Genesis 34

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Now Dinah, the daughter Leah had borne to Jacob, went out to visit the daughters of the land.

HINCV

1 लियाह की पुत्री दीनाह उस देश की लड़कियों के साथ स्त्रियों को देखने के लिए बाहर गई.

BSB

2 When Shechem son of Hamor the Hivite, the prince of the region, saw her, he took her and lay with her by force.

HINCV

2 उस देश के शासक हिव्वी हामोर के पुत्र शेकेम ने उसे देखा, वह उसे अपने साथ ले गया उसने उसे पकड़ लिया और उसने उसके साथ बलात्कार किया.

BSB

3 And his soul was drawn to Dinah, the daughter of Jacob. He loved the young girl and spoke to her tenderly.

HINCV

3 याकोब की पुत्री दीनाह से उसे प्रेम था और उसके प्रति उसका व्यवहार अच्छा था.

BSB

4 So Shechem told his father Hamor, “Get me this girl as a wife.”

HINCV

4 शेकेम ने अपने पिता हामोर से कहा, “मेरा विवाह इस युवती से कर दीजिए.”

BSB

5 Jacob heard that Shechem had defiled his daughter Dinah, but since his sons were with his livestock in the field, he remained silent about it until they returned.

HINCV

5 जब याकोब को पता चला कि शेकेम ने उनकी पुत्री को दूषित कर दिया है, उस समय उनके पुत्र पशुओं के साथ मैदान में थे; इसलिये याकोब उनके लौटने तक शांत रहे.

BSB

6 Meanwhile, Shechem’s father Hamor came to speak with Jacob.

HINCV

6 इसी समय शेकेम का पिता हामोर याकोब से मिलने आये.

BSB

7 When Jacob’s sons heard what had happened, they returned from the field. They were filled with grief and fury, because Shechem had committed an outrage in Israel by lying with Jacob’s daughter—a thing that should not be done.

HINCV

7 जब याकोब के पुत्र लौटे और उन्हें सब बात पता चली तब वे बहुत उदास और नाराज हुए, क्योंकि उसने याकोब की पुत्री से संभोग द्वारा इस्राएल में मूर्खता का काम कर डाला था, एक ऐसा काम, जो अनुचित था.

BSB

8 But Hamor said to them, “My son Shechem longs for your daughter. Please give her to him as his wife.

HINCV

8 किंतु हामोर ने उनसे कहा, “मेरा पुत्र शेकेम आपकी पुत्री को चाहता है. कृपया उसका विवाह मेरे पुत्र से कर दीजिए.

BSB

9 Intermarry with us; give us your daughters and take our daughters for yourselves.

HINCV

9 हमारे साथ वैवाहिक संबंध बना लीजिए आप हमें अपनी पुत्रियां दीजिए और आप हमारी पुत्रियां लीजिए.

BSB

10 You may settle among us, and the land will be open to you. Live here, move about freely, and acquire your own property.”

HINCV

10 इस प्रकार आप हमारे साथ इस देश में मिलकर रह पायेंगे. आप इस देश में रहिये, व्यवसाय कीजिए तथा संपत्ति प्राप्‍त करते जाइए.”

BSB

11 Then Shechem said to Dinah’s father and brothers, “Grant me this favor, and I will give you whatever you ask.

HINCV

11 शेकेम ने दीनाह के पिता तथा उसके भाइयों से यह भी कहा, “यदि मैंने आपकी कृपादृष्टि प्राप्‍त कर ली है, तो आप अपने मन की बात कह दीजिए कि मैं उसे पूरा कर सकूं.

BSB

12 Demand a high dowry and an expensive gift, and I will give you whatever you ask. Only give me the girl as my wife!”

HINCV

12 आप वधू के लिए जो भी मांगेंगे उसे मैं पूरा करूंगा. किंतु मेरा विवाह उसी युवती से कीजिए.”

BSB

13 But because Shechem had defiled their sister Dinah, Jacob’s sons answered him and his father Hamor deceitfully.

HINCV

13 तब याकोब के पुत्रों ने शेकेम को तथा उसके पिता हामोर को छलपूर्ण उत्तर दिया, क्योंकि शेकेम ने उनकी बहन दीनाह को दूषित कर दिया था.

BSB

14 “We cannot do such a thing,” they said. “To give our sister to an uncircumcised man would be a disgrace to us.

HINCV

14 उन्होंने उन्हें उत्तर दिया, “यह हमारे लिए संभव नहीं है कि हम किसी ख़तना रहित को अपनी बहन दे सकें. क्योंकि यह हमारे लिए शर्मनाक है.

BSB

15 We will consent to this on one condition, that you become circumcised like us—every one of your males.

HINCV

15 एक ही शर्त पर यह बात हो सकती है: आपके देश के हर एक पुरुष का ख़तना किया जाए, ताकि आप हमारे समान हो जाएं.

BSB

16 Then we will give you our daughters and take your daughters for ourselves. We will dwell among you and become one people.

HINCV

16 तब हममें पुत्रियों का लेना देना हो सकेगा और हम आपके बीच रह सकेंगे, और हम एक ही लोग बन जाएंगे.

BSB

17 But if you will not agree to be circumcised, then we will take our sister and go.”

HINCV

17 यदि आपको हमारी बात सही नहीं लगी, तो हम अपनी पुत्री को लेकर यहां से चले जाएंगे.”

BSB

18 Their offer seemed good to Hamor and his son Shechem.

HINCV

18 उनकी यह बात हामोर तथा उसके पुत्र शेकेम को पसंद आई.

BSB

19 The young man, who was the most respected of all his father’s household, did not hesitate to fulfill this request, because he was delighted with Jacob’s daughter.

HINCV

19 याकोब की पुत्री शेकेम को बहुत पसंद थी कि उसने इस काम को करने में देरी नहीं की. अपने पिता के परिवार में वह सम्मानित व्यक्ति था.

BSB

20 So Hamor and his son Shechem went to the gate of their city and addressed the men of their city:

HINCV

20 इसलिये हामोर एवं उसके पुत्र शेकेम ने नगर में जाकर नगर के सब लोगों से कहा,

BSB

21 “These men are at peace with us. Let them live and trade in our land; indeed, it is large enough for them. Let us take their daughters in marriage and give our daughters to them.

HINCV

21 “ये लोग हमारे साथ हैं, इसलिये हम इन्हें इस देश में रहने देंगे, इनके साथ व्यापार करेंगे, क्योंकि हमारा देश इनके लिए पर्याप्‍त है. हम इनकी कन्याएं लें तथा अपनी कन्याएं इन्हें दे.

BSB

22 But only on this condition will the men agree to dwell with us and be one people: if all our men are circumcised as they are.

HINCV

22 ये एक ही शर्त पर हमारे साथ रहने के लिए सहमत हुए हैं, कि हम सभी पुरुषों का ख़तना किया जाए, जैसा उनका किया जाता है कि हम सभी एक हो जाएं.

BSB

23 Will not their livestock, their possessions, and all their animals become ours? Only let us consent to them, and they will dwell among us.”

HINCV

23 तब इनका पशु धन, इनकी संपत्ति तथा इनके समस्त पशु हमारे ही तो हो जाएंगे न? बस, हम उनसे यहां सहमत हो जाएं, कि वे हमारे साथ ही निवास करने लगें.”

BSB

24 All the men who went out of the city gate listened to Hamor and his son Shechem, and every male of the city was circumcised.

HINCV

24 उन सभी ने, जो नगर से निकल रहे थे, हामोर तथा उसके पुत्र शेकेम की बात मान ली. उस नगर द्वार से बाहर निकलते हुए हर एक पुरुष का ख़तना कर दिया गया.

BSB

25 Three days later, while they were still in pain, two of Jacob’s sons (Dinah’s brothers Simeon and Levi) took their swords, went into the unsuspecting city, and slaughtered every male.

HINCV

25 तीन दिन बाद, जब नगर का हर एक पुरुष पीड़ा में था, याकोब के दोनों बेटे शिमओन और लेवी ने, जो दीनाह के भाई थे, अचानक हमला कर दिया तथा हर एक पुरुष की हत्या कर दी.

BSB

26 They killed Hamor and his son Shechem with their swords, took Dinah out of Shechem’s house, and went away.

HINCV

26 उन्होंने तलवार से हामोर तथा उसके पुत्र शेकेम की हत्या की और शेकेम के घर से दीनाह को लेकर आये.

BSB

27 Jacob’s other sons came upon the slaughter and looted the city, because their sister had been defiled.

HINCV

27 और याकोब के अन्य पुत्रों ने नगर को लूट लिया, क्योंकि उन्होंने उनकी बहन को दूषित कर दिया था.

BSB

28 They took their flocks and herds and donkeys, and everything else in the city or in the field.

HINCV

28 उन्होंने नगर के लोग भेड़-बकरी, उनके पशु, गधे, नगर में जो कुछ उनका था जो कुछ खेतों में था, सभी कुछ ले लिया.

BSB

29 They carried off all their possessions and women and children, and they plundered everything in their houses.

HINCV

29 उन्होंने उनकी पूरी संपत्ति पर अधिकार करके उसे लूट लिया, यहां तक कि उन्होंने उनकी पत्नियों एवं उनके बालकों को बंदी बनाकर सभी कुछ, जो उनके घरों में था, लूट लिया.

BSB

30 Then Jacob said to Simeon and Levi, “You have brought trouble upon me by making me a stench to the Canaanites and Perizzites, the people of this land. We are few in number; if they unite against me and attack me, I and my household will be destroyed.”

HINCV

30 यह सब देख याकोब ने शिमओन तथा लेवी से कहा, “तुमने तो मुझे इन देशवासियों के लिए दुश्मन बनाकर कनानियों एवं परिज्ज़ियों के बीच विपत्ति में डाल दिया है. यदि वे सब एकजुट होकर मुझ पर आक्रमण कर देंगे, तो मैं नष्ट हो जाऊंगा, मैं और मेरा संपूर्ण परिवार, क्योंकि हम गिनती में कम हैं.”

BSB

31 But they replied, “Should he have treated our sister like a prostitute?”

HINCV

31 उन्होंने कहा, “क्या हमारी बहन से उन्होंने जो एक वेश्या के समान बर्ताव किया; क्या वह सही था?”

Questions about Genesis 34? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.