Genesis 40
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Some time later, the king’s cupbearer and baker offended their master, the king of Egypt. | HINIRV 1 इन बातों के पश्चात् ऐसा हुआ, कि मिस्र के राजा के पिलानेहारे और पकानेहारे ने अपने स्वामी के विरुद्ध कुछ अपराध किया। |
| BSB 2 Pharaoh was angry with his two officers, the chief cupbearer and the chief baker, | HINIRV 2 तब फ़िरौन ने अपने उन दोनों हाकिमों, अर्थात् पिलानेहारों के प्रधान, और पकानेहारों के प्रधान पर क्रोधित होकर |
| BSB 3 and imprisoned them in the house of the captain of the guard, the same prison where Joseph was confined. | HINIRV 3 उन्हें कैद कराके, अंगरक्षकों के प्रधान के घर के उसी बन्दीगृह में, जहाँ यूसुफ बन्दी था, डलवा दिया। |
| BSB 4 The captain of the guard assigned them to Joseph, and he became their personal attendant. After they had been in custody for some time, | HINIRV 4 तब अंगरक्षकों के प्रधान ने उनको यूसुफ के हाथ सौंपा, और वह उनकी सेवा-टहल करने लगा; अतः वे कुछ दिन तक बन्दीगृह में रहे। |
| BSB 5 both of these men—the Egyptian king’s cupbearer and baker, who were being held in the prison—had a dream on the same night, and each dream had its own meaning. | HINIRV 5 मिस्र के राजा का पिलानेहारा और पकानेहारा, जो बन्दीगृह में बन्द थे, उन दोनों ने एक ही रात में, अपने-अपने होनहार के अनुसार, स्वप्न देखा । |
| BSB 6 When Joseph came to them in the morning, he saw that they were distraught. | HINIRV 6 सवेरे जब यूसुफ उनके पास अन्दर गया, तब उन पर उसने जो दृष्टि की, तो क्या देखता है, कि वे उदास हैं। |
| BSB 7 So he asked the officials of Pharaoh who were in custody with him in his master’s house, “Why are your faces so downcast today?” | HINIRV 7 इसलिए उसने फ़िरौन के उन हाकिमों से, जो उसके साथ उसके स्वामी के घर के बन्दीगृह में थे, पूछा, “आज तुम्हारे मुँह क्यों उदास हैं?” |
| BSB 8 “We both had dreams,” they replied, “but there is no one to interpret them.” Then Joseph said to them, “Don’t interpretations belong to God? Tell me your dreams.” | HINIRV 8 उन्होंने उससे कहा, “हम दोनों ने स्वप्न देखा है, और उनके फल का बतानेवाला कोई भी नहीं।” यूसुफ ने उनसे कहा, “क्या स्वप्नों का फल कहना परमेश्वर का काम नहीं है? मुझे अपना-अपना स्वप्न बताओ।” |
| BSB 9 So the chief cupbearer told Joseph his dream: “In my dream there was a vine before me, | HINIRV 9 तब पिलानेहारों का प्रधान अपना स्वप्न यूसुफ को यह बताने लगा: “मैंने स्वप्न में देखा, कि मेरे सामने एक दाखलता है; |
| BSB 10 and on the vine were three branches. As it budded, its blossoms opened and its clusters ripened into grapes. | HINIRV 10 और उस दाखलता में तीन डालियाँ हैं; और उसमें मानो कलियाँ लगीं हैं, और वे फूलीं और उसके गुच्छों में दाख लगकर पक गई। |
| BSB 11 Pharaoh’s cup was in my hand, and I took the grapes, squeezed them into his cup, and placed the cup in his hand.” | HINIRV 11 और फ़िरौन का कटोरा मेरे हाथ में था; और मैंने उन दाखों को लेकर फ़िरौन के कटोरे में निचोड़ा और कटोरे को फ़िरौन के हाथ में दिया।” |
| BSB 12 Joseph replied, “This is the interpretation: The three branches are three days. | HINIRV 12 यूसुफ ने उससे कहा, “इसका फल यह है: तीन डालियों का अर्थ तीन दिन हैं |
| BSB 13 Within three days Pharaoh will lift up your head and restore your position. You will put Pharaoh’s cup in his hand, just as you did when you were his cupbearer. | HINIRV 13 इसलिए अब से तीन दिन के भीतर फ़िरौन तेरा सिर ऊँचा करेगा, और फिर से तेरे पद पर तुझे नियुक्त करेगा, और तू पहले के समान फ़िरौन का पिलानेहारा होकर उसका कटोरा उसके हाथ में फिर दिया करेगा। |
| BSB 14 But when it goes well for you, please remember me and show me kindness by mentioning me to Pharaoh, that he might bring me out of this prison. | HINIRV 14 अतः जब तेरा भला हो जाए तब मुझे स्मरण करना, और मुझ पर कृपा करके फ़िरौन से मेरी चर्चा चलाना, और इस घर से मुझे छुड़वा देना। |
| BSB 15 For I was kidnapped from the land of the Hebrews, and even here I have done nothing for which they should have put me in this dungeon.” | HINIRV 15 क्योंकि सचमुच इब्रानियों के देश से मुझे चुराकर लाया गया हैं, और यहाँ भी मैंने कोई ऐसा काम नहीं किया, जिसके कारण मैं इस कारागार में डाला जाऊँ।” |
| BSB 16 When the chief baker saw that the interpretation was favorable, he said to Joseph, “I too had a dream: There were three baskets of white bread on my head. | HINIRV 16 यह देखकर कि उसके स्वप्न का फल अच्छा निकला, पकानेहारों के प्रधान ने यूसुफ से कहा, “मैंने भी स्वप्न देखा है, वह यह है: मैंने देखा कि मेरे सिर पर सफेद रोटी की तीन टोकरियाँ हैं |
| BSB 17 In the top basket were all sorts of baked goods for Pharaoh, but the birds were eating them out of the basket on my head.” | HINIRV 17 और ऊपर की टोकरी में फ़िरौन के लिये सब प्रकार की पकी पकाई वस्तुएँ हैं; और पक्षी मेरे सिर पर की टोकरी में से उन वस्तुओं को खा रहे हैं।” |
| BSB 18 Joseph replied, “This is the interpretation: The three baskets are three days. | HINIRV 18 यूसुफ ने कहा, “इसका फल यह है: तीन टोकरियों का अर्थ तीन दिन है। |
| BSB 19 Within three days Pharaoh will lift off your head and hang you on a tree. Then the birds will eat the flesh of your body.” | HINIRV 19 अब से तीन दिन के भीतर फ़िरौन तेरा सिर कटवाकर तुझे एक वृक्ष पर टंगवा देगा, और पक्षी तेरे माँस को नोच-नोच कर खाएँगे।” |
| BSB 20 On the third day, which was Pharaoh’s birthday, he held a feast for all his officials, and in their presence he lifted up the heads of the chief cupbearer and the chief baker. | HINIRV 20 और तीसरे दिन फ़िरौन का जन्मदिन था, उसने अपने सब कर्मचारियों को भोज दिया, और उनमें से पिलानेहारों के प्रधान, और पकानेहारों के प्रधान दोनों को बन्दीगृह से निकलवाया। |
| BSB 21 Pharaoh restored the chief cupbearer to his position, so that he once again placed the cup in Pharaoh’s hand. | HINIRV 21 पिलानेहारों के प्रधान को तो पिलानेहारे के पद पर फिर से नियुक्त किया, और वह फ़िरौन के हाथ में कटोरा देने लगा। |
| BSB 22 But Pharaoh hanged the chief baker, just as Joseph had described to them in his interpretation. | HINIRV 22 पर पकानेहारों के प्रधान को उसने टंगवा दिया, जैसा कि यूसुफ ने उनके स्वप्नों का फल उनसे कहा था। |
| BSB 23 The chief cupbearer, however, did not remember Joseph; he forgot all about him. | HINIRV 23 फिर भी पिलानेहारों के प्रधान ने यूसुफ को स्मरण न रखा; परन्तु उसे भूल गया । |
Questions about Genesis 40? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.