Genesis 40

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Some time later, the king’s cupbearer and baker offended their master, the king of Egypt.

HINCV

1 कुछ समय बाद राजा फ़रोह के कटोरा-वाहक और उनके खाना बनानेवाले ने अपने स्वामी फ़रोह के विरुद्ध कुछ गलती की.

BSB

2 Pharaoh was angry with his two officers, the chief cupbearer and the chief baker,

HINCV

2 और प्रधान खानसामे और प्रधान पिलाने वाले दोनों पर राजा गुस्सा हुए,

BSB

3 and imprisoned them in the house of the captain of the guard, the same prison where Joseph was confined.

HINCV

3 इसलिये राजा ने उन दोनों को कारावास में डाल दिया, जहां योसेफ़ भी बंदी थे.

BSB

4 The captain of the guard assigned them to Joseph, and he became their personal attendant. After they had been in custody for some time,

HINCV

4 अंगरक्षकों के प्रधान ने योसेफ़ के हाथ उन दोनों को सौंप दिया. योसेफ़ उनका ध्यान रखते थे. और वे दोनों कुछ समय तक कारावास में रहे,

BSB

5 both of these men—the Egyptian king’s cupbearer and baker, who were being held in the prison—had a dream on the same night, and each dream had its own meaning.

HINCV

5 तब एक रात दोनों ने अलग-अलग सपना देखा, और हर एक सपने का अपना अलग-अलग अर्थ था.

BSB

6 When Joseph came to them in the morning, he saw that they were distraught.

HINCV

6 जब सुबह योसेफ़ वहां आए और उन दोनों को देखा कि वे उदास थे.

BSB

7 So he asked the officials of Pharaoh who were in custody with him in his master’s house, “Why are your faces so downcast today?”

HINCV

7 योसेफ़ ने जो उसके साथ उसके स्वामी के घर में कारावास में थे, उनसे पूछा: “आप दोनो ऐसे उदास क्यों हैं?”

BSB

8 “We both had dreams,” they replied, “but there is no one to interpret them.” Then Joseph said to them, “Don’t interpretations belong to God? Tell me your dreams.”

HINCV

8 उन्होंने कहा, “हम दोनों ही ने स्वप्न देखा है, किंतु कोई भी नहीं है, जो उसका मतलब बता सके.” यह सुनकर योसेफ़ ने कहा, “क्या आप नहीं जानते कि स्वप्न की व्याख्या परमेश्वर की ओर से होती है? कृपया आप मुझे अपना स्वप्न बताएं.”

BSB

9 So the chief cupbearer told Joseph his dream: “In my dream there was a vine before me,

HINCV

9 तब प्रधान पिलाने वाले ने योसेफ़ से कहा, “अपने स्वप्न में मैंने देखा कि मेरे पास एक दाखलता है,

BSB

10 and on the vine were three branches. As it budded, its blossoms opened and its clusters ripened into grapes.

HINCV

10 जिसमें तीन शाखाएं हैं. जैसे ही इन पर कलियां खिली, उनमें फूल खिलें और अंगूर लगकर पक गए.

BSB

11 Pharaoh’s cup was in my hand, and I took the grapes, squeezed them into his cup, and placed the cup in his hand.”

HINCV

11 और मैं फ़रोह का प्याला मेरे हाथ में था, और मैंने अंगूर लेकर प्याले में रस निचोड़ा. फिर मैंने प्याला फ़रोह के हाथों में दिया.”

BSB

12 Joseph replied, “This is the interpretation: The three branches are three days.

HINCV

12 स्वप्न सुनकर योसेफ़ ने कहा, “वे तीन शाखाएं तीन दिन हैं.

BSB

13 Within three days Pharaoh will lift up your head and restore your position. You will put Pharaoh’s cup in his hand, just as you did when you were his cupbearer.

HINCV

13 और तीन दिन में फ़रोह आपको वापस बुला लेंगे और आपका काम दुबारा आपको सौंप देंगे और आप फिर से पिलाने का काम शुरू करेंगे.

BSB

14 But when it goes well for you, please remember me and show me kindness by mentioning me to Pharaoh, that he might bring me out of this prison.

HINCV

14 योसेफ़ ने उनसे कहा जब आप फ़रोह राजा के पास जायेंगे तब मुझे मत भूलना, लेकिन राजा को मेरे बारे में बताना और मुझे कारावास से बाहर निकलवाना.

BSB

15 For I was kidnapped from the land of the Hebrews, and even here I have done nothing for which they should have put me in this dungeon.”

HINCV

15 मुझे अपने घर इब्रियों के देश से ज़बरदस्ती से लाया गया था और यहां पर भी मैंने ऐसा कोई अपराध नहीं किया है जिसके लिये मुझे इस काल-कोठरी में डाला गया.”

BSB

16 When the chief baker saw that the interpretation was favorable, he said to Joseph, “I too had a dream: There were three baskets of white bread on my head.

HINCV

16 फिर प्रधान खाना बनानेवाले ने देखा कि दूसरे नौकर के स्वप्न की व्याख्या उनके पक्ष में थी, तब उसने योसेफ़ से कहा, “मैंने भी एक स्वप्न देखा है: मैंने देखा कि मेरे सिर पर सफ़ेद रोटी की तीन टोकरियां रखी हैं.

BSB

17 In the top basket were all sorts of baked goods for Pharaoh, but the birds were eating them out of the basket on my head.”

HINCV

17 सबसे ऊपर की टोकरी में फ़रोह के लिए तैयार किए गए सभी प्रकार के व्यंजन थे, टोकरी सिर पर रखी हुई थी; पक्षी उसमें से खाते जा रहे थे.”

BSB

18 Joseph replied, “This is the interpretation: The three baskets are three days.

HINCV

18 स्वप्न सुनकर योसेफ़ ने अर्थ बताया: “वे तीन टोकरियां तीन दिन हैं.

BSB

19 Within three days Pharaoh will lift off your head and hang you on a tree. Then the birds will eat the flesh of your body.”

HINCV

19 इन तीन दिनों में फ़रोह तुम्हारा सिर काट देंगे और शरीर को पेड़ पर लटका देंगे और पक्षी आकर तुम्हारे शरीर को नोचेंगे.”

BSB

20 On the third day, which was Pharaoh’s birthday, he held a feast for all his officials, and in their presence he lifted up the heads of the chief cupbearer and the chief baker.

HINCV

20 यही हुआ. तीसरे दिन फ़रोह का जन्मदिन था उसने अपने सभी सेवकों को भोज दिया उस दिन प्रधान पिलाने वाले और प्रधान पकाने वाले दोनों को कारावास से बाहर लाया गया.

BSB

21 Pharaoh restored the chief cupbearer to his position, so that he once again placed the cup in Pharaoh’s hand.

HINCV

21 प्रधान पिलाने वाले को फिर से उसकी जवाबदारी दे दी गई; वह फ़रोह के हाथ में फिर से प्याला देने लगे.

BSB

22 But Pharaoh hanged the chief baker, just as Joseph had described to them in his interpretation.

HINCV

22 लेकिन प्रधान पकाने वाले को फांसी पर लटका दिया; सब कुछ वैसा ही हुआ जैसा योसेफ़ ने बताया था.

BSB

23 The chief cupbearer, however, did not remember Joseph; he forgot all about him.

HINCV

23 यह सब देखकर भी प्रधान पिलाने वाले ने योसेफ़ को याद न किया; पर भूल गया.

Questions about Genesis 40? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.