Genesis 34

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Now Dinah, the daughter Leah had borne to Jacob, went out to visit the daughters of the land.

HINIRV

1 एक दिन लिआ की बेटी दीना, जो याकूब से उत्पन्न हुई थी, उस देश की लड़कियों से भेंट करने को निकली।

BSB

2 When Shechem son of Hamor the Hivite, the prince of the region, saw her, he took her and lay with her by force.

HINIRV

2 तब उस देश के प्रधान हिब्बी हमोर के पुत्र शेकेम ने उसे देखा, और उसे ले जाकर उसके साथ कुकर्म करके उसको भ्रष्ट कर डाला।

BSB

3 And his soul was drawn to Dinah, the daughter of Jacob. He loved the young girl and spoke to her tenderly.

HINIRV

3 तब उसका मन याकूब की बेटी दीना से लग गया, और उसने उस कन्या से प्रेम की बातें की, और उससे प्रेम करने लगा।

BSB

4 So Shechem told his father Hamor, “Get me this girl as a wife.”

HINIRV

4 अतः शेकेम ने अपने पिता हमोर से कहा, “मुझे इस लड़की को मेरी पत्नी होने के लिये दिला दे।”

BSB

5 Jacob heard that Shechem had defiled his daughter Dinah, but since his sons were with his livestock in the field, he remained silent about it until they returned.

HINIRV

5 और याकूब ने सुना कि शेकेम ने मेरी बेटी दीना को अशुद्ध कर डाला है, पर उसके पुत्र उस समय पशुओं के संग मैदान में थे, इसलिए वह उनके आने तक चुप रहा।

BSB

6 Meanwhile, Shechem’s father Hamor came to speak with Jacob.

HINIRV

6 तब शेकेम का पिता हमोर निकलकर याकूब से बातचीत करने के लिये उसके पास गया।

BSB

7 When Jacob’s sons heard what had happened, they returned from the field. They were filled with grief and fury, because Shechem had committed an outrage in Israel by lying with Jacob’s daughter—a thing that should not be done.

HINIRV

7 याकूब के पुत्र यह सुनते ही मैदान से बहुत उदास और क्रोधित होकर आए; क्योंकि शेकेम ने याकूब की बेटी के साथ कुकर्म करके इस्राएल के घराने से मूर्खता का ऐसा काम किया था, जिसका करना अनुचित था।

BSB

8 But Hamor said to them, “My son Shechem longs for your daughter. Please give her to him as his wife.

HINIRV

8 हमोर ने उन सबसे कहा, “मेरे पुत्र शेकेम का मन तुम्हारी बेटी पर बहुत लगा है, इसलिए उसे उसकी पत्नी होने के लिये उसको दे दो।

BSB

9 Intermarry with us; give us your daughters and take our daughters for yourselves.

HINIRV

9 और हमारे साथ ब्याह किया करो; अपनी बेटियाँ हमको दिया करो, और हमारी बेटियों को आप लिया करो।

BSB

10 You may settle among us, and the land will be open to you. Live here, move about freely, and acquire your own property.”

HINIRV

10 और हमारे संग बसे रहो; और यह देश तुम्हारे सामने पड़ा है; इसमें रहकर लेन-देन करो, और इसकी भूमि को अपने लिये ले लो।”

BSB

11 Then Shechem said to Dinah’s father and brothers, “Grant me this favor, and I will give you whatever you ask.

HINIRV

11 और शेकेम ने भी दीना के पिता और भाइयों से कहा, “यदि मुझ पर तुम लोगों की अनुग्रह की दृष्टि हो, तो जो कुछ तुम मुझसे कहो, वह मैं दूँगा।

BSB

12 Demand a high dowry and an expensive gift, and I will give you whatever you ask. Only give me the girl as my wife!”

HINIRV

12 तुम मुझसे कितना ही मूल्य या बदला क्यों न माँगो, तो भी मैं तुम्हारे कहे के अनुसार दूँगा; परन्तु उस कन्या को पत्नी होने के लिये मुझे दो।”

BSB

13 But because Shechem had defiled their sister Dinah, Jacob’s sons answered him and his father Hamor deceitfully.

HINIRV

13 तब यह सोचकर कि शेकेम ने हमारी बहन दीना को अशुद्ध किया है, याकूब के पुत्रों ने शेकेम और उसके पिता हमोर को छल के साथ यह उत्तर दिया,

BSB

14 “We cannot do such a thing,” they said. “To give our sister to an uncircumcised man would be a disgrace to us.

HINIRV

14 “हम ऐसा काम नहीं कर सकते कि किसी खतनारहित पुरुष को अपनी बहन दें; क्योंकि इससे हमारी नामधराई होगी।

BSB

15 We will consent to this on one condition, that you become circumcised like us—every one of your males.

HINIRV

15 इस बात पर तो हम तुम्हारी मान लेंगे कि हमारे समान तुम में से हर एक पुरुष का खतना किया जाए।

BSB

16 Then we will give you our daughters and take your daughters for ourselves. We will dwell among you and become one people.

HINIRV

16 तब हम अपनी बेटियाँ तुम्हें ब्याह देंगे, और तुम्हारी बेटियाँ ब्याह लेंगे, और तुम्हारे संग बसे भी रहेंगे, और हम दोनों एक ही समुदाय के मनुष्य हो जाएँगे।

BSB

17 But if you will not agree to be circumcised, then we will take our sister and go.”

HINIRV

17 पर यदि तुम हमारी बात न मानकर अपना खतना न कराओगे, तो हम अपनी लड़की को लेकर यहाँ से चले जाएँगे।”

BSB

18 Their offer seemed good to Hamor and his son Shechem.

HINIRV

18 उसकी इस बात पर हमोर और उसका पुत्र शेकेम प्रसन्न हुए।

BSB

19 The young man, who was the most respected of all his father’s household, did not hesitate to fulfill this request, because he was delighted with Jacob’s daughter.

HINIRV

19 और वह जवान जो याकूब की बेटी को बहुत चाहता था, इस काम को करने में उसने विलम्ब न किया। वह तो अपने पिता के सारे घराने में अधिक प्रतिष्ठित था।

BSB

20 So Hamor and his son Shechem went to the gate of their city and addressed the men of their city:

HINIRV

20 इसलिए हमोर और उसका पुत्र शेकेम अपने नगर के फाटक के निकट जाकर नगरवासियों को यह समझाने लगे;

BSB

21 “These men are at peace with us. Let them live and trade in our land; indeed, it is large enough for them. Let us take their daughters in marriage and give our daughters to them.

HINIRV

21 “वे मनुष्य तो हमारे संग मेल से रहना चाहते हैं; अतः उन्हें इस देश में रहकर लेन-देन करने दो; देखो, यह देश उनके लिये भी बहुत है; फिर हम लोग उनकी बेटियों को ब्याह लें, और अपनी बेटियों को उन्हें दिया करें।

BSB

22 But only on this condition will the men agree to dwell with us and be one people: if all our men are circumcised as they are.

HINIRV

22 वे लोग केवल इस बात पर हमारे संग रहने और एक ही समुदाय के मनुष्य हो जाने को प्रसन्न हैं कि उनके समान हमारे सब पुरुषों का भी खतना किया जाए।

BSB

23 Will not their livestock, their possessions, and all their animals become ours? Only let us consent to them, and they will dwell among us.”

HINIRV

23 क्या उनकी भेड़-बकरियाँ, और गाय-बैल वरन् उनके सारे पशु और धन-सम्पत्ति हमारी न हो जाएगी? इतना ही करें कि हम लोग उनकी बात मान लें, तो वे हमारे संग रहेंगे।”

BSB

24 All the men who went out of the city gate listened to Hamor and his son Shechem, and every male of the city was circumcised.

HINIRV

24 इसलिए जितने उस नगर के फाटक से निकलते थे, उन सभी ने हमोर की और उसके पुत्र शेकेम की बात मानी; और हर एक पुरुष का खतना किया गया, जितने उस नगर के फाटक से निकलते थे।

BSB

25 Three days later, while they were still in pain, two of Jacob’s sons (Dinah’s brothers Simeon and Levi) took their swords, went into the unsuspecting city, and slaughtered every male.

HINIRV

25 तीसरे दिन, जब वे लोग पीड़ित पड़े थे, तब ऐसा हुआ कि शिमोन और लेवी नामक याकूब के दो पुत्रों ने, जो दीना के भाई थे, अपनी-अपनी तलवार ले उस नगर में निधड़क घुसकर सब पुरुषों को घात किया।

BSB

26 They killed Hamor and his son Shechem with their swords, took Dinah out of Shechem’s house, and went away.

HINIRV

26 हमोर और उसके पुत्र शेकेम को उन्होंने तलवार से मार डाला, और दीना को शेकेम के घर से निकाल ले गए।

BSB

27 Jacob’s other sons came upon the slaughter and looted the city, because their sister had been defiled.

HINIRV

27 याकूब के पुत्रों ने घात कर डालने पर भी चढ़कर नगर को इसलिए लूट लिया कि उसमें उनकी बहन अशुद्ध की गई थी।

BSB

28 They took their flocks and herds and donkeys, and everything else in the city or in the field.

HINIRV

28 उन्होंने भेड़-बकरी, और गाय-बैल, और गदहे, और नगर और मैदान में जितना धन था ले लिया।

BSB

29 They carried off all their possessions and women and children, and they plundered everything in their houses.

HINIRV

29 उस सब को, और उनके बाल-बच्चों, और स्त्रियों को भी हर ले गए, वरन् घर-घर में जो कुछ था, उसको भी उन्होंने लूट लिया।

BSB

30 Then Jacob said to Simeon and Levi, “You have brought trouble upon me by making me a stench to the Canaanites and Perizzites, the people of this land. We are few in number; if they unite against me and attack me, I and my household will be destroyed.”

HINIRV

30 तब याकूब ने शिमोन और लेवी से कहा, “तुम ने जो इस देश के निवासी कनानियों और परिज्जियों के मन में मेरे प्रति घृणा उत्पन्न कराई है, इससे तुम ने मुझे संकट में डाला है, क्योंकि मेरे साथ तो थोड़े ही लोग हैं, इसलिए अब वे इकट्ठे होकर मुझ पर चढ़ेंगे, और मुझे मार डालेंगे, तो मैं अपने घराने समेत सत्यानाश हो जाऊँगा।”

BSB

31 But they replied, “Should he have treated our sister like a prostitute?”

HINIRV

31 उन्होंने कहा, “क्या वह हमारी बहन के साथ वेश्या के समान बर्ताव करे?”

Questions about Genesis 34? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.