Genesis 41
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 After two full years had passed, Pharaoh had a dream: He was standing beside the Nile, | HINCV 1 पूरे दो साल बाद फ़रोह ने एक स्वप्न देखा: वे नील नदी के किनारे खड़े हैं. |
| BSB 2 when seven cows, sleek and well-fed, came up from the river and began to graze among the reeds. | HINCV 2 नदी में से सात सुंदर एवं मोटी गायें निकली और घास चरने लगीं. |
| BSB 3 After them, seven other cows, sickly and thin, came up from the Nile and stood beside the well-fed cows on the bank of the river. | HINCV 3 फिर और सात गायें नील नदी में से निकलीं, जो कुरूप तथा पतली थीं. ये नदी के किनारे उन मोटी गायों के पास आकर खड़ी हो गईं. |
| BSB 4 And the cows that were sickly and thin devoured the seven sleek, well-fed cows. Then Pharaoh woke up, | HINCV 4 और कुरूप एवं दुर्बल गायों ने उन सुंदर एवं मोटी गायों को खा लिया. इससे फ़रोह की नींद खुल गई. |
| BSB 5 but he fell back asleep and dreamed a second time: Seven heads of grain, plump and ripe, came up on one stalk. | HINCV 5 जब उन्हें फिर नींद आई, तब उन्होंने एक और स्वप्न देखा: एक ही तने में से सात बालें उगीं, जो अच्छी और मोटी मोटी थीं. |
| BSB 6 After them, seven other heads of grain sprouted, thin and scorched by the east wind. | HINCV 6 फिर सात और बालें उगीं जो पतली और मुरझाई हुई थीं, |
| BSB 7 And the thin heads of grain swallowed up the seven plump, ripe ones. Then Pharaoh awoke and realized it was a dream. | HINCV 7 तब पतली बालों ने मोटी बालों को निगल लिया. इससे फ़रोह की नींद खुल गई और वह समझ गये कि यह स्वप्न था. |
| BSB 8 In the morning his spirit was troubled, so he summoned all the magicians and wise men of Egypt. Pharaoh told them his dreams, but no one could interpret them for him. | HINCV 8 सुबह होने पर राजा मन में बेचैन हुए, इसलिये इनका अर्थ जानने के लिए मिस्र देश के सब ज्योतिषियों एवं पंडितों को बुलवाया और फ़रोह ने उन्हें अपने दोनों स्वप्न बताये लेकिन कोई भी उनका अर्थ नहीं बता पाया. |
| BSB 9 Then the chief cupbearer said to Pharaoh, “Today I recall my failures. | HINCV 9 तब प्रधान पिलाने वाले ने फ़रोह से कहा, “आज मुझे अपनी गलती याद आ रही है. |
| BSB 10 Pharaoh was once angry with his servants, and he put me and the chief baker in the custody of the captain of the guard. | HINCV 10 एक बार फ़रोह अपने नौकरों से क्रुद्ध हुए और मुझे और प्रधान खानसामे को अंगरक्षकों के नायक के घर के बंदीगृह में डाला. |
| BSB 11 One night both the chief baker and I had dreams, and each dream had its own meaning. | HINCV 11 हमने उस कारावास में स्वप्न देखा, और दोनों ही स्वप्न का अपना अलग अर्थ था. |
| BSB 12 Now a young Hebrew was there with us, a servant of the captain of the guard. We told him our dreams and he interpreted them for us individually. | HINCV 12 एक इब्री युवक वहां था, वह अंगरक्षकों के नायक का सेवक था. जब हमने उसे अपना स्वप्न बताया उसने हमारे हर एक के स्वप्न की व्याख्या की. |
| BSB 13 And it happened to us just as he had interpreted: I was restored to my position, and the other man was hanged.” | HINCV 13 जैसा उसने बताया था वैसा ही हुआ: फ़रोह ने मुझे तो अपना पद सौंप दिया, और खानसामें को प्राण-दंड दे दिया.” |
| BSB 14 So Pharaoh sent for Joseph, who was quickly brought out of the dungeon. After he had shaved and changed his clothes, he went in before Pharaoh. | HINCV 14 यह सुनकर फ़रोह ने कहा कि योसेफ़ को मेरे पास लाओ. उन्होंने जल्दी योसेफ़ को कारागार से बाहर निकाला. और उसके बाल कटाकर उसके कपड़े बदलकर फ़रोह के पास लेकर आये. |
| BSB 15 Pharaoh said to Joseph, “I had a dream, and no one can interpret it. But I have heard it said of you that when you hear a dream you can interpret it.” | HINCV 15 फ़रोह ने योसेफ़ से कहा, “मैंने एक स्वप्न देखा है, उसका अर्थ कोई नहीं बता पा रहे हैं, लेकिन मैंने तुम्हारे बारे में सुना है कि तुम स्वप्न का अर्थ बता सकते हो.” |
| BSB 16 “I myself cannot do it,” Joseph replied, “but God will give Pharaoh a sound answer.” | HINCV 16 योसेफ़ ने यह सुनकर फ़रोह से कहा, “अर्थ मैं नहीं, बल्कि स्वयं परमेश्वर ही देंगे.” |
| BSB 17 Then Pharaoh said to Joseph: “In my dream I was standing on the bank of the Nile, | HINCV 17 तब फ़रोह ने कहा, “मैंने स्वप्न में देखा कि मैं नील नदी के किनारे खड़ा हूं. |
| BSB 18 when seven cows, well-fed and sleek, came up from the river and began to graze among the reeds. | HINCV 18 वहां मैंने सात मोटी एवं सुंदर गायों को नील नदी से निकलते देखा. और वे घास चर रही थीं. |
| BSB 19 After them, seven other cows—sickly, ugly, and thin—came up. I have never seen such ugly cows in all the land of Egypt! | HINCV 19 तभी मैंने देखा कि सात और गायें निकलीं—जो दुबली, पतली और कुरूप थीं. ऐसी कुरूप गायें मैंने मिस्र देश में कभी नहीं देखीं. |
| BSB 20 Then the thin, ugly cows devoured the seven well-fed cows that were there first. | HINCV 20 दुर्बल एवं कुरूप गायों ने उन सात मोटी एवं सुंदर गायों को खा लिया. |
| BSB 21 When they had devoured them, however, no one could tell that they had done so; their appearance was as ugly as it had been before. Then I awoke. | HINCV 21 इतना होने पर भी यह समझ नहीं पाये कि इन्होंने उन सात मोटी गायों को कैसे खा लिया; लेकिन वे अब भी वैसी ही कुरूप बनी हुई थीं. और मेरी नींद खुल गई. |
| BSB 22 In my dream I also saw seven heads of grain, plump and ripe, growing on a single stalk. | HINCV 22 “मैंने एक और स्वप्न देखा: एक ही तने में से सात मोटी एवं अच्छी बालें उगीं. |
| BSB 23 After them, seven other heads of grain sprouted—withered, thin, and scorched by the east wind. | HINCV 23 तभी मैंने देखा कि कमजोर और मुरझाई, और पूर्वी वायु से झुलसी बालें उगीं. |
| BSB 24 And the thin heads of grain swallowed the seven plump ones. I told this dream to the magicians, but no one could explain it to me.” | HINCV 24 तथा कमजोर बालों ने उन मोटी बालों को निगल लिया. मैंने अपने ज्योतिषियों से ये स्वप्न बताये, लेकिन अर्थ कोई नहीं बता पाया.” |
| BSB 25 At this, Joseph said to Pharaoh, “The dreams of Pharaoh are one and the same. God has revealed to Pharaoh what He is about to do. | HINCV 25 तब योसेफ़ ने फ़रोह से कहा, “आपके दोनों स्वप्न एक ही हैं. इनमें परमेश्वर ने फ़रोह को बताया हैं कि परमेश्वर क्या करने जा रहे हैं. |
| BSB 26 The seven good cows are seven years, and the seven ripe heads of grain are seven years. The dreams have the same meaning. | HINCV 26 सात सुंदर और मोटी गायें सात वर्ष हैं, सात अच्छी बालें भी सात वर्ष हैं; दोनों ही स्वप्न एक ही हैं. |
| BSB 27 Moreover, the seven thin, ugly cows that came up after them are seven years, and so are the seven worthless heads of grain scorched by the east wind—they are seven years of famine. | HINCV 27 कमजोर एवं कुरूप गायें, सात वर्ष हैं, और मुरझाई हुई बालें जो देखी वे भी सात वर्ष; वे अकाल के होंगे. |
| BSB 28 It is just as I said to Pharaoh: God has shown Pharaoh what He is about to do. | HINCV 28 “जैसा मैंने फ़रोह को बताया, ठीक वैसा ही होगा; परमेश्वर ने आपको यह दिखा दिया है कि जल्दी ही क्या होनेवाला है. |
| BSB 29 Behold, seven years of great abundance are coming throughout the land of Egypt, | HINCV 29 मिस्र देश में सात वर्ष बहुत ही अच्छी फसल होगी, |
| BSB 30 but seven years of famine will follow them. Then all the abundance in the land of Egypt will be forgotten, and the famine will devastate the land. | HINCV 30 और उसके बाद सात वर्ष का अकाल होगा. तब मिस्र देश के लोग सारी उपज को भूल जायेंगे, और अकाल से देश का नाश होगा. |
| BSB 31 The abundance in the land will not be remembered, since the famine that follows it will be so severe. | HINCV 31 अकाल इतना भयानक होगा कि अच्छी फसल और उपज किसी को याद तक नहीं रहेगी. |
| BSB 32 Moreover, because the dream was given to Pharaoh in two versions, the matter has been decreed by God, and He will carry it out shortly. | HINCV 32 फ़रोह आपने एक ही बात के विषय दो बार स्वप्न देखे; यह इस बात को दिखाता है कि परमेश्वर निश्चय ही ऐसा होने देंगे और परमेश्वर जल्दी ही इसे पूरा करेंगे. |
| BSB 33 Now, therefore, Pharaoh should look for a discerning and wise man and set him over the land of Egypt. | HINCV 33 “इसलिये फ़रोह जल्दी किसी समझदार एवं बुद्धिमान व्यक्ति को मिस्र देश का अधिकारी बनाएं. |
| BSB 34 Let Pharaoh take action and appoint commissioners over the land to take a fifth of the harvest of Egypt during the seven years of abundance. | HINCV 34 और फ़रोह सारे मिस्र देश में सर्वेक्षकों को नियुक्त करे और सात वर्ष जो अच्छी फसल और उपज का है, उस समय भूमि की उपज का पंचमांश इकट्ठा करें. |
| BSB 35 Under the authority of Pharaoh, let them collect all the excess food from these good years, that they may come and lay up the grain to be preserved as food in the cities. | HINCV 35 तब अच्छी फसल के सात वर्षों में सारी भोजन वस्तु एकत्रित की जाये और अनाज को फ़रोह के अधिकार में भंडार नगरों में सुरक्षित रखते जायें. |
| BSB 36 This food will be a reserve for the land during the seven years of famine to come upon the land of Egypt. Then the country will not perish in the famine.” | HINCV 36 और यह भोजन सात वर्ष के अकाल से बचने के लिए पूरे मिस्र देश को देने के लिए इकट्ठा करे ताकि लोग भोजन के अभाव में नहीं मरें.” |
| BSB 37 This proposal pleased Pharaoh and all his officials. | HINCV 37 फ़रोह तथा सब कर्मचारियों को लगा कि यह जवाबदारी योसेफ़ को ही दी जाये. |
| BSB 38 So Pharaoh asked them, “Can we find anyone like this man, in whom the Spirit of God abides?” | HINCV 38 फ़रोह ने अपने सेवकों से पूछा, “क्या हमें ऐसा कोई व्यक्ति मिल सकता है जिसमें परमेश्वर का आत्मा हो?” |
| BSB 39 Then Pharaoh said to Joseph, “Since God has made all this known to you, there is no one as discerning and wise as you. | HINCV 39 फिर फ़रोह ने योसेफ़ से कहा, “इसलिये कि परमेश्वर ने ही तुम पर यह सब प्रकट किया है, तुम यह जवाबदारी लो क्योंकि तुम जैसा समझदार तथा बुद्धिमान कोई नहीं. |
| BSB 40 You shall be in charge of my house, and all my people are to obey your commands. Only with regard to the throne will I be greater than you.” | HINCV 40 और तुम मेरे महल के अधिकारी होंगे तथा मेरी प्रजा तुम्हारे ही आदेश का पालन करेगी. मैं सिंहासन पर बैठने के कारण राजा होकर तुमसे बड़ा रहूंगा.” |
| BSB 41 Pharaoh also told Joseph, “I hereby place you over all the land of Egypt.” | HINCV 41 और फ़रोह ने योसेफ़ से कहा, “मैंने तुम्हें सारे मिस्र देश पर अधिकार दे दिया है.” |
| BSB 42 Then Pharaoh removed the signet ring from his finger, put it on Joseph’s finger, clothed him in garments of fine linen, and placed a gold chain around his neck. | HINCV 42 यह कहते हुए फ़रोह ने अपनी राजमुद्रा वाली अंगूठी उतारकर योसेफ़ को पहना दी, और मलमल के वस्त्र तथा गले में सोने की माला भी पहना दी. |
| BSB 43 He had Joseph ride in his second chariot, with men calling out before him, “Bow the knee!” So he placed him over all the land of Egypt. | HINCV 43 फिर फ़रोह ने योसेफ़ को अपने दूसरे रथ में चढ़ाकर सम्मान दिया. रथों के आगे-आगे चल रहे अधिकारी बोल रहे थे, “घुटने टेको!” इस प्रकार फ़रोह ने योसेफ़ को संपूर्ण मिस्र का अधिकार सौंप दिया. |
| BSB 44 And Pharaoh declared to Joseph, “I am Pharaoh, but without your permission, no one in all the land of Egypt shall lift his hand or foot.” | HINCV 44 और फ़रोह ने योसेफ़ से कहा, “फ़रोह तो मैं हूं, किंतु अब से सारे मिस्र देश में बिना तुम्हारी आज्ञा के कोई भी न तो हाथ उठा सकेगा और न ही पांव.” |
| BSB 45 Pharaoh gave Joseph the name Zaphenath-paneah, and he gave him Asenath daughter of Potiphera, priest of On, to be his wife. And Joseph took charge of all the land of Egypt. | HINCV 45 फ़रोह ने योसेफ़ का नया नाम ज़ाफेनाथ-पानियाह रखा तथा उनका विवाह ओन के पुरोहित पोतिफेरा की पुत्री असेनाथ से कर दिया. इस प्रकार अब योसेफ़ समस्त मिस्र देश के प्रशासक हो गए. |
| BSB 46 Now Joseph was thirty years old when he entered the service of Pharaoh king of Egypt. And Joseph left Pharaoh’s presence and traveled throughout the land of Egypt. | HINCV 46 जब योसेफ़ को मिस्र के राजा फ़रोह के पास लाया गया, तब वे तीस वर्ष के थे. फ़रोह से अधिकार पाकर योसेफ़ समस्त मिस्र देश का निरीक्षण करने के लिए निकले. |
| BSB 47 During the seven years of abundance, the land brought forth bountifully. | HINCV 47 पहले सात वर्षों में बहुत उपज हुई. |
| BSB 48 During those seven years, Joseph collected all the excess food in the land of Egypt and stored it in the cities. In every city he laid up the food from the fields around it. | HINCV 48 और योसेफ़ ने इन सात वर्षों में बहुत भोजन वस्तुएं जमा की, जो मिस्र देश में उत्पन्न हो रही थीं. वह सब अन्न योसेफ़ नगरों में जमा करते गए. जिस नगर के पास खेत था उसकी उपज वहीं जमा करते गए. |
| BSB 49 So Joseph stored up grain in such abundance, like the sand of the sea, that he stopped keeping track of it; for it was beyond measure. | HINCV 49 इस तरह योसेफ़ ने सागर तट के बालू समान अनाज जमा कर लिया कि उसको गिनना ही छोड़ दिया, क्योंकि उपज असंख्य हो चुकी थी. |
| BSB 50 Before the years of famine arrived, two sons were born to Joseph by Asenath daughter of Potiphera, priest of On. | HINCV 50 इससे पहले कि अकाल के वर्ष शुरू हों, ओन के पुरोहित पोतिफेरा की पुत्री असेनाथ से योसेफ़ के दो पुत्र पैदा हुए. |
| BSB 51 Joseph named the firstborn Manasseh, saying, “God has made me forget all my hardship and all my father’s household.” | HINCV 51 पहले बेटे का नाम योसेफ़ ने मनश्शेह रखा क्योंकि उन्होंने विचार किया, “परमेश्वर ने सभी कष्टों एवं मेरे पिता के परिवार को भुलाने में मेरी सहायता की है.” |
| BSB 52 And the second son he named Ephraim, saying, “God has made me fruitful in the land of my affliction.” | HINCV 52 उन्होंने दूसरे पुत्र का नाम एफ्राईम रखा, क्योंकि उनका कहना था, “दुःख मिलने की जगह इस देश में परमेश्वर ने मुझे फलवंत किया.” |
| BSB 53 When the seven years of abundance in the land of Egypt came to an end, | HINCV 53 जब मिस्र देश में फसल के वे सात वर्ष खत्म हुए, |
| BSB 54 the seven years of famine began, just as Joseph had said. And although there was famine in every country, there was food throughout the land of Egypt. | HINCV 54 तब अकाल के सात वर्षों की शुरुआत हुई, जैसा योसेफ़ ने कहा था. सभी देशों में अकाल था, किंतु मिस्र देश में अन्न की कोई कमी न थी. |
| BSB 55 When extreme hunger came to all the land of Egypt and the people cried out to Pharaoh for food, he told all the Egyptians, “Go to Joseph and do whatever he tells you.” | HINCV 55 जब मिस्र देश में भोजन की कमी होने लगी तब लोग फ़रोह से भोजन मांगने लगे. फ़रोह ने मिस्र की प्रजा से कहा, “तुम योसेफ़ के पास जाओ. वह जो कुछ कहे, वही करना.” |
| BSB 56 When the famine had spread over all the land, Joseph opened up all the storehouses and sold grain to the Egyptians; for the famine was severe in the land of Egypt. | HINCV 56 जब पूरे देश में अकाल पड़ा, तब योसेफ़ ने अपने भंडार खोलकर मिस्रवासियों को अन्न बेचना शुरू किया, क्योंकि अकाल भयानक था. |
| BSB 57 And every nation came to Joseph in Egypt to buy grain, because the famine was severe over all the earth. | HINCV 57 पृथ्वी के अलग-अलग देश से लोग योसेफ़ से अन्न खरीदने आने लगे, क्योंकि सारी पृथ्वी पर अकाल भयंकर हो चुका था. |
Questions about Genesis 41? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.