Genesis 46
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 So Israel set out with all that he had, and when he came to Beersheba, he offered sacrifices to the God of his father Isaac. | HINIRV 1 तब इस्राएल अपना सब कुछ लेकर बेर्शेबा को गया, और वहाँ अपने पिता इसहाक के परमेश्वर को बलिदान चढ़ाया। |
| BSB 2 And that night God spoke to Israel in a vision: “Jacob, Jacob!” He said. “Here I am,” replied Jacob. | HINIRV 2 तब परमेश्वर ने इस्राएल से रात को दर्शन में कहा, “हे याकूब हे याकूब।” उसने कहा, “क्या आज्ञा।” |
| BSB 3 “I am God,” He said, “the God of your father. Do not be afraid to go down to Egypt, for I will make you into a great nation there. | HINIRV 3 उसने कहा, “मैं परमेश्वर तेरे पिता का परमेश्वर हूँ, तू मिस्र में जाने से मत डर; क्योंकि मैं तुझ से वहाँ एक बड़ी जाति बनाऊँगा। |
| BSB 4 I will go down with you to Egypt, and I will surely bring you back. And Joseph’s own hands will close your eyes.” | HINIRV 4 मैं तेरे संग-संग मिस्र को चलता हूँ; और मैं तुझे वहाँ से फिर निश्चय ले आऊँगा; और यूसुफ अपने हाथ से तेरी आँखों को बन्द करेगा।” |
| BSB 5 Then Jacob departed from Beersheba, and the sons of Israel took their father Jacob in the wagons Pharaoh had sent to carry him, along with their children and wives. | HINIRV 5 तब याकूब बेर्शेबा से चला; और इस्राएल के पुत्र अपने पिता याकूब, और अपने बाल-बच्चों, और स्त्रियों को उन गाड़ियों पर, जो फ़िरौन ने उनके ले आने को भेजी थीं, चढ़ाकर चल पड़े। |
| BSB 6 They also took the livestock and possessions they had acquired in the land of Canaan, and Jacob and all his offspring went to Egypt. | HINIRV 6 वे अपनी भेड़-बकरी, गाय-बैल, और कनान देश में अपने इकट्ठा किए हुए सारे धन को लेकर मिस्र में आए। |
| BSB 7 Jacob took with him to Egypt his sons and grandsons, and his daughters and granddaughters—all his offspring. | HINIRV 7 और याकूब अपने बेटे-बेटियों, पोते-पोतियों, अर्थात् अपने वंश भर को अपने संग मिस्र में ले आया। |
| BSB 8 Now these are the names of the sons of Israel (Jacob and his descendants) who went to Egypt: Reuben, Jacob’s firstborn. | HINIRV 8 याकूब के साथ जो इस्राएली, अर्थात् उसके बेटे, पोते, आदि मिस्र में आए, उनके नाम ये हैं याकूब का जेठा रूबेन था। |
| BSB 9 The sons of Reuben: Hanoch, Pallu, Hezron, and Carmi. | HINIRV 9 और रूबेन के पुत्र हनोक, पल्लू, हेस्रोन, और कर्मी थे। |
| BSB 10 The sons of Simeon: Jemuel, Jamin, Ohad, Jachin, Zohar, and Shaul the son of a Canaanite woman. | HINIRV 10 शिमोन के पुत्र, यमूएल, यामीन, ओहद, याकीन, सोहर, और एक कनानी स्त्री से जन्मा हुआ शाऊल भी था। |
| BSB 11 The sons of Levi: Gershon, Kohath, and Merari. | HINIRV 11 लेवी के पुत्र गेर्शोन, कहात, और मरारी थे। |
| BSB 12 The sons of Judah: Er, Onan, Shelah, Perez, and Zerah; but Er and Onan died in the land of Canaan. The sons of Perez: Hezron and Hamul. | HINIRV 12 यहूदा के एर, ओनान, शेला, पेरेस, और जेरह नामक पुत्र हुए तो थे; पर एर और ओनान कनान देश में मर गए थे; और पेरेस के पुत्र, हेस्रोन और हामूल थे। |
| BSB 13 The sons of Issachar: Tola, Puvah, Job, and Shimron. | HINIRV 13 इस्साकार के पुत्र, तोला, पुब्बा, योब और शिम्रोन थे। |
| BSB 14 The sons of Zebulun: Sered, Elon, and Jahleel. | HINIRV 14 जबूलून के पुत्र, सेरेद, एलोन, और यहलेल थे। |
| BSB 15 These are the sons of Leah born to Jacob in Paddan-aram, in addition to his daughter Dinah. The total number of sons and daughters was thirty-three. | HINIRV 15 लिआ के पुत्र जो याकूब से पद्दनराम में उत्पन्न हुए थे, उनके बेटे पोते ये ही थे, और इनसे अधिक उसने उसके साथ एक बेटी दीना को भी जन्म दिया। यहाँ तक तो याकूब के सब वंशवाले तैंतीस प्राणी हुए। |
| BSB 16 The sons of Gad: Ziphion, Haggi, Shuni, Ezbon, Eri, Arodi, and Areli. | HINIRV 16 फिर गाद के पुत्र, सपोन, हाग्गी, शूनी, एसबोन, एरी, अरोदी, और अरेली थे। |
| BSB 17 The children of Asher: Imnah, Ishvah, Ishvi, Beriah, and their sister Serah. The sons of Beriah: Heber and Malchiel. | HINIRV 17 आशेर के पुत्र, यिम्ना, यिश्वा, यिश्वी, और बरीआ थे, और उनकी बहन सेरह थी; और बरीआ के पुत्र, हेबेर और मल्कीएल थे। |
| BSB 18 These are the sons of Jacob born to Zilpah—whom Laban gave to his daughter Leah—sixteen in all. | HINIRV 18 जिल्पा, जिसे लाबान ने अपनी बेटी लिआ को दिया था, उसके बेटे पोते आदि ये ही थे; और उसके द्वारा याकूब के सोलह प्राणी उत्पन्न हुए। |
| BSB 19 The sons of Jacob’s wife Rachel: Joseph and Benjamin. | HINIRV 19 फिर याकूब की पत्नी राहेल के पुत्र यूसुफ और बिन्यामीन थे। |
| BSB 20 Manasseh and Ephraim were born to Joseph in the land of Egypt by Asenath daughter of Potiphera, priest of On. | HINIRV 20 और मिस्र देश में ओन के याजक पोतीपेरा की बेटी आसनत से यूसुफ के ये पुत्र उत्पन्न हुए, अर्थात् मनश्शे और एप्रैम। |
| BSB 21 The sons of Benjamin: Bela, Becher, Ashbel, Gera, Naaman, Ehi, Rosh, Muppim, Huppim, and Ard. | HINIRV 21 बिन्यामीन के पुत्र, बेला, बेकेर, अश्बेल, गेरा, नामान, एही, रोश, मुप्पीम, हुप्पीम, और अर्द थे। |
| BSB 22 These are the sons of Rachel born to Jacob—fourteen in all. | HINIRV 22 राहेल के पुत्र जो याकूब से उत्पन्न हुए उनके ये ही पुत्र थे; उसके ये सब बेटे-पोते चौदह प्राणी हुए। |
| BSB 23 The son of Dan: Hushim. | HINIRV 23 फिर दान का पुत्र हूशीम था। |
| BSB 24 The sons of Naphtali: Jahzeel, Guni, Jezer, and Shillem. | HINIRV 24 नप्ताली के पुत्र, यहसेल, गूनी, येसेर, और शिल्लेम थे। |
| BSB 25 These are the sons of Jacob born to Bilhah, whom Laban gave to his daughter Rachel—seven in all. | HINIRV 25 बिल्हा, जिसे लाबान ने अपनी बेटी राहेल को दिया, उसके बेटे पोते ये ही हैं; उसके द्वारा याकूब के वंश में सात प्राणी हुए। |
| BSB 26 All those belonging to Jacob who came to Egypt—his direct descendants, besides the wives of Jacob’s sons—numbered sixty-six persons. | HINIRV 26 याकूब के निज वंश के जो प्राणी मिस्र में आए, वे उसकी बहुओं को छोड़ सब मिलकर छियासठ प्राणी हुए। |
| BSB 27 And with the two sons who had been born to Joseph in Egypt, the members of Jacob’s family who went to Egypt were seventy in all. | HINIRV 27 और यूसुफ के पुत्र, जो मिस्र में उससे उत्पन्न हुए, वे दो प्राणी थे; इस प्रकार याकूब के घराने के जो प्राणी मिस्र में आए सो सब मिलकर सत्तर हुए। |
| BSB 28 Now Jacob had sent Judah ahead of him to Joseph to get directions to Goshen. When Jacob’s family arrived in the land of Goshen, | HINIRV 28 फिर उसने यहूदा को अपने आगे यूसुफ के पास भेज दिया कि वह उसको गोशेन का मार्ग दिखाए; और वे गोशेन देश में आए। |
| BSB 29 Joseph prepared his chariot and went there to meet his father Israel. Joseph presented himself to him, embraced him, and wept profusely. | HINIRV 29 तब यूसुफ अपना रथ जुतवाकर अपने पिता इस्राएल से भेंट करने के लिये गोशेन देश को गया, और उससे भेंट करके उसके गले से लिपटा, और कुछ देर तक उसके गले से लिपटा हुआ रोता रहा। |
| BSB 30 Then Israel said to Joseph, “Finally I can die, now that I have seen your face and know that you are still alive!” | HINIRV 30 तब इस्राएल ने यूसुफ से कहा, “मैं अब मरने से भी प्रसन्न हूँ, क्योंकि तुझे जीवित पाया और तेरा मुँह देख लिया।” |
| BSB 31 Joseph said to his brothers and to his father’s household, “I will go up and inform Pharaoh: ‘My brothers and my father’s household from the land of Canaan have come to me. | HINIRV 31 तब यूसुफ ने अपने भाइयों से और अपने पिता के घराने से कहा, “मैं जाकर फ़िरौन को यह समाचार दूँगा, ‘मेरे भाई और मेरे पिता के सारे घराने के लोग, जो कनान देश में रहते थे, वे मेरे पास आ गए हैं; |
| BSB 32 The men are shepherds; they raise livestock, and they have brought their flocks and herds and all that they own.’ | HINIRV 32 और वे लोग चरवाहे हैं, क्योंकि वे पशुओं को पालते आए हैं; इसलिए वे अपनी भेड़-बकरी, गाय-बैल, और जो कुछ उनका है, सब ले आए हैं।’ |
| BSB 33 When Pharaoh summons you and asks, ‘What is your occupation?’ | HINIRV 33 जब फ़िरौन तुम को बुलाकर पूछे, ‘तुम्हारा उद्यम क्या है?’ |
| BSB 34 you are to say, ‘Your servants have raised livestock ever since our youth—both we and our fathers.’ Then you will be allowed to settle in the land of Goshen, since all shepherds are detestable to the Egyptians.” | HINIRV 34 तब यह कहना, ‘तेरे दास लड़कपन से लेकर आज तक पशुओं को पालते आए हैं, वरन् हमारे पुरखा भी ऐसा ही करते थे।’ इससे तुम गोशेन देश में रहने पाओगे; क्योंकि सब चरवाहों से मिस्री लोग घृणा करते हैं ।” |
Questions about Genesis 46? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.