पूर्व देश में भेज दिया।

BSB

7 Abraham lived a total of 175 years.

HINIRV

7 अब्राहम की सारी आयु एक सौ पचहत्तर वर्ष की हुई।

BSB

8 And at a ripe old age he breathed his last and died, old and contented, and was gathered to his people.

HINIRV

8 अब्राहम का दीर्घायु होने के कारण अर्थात् पूरे बुढ़ापे की अवस्था में प्राण छूट गया; और वह अपने लोगों में जा मिला।

BSB

9 His sons Isaac and Ishmael buried him in the cave of Machpelah near Mamre, in the field of Ephron son of Zohar the Hittite.

HINIRV

9 उसके पुत्र इसहाक और इश्माएल ने, हित्ती सोहर के पुत्र एप्रोन की मम्रे के सम्मुखवाली भूमि में, जो मकपेला की गुफा थी, उसमें उसको मिट्टी दी;

BSB

10 This was the field that Abraham had bought from the Hittites. Abraham was buried there with his wife Sarah.

HINIRV

10 अर्थात् जो भूमि अब्राहम ने हित्तियों से मोल ली थी; उसी में अब्राहम, और उसकी पत्नी सारा, दोनों को मिट्टी दी गई।

BSB

11 After Abraham’s death, God blessed his son Isaac, who lived near Beer-lahai-roi.

HINIRV

11 अब्राहम के मरने के पश्चात् परमेश्वर ने उसके पुत्र इसहाक को जो लहैरोई नामक कुएँ के पास रहता था, आशीष दी ।

BSB

12 This is the account of Abraham’s son Ishmael, whom Hagar the Egyptian, Sarah’s maidservant, bore to Abraham.

HINIRV

12 अब्राहम का पुत्र इश्माएल जो सारा की मिस्री दासी हागार से उत्पन्न हुआ था, उसकी यह वंशावली है।

BSB

13 These are the names of the sons of Ishmael in the order of their birth: Nebaioth the firstborn of Ishmael, then Kedar, Adbeel, Mibsam,

HINIRV

13 इश्माएल के पुत्रों के नाम और वंशावली यह है: अर्थात् इश्माएल का जेठा पुत्र नबायोत, फिर केदार, अदबएल, मिबसाम,

BSB

14 Mishma, Dumah, Massa,

HINIRV

14 मिश्मा, दूमा, मस्सा,

BSB

15 Hadad, Tema, Jetur, Naphish, and Kedemah.

HINIRV

15 हदद, तेमा, यतूर, नापीश, और केदमा।

BSB

16 These were the sons of Ishmael, and these were their names by their villages and encampments—twelve princes of their tribes.

HINIRV

16 इश्माएल के पुत्र ये ही हुए, और इन्हीं के नामों के अनुसार इनके गाँवों, और छावनियों के नाम भी पड़े; और ये ही बारह अपने-अपने कुल के प्रधान हुए।

BSB

17 Ishmael lived a total of 137 years. Then he breathed his last and died, and was gathered to his people.

HINIRV

17 इश्माएल की सारी आयु एक सौ सैंतीस वर्ष की हुई; तब उसके प्राण छूट गए, और वह अपने लोगों में जा मिला।

BSB

18 Ishmael’s descendants settled from Havilah to Shur, which is near the border of Egypt as you go toward Asshur. And they lived in hostility toward all their brothers.

HINIRV

18 और उसके वंश हवीला से शूर तक, जो मिस्र के सम्मुख अश्शूर के मार्ग में है, बस गए; और उनका भाग उनके सब भाई-बन्धुओं के सम्मुख पड़ा।

BSB

19 This is the account of Abraham’s son Isaac. Abraham became the father of Isaac,

HINIRV

19 अब्राहम के पुत्र इसहाक की वंशावली यह है: अब्राहम से इसहाक उत्पन्न हुआ;

BSB

20 and Isaac was forty years old when he married Rebekah, the daughter of Bethuel the Aramean from Paddan-aram and the sister of Laban the Aramean.

HINIRV

20 और इसहाक ने चालीस वर्ष का होकर रिबका को, जो पद्दनराम के वासी, अरामी बतूएल की बेटी, और अरामी लाबान की बहन थी, ब्याह लिया।

BSB

21 Later, Isaac prayed to the LORD on behalf of his wife, because she was barren. And the LORD heard his prayer, and his wife Rebekah conceived.

HINIRV

21 इसहाक की पत्नी तो बाँझ थी, इसलिए उसने उसके निमित्त यहोवा से विनती की; और यहोवा ने उसकी विनती सुनी, इस प्रकार उसकी पत्नी रिबका गर्भवती हुई।

BSB

22 But the children inside her struggled with each other, and she said, “Why is this happening to me?” So Rebekah went to inquire of the LORD,

HINIRV

22 लड़के उसके गर्भ में आपस में लिपटकर एक दूसरे को मारने लगे । तब उसने कहा, “मेरी जो ऐसी ही दशा रहेगी तो मैं कैसे जीवित रहूँगी?” और वह यहोवा की इच्छा पूछने को गई।

BSB

23 and He declared to her: “Two nations are in your womb, and two peoples from within you will be separated; one people will be stronger than the other, and the older will serve the younger.”

HINIRV

23 तब यहोवा ने उससे कहा, “तेरे गर्भ में दो जातियाँ हैं, और तेरी कोख से निकलते ही दो राज्य के लोग अलग-अलग होंगे, और एक राज्य के लोग दूसरे से अधिक सामर्थी होंगे और बड़ा बेटा छोटे के अधीन होगा।”

BSB

24 When her time came to give birth, there were indeed twins in her womb.

HINIRV

24 जब उसके पुत्र उत्पन्न होने का समय आया, तब क्या प्रगट हुआ, कि उसके गर्भ में जुड़वे बालक हैं।

BSB

25 The first one came out red, covered with hair like a fur coat; so they named him Esau.

HINIRV

25 पहला जो उत्पन्न हुआ वह लाल निकला, और उसका सारा शरीर कम्बल के समान रोममय था; इसलिए उसका नाम एसाव रखा गया।

BSB

26 After this, his brother came out grasping Esau’s heel; so he was named Jacob. And Isaac was sixty years old when the twins were born.

HINIRV

26 पीछे उसका भाई अपने हाथ से एसाव की एड़ी पकड़े हुए उत्पन्न हुआ; और उसका नाम याकूब रखा गया। जब रिबका ने उनको जन्म दिया तब इसहाक साठ वर्ष का था।

BSB

27 When the boys grew up, Esau became a skillful hunter, a man of the field, while Jacob was a quiet man who stayed at home.

HINIRV

27 फिर वे लड़के बढ़ने लगे और एसाव तो वनवासी होकर चतुर शिकार खेलनेवाला हो गया, पर याकूब सीधा मनुष्य था, और तम्बुओं में रहा करता था।

BSB

28 Because Isaac had a taste for wild game, he loved Esau; but Rebekah loved Jacob.

HINIRV

28 इसहाक एसाव के अहेर का माँस खाया करता था, इसलिए वह उससे प्रीति रखता था; पर रिबका याकूब से प्रीति रखती थी।

BSB

29 One day, while Jacob was cooking some stew, Esau came in from the field and was famished.

HINIRV

29 एक दिन याकूब भोजन के लिये कुछ दाल पका रहा था; और एसाव मैदान से थका हुआ आया।

BSB

30 He said to Jacob, “Let me eat some of that red stew, for I am famished.” (That is why he was also called Edom.)

HINIRV

30 तब एसाव ने याकूब से कहा, “वह जो लाल वस्तु है, उसी लाल वस्तु में से मुझे कुछ खिला, क्योंकि मैं थका हूँ।” इसी कारण उसका नाम एदोम भी पड़ा।

BSB

31 “First sell me your birthright,” Jacob replied.

HINIRV

31 याकूब ने कहा, “अपना पहलौठे का अधिकार आज मेरे हाथ बेच दे।”

BSB

32 “Look,” said Esau, “I am about to die, so what good is a birthright to me?”

HINIRV

32 एसाव ने कहा, “देख, मैं तो अभी मरने पर हूँ इसलिए पहलौठे के अधिकार से मेरा क्या लाभ होगा?”

BSB

33 “Swear to me first,” Jacob said. So Esau swore to Jacob and sold him the birthright.

HINIRV

33 याकूब ने कहा, “मुझसे अभी शपथ खा,” अतः उसने उससे शपथ खाई, और अपना पहलौठे का अधिकार याकूब के हाथ बेच डाला।

BSB

34 Then Jacob gave some bread and lentil stew to Esau, who ate and drank and then got up and went away. Thus Esau despised his birthright.

HINIRV

34 इस पर याकूब ने एसाव को रोटी और पकाई हुई मसूर की दाल दी; और उसने खाया पिया, तब उठकर चला गया। इस प्रकार एसाव ने अपना पहलौठे का अधिकार तुच्छ जाना।

Questions about Genesis 25? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.